यूपी कैडर की महिला आइपीएस अपर्णा कुमार ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंचे पर्वत शिखर किलीमंजारो पर पहुंच कर यूपी पुलिस और भारत का तिरंगा झंडा फहराया है। तंजानियां राष्ट्र में स्थित यह पर्वत चोटी समुद्र तट से 19341 फीट की ऊंचाई पर है।पुलिस महानिरीक्षक अपराध अमिताभ यश ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि अपर्णा कुमार के इस अभियान का वहन उत्तर प्रदेश शासन ने किया है। अपर्णा कुमार ने 22 अगस्त को पर्वतारोहण आरंभ किया और 30 अगस्त को सुबह साढ़े बजे माउंट किलीमंजारो की चोटी पर पहुंच कर यह गौरव हासिल किया। टीम में सात पर्वतारोही थे। इनमें तीन अमेरिका, दो बल्गारिया और एक कनाडा के थे। गाइड यूएसए के थे। पर्वतारोहियों में चार पुरुष और चार महिलाएं थी।
डीजीपी एएल बनर्जी ने अपर्णा कुमार की उपलब्धि पर बधाई दी है और कहा है कि इस अभियान से महिला पुलिस अधिकारियों को चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए प्रेरणा मिलेगी। अपर्णा कुमार की अगली पर्वत यात्रा इंडोनेशिया के उच्चतम शिखर कार्सटेंज की है।
Source: News in Hindi and Newspaper
No comments:
Post a Comment