Showing posts with label Foreign exchange market. Show all posts
Showing posts with label Foreign exchange market. Show all posts

Sunday, 10 November 2013

Sensex Down as Rupee Slides Past 63 Level

Sensex

नई दिल्ली। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार को जोरदार झटका लगा। रुपये की जोरदार गिरावट का असर घरेलू शेयर बाजारों पर देखने को मिल रहा है। रुपये में जबर्दस्त गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया 1 फीसद की गिरावट के साथ 63 के पार निकल गया है। 30 सितंबर 2013 के बाद डॉलर के मुकाबले रुपये ने 63 का स्तर तोड़ा है।

दिग्गज शेयरों की कमजोरी के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सुस्ती है। बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 103 अंक की गिरावट के साथ 20,563 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 35 अंक टूटकर 6,106 के स्तर पर आ गया है। 

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन रुपये में जबर्दस्त गिरावट देखने को मिल रही है। आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे की गिरावट के साथ 63 के स्तर पर खुला है। 30 सितंबर 2013 के बाद डॉलर के मुकाबले रुपये ने 63 का स्तर तोड़ा है। वहीं पिछले हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपया 62.47 के स्तर पर बंद हुआ था।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। जापान का बाजार निक्कई 136 अंक की जोरदार तेजी के साथ 14,223 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, शंघाई कम्पोजिट 0.2 फीसद गिर गया है, जबकि हैंगसैंग 0.1 फीसद की मामूली बढ़त के साथ 22,760 के आसपास कारोबार कर रहा है।

Source- News in Hindi