Showing posts with label vegetarian recipes. Show all posts
Showing posts with label vegetarian recipes. Show all posts

Wednesday, 8 January 2014

khana khazana regional-dishes


कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :
100 ग्राम उबला हुआ पालक, 75 ग्राम मूली, 100 ग्राम पका हुआ कद्दू, 100 ग्राम बैगन, 75 ग्राम शकरकंद, 100 ग्राम आलू, 50 मिली. सरसों का तेल, आधा टी स्पून हल्दी पाउडर, आधा टी स्पून लाल मिर्च, 1 टी स्पून पंच फोड़न (जीरा, मेथी दाना, सौंफ, सरसों के दाने, कलौंजी), 1 टी स्पून चीनी, स्वादानुसार नमक। 

विधि :
1. सब्जियों को छीलकर धो लें। फिर 2 इंच टुकड़ों में काट लें।
2. एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। फिर पंच फोड़न डालकर चटकाएं। हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
3. आलू, शकरकंद, मूली और कद्दू डालकर भूनें। नमक व थोड़ा पानी छिड़क कर ढंककर पकाएं।
4. जब सब्जियां तीन चौथाई पक जाएं तब बैगन डालकर पकाएं।
5. पालक व चीनी मिलाकर तब तक पकाएं जब तक सभी सब्जियां गल न जाएं।
6. अच्छी तरह चलाकर गरमागरम सर्व करें। 

khana-khazana fruit-recipes



कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
1 कप सिंघाडे का आटा, 3 टे.स्पून घी, आधा कप चीनी, 2 कप पानी, आधा टी स्पून इलायची पाउडर, 2 टे.स्पून काजू और पिस्ते कटे हुए। 

विधि :
एक पैन में 2 कप पानी उबाले और उसमें चीनी डाल दें चीनी घुलने तक चलाते रहें, इलायची पाउडर डालकर 2 मिनट तक और चलायें और आंच से उतार लें। 

अब एक दूसरे पैन में1 टे.स्पून घी डालकर गरम करें। उसमें सिंघाडे का आटा डालकर धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन भूने, ध्यान रहे आटा ज्यादा न भुन जाये। 

अब इसमें चीनी वाला पानी धीरे-धीरे डालकर मिलायें। 

अब इसमें घी और बारीक कटे सूखे मेवे डालकर अच्छी तरह मिलायें जब हलवा पैन की सतह छोड़ने लगे तो आंच से उतार लें गर्मागर्म हलवा सर्व करें।