Showing posts with label 3G. Show all posts
Showing posts with label 3G. Show all posts

Tuesday, 12 November 2013

Idea Joins Data Tariff War, Cuts Mobile Internet Rates by 90 per Cent

Idea
नई दिल्ली। मोबाइल पर इंटरनेट को बढ़ावा देने के लिए आइडिया सेल्यूलर ने दरों में भारी कटौती की है। देश के सभी टेलीकॉम सर्किलों में 2जी डाटा टैरिफ को 90 फीसद कम किया गया है। वहीं, 3जी टैरिफ को 33 फीसद घटाया गया है। इससे दोनों की डाटा दरें अब बराबर हो गई है। नई दर 15 नवंबर से प्रभावी होगी और छह महीने के लिए वैध रहेगी।

नई दर के तहत अब मोबाइल पर 2जी और 3जी के 10 केबी डाटा के लिए दो पैसे चुकाने होंगे। अभी तक कंपनी 2जी नेटवर्क पर डाटा के लिए दो पैसे प्रति केबी की कीमत वसूलती थी। वहीं, 3जी नेटवर्क पर यह दर तीन पैसा प्रति 10 केबी था। यह स्कीम प्रीपेड, पोस्टपेड और डोंगल के नए व पुराने सभी ग्राहकों के लिए है। 

कंपनी देश के सभी 22 टेलीकॉम सर्किलों में 2जी की सेवाएं देती है, जबकि 3जी की सेवा 10 सर्किलों में उपलब्ध है। 3जी सेवा वाले सर्किलों में यूपी पश्चिम और पूर्व सहित हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व गोवा, आंध्र प्रेदश और गुजरात शामिल हैं।

Source- News in Hindi

Sunday, 10 November 2013

Telecom Tariffs may go up Every year, Says Vodafone MD

Vodafone

नई दिल्ली। देश में मोबाइल कॉल दरें व अन्य सेवाएं सबसे सस्ते स्तर पर हैं। इनमें कमी की संभावना पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और आगे उपभोक्ताओं को इससे ज्यादा ही कीमत चुकाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन इंडिया के एमडी एवं सीईओ मार्टिन पीटर्स ने यह राय जताई है।
मार्टिन ने एक साक्षात्कार में कहा कि पिछले 18 सालों तक हमने कम दरें रखने की कोशिश की है। जबकि महंगाई दर आठ से नौ फीसद पर लगातार बनी हुई है। ऐसे में मोबाइल सेवाओं की मौजूदा कीमतों को बरकरार नहीं रखा जा सकता है। हमें हर साल लागत के हिसाब से टैरिफ में इजाफा करना पड़ेगा। ऐसा हर उद्योग में हो रहा है। टेलीकॉम सेक्टर भी अछूता नहीं रहेगा।
वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल ने 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा की दरों में 30 फीसद इजाफा कर चुकी हैं। पीटर्स ने आगे भी 2जी इंटरनेट दरों में इजाफे का संकेत दिया। वोडाफोन सीईओ ने कहा कि जब हमने 3जी नेटवर्क लॉन्च किया तो दरें 2जी के मुकाबले लगभग सात गुना ज्यादा थीं। अब यह डेढ़ गुना पर आ चुकी हैं। धीरे-धीरे बराबर हो जाएंगी। हालांकि, इसके लिए 3जी का रेट घटाने के बजाय 2जी का बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में सबसे सस्ती कॉल रेट भारत में ही हैं। इसके आसपास केवल एक ही देश है और वो है चीन। लेकिन चीन और भारत की स्थिति में बड़ा अंतर यह है कि चीन में केवल तीन ही टेलीकॉम ऑपरेटर्स हैं और काफी फायदे में हैं। उन्होंने पिछले साल टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर में 55 अरब डॉलर का निवेश किया है और हमने 5 अरब डॉलर का निवेश किया है। 

Source- News in Hindi