Showing posts with label Dholana. Show all posts
Showing posts with label Dholana. Show all posts

Sunday, 10 November 2013

Treasure Found in Hapur


unnao

हापुड़। धौलाना इलाके के कंदोला गांव में रविवार को प्राचीन मकान में खुदाई के दौरान खजाना निकलने की खबर से मौके पर ग्रामीणों का हूजुम एकत्र हो गया। मकान को मा. डालचंद ने गांव के ही रामकिशन शर्मा से खरीदा था। पुन: बनवाने के लिए नींव की खुदाई के दौरान मजदूरों को दो कलश मिट्टी में दबे मिले। एक कलश खाली और दूसरे में 1875 की चांदी के जेवरात निकले।
हड्डी के टुकड़े और मिट्टी के टूटे बर्तन मिले
उन्नाव। राजा राव रामबख्श सिंह के किले में हो रही खोदाई के 20वें दिन रविवार को कंकरीट की चट्टान का टुकड़ा सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान खोदाई में हड्डी के टुकड़े और मिट्टी के टूटे बर्तन मिले हैं। अनुमान लगाया जा रहा कि ये करीब 2000 वर्ष पुराने हैं। सोमवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण खोदाई नहीं होगी।
एसडीएम विजय शंकर दुबे ने बताया कि रविवार को दिनभर में मजदूरों ने 70 सेमी खोदाई की है। जिससे खोदाई का काम अब चार मीटर गहराई तक पहुंच गया है। खोदाई के दौरान शनिवार को कंकरीट की जिस चट्टान का कोना देखा गया था, उसे मजदूरों ने दोपहर बाद सुरक्षित निकाल लिया। खोदाई में हड्डी के टुकड़े, मिट्टी के टूटे बर्तन मिले हैं। सोमवार को छट्टी के बाद मंगलवार को फिर खोदाई का काम शुरू होगा। 

'संत के वजूद को नकार खजाना पाना मुमकिन नहीं'
राजा राव रामबख्श सिंह के किले में खजाना बताने वाले संत शोभन सरकार का दावा है कि संत के वजूद को नकार कर कोई भी खजाने तक नहीं पहुंच सकता।

Source: News in Hindi