Showing posts with label Lady Gaga. Show all posts
Showing posts with label Lady Gaga. Show all posts

Thursday, 21 November 2013

Madonna, Lady Gaga top Forbes' list of highest-paid musicians of 2013

Madonna
लॉस एंजेलिस। फो‌र्ब्स पत्रिका के मुताबिक, पॉप हस्ती मडोना ने विश्व के सर्वाधिक कमाई वाले संगीताज्ञों की दौड़ में लेडी गागा को भी पछाड़ दिया है। वेबसाइट फीमेलफ‌र्स्ट डॉट को डॉट यूके के मुताबिक, 55 वर्षीया मडोना ने अपने एमडीएमए विश्व संगीत यात्रा के कारण जून 2012 से मई 2013 तक 12.5 करोड़ डॉलर की कमाई की है, जबकि गागा ने 8 करोड़ डॉलर की कमाई की है।

सर्वाधिक कमाई वाले संगीताज्ञों की इस सूची में रॉकस्टार बोन जोवी तीसरे स्थान पर, गायक टॉबी कीथ चौथे और कोल्डप्ले पांचवें स्थान पर हैं। सूची के शीर्ष दस लोगों में जस्टिन बीबर (5.8 करोड़ डॉलर), टेलर स्विफ्ट (5.5 करोड़ डॉलर), एल्टन जॉन (5.4 करोड़ डॉलर) और बियोंसे नोल्स (5.3 करोड़ डॉलर) और केनी चेस्नी (5.3 करोड़ डॉलर)भी शामिल हैं।

Tuesday, 12 November 2013

Malala Steals Show At Star-Packed Glamour Awards

Pakistani
न्यूयॉर्क। लड़कियों की शिक्षा की पैरोकार पाकिस्तानी किशोरी मलाला यूसुफजई और पॉप गायिका लेडी गागा समेत नौ महिलाओं को ग्लैमर वीमेन ऑफ द इयर अवार्ड-2013 से सम्मानित किया गया। न्यूयॉर्क में एक समारोह में मलाला के आगे हॉलीवुड के सितारों व पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की मौजूदगी भी फीकी पड़ गई। 

सम्मानित होने वाली सभी महिलाओं को अपने जीवन से अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनने पर यह पुरस्कार दिया गया। मलाला (16) को उनके 'विश्व को बदल देने वाले अभियान' के लिए 'द ग‌र्ल्स हीरो' के सम्मान से नवाजा गया। इसके इतर मलाला फंड के लिए कुछ राशि भी दी गई। मलाला फंड दुनियाभर में लड़कियों की शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करता है। 

गौरतलब है कि लड़कियों की शिक्षा की पैरवी के कारण ही आतंकियों की गोलियों की शिकार बन चुकीं मलाला का अभी तक तालिबान जान का दुश्मन बन हुआ है। 

मलाला ने कहा, 'मैं मानती हूं कि कलम की ताकत बंदूक से कहीं ज्यादा होती है। दरअसल बंदूक के पास कोई ताकत होती ही नहीं, वह सिर्फ लोगों को मार सकती है, लेकिन कलम किसी इंसान को जिंदगी देती है।' 

पॉप गायिका लेडी गागा ने भी मलाला को उनकी हिम्मत के लिए खूब सराहा। समारोह में जानी-मानी गायिका व गीतकार बारबरा स्ट्रेसैंड को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Source- News in Hindi