Showing posts with label Member of Parliament. Show all posts
Showing posts with label Member of Parliament. Show all posts

Thursday, 29 May 2014

Narendra Modi orders Cabinet colleagues to set 100-day agenda with focus on ‘good governance’

PM Narendra Modi, who has been much-admired as a skilled administrator because of his impeccable performance as the Gujarat Chief Minister, also instructed his Council of Ministers to give priority to the issues brought forth by the state governments as also the Member of Parliaments.
PM Modi during a meeting
The directives were given by Narendra Modi at a Cabinet meeting in the national capital on the context of his 10-point vision which includes increasing investment, completing infrastructure projects in time-bound manner and exploiting the natural resources to the country's benefit.

Source: Hindi News


Watch Hindi News Videos on Videos.Jagran.com!

Sunday, 17 November 2013

Mulayam Demands Ban on English in Parliament

Samajwadi Party supremo
जागरण संवाददाता, इटावा। मातृभाषा के विकास की दुहाई देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर अंग्रेजी का विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि संसद में सांसदों के अंग्रेजी बोलने पर पाबंदी लगा देनी चाहिए। हिंदी के प्रोत्साहन के लिए ऐसा करना जरूरी है। जिन देशों में मातृभाषा में काम होता है, वे हमसे कहीं अधिक विकसित व समृद्ध हैं। 

इटावा में शनिवार रात हिंदी सेवा निधि के 21वें वार्षिकोत्सव में सपा सुप्रीमो ने कहा कि 'संसद में दोहरे चरित्र के लोग बैठे हैं। वे वोट तो हिंदी में मांगते हैं पर संसद में अंग्रेजी में बोलते हैं। उनसे किसी प्रकार की उम्मीद बेमानी है।' हालांकि मुलायम ने स्पष्ट किया कि वह अंग्रेजी भाषा के विरोधी नहीं हैं। 

उनके मुताबिक, सभी लोगों को क्षेत्रीय भाषा के साथ-साथ हिंदी के प्रोत्साहन के लिए भी काम करना चाहिए। जापान, रूस, चीन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यूरोपीय देश आज भी अपनी भाषा का इस्तेमाल करते हैं और विकसित हैं। साथ ही, मुलायम सिंह ने बताया कि 1989 में उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने के बाद सबसे पहले उन्होंने लोकसेवा आयोग में अंग्रेजी की अनिवार्यता समाप्त करते हुए हिंदी को बढ़ावा दिया था। 

केरल के राज्यपाल निखिल कुमार और उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर हिंदी के क्षेत्र में करने वालीं 15 हस्तियों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 Source- Hindi News

Wednesday, 13 November 2013

Rape Cloud on Dhananjay

rape case
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के जौनपुर के बाहुबली बसपा सांसद धनंजय सिंह की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बाहुबली सांसद पर 42 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने बुधवार देर रात पूर्वी जिले के पांडव नगर थाने में सांसद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

पीड़ित महिला रेलवे विभाग में दिल्ली में नौकरी करती है। महिला मयूर विहार के फेज-1 पॉकेट 5 में परिवार सहित रहती है। उसके 8 व 10 साल के दो बच्चे हैं। महिला की शादी 2005 में हुई थी। उसका पति व्यापारी है। उसका आरोप है कि शादी के बाद धनंजय सिंह एक दिन उनके घर दोपहर के खाना पर आया था। इसके बाद से पति की गैरमौजूदगी में वह आता रहा। महिला का कहना है कि धनंजय सिंह उसके साथ जुलाई 2005 से मार्च 2009 तक रिवॉल्वर की नोक पर दुष्कर्म करते रहे। महिला व उसके परिवार को लगातार धमकी मिल रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि अभी हाल ही में उसकी गाड़ी को टक्कर भी मारी गई है। पुलिस का कहना है कि महिला काफी घबराई हुई है। वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रही है।

ज्ञात रहे घरेलू सहायिका राखी की हत्या के आरोप में सांसद व उनकी पत्नी डॉक्टर जागृति सिंह अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं। जागृति सिंह द्वारा पिटाई करने से राखी की सांसद के 175 साउथ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास में बीते चार नवंबर की तड़के चार बजे इलाज के बिना तड़प-तड़पकर मौत हो गई थी। मामले में सांसद पर जहां सबूत नष्ट करने, पुलिस को गुमराह करने व जूवेनाइल जस्टिस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं उनकी पत्नी जागृति सिंह पर हत्या, मारपीट व जूवेनाइल जस्टिस आदि धाराओं के तहत चाणक्य पुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Source- News in Hindi