Showing posts with label Countdown starts. Show all posts
Showing posts with label Countdown starts. Show all posts

Wednesday, 8 January 2014

Countdown starts Magh Mela

इलाहाबाद। माघ मेला की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। मेले के दौरान साधु-संतों श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को आतंकी खतरे से बचाने के लिए मंगलवार को एंटी टेररिस्ट स्कवायड (एटीएस) ने कमान संभाल ली। दस्ते के सदस्यों ने मेला क्षेत्र और इलाकों में ऑपरेशन सर्च प्रारंभ कर दिया है। 

इस ऑपरेशन का उद्देश्य आतंकियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से छिपाए गए बम, कैमरे या अन्य किसी तरह की विध्वंसक वस्तु को खंगालना है। एटीएस के इस ऑपरेशन में उसका साथ बम डिस्पोजल स्कवायड की टीम ने दिया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए अभियान दस्ते ने काली सड़क, त्रिवेणी मार्ग, महाबीर मार्ग और संगम मार्ग पर गहन छानबीन की। यह अभियान मकर संक्त्रांति तक अनवरत चलता रहेगा। शिविर के बसने के बाद पूरे मेला क्षेत्र को दिनभर में तीन बार खंगाला जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि एटीएस का पहला 84 सदस्यीय दस्ता यहां पहुंच चुका है। दूसरा दस्ता मकर संक्रांति से पूर्व संगम की रेती पर आ जाएगा। 

कोबरा कमांडो 10 को आएंगे-माघ मेला क्षेत्र में कोबरा कमांडो का दस्ता 10 जनवरी को आएगा। 107 सदस्यीय इस दस्ते में 47 सदस्य सीधी कार्रवाई करने वाले होंगे। अलबत्ता इस बार ब्ल्यू हॉक कमांडो से यहां नजर नहीं आएंगे। उनके रख-रखाव में आने वाला खर्च मेला बजट के अनुरूप न होने से यह फैसला लिया गया है।