Showing posts with label Microsoft. Show all posts
Showing posts with label Microsoft. Show all posts

Friday, 3 January 2014

This man earned 250 crore a day

वाशिंगटन। साल 2013 किसी के लिए ढेरों खुशियां देकर गया, तो किसी को दर्द। दुनिया भर के अमीरों की सूची में कोई ऊपर गया तो कोई नीचे। लेकिन अरबपति लोगों की दुनिया में कुछ ऐसा भी हुआ जिसने कई को हैरान कर दिया।

अमेरिका के कैसिनो किंग शेल्डन एडेल्सन 2013 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कारोबारी रहे। उन्होंने रोज 254 करोड़ रुपये कमाए। सालभर में अपनी संपत्ति में 930 अरब रुपये का इजाफा किया। उनकी कुल संपत्ति अब 2,300 अरब रुपये हो गई है। यानी संपत्ति में एक साल में 68 फीसद की बढ़ोतरी हुई। कमाई के मामले में इन्होंने दुनिया के सबसे अमीर आदमी को भी पीछे छोड़ दिया।

फो‌र्ब्स मैगजीन ने इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कारोबारियों की सूची तैयार की है। शेल्डन लास वेगास, मकाऊ और सिंगापुर में कई कैसिनो चलाते हैं। उनके बाद सूची में दूसरे स्थान पर फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग हैं। उन्होंने साल 2013 में हर दिन 230 करोड़ रुपये कमाए। अपनी संपत्ति में 843 अरब रुपये का इजाफा किया। अब उनकी कुल संपत्ति 1,612 अरब रुपये है।

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने भी 2013 में अपनी संपत्ति में 824 अरब रुपये जोड़े। इस सूची में चौथे स्थान पर निवेशक वॉरेन बफे हैं। उन्होंने हर दिन 205 करोड़ रुपये कमाए। अमेजन के संस्थापक की तरह 824 अरब रुपये अपनी संपत्ति में जोड़े। बहरहाल, कुल संपत्ति के मामले में वे सबसे आगे हैं। उनके पास 3,720 अरब रुपये की संपत्ति है। 

पांचवां, छठा और सातवां स्थान दुनिया के सबसे बड़े रिटेलर वॉलमार्ट के संचालक वॉल्टन परिवार के सदस्यों को दिया गया है। उनकी संपत्ति का खुलासा नहीं किया गया है। नौवें स्थान पर गूगल के सह संस्थापक लैरी पेज हैं। उन्होंने 2013 में 528 अरब रुपये कमाए। उनकी संपत्ति बढ़कर 1,890 अरब रुपये हो गई। 10वें नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन बिल गेट्स हैं। उन्होंने साल 2013 में हर दिन 158 करोड़ रुपये कमाए। कुल 576 अरब रुपये जोड़े और कुल संपत्ति बढ़कर 4,594 अरब रुपये हो गई।

Read more :  Top Hindi News

Friday, 29 November 2013

Microsoft cloud's Boss Satya Nadella Among Frontrunners for CEO Post

Microsoft
न्यूयार्क। दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की कमाल भारतीय मूल के सत्या नडेला के पास हो सकती है। माइक्रोसॉफ्ट के नए मुख्य कार्यकारी (सीईओ) अधिकारी बनने की दौड़ नडेला का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।
एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी मुख्य कार्यकारी अधिकारी की खोज के लिए कंपनी भारतीय मूल के सत्या नडेला और फोर्ड मोटर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलान मुलाली के नाम पर प्रमुखता से विचार कर रही है।
गौरतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट के वर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव बामर ने इस साल अगस्त में यह घोषणा की थी कि वह 12 महीने में सेवानिवृत्त होना चाहते हैं। इसके बाद से कंपनी तेजी से अपने नए मुखिया के चुनाव में लग गई है। सत्या नडेला अभी माइक्रोसॉफ्ट के कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं। बाकी ये चार दौड़ में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ स्टीव बालमर की जगह लेने वालों में सत्या के अलावा फोर्ड मोर्ट्स कंपनी के वर्तमान प्रमुख एलन मुलाली, नोकिया के पूर्व सीईओ स्टीफन इलोप और स्काइप के पूर्व सीईओ टॉनी बैटेस भी शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक सूची में पांच व्यक्ति शामिल हैं, पांचवें नाम का खुलासा नहीं हो पाया है। हांलाकि, सीईओ सर्च कमेटी ने लाइफ साइंस और उपभोक्ता कंपनियों से जुड़े कई सीईओ के इंटरव्यू किए थे। शुरुआत में इस सूची में 40 लोगों का नाम था। माइक्रोसॉफ्ट के सूत्रों का कहना है कि अंतिम संभावितों की सूची के बाद भी इस प्रक्रिया में अभी कई महीने लग सकते हैं।
गौरतलब है कि बालमर ने अगस्त में कहा था कि वह 12 महीनों के अंदर रिटायर हो जाएंगे। 4 अप्रैल 1975 को पॉल एलेन के साथ मिलकर बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी। माइक्रोसॉफ्ट की बदौलत ही बिल गेट्स वर्ष 1995 से 2009 तक (वर्ष 2008 को छोड़कर) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहे।