Wednesday, 28 August 2013

The body of 14 years of age is 110 years old!


suffering from Progeria

नई दिल्ली (New Delhi)। फिल्म पा में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan) ने एक ऐसे बच्चे की भूमिका की है जो प्रोजेरिया नामक खतरनाक बीमारी से पीडि़त हैं। फिल्म की कहानी काल्पनिक थी लेकिन बिहार के अली हुसैन खान (Ali Hasan Khan) की कहानी हकीकत है जो इस खतरनाक बीमारी प्रोजेरिया (Progeria) से पीडि़त हैं। 

अली की उम्र सिर्फ 14 साल है लेकिन इस उम्र में ही उनका शरीर 110 साल के व्यक्ति जैसा दिखता है। इस रोग के दौरान शरीर एक साल में तेजी से कई गुणा बूढ़ा और जर्जर होता जाता है। इस उम्र में व्यक्ति कुछ ही साल में एक बुजुर्ग जैसा दिखने लगता है। इस बीमारी की चपेट में आने वाला बच्चा आम बच्चों की तुलना में 8 गुना तेजी से बढ़ता है। इस बीमारी से पूरी दुनिया में 80 लोग ही पीडि़त हैं। अली के पिता नबी हुसैन (50) और मां रजिया (46) की 32 साल पहले शादी हुई थी। उनके बच्चे रेहाना, इकरामुल, गुडि़या व रुबिना इसी बीमारी से 12 से 24 साल की उम्र के बीच मरे। जबकि पांचवें बच्चे की मौत जन्म के 24 घंटे में हो गई थी। 

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/oddnews-the-body-of-14-years-of-age-is-110-years-old-4074.html

IM Mastermind Yasin Bhatkal Arrested From Nepal By NIA


Indian mujahideen

नई दिल्ली (New Delhi) । भारत में इंडियन मुजाहिदीन [आइएम] का सरगना और देश में कई बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाला आतंकी यासीन भटकल गिरफ्तार हो गया है। एनआइए की टीम ने भारत-नेपाल सीमा के पास उसे गिरफ्तार किया है। आतंकी अब्दुल करीम टुंडा (Abdul Karim Tunda) की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह दूसरी बड़ी कामयाबी है। सुरक्षा एजेंसी के सलाहकार ने इस घटना की जानकारी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Prime Minister Manmohan Singh) को दी है। भटकल को भारत लाया जा रहा है। 

सूत्रों ने बताया कि यासीन इन दिनों उत्तरप्रदेश में कोई बड़े धमाके को अंजाम देने के फिराक में था। यासीन के साथ असुदुल्लाह अख्तर नाम के एक और शख्स की भी गिरफ्तारी हुई है। टुंडा से मिली जानकारी के आधार पर ही भटकल को पकड़ना आसान हो गया।

12 राज्यों की पुलिस भटकल की तलाश में थी। सुरक्षा एजेंसी ने इस आतंकी पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। इससे पहले कोलकाता की जांच एजेंसी ने भटकल को शाहरुख के नाम पर गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उसे रिहा भी कर दिया गया था।

यासीन ने अब तक कुल 10 बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया है। हाल ही में हुए बेंगलूर धमाके के पीछे भी यासिन का ही हाथ बताया गया था। बनारस बम धमाका (Varanasi Bomb Blast), सुरत, हैदराबाद ब्लास्ट (Hyderabad Blast) और पुणे की जर्मन बेकरी में हुए ब्लास्ट के लिए भी यासिन को ही जिम्मेदार ठहराया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि भटकल की गिरफ्तारी से कई मामलों की तह तक पहुंचने में सुरक्षा एजेंसियों को मदद मिलेगी। 

Inflation in India


india

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली (New Delhi)। भारत को गहरे आर्थिक संकट में फंसते देख दुनियाभर की आर्थिक सलाहकार एजेंसियों (Economic Adviso Agency) के माथे पर भी चिंता की रेखाएं गहरा गई हैं। इन एजेंसियों को इस बात का डर है कि चीन और भारत में विकास दर बहुत कम हुई तो इससे पूरी दुनिया की समग्र विकास दर पर असर पड़ेगा। पिछले कुछ वर्षो में जब अमेरिका और अन्य यूरोपीय देश भारी मंदी से गुजर रहे थे तब भारत व चीन ने बेहतर प्रदर्शन कर ग्लोबल अर्थव्यवस्था (Global Economic) को मजबूती दी थी।

प्रमुख रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ने विकासशील देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत, इंडोनेशिया जैसे देशों में छाए मौद्रिक संकट से पूरे एशियाई क्षेत्र में नई तरह का संकट पैदा होने का खतरा है। यह पूरी दुनिया के लिए ठीक नहीं है। वैसे, अभी हालात वर्ष 1995 के पूर्वी एशियाई देशों के मौद्रिक संकट जैसे नहीं बिगड़े हैं, लेकिन इसका असर काफी व्यापक हो सकता है। एक अन्य अंतरराष्ट्रीय बैंक बीएनपी परिबास ने तो भारत की चुनौतियों को काफी गंभीर बताया है। बीएनपी ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक विकास दर के 3.7 फीसद पर आ जाने की बात कही है। दो महीने पहले इसने भारत की विकास दर के 5.2 फीसद पर रहने की बात कही थी। बीएनपी का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक बड़े आर्थिक संकट की तरफ बढ़ रही है।

