Showing posts with label Dengue fever. Show all posts
Showing posts with label Dengue fever. Show all posts

Tuesday, 12 November 2013

Congress Suffering Dengu Depression

congress
नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के नाम पर कांग्रेस नेताओं के बदल रहे बयानों को भाजपा ने हताशा और हार करार दिया है। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस 'डिप्रेशन के डेंगू' से पीड़ित है। यही कारण है कि कभी तो वह मोदी को चुनौती मानने से इंकार करते हैं तो कभी उन्हें चुनौती मानने लगते हैं।
गौरतलब है कि वित्त मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा मोदी को कांग्रेस के लिए चुनौती करार देने के अगले ही दिन गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने उनके बयान को खारिज कर दिया था। चिदंबरम का जिक्र किए बिना शिंदे का कहना था कि 'मैं दूसरों के बारे में नहीं कह सकता, लेकिन अपनी और पार्टी की ओर से कह रहा हूं कि कांग्रेस के लिए मोदी कोई चुनौती नहीं है।'
नकवी ने मंगलवार को कांग्रेस के चुनावी अभियान पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस मोदी के भाषणों में इतिहास और भूगोल ढूंढ़ती रहती है। जबकि उसे अपने वर्तमान सरकार का हिसाब देना चाहिए। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी जनता के सेवक की बजाय राजा, महारानी और युवराज की तरह व्यवहार करते हैं।

राज्यों के विकास का भी श्रेय लेने की कोशिश में ऐसा बयान देते हैं जैसे वह अपने व्यक्तिगत शाही खजाने से पैसा देते हों। लोकतंत्र में यह अस्वीकार्य है। मोदी के बाबत चिदंबरम के बयान पर भी उन्होंने चुटकी ली और कहा कि कांग्रेस चाहे न चाहे उन्हें हार का अहसास होने लगा है। 

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने मोदी को चुनौती करार दिया था तो कांग्रेस के अंदर ही कई नेताओं ने उन्हें कठघरे में खड़ा कर दिया था। यहां तक कि उन्हें मोदी के साथ ही जाने की हिदायत भी दे दी थी। दरअसल, कांग्रेस मोदी और राहुल की तुलना से बचना चाहती है। अब चिदंबरम ने भी मोदी को चुनौती मान लिया है।
Source- News in Hindi

Thursday, 31 October 2013

Govt Plan to Raise Tax on Mosquitoes Repellent

mosquitoes


अजय जायसवाल, लखनऊ। डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए मच्छरों को मारना महंगा होने वाला है। राज्य सरकार मच्छरों को मारने में इस्तेमाल किए जाने वाले रेपलैंट, मैट्स, लिक्विड पर टैक्स को तीन गुना करने जा रही है। टैक्स बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा।
वित्तीय संकट से जूझ रही सरकार इन दिनों कमाई बढ़ाने के लिए हर संभव रास्ते तलाश रही है। गौरतलब है कि सरकार की वित्तीय सेहत सुधारने को नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां की अध्यक्षता में संसाधन समिति बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, हाल में हुई संसाधन समिति की बैठक में टैक्स बढ़ाने-लगाने संबंधी कई प्रस्तावों में से समिति ने उन्हें खारिज कर दिया जिनके लागू होने का सीधा असर आम जनता पर पड़ता।
यद्यपि समिति ने मच्छर मारने वाले रेपलैंट, क्वायल, मैट्स व लिक्विड पर टैक्स बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इन पर टैक्स को तीन गुना करने का प्रस्ताव है। अभी इन पर चार फीसद वैट व एक फीसद अतिरिक्त कर है। अब इन पर 12.50 फीसद वैट व 1.50 फीसद अतिरिक्त कर प्रस्तावित है। सरकार को इससे तकरीबन 14 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व मिलने का अनुमान है।
तेंदू पत्ता पर टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज : वैसे तो कर राजस्व आय बढ़ाने के लिए वाणिज्य कर विभाग तेंदू पत्ते पर टैक्स को पांच फीसद से 14 फीसद करने के पक्ष में रहा है लेकिन वित्तीय संसाधन समिति ने संबंधित प्रस्ताव खारिज कर दिया है। 

समिति का मानना है कि तेंदू पत्ता का उपयोग उस बीड़ी को बनाने में किया जाता है जिसे निचले तबके के लोग पीते हैं। इसी तरह समिति ने ट्रांसमिशन वायर आदि इलैक्टिकल गुड्स पर टैक्स बढ़ाने को फिलहाल यह कहते हरी झंडी नहीं दी है कि इससे बिजली महंगी होने का असर सामान्य जनता पर पड़ सकता है। व्यावसायिक वाहनों के नवीनीकरण पर ग्रीन टैक्स लगाने संबंधी प्रस्ताव को भी समिति ने नहीं माना है।