Showing posts with label Women commission. Show all posts
Showing posts with label Women commission. Show all posts

Friday, 10 January 2014

Kapil gets Show cause notice issued by Women commission

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में अपने शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के एक एपिसोड में गर्भवती महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर वे अब कानूनी झमेले में फंस गए हैं। महाराष्ट्र महिला आयोग की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया है और सात दिन के भीतर जवाब मांगा है।

गौरतलब है कि गुरुवार को महिला आयोग ने इस मामले को लेकर कपिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कपिल शर्मा ने एक एपिसोड के दौरान गर्भवती महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की थी। कपिल ने ये टिप्पणी हेमा मालिनी वाले एपिसोड में की थी। जिसके बाद उनका जबरदस्त विरोध हुआ। 

महिला आयोग ने इस खबर की पुष्टि की है। उनके मुताबिक कपिल ने शो के दौरान बातों बातों में सारी हदें पार कर दी थी। उन्होंने महिलाओं के बारे में जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है उसे कभी भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा। कपिल ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनका ये छोटा सा मजाक उन्हें इतना भारी पड़ जाएगा। 

Wednesday, 8 January 2014

Kapil's show may face legal trouble

मुंबई। साल 2013 कॉमेडियन कपिल शर्मा खूब सुर्खियां बटोरी। भले ही फिर वो उनके शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की प्रसिद्धि हो या गुत्थी का विवाद। लेकिन इस बार खबरों में बने रहने के पीछे कोई और ही कारण है। जी हां चर्चा है कि कपिल का शो कानूनी झमेले में फंस सकता है।

हाल ही में कपिल ने अपने शो में एक गर्भवती महिला पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की थी। कपिल को टिप्पणी करते हुए अंदाजा भी नहीं होगा कि इस तरह का मजाक करके वे कानूनी झमेले मे फंस सकते हैं। कपिल ने यह टिप्पणी अपने शो के उस ताजा एपिसोड में की थी, जिसमें हेमा मालिनी मेहमान के तौर पर आई थीं।

महिला कमिशन की ओर से इस खबर की पुष्टि की गई है कि उन्हें कपिल के खिलाफ इस तरह की शिकायत मिली है। बताया जाता है कि पांच जनवरी को कपिल ने शो के दौरान गर्भवती महिला के ऊपर कोई अभद्र टिप्पणी की थी। इसे लेकर महिलाओं ने खूब विरोध जताया और कपिल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि कपिल को इस तरह से खुलेआम किसी भी महिला के लिए कुछ भी नहीं कहना चाहिए था।
गौरतलब है कि गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर के चले जाने के बाद से वैसे ही कपिल का शो और वे खुद मुश्किल में पड़ गए थे। अभी एक विवाद सुलझा ही नहीं था कि दूसरा आ खड़ा हुआ है।