Showing posts with label friendship. Show all posts
Showing posts with label friendship. Show all posts

Tuesday, 7 January 2014

Govinda refuse to work with Salman khan

मुंबई। एक वक्त था जब गोविंदा और सलमान खान की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर खूब धमाल मचाती थी, लेकिन आज ऐसा भी समय आ गया है कि गोविंदा सल्लू मियां के साथ काम करने से इन्कार कर रहे हैं। जी हां खबर है कि दोनों के बीच चल रही अनबन अब इतनी बढ़ गई है कि गोविंदा सलमान खान की फिल्म में उनके साथ काम ही नहीं करना चाहते हैं।

खबर है कि महेश मांजरेकर की मराठी फिल्म की हिंदी रीमेक प्रोड्यूस कर रहे सलमान खान ने बतौर नायक गोविंदा से संपर्क किया था लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया।


सलमान ने कहा, मैंने गोविंदा फिल्म में काम करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मैं पिछले तीन साल से फिल्म के लिए गोविंदा के पीछे पड़ा हूं लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें यह फिल्म पसंद नहीं आई। इसमें उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है। हालांकि सल्लू खुद इस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर काम करेंगे।

यह भी खबर थी कि परेश रावल इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगे। कास्टिंग को लेकर सलमान ने कहा कि,अभी कास्ट पूरी तरह से तैयार नहीं है। हम इसे गॉड ओनली नोज टाइटल दे सकते हैं और इसकी शूटिंग फरवरी में शुरू होगी। (नई दुनिया)

Source: Bollywood News in Hindi

Sunday, 29 December 2013

OMG, Tanisha calls armaan just a friend

मुंबई। ऐसा हमेशा ही देखने को मिला है जब बिग बॉस के प्रतियोगियों ने घर के अंदर बनाए हुए रिश्ते को बाहर मानने से इन्कार किया है। सीजन सात में भी ऐसा ही कुछ हुआ है। घर के भीतर प्यार के बड़े-बड़े दावे करने वाली तनीषा मुखर्जी ने बिग बॉस खत्म होते ही अपने और अरमान कोहली के रिश्ते को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। अरमान अब तनीषा सिर्फ दोस्त बन गए हैं।

जी हां आपको ये सुनकर हैरानी होगी कि तनीषा ने अरमान को सिर्फ अपना दोस्त करार दिया है। घर के अंदर दोनों के बीच पनपते रिश्ते से कोई भी अंजान नहीं है। दोनों की बढ़ती नजदीकियां सब कुछ बयां करने के लिए काफी थी, लेकिन अब ऐसा क्या हुआ जो तनीषा ने बाहर निकलते ही इस रिश्ते को दोस्ती में बदल दिया। हालांकि तनीषा ने ऐसा क्यों कहा इस बात का अंदाजा लगाना जरा मुश्किल है।

सूत्र बताते हैं कि तनीषा का परिवार जिस तरह से उनके और अरमान के रिश्ते के खिलाफ खड़ा है,इसके बाद दोनों के रिश्ते पर खतरा मंडराता हुए दिखाई दे रहा है। शायद इसलिए तनीषा इस रिश्ते से डर रही हैं। तनुजा ने तनीषा से मिलने के बाद कहा कि वे उनके और अरमान के रिश्ते से बिल्कुल खुश नहीं हैं। इसके तुरंत बाद ही तनीषा का बयान आया।

इस बीच, फिनाले के दौरान तनुजा अरमान से भी मिलीं। जैसे ही अरमान ने कहा कि 'मैम आपकी बेटी बेहद खूबसूरत है, तनुजा ने कहा मैं जानती हूं।' कहा जा रहा है कि इन सभी कारणों की वजह से ही तनीषा ने अपने रिश्ते की भेट चढ़ा दी।

Read more :  Top Hindi News