Showing posts with label 3 D image. Show all posts
Showing posts with label 3 D image. Show all posts

Monday, 6 January 2014

'Star Wars' phone lets you talk to 3D images of friends

लंदन। आने वाले पांच वर्ष में स्टार वार्स स्टाइल का फोन यूजर्स को दूसरे लाइन पर मौजूद व्यक्ति से बात करते हुए उसे 3 डी होलोग्राम इमेज लाइव देखने में मदद करेगा। 

पॉलिश टेलीकम्यूनिकेशन्स कंपनी ने विश्व का पहला होलोग्राम टेलीफोन कॉल बनाने की योजना बना ली है। यह कंसेप्ट वर्ष 1977 में लोकप्रिय हुआ था। स्टार वार्स की हीरोइन के नाम पर नाम दिए गए कंपनी लिया डिसप्ले सिस्टम के द्वारा यह तकनीक शुरु की गयी थी। 

इमेज को बनाने के लिए कॉलर इस विशेष कैमरे के सामने बैठ जाएगा जिसमें दो लेंस लगे हैं ताकि सिंगल ब्लेंडेड इमेज बन सके। होलोग्राम मशीन इस इमेज को लेकर किरणों को 3डी में वाटर वैपर स्क्रीन पर डालेगा। द टाइम्स के अनुसार माइक्रोफोन के उपयोग से यह होलोग्राम इमेज बोलेगा और मूव करेगा।

निर्माताओं ने अगले साल तक टेलीफोन ऑपरेटिंग का वर्किंग मॉडल लांच करने का सोच लिया है और अगले पांच सालों में बेचे जाने की उम्मीद भी की है। लिया डिसप्ले सिस्टम्स के चीफ एक्जीक्यूटिव मार्सिन पानेक ने कहा की 40 वर्ष पहले जिस तकनीक की कल्पना की गयी थी हम उसे हकीकत में उतारने की कगार पर हैं।

Source: Hindi News