Showing posts with label Film jai ho. Show all posts
Showing posts with label Film jai ho. Show all posts

Thursday, 26 December 2013

Happy birthday salman khan



मुंबई। जब भी पार्टी देने की बात होती है तो बॉलीवुड स्टार्स हमेशा एक या दो सरप्राइज दे ही देते हैं। इसी तरह सलमान खान का जन्मदिन भी बहुत सारे सरप्राइजेस से भरा है।

पिछली रात फिल्म इंडस्ट्री के उनके करीबी दोस्तों जैसे आमिर खान और साजिद नाडियाडवाला ने सलमान के पनवेल फार्महाउस पर पहुंचे और उनका 48वां जन्मदिन मनाया। सलमान अपना जन्मदिन हमेशा दोस्तों और परिवार के साथ मनाना पसंद करते हैं और इस बार पहले से ही उनके जन्मदिन की पूरी तैयारी कर ली गई थी।
अंदरूनी सूत्रों ने बताया हम सभी स्वीमिंग पूल में कूदते हैं और हर साल उनके जन्मदिन पर यह एक प्रथा ही है। हां, यह तभी होता है जब वह खुद उनके फार्महाउस पर सेलिब्रेट करने के लिए मौजूद हों।

सलमान की आगामी फिल्म 'जय हो' के एक और सूत्र पार्टी में शामिल हुए। इस खबरी ने बताया, बुलाए गए लोगों की लिस्ट बहुत बड़ी थी और उनमें वो लोग शामिल हैं जिन्होंने उनके साथ काम किया है। कुछ 'बिग बॉस' के प्रतियोगी थे जिसमें अरमान कोहली और सलमान खान की पसंदीदा प्रतियोगी ऐली अवराम भी शामिल थे।
नई सिंगर-कम्पोजर जोड़ी अरमान व अमल मलिक भी मेहमानों में शामिल रहे जिन्होंने उनकी आगामी फिल्म में काम किया है। अपने कम्पोजिशन की प्रतियिा को लेकर उत्सुक अमल मलिक कहते हैं हम उनसे अपने नए गानों और एक केक को लेकर मिले। उन्हें म्यूजिक सैशन रखना पसंद है और हमने उनके लिए प्ले भी किया।

एक और उनके करीबी दोस्त एक्टर ने खाने के बारे में बताया। उन्होंने कहा खान के घर की बात करें तो हमेशा कमाल का खाना ही मिलेगा, अब भले वह शूटिंग हो या उनका घर। उनकी मम्मी मेन्यू को लेकर व्यक्तिगत रुचि लेती हैं।

हालांकि सलमान की बर्थ डे पार्टी में आदित्य पंचोली शामिल नहीं हो पाए लेकिन उनके बेटे सूरज के आने की उम्मीद थी। सूरज को हाल ही में 'जय हो' के ट्रेलर लॉन्च में देखा गया था। अधिकांश सभी फिल्म मेकर्स नजर आएं जो सलमान के साथ फिल्में बना रहे हैं या बनाना चाहते हैं।

एक सूत्र ने बताया बृहस्पतिवार शाम बेंगलूर से लौटे डायरेक्टर सूरज बड़जात्या भी इस गेस्ट लिस्ट में शामिल थे। सलमान अगले साल सूरज के लिए शूटिंग शुरू करेंगे। मेहमानों में बोनी कपूर और रमेश तौरानी भी थे। 'एक था टाइगर' के निर्देशक कबीर खान भी इस सूची में थे जो सलमान की आगामी फिल्म का निर्देशन और सह निर्माण का रहे हैं। फिल्म मेकर डेविड धवन और उनके बेटे वरूण को भी आमंत्रित किया गया।
यह भी पता चला है कि आमिर खान ने अपनी शादी की सालगिरह पर सलमान को अपने घर पंचगनी में आमंत्रित किया है। अब देखते हैं कि सलमान अपने टाइट शूटिंग शेड्यूल के चलते जा पाते हैं।