Showing posts with label Ankita Lokhande. Show all posts
Showing posts with label Ankita Lokhande. Show all posts

Tuesday, 12 November 2013

Ankita will not Marry Sushant Now

Sushant Singh Rajput
मुंबई। फिल्म 'काय पो चे' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी गर्लफ्रैंड अंकिता लोखंडे के बीच कई दिनों से खीट-पिट चल रही है। शायद इसी वजह से अंकिता फिलहाल शादी के लिए तैयार नहीं हो रहीं हैं। उन्हें थोड़ा वक्त और चाहिए। लेकिन सुशांत ने साफ कर दिया है कि वे शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

सूत्रों ने बताया कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत ने कहा कि उनके और अंकिता के बीच वैसे तो सब ठीक है, लेकिन अंकिता थोड़ा वक्त चाहती हैं। उन्होंने बताया कि अगले साल तक दोनों शादी कर लेंगे।
गौरतलब है कि सुशांत ने फिल्म 'पीके' में अनुष्का शर्मा के साथ एक स्टीमी किस दिया है। जिसके बाद से दोनों के बीच अनबन चल रही है। पिछले दिनों ऐसी खबरें आ रहीं थी कि अंकिता ने यश राज स्टूडियो में सुशांत के गाल पर जोरदार तमाचा भी मारा था। हालांकि दोनों ने इन खबरों को सिरे से खारिज किया था।

Source- Entertainment News in Hindi