Showing posts with label Tv Reality Show. Show all posts
Showing posts with label Tv Reality Show. Show all posts

Monday, 13 January 2014

Aamir gets emotional again while shooting satyamev jayate season

 
 
मुंबई। आमिर के टीवी रियलिटी शो 'सत्यमेव जयते' के पहले सीजन ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। आमिर ने जिस तरह से समाज की हर तबके की तस्वीर को कहानी में बयां किया था, उसका असर गहरा था। उन्होंने लोगों के दर्द को दिल से महसूस किया था। ऐसा ही कुछ दूसरे सीजन के साथ भी होने वाला है और इसका आगाज हो गया है।
 
सूत्रों ने बताया कि सत्यमेव जयते का दूसरा सीजन भी इतना ही भावुक रहेगा। दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में समाज की वो तस्वीर दिखाई जाएगी, जिसने पिछले साल पूरे देश को हिला कर रख दिया था। जी हां हम बात कर रहे हैं महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और हिंसा की। आमिर ने शूट के दौरान जब महिलाओं की दर्द ए दास्तां सुनी तो वे रो पड़े। खुद को संभालने में आमिर को 30 मिनट लग गए। वैसे भी आमिर हर किसी के दर्द को दिल से महसूस करते हैं। उनका संबोधन भाषण भी कुछ ऐसा ही था। वे कुछ देर के लिए नि:शब्द हो गए।


बताया जाता है कि दूसरे सीजन के एपिसोड लगातार हर महीने नहीं दिखाए जाएंगे। एक महीने में चार एपिसोड दिखाए जाएंगे। साल 2013 के नवंबर में शो प्रसारित होने वाला था, लेकिन आमिर की व्यस्तता की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। 10 जनवरी को शो का पहला एपिसोड शूट हो गया है। 

गौरतलब है कि आमिर एक भावुक इन्सान हैं। इससे पहले सीजन में भी आमिर कई एपिसोड में भावुक हो गए थे, उनकी आंखें नम हो जाती हैं। सत्यमेव जयते को लेकर आमिर काफी भावुक हैं। ये शो उनके दिल के काफी करीब है।

Saturday, 4 January 2014

Tanisha gets new identity from big boss

मुंबई। मुखर्जी परिवार की छोटी बेटी तनीषा मुखर्जी कई साल पहले ही बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं, लेकिन बी टाउन का चमकता सितारा अब तक नहीं बन पाईं थीं। तनीषा ने अब तक एक भी हिट फिल्में नहीं दी हैं, यही नहीं टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में आने से पहले शायद उनकी पहचान बस काजोल की बहन के तौर पर ही थी, लेकिन बिग बॉस ने तनीषा को एक नई पहचान दी है। वे आज छोटे पर्दे की स्टार बन गईं हैं।

जी हां! खुद तनीषा ने शो खत्म होने के बाद इस बात को स्वीकार किया है कि बिग बॉस ने उन्हें नई पहचान दी है। अगर हम उनके हेल्थ की बात करें तो तनीषा पहले से ज्यादा फिट और स्लिम नजर आ रही हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद से तनीषा अपने डायट का ज्यादा ध्यान रख रहीं हैं। तनीषा की बॉडी शेप में आ गई है।

गौरतलब है कि बतौर प्रतियोगी तनीषा ने घर में शानदार प्रदर्शन दिया। वे दर्शकों को खूब पसंद भी आईं, लेकिन अरमान कोहली के साथ घर में बढ़ती नजदीकियों ने उन्हें ज्यादा लाइमलाइट में रखा। वे शो के दौरान रोजाना किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में रहती थीं। उन्होंने खूब सुर्खियां भी बटोरी। 

Sunday, 29 December 2013

Gauhar khan wins big boss before grand finale


मुंबई। टीवी रियलिटी शो कभी भी रियल नहीं होते ये बात तो सब जानते हैं और बिग बॉस के मामले में भी ये बात सच साबित होती दिख रही है। दरअसल ग्रैंड फिनाले से पहले ही बिग बॉस फाइनलिस्ट गौहर खान को शो का विजेता बताया रहा था। जी हां सोशल नेटवर्किग साइट्स पर गौहर को दो दिन पहले ही 'बिग बॉस' का विनर करार दे दिया था। चर्चा है कि गौहर की जीत पहले से ही तय थी।

भले ही आधिकारिक रूप से गौहर को ग्रैंड फिनाले वाले दिन बिग बॉस का विनर घोषित किया गया, लेकिन आश्चर्य तब हुआ जब तमाम सोशल साइट्स पर बिग बॉस के विजेता के तौर पर गौहर का नाम फिनाले से पहले ही लिया जा रहा था। 

सोशल मीडिया में जिस तरह से विजेता के तौर पर पहले ही गौहर का नाम चल रहा था, उसके बाद लोग यह कह रहे हैं कि विनर पहले से ही तय होता है, बस दिखावे के लिए शो के निर्माता कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। खाम खा दर्शक और फैंस पर उनके फेवरेट प्रतियोगियों को वोट कर जिताने की जिम्मेदारी सौंप दी जाती है। उनके आधार पर इसका फैसला नहीं होता है। ये सिर्फ बिग बॉस के साथ नहीं है, बल्कि ज्यादातर रियलिटी शो की हालत यही है।

इस बारे में चैनल प्रोड्यूसर कहते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है। दर्शकों के वोटिंग आधार पर ही विजेता घोषित होते हैं। हां ये बात और है कि पहले से ही सोशल साइट्स पर विजेता का अनुमान लगा लिया जाता है। हालांकि सब अपने-अपने फेवरेट प्रतियोगियों के लिए वोट करते हैं और उसका नतीजा सबके सामने होता है।