Showing posts with label Tiger Shroff. Show all posts
Showing posts with label Tiger Shroff. Show all posts

Tuesday, 14 January 2014

Aamir khan is not going to release Jackie Shroff's daughter

मुंबई। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा को बतौर अभिनेत्री लॉन्च नहीं कर रहे हैं। ऐसी खबरें आ रही थी कि आमिर कृष्णा को लेकर नई फिल्म बनाने वाले हैं।

बकौल आमिर, 'बिल्कुल नहीं। मैं कृष्णा से जैकी और आयशा (जैकी की पत्‍‌नी) के साथ एक बार मिला हूं। फिलहाल तो मैं उनके साथ काम नहीं कर रहा हूं लेकिन जैसे ही मौका मिलेगा, मैं उन्हें प्रस्ताव जरूर दूंगा।' जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ के फिल्मों में कदम रखने के साथ ही कृष्णा को लेकर भी अटकलें तेज हो गई थी।

आमिर ने पहले टाइगर को बॉलीवुड में लॉन्च करने की योजना बनाई थी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। फिलहाल टाइगर फिल्म निर्देशक शब्बीर खान की 'हीरोपंती' में काम कर रहे हैं। कृष्णा इस समय दुबई के एक फिल्म संस्थान में निर्देशन की पढ़ाई कर रही है।