Showing posts with label Igatpuri. Show all posts
Showing posts with label Igatpuri. Show all posts

Thursday, 14 November 2013

5 killed, 10 injured as Mangala Express derails near Nasik

Mangala Express derails
नासिक। दिल्ली के निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जाने वाली मंगला एक्सप्रेस के शुक्रवार की सुबह पटरी से उतर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 50 घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार ट्रेन के दस डिब्बे पटरी से उतर गए। मध्य रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार सुबह छह बज कर करीब 20 मिनट पर 12618 निजामुद्दीन एर्नाकुलम मंगला एक्सप्रेस ट्रेन मध्य रेलवे के नासिक के समीप घोती-इगतापुरी प्रखंड से गुजर रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

ग्रामीण पुलिस के अनुसार, 4 यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों को घोती, कसारा और नासिक के सरकारी अस्पतालों में ले जाया गया। बचाव अभियान जारी है। एक चिकित्सा राहत वैन घोती पहुंच चुकी है। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

मध्य रेलवे ने यात्रियों के चिंतित संबंधियों के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित की है, ताकि वह अपने परिजनों की खैरियत के बारे में पता कर सकें।

रेलवे ने हेल्पलाइन:- 0251-23114999
02553-2440220
दुर्घटना के बाद रेल यातायात प्रभावित हो गया, जिसके चलते रेलवे अधिकारियों ने मनमाड-कुर्ला-गोदावरीएक्सप्रेस और मनमाड-मुंबई पंचवटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द कर दीं। सेवाग्राम एक्सप्रेस और राज्यरानी एक्सप्रेस को लासलगांव में रोक दिया गया है।

Source- News in Hindi