Showing posts with label pakistani actress. Show all posts
Showing posts with label pakistani actress. Show all posts

Sunday, 5 January 2014

Veena Malik accuses Indian manager of blackmail

इस्लामाबाद। पिछले दिनों शादी के बंधन में बंधी पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने अपने पूर्व भारतीय मैनेजर प्रशांत सिंह पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। वीना का कहना है कि पैसों और सस्ती लोकप्रियता की खातिर प्रशांत उसकी कुछ विवादास्पद तस्वीरें उनके 'हैक' किए जा चुके फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर डाल दी हैं।

हाल के दिनों तक प्रशांत भारत में वीना के डिजिटल मीडिया का काम देखते थे। प्रशांत के उस दावे पर कि वीना उसकी गर्लफ्रेंड है, पाकिस्तानी अभिनेत्री ने कहा, 'वह झूठ बोल रहा है। उसका यह दावा आधारहीन है। वह भाई की तरह है और मुझे अपनी बहन की तरह प्यार करता था।' वीना ने कहा कि वह अपनी शादी को लेकर इन दिनों व्यस्त थीं, जिसकी वजह से फेसबुक और ट्विटर अकाउंट का पासवर्ड नहीं बदल सकी। अब प्रशांत उसकी कुछ तस्वीरों को सोशल पर डालकर उसे पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रहा है।

वीना के मुताबिक, प्रशांत को उसने दस हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर नौकरी पर रखा था और तीन लाख रुपये एडवांस अदा किए थे। उन्होंने कहा कि प्रशांत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता खुला है। रियलिटी शो बिग बॉस में भाग ले चुकीं वीना ने हाल में दुबई के कारोबारी असद बशीर खान खट्टक के साथ शादी रचाई है।

Source : Latest News in Hindi