एक अन्य रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारतीय अर्थंव्यवस्था की विकास दर के 5.25 फीसद रहने की उम्मीद लगाई है। लेकिन यह भी कहा है कि इसके और नीचे जाने की आशंका है। मूडीज के मुताबिक भारत सहित तमाम विकासशील देशों की विकास दर में तेज गिरावट पूरी दुनिया के लिए बुरी खबर है। इससे विकसित देशों की अर्थव्यवस्थाओं में सुधार के जो संकेत मिल रहे हैं उन पर भी पानी फिर सकता है। एसएंडपी ने तो भारत में वित्तीय संकट पैदा होने की भी बात कही है। सनद रहे कि वर्ष 2008-09 में अमेरिका और पूरे यूरोप में जब मंदी थी, तब भारत और चीन की तेज विकास दर ने इन देशों को संबल दिया था। मगर अब जबकि इन दोनों देशों के अलावा एशिया व लैटिन अमेरिका के अन्य विकासशील देश गहरे संकट में फंसते दिख रहे हैं, तब पहले से ही मुसीबत में फंसे विकसित देशों की मुश्किलों के और बढ़ने की बात कही जा रही है।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/business-inflation-in-india-10680824.html

NYPD Designates Mosques As Terrorism Organisations


NYPD

न्यूयॉर्क (New York)। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) ने सभी मस्जिदों को गुपचुप तरीके से आतंकी संगठन करार दिया है। इसके साथ ही पुलिस को मस्जिदों में होने वाली तकरीरों को रिकार्ड करने और नमाज पढ़ने वाले लोगों की जासूसी की छूट मिल जाएगी। 

अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 को हुए आतंकी हमले के बाद से न्यूयॉर्क पुलिस ने आतंकवाद (Terrorism) को लेकर करीब एक दर्जन मस्जिदों में जांच की है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने इस जांच को 'टेररिज्म इंटरप्राइजेज इंवेस्टीगेशन' (टीईआइ) नाम दिया गया है। आतंकी ठिकानों की जांच में टीईआइ पुलिस के लिए हथियार साबित होगी।

किसी मस्जिद को आतंकी संगठन करार देने का मतलब है, उसमें नमाज पढ़ने वाले किसी भी शख्स की जांच की जा सकती है और उस पर निगरानी रखी जा सकती है। हालांकि इस पूरे मामले में न्यूयॉर्क पुलिस ने टिप्पणी से इन्कार कर दिया है।

गौरतलब है कि निगरानी जारी रखने के लिए टीईआइ की कई बार अवधि बढ़ाई जा चुकी है। बावजूद इसके एनवाईपीडी (NYPD) ने कभी भी किसी मस्जिद (Mosque) या इस्लामिक संगठन पर आपराधिक अथवा आतंकी हरकतों में शामिल होने के आरोप नहीं लगाए हैं।

Original Found Here... http://www.jagran.com/news/world-nypd-designates-mosques-as-terrorism-organisations-10681703.html

Land Acquisition Bill in Lok Sabha Today


Land Acquisition Bill

नई दिल्ली (New Delhi)। खाद्य सुरक्षा विधेयक को लोकसभा से पारित कराने में सफल रही सरकार भूमि अधिग्रहण विधेयक को संसद के निचले सदन से पारित कराने की तैयारी में जुट गई है। सरकार इस विधेयक को गुरुवार को लोकसभा में पेश कर सकती है। इसके साथ ही लोकसभा में भी आरटीआइ संशोधन विधेयक पर चर्चा होने के आसार हैं।

लोकसभा में ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश भूमि अधिग्रहण विधेयक पेश करेंगे। सरकार का दावा है कि इस विधेयक में जमीन के बदले निष्पक्ष मुआवजे का प्रावधान किया गया है। विधयेक में ग्रामीण इलाकों में अधिगृहीत की जमीन के लिए बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा जबकि शहरी क्षेत्र में बाजार मूल्य से दो गुना मुआवजे का प्रस्ताव रखा गया है। 

इसके अलावा प्रभावित लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की बात कही गई है ताकि जमीन अधिग्रहण के बाद किसानों की सामाजिक और आर्थिक दशा सुधारने में उनकी सहायता की जा सके। रमेश का कहना है कि इसे 'उचित मुआवजा और भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनस्र्थापन में पारदर्शिता का अधिकार विधेयक, 2012' नाम दिया गया है। 

सरकार यह संदेश देना चाहती है कि व्यापक और सदियों पुराने अन्याय को खत्म करने के लिए वह दृढ़ संकल्प है। यह विधेयक 1894 में बने भूमि अधिग्रहण कानून की जगह लेगा जिसमें आज के समय के हिसाब से ढेरों कमियां हैं।

