Showing posts with label Miss Asia Pacific International. Show all posts
Showing posts with label Miss Asia Pacific International. Show all posts

Wednesday, 6 November 2013

Miss Asia Pacific World 2013 Srishti Rana's Crown Seized at Mumbai Airport

Srishti Rana

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। दक्षिण कोरिया में मिस एशिया पेसिफिक का खिताब जीतने वाली सृष्टि राणा को सीमा शुल्क (कस्टम) विभाग ने क्राउन लौटा दिया है।
सोमवार रात्रि स्वदेश लौटने पर मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने जरूरी कागजी औपचारिकता पूरी नहीं होने पर सृष्टि का क्राउन (खिताबी ताज) जब्त कर लिया था। बुधवार सुबह सृष्टि व मिस एशिया पैसिफिक प्रतियोगिता के आयोजकों की तरफ से कागजी औपचारिकता पूरी कर दी गई तो विभाग ने क्राउन लौटा दिया। यह खिताब सृष्टि के पास दिसंबर माह के अंत तक ही रहना है। इसके बाद प्रतियोगिता के आयोजक हीरे जड़ित इस क्राउन जैसा एक अन्य क्राउन मॉडल (डुप्लीकेट) देंगे और असल क्राउन को वापस ले लेंगे। 

सृष्टि ने कहा कि मैं अपने देश के कानून में पूरा विश्वास रखती हूं और मैंने अधिकारियों को पूरा सहयोग किया। 


Tuesday, 5 November 2013

Miss Asia Pacific World 2013 Srishti Rana's Crown Seized at Mumbai Airport

Srishti Rana

मुंबई। हाल ही में मिस एशिया पेसेफिक व‌र्ल्ड का ताज हासिल करने वाली भारतीय सुंदरी सृष्टि राणा अपने देश लौटते ही एक मुसीबत में पड़ गईं। पूरे दस्तावेज नहीं होने के कारण उनका खिताबी ताज मुंबई एयरपोर्ट पर जब्त कर लिया गया।
दक्षिण कोरिया के बुसान शहर से मंगलवार की सुबह मुंबई लौटने पर कस्टम अधिकारियों ने मिस एशिया पेसेफिक सृष्टि राणा के सामान की जांच की तो पाया कि बेशकीमती हीरों और अन्य रत्‍‌नों से जड़े उनके विनिंग क्त्राउन का उनके पास कोई दस्तावेज नहीं था। और ना ही 21 वर्षीय राणा ने भारत पहुंचने से पहले अपने इस ताज के बारे में कस्टम अधिकारियों को जानकारी ही नहीं दी थी। लिहाजा उन्होंने इसका कोई शुल्क भी नहीं चुकाया था। 

सूत्रों का कहना है कि कस्टम अफसरों ने फिलहाल इस ताज को जब्त कर लिया है और उसके मूल्य का आकलन करने के बाद और इसका शुल्क चुकाए जाने के बाद ही वह इसे वापस सृष्टि राणा को सौंपेंगे।
उल्लेखनीय है कि दीया मिर्जा के इस खिताब को जीतने के 18 साल बाद सृष्टि राणा को ये खिताब जीतने में सफलता हासिल हुई है। इस बड़े सम्मान के बाद वतन लौटने पर इतनी बड़ी किरकिरी से सृष्टि हताश हैं। वह कुछ दिन मुंबई रहने के बाद अपने परिवार के पास फरीदाबाद भी जाने वाली हैं।