Showing posts with label Punjab News. Show all posts
Showing posts with label Punjab News. Show all posts

Tuesday, 12 November 2013

Dalit Girl Gangraped in Punjab

Rape
तरनतारन, अंशकालिक प्रतिनिधि। गांव कंग में दलित परिवार की नाबालिग लड़की को घर से उठाकर दो युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की मंगलवार को सड़क के किनारे पराली के ढेर पर बेहोश मिली। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव कंग निवासी 17 वर्षीय पीड़िता दसवीं की पढ़ाई के बाद घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने पर श्री गोइंदवाल साहिब में धागा फैक्टरी में काम करने लगी। वहां पर उसे गांव के दो युवक जगजीत सिंह उर्फ जग्गा व उसका ममेरा भाई हरजीत सिंह परेशान करते थे। रविवार रात दोनों युवकों ने लड़की को घर से अगवा कर लिया और खेतों में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। दो दिन तक आरोपी पीड़िता को हवस का शिकार बनाते रहे। फिर उसे सड़क के किनारे पराली के ढेर पर बेहोशी की हालत में फेंक गए और उस पर पराली डाल दी। कुछ लोगों ने वहां पर लड़की को बेहोश पाया तो परिजनों को सूचित किया।
लड़की के पिता ने बताया कि बेहोश बेटी को सिविल अस्पताल तरनतारन लेकर गए। बेटी की हालत नाजुक होने से डाक्टरों ने उसे गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर रैफर कर दिया।

उधर, एसएसपी राजजीत सिंह हुंदल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एएसआइ संजीवन सिंह ने बताया कि आरोपी जगजीत सिंह ंउर्फ जग्गा को गिरफ्तार कर उसका सिविल अस्पताल तरनतारन से मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बच्ची से रेप में पिता व चाचा गिरफ्तार
नई दिल्ली, जासं। ओखला औद्योगिक क्षेत्र में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने उसके पिता व चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ओखला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, मारपीट व पॉक्सो आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने पीड़ित बच्ची व उसके छोटे भाई को महारानीबाग स्थित दिल्ली सरकार के अनाथालय में रखवा दिया है। जबकि पीड़िता की डेढ़ साल की छोटी बहन को उसके दादा ने अपने पास रख लिया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची अपने पिता व एक भाई तथा बहन के साथ रहती थी। करीब छह महीने पूर्व उसकी मां तीनों बच्चों व पति को छोड़कर किसी परिचित युवक के साथ घर से भाग गई। पेशे से कारपेंटर पिता शराब का आदी है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने की जानकारी जब पड़ोस में रहने वाले चाचा को मिली तब उसने भी बच्ची को हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया था। 

हिस्ट्रीशीटर ने महिला से किया रेप
जेवर, संस। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित एक मोहल्ले में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला घर में अकेली थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा है।

महिला का पति पशु व्यापारी है। आरोप है कि वह रकम की वसूली के लिए गया था। तभी जेवर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बदमाश शरीफ उसके घर में घुस गया। उसने तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म किया और धमकी देकर फरार हो गया। पति के लौटने पर महिला ने उससे आपबीती सुनाई। पति विरोध करने बदमाश के यहां पहुंचा। आरोप है कि बदमाश ने उससे मारपीट की और पचास हजार रुपये लूट लिए। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

महिला से कार में दुष्कर्म
अमृतसर, अपराध प्रतिनिधि। गांव वल्ला के नजदीक कार में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव नंगली भट्ठा फतेहगढ़ चूड़ियां रोड निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह किराये पर लेने के लिए कमरा ढूंढ रही थी। सविंदर सिंह निवासी गांव वल्ला ने उसे कमरा दिलवाने के बहाने अपने पास बुलाया और गांव के एक घर की तरफ इशारा कर वहां जाने को कहा। जैसे ही वह जाने लगी तो आरोपी ने उसे कार में बिठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर लौटी और पति को घटना के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने थाना मोहकमपुरा में शिकायत की। एसएचओ अमरीक सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
गुड़गांव, वरिष्ठ संवाददाता। नई बस्ती निवासी एक युवक के खिलाफ लिव-इन-रिलेशन में रह रही महिला ने सोमवार रात दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर नरेंद्र ने उसे अपने पास सात साल तक रखा। इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। चार दिन पहले उसके भाई व भाभी ने उसे तथा उसके दोनों बच्चों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना शहर पुलिस ने नरेंद्र व उसके भाई तथा भाभी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर आरोपी के घर वाले कह रहे हैं कि नरेंद्र कई दिनों से लापता है। पुलिस को दिए बयान में झारखंड की मूल निवासी पीड़िता ने बताया कि नरेंद्र ने सात साल पहले योजना बना उसके पति को भी यहां से मारकर भगा दिया था। जबकि उसे बताया गया कि पति ही उसे व बच्चों को छोड़कर चला गया। कुछ दिन अकेले रहने के बाद वह नरेंद्र की मीठी बातों में आकर दोनों बच्चों के साथ उसके पास रहने लगी थी। वह नरेंद्र से जब भी शादी की बात करती तो वह टाल जाता था। पंद्रह दिन पहले पीड़िता को पता चला कि नरेंद्र ने कहीं और शादी कर ली है। जिसके बाद उसने विरोध किया तो उसे प्रताड़ित कर घर छोड़ने के लिए मजबूर किया जाने लगा। पीड़िता ने यह भी कहा कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए लापता होने का नाटक कर रहा है।

Source- News in Hindi