दूसरी तरफ, सूचना का अधिकार (संशोधन) विधेयक-2013 पर भी गुरुवार को ही लोकसभा में चर्चा हो सकती है। इस विधेयक के संसद से पारित होते ही सभी राजनीतिक दल आरटीआइ कानून के दायरे से बाहर हो जाएंगे। केंद्र सरकार की ओर से राज्य मंत्री वी. नारायणसामी पहले ही यह विधेयक संसद के निचले सदन में पेश कर चुके हैं। केंद्रीय कैबिनेट (Central Cabinet) ने एक अगस्त को आरटीआइ कानून में संशोधन कर राजनीतिक पार्टियों को इसके दायरे से बाहर रखने के फैसले पर मुहर लगाई थी।

राज्यसभा में आएगा कोलेजियम सिस्टम को खत्म करने वाला बिल
हाइकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कोलेजियम सिस्टम को खत्म करने संबंधी विधेयक गुरुवार को राज्यसभा में लाया जा सकता है। इस विधेयक के जरिये सरकार कोलेजियम सिस्टम को खत्म कर जजों की नियुक्ति का अधिकार न्यायिक नियुक्ति आयोग को सौंपेगी। 

न्यायिक नियुक्ति आयोग में भारत के मुख्य न्यायाधीश के अलावा सुप्रीम कोर्ट के दो अन्य जज, कानून मंत्री, सदस्य के रूप में दो प्रतिष्ठित जन व कानून मंत्रालय में न्यायिक सचिव शामिल होंगे। 

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-land-acquisition-bill-in-lok-sabha-today-10681741.html

Lord Sri krishna birthday celebrated in India


Lord Sri krishna

जागरण संवाददाता, मथुरा (Mathura)। विष्णु के 16 कला वाले अवतार की पांच हजार साल से ज्यादा पुरानी लीला बुधवार को जीवंत हो गई। आस्था की लहरें श्रीकृष्ण (Krishna Janmasthami) जन्मभूमि स्थल पर समा नहीं रही थीं। रात 12 बजते ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि व अन्य मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बजने लगे, बधाइयां गाई जाने लगीं। जन्मभूमि ही नहीं पूरी मथुरा नगरी की भव्यता अपने चरम पर पहुंच गई, उसके आगे तीनों लोक फीके लगने लगे। 

प्रात:कालीन पुष्पांजलि से लेकर जन्मोत्सव तक के एक-एक क्षण और पल को यादगार बनाने के लिए श्रद्धालुओं के कदम जन्मभूमि की ओर बढ़े जा रहे थे। मध्य रात्रि में कृष्ण अवतार होने तक श्रद्धा का सैलाब उमड़ आया था। 'जै कन्हैया लाल की..' के जयकारों की गूंज हो रही थी।

कहा जाता है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में जन्म अभिषेक के दर्शन के लिए देवी-देवता भी इस पवित्र भूमि पर उपस्थित रहते हैं। श्रीकृष्ण के जन्म स्थान के अद्भुत रूप को देखकर बुधवार को लाखों श्रद्धालु भक्ति भाव के आनंद से विभोर हो उठे। भागवत भवन के भीतरी भाग में निर्मित मयूर सबके मन में कौतूहल का भाव पैदा कर रहे थे। ब्रज के कलाकारों ने बंगले पर मनोरम मयूर आकृतियां उकेरी थीं। भागवत भवन के प्रवेश और निकास द्वार पर भी ऐसे मयूर बनाए थे, जो देखने में सजीव प्रतीत हो रहे थे। गर्भगृह, श्री केशवदेव और श्री योगमाया मंदिर की सुंदरता भी देखते बन रही थी।

Original Found Here... http://www.jagran.com/news/national-lord-sri-krishna-birthday-celebrated-in-india-10679310.html

Salman Khan's family did not attend Katrina's sister wedding


Katrina kaif

मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड अदाकारा कट्रीना कैफ की बहन की लंदन में हुई शादी अब तक चर्चा में है क्योंकि इस शादी में ना तो उनके पूर्व प्रेमी सलमान खान आए और ना ही मौजूदा प्रेमी रणबीर कपूर पहुंचे। पहले यह खबर थी कि कट्रीना ने इस शादी के लिए सलमान खान को न्योता भेजा ही नहीं 

है। लेकिन एक टेबलॉयड के हवाले से यह खबर आ रही है कि कट्रीना ने सलमान खान सहित उनके पूरे परिवार को शादी में शामिल होने का न्योता भेजा था, लेकिन सलमान खान (Salman Khan) और उनके परिवार ने इस शादी से किनारा करना बेहतर समझा।

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान की बहन अलवीरा और अर्पिता को भी शादी में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया था जो कट्रीना की अच्छी दोस्त बताई जाती हैं। लेकिन सलमान की दोनों बहनों ने भी शादी से किनारा करना ही बेहतर समझा। कारण क्या रहा, इसका पता किसी को भी नहीं है। कट्रीना (Katrina Kaif) के खासमखास दोस्त रणबीर को भी शादी में शामिल होने का न्योता भेजा गया था। रणबीर तो शादी में नहीं आए लेकिन उन्होंने कट्रीना की बहन नताशा के लिए एक शानदार गिफ्ट भिजवाया। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-salman-khans-family-did-not-attend-katrinas-sister-wedding-10681750.html