Showing posts with label Harish Rawat. Show all posts
Showing posts with label Harish Rawat. Show all posts

Wednesday, 20 November 2013

Harish Rawat Compare Sita with Sonia

Harish rawat

नई दुनिया ब्यूरो, भोपाल। भाजपा नेता प्रभात झा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा उठाने पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने कहा है कि मां सीता भी विदेशी थीं। हमारी परंपरा रही है कि जो भी हमारे देश में आकर बस जाता है, सभी उसका सम्मान करने लगते हैं।
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे देश में सीता को सर्वश्रेष्ठ नारी का सम्मान दिया जाता है और वह भी विदेश की थीं।
प्रदेश भाजपा पर प्रहार करते हुए रावत ने कहा कि भाजपा के विज्ञापनों में प्रकाशित प्रदेश के खेती की श्रेष्ठ स्थिति बताने के लिए ईरान का खेत दिखाने की बाबत पुलिस से शिकायत की गई है। कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ ने मामला दर्ज करने की मांग की है।

Source- News in Hindi