Showing posts with label Yoga. Show all posts
Showing posts with label Yoga. Show all posts

Thursday, 14 November 2013

kripalu Maharaj is no More

kripalu ji maharaj
लखनऊ। आध्यात्मिक गुरु 91 वर्षीय कृपालुजी महाराज का शुक्रवार प्रात: सात बजे निधन हो गया। मथुरा के प्रेम मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी राघवेन्द्र जी ने बताया कि आज सुबह करीब सात बजे महाराज ने अंतिम सांस ली। अभी यह तय नहीं हो सका है कि उनका अंतिम संस्कार कहां किया जाएगा। अंतिम संस्कार प्रतापगढ़ या फिर मथुरा में होने पर चर्चा चल रही है।

गौरतलब है कि कृपालुजी महाराज को गुडग़ांव के फोर्टिस अस्पताल में सिर की सर्जरी के बाद क्रिटिकल केयर यूनिट में जीवन रक्षक उपकरणों के सहारे रखा गया था। उनको सोमवार रात इलाहाबाद से गंभीर हालत में यहां लाया गया था। कृपालुजी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए श्रद्धालु भगवान से प्रार्थना कर रहे थे। प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) की कुंडा तहसील के मनगढ़ में कृपालुजी महाराज का प्रमुख आश्रम है। रविवार को आश्रम के बाथरूम में गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह अचेत हो गए थे। मंगलवार मध्य रात तक चली सर्जरी के बाद उन्हें सघन निगरानी में रखा गया था।

Source- News in Hindi

Monday, 5 August 2013

Manisha Koirala in Baba Ramdev ashram

हरिद्वार [जागरण संवाददाता]। अमेरिका से गर्भाशय के कैंसर का इलाज कराकर लौटीं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला इन दिनों योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। पतंजलि योगपीठ फेस-1 में ठहरी मनीषा के स्वास्थ्य पर आचार्य बालकृष्ण नजर रखे हुए हैं।
Maniha Koirala, Actress Manisha Koirala, Celebrity Manisha Koirala
रविवार को आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मनीषा यहां नजर आई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।