Showing posts with label SP government. Show all posts
Showing posts with label SP government. Show all posts

Wednesday, 8 January 2014

Saifai Mahotsav: Administration bans live coverage of Bollywood show

इटावा [जासं]। सैफई महोत्सव के पंडाल में नौटंकी के दौरान हुए बवाल और कुर्सियां तोड़े जाने की खबरों के बाद मीडिया से नाराज राज्य सरकार ने बुधवार को बॉलीवुड नाइट के लिए आए फिल्मी कलाकारों के कवरेज को हवाई पट्टी जाने से पत्रकारों को रोक दिया। इसे लेकर अफसरों और मीडियाकर्मियों में कहासुनी भी हुई। देर शाम जिलाधिकारी ने महोत्सव के पंडाल में पहले लाइव कवरेज फिर कैमरे पर ही प्रतिबंध लगा दिया। 


सैफई महोत्सव में भाग लेने आए सलमान खान, माधुरी दीक्षित, रणवीर सिंह समेत दो दर्जन से अधिक फिल्मी कलाकारों की कवरेज के लिए हवाई पट्टी पर पहुंचे पत्रकारों को गेट पर ही रोक दिया गया। शाम को जब सैफई महोत्सव पंडाल में पत्रकार कवरेज के लिए पहुंचे तो कहा गया कि लाइव कवरेज नहीं होगा। सूचना विभाग जानकारी उपलब्ध करा देगा।

एक दिन में उतरे नौ प्लेन :
मुख्यमंत्री के गांव में वैसे तो सरकार एयरपोर्ट बनाने के लिए तेजी से काम कर रही लेकिन बुधवार को जो नजारा दिखाई दिया उससे ऐसा लगा जैसे एयरपोर्ट तैयार हो गया है। मुंबई से कलाकारों के आगमन पर एक-दो नहीं बल्कि नौ प्लेन एक दिन में उतरे।