Showing posts with label Conspiracy theory. Show all posts
Showing posts with label Conspiracy theory. Show all posts

Thursday, 21 November 2013

Conspiracy Against us by Opponents: Vishwas

sting operation

नई दिल्ली। एक स्टिंग ऑपरेशन में फंसे आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कुमार विश्वास ने कहा कि हमारे खिलाफ विरोधियों ने षड्यंत्र किया है। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टिंग करने वालों से रॉ फुटेज मांगे जाने पर उन्हें देने से इन्कार कर दिया गया। 

उधर, 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं होगा और किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि उन्होंने भी इसे पार्टी के खिलाफ साजिश करार दिया। 

गौरतलब है कि मीडिया सरकार वेबसाइट के एक स्टिंग ऑपरेशन में पार्टी के उम्मीदवारों पर चुनावी खर्च के लिए बेनामी धन लेने पर रजामंदी जताने, अवैध संपत्ति विवादों में मदद के वादे जैसे आरोप लगाए गए हैं। वेबसाइट के खुफिया कैमरे में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आरके पुरम से उम्मीदवार शाजिया इल्मी, कोंडली से पार्टी प्रत्याशी मनोज कुमार, संगम विहार से प्रत्याशी दिनेश मोहनिया समेत नौ उम्मीदवारों को कैद किया गया है। इसमें कुमार विश्वास भी शामिल हैं।
ऑपरेशन लोकपाल नाम के इस स्टिंग में कुमार विश्वास को अपने कविता के शो के लिए बिना पूछताछ के नगद 50 हजार रुपये स्वीकारते दिखाया गया है। हालांकि विश्वास ने भ्रष्टाचार के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि अपने शो के लिए वह धन लेते भी हैं और आयकर भी देते हैं।

स्टिंग ऑपरेशन में अपने नेताओं के फंसने के बाद अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेताओं की आपात बैठक बुलाई है, जो अभी जारी है।