Monday, 25 August 2014

Fire in cannaut place buiding, no casuality

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में आज एक हादसा हो गया। यहां एक बिल्डिंग की पहली मंजिल में आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा-तफरा मच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गई हैं।

दिल्ली के सबसे व्यस्तम इलाके कनॉट प्लेस में उस वक्त अफरा-तफरी मची जब वहां इनर सर्किल में मौजूद एक बिल्डिंग में आग लग गई। आग बिल्डिंग की पहली मंजिल पर लगी। आग किन वजहों से लगी इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग की पहली मंजिल पर एनआइआइटी का सेंटर भी है। आग लगने से वहां काफी धुआं उठ रहा है।

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी की माने तो सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर खबर मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दी गई थी। अधिकारी ने बताया कि हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। साथ ही आग पर काबू पाने के लिए सभी मौजूद संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। काटने वाले औजारों का इस्तेमाल किया गया है। बिल्डिंग में बहुत ज्यादा धुआं और गर्मी है।

MS Dhoni demands 45 crore to give signal to his biopic!

लगता है टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी एक ही झटके में बॉलीवुड के सारे सितारों को पीछे छोडऩा चाहते हैं। खबर है कि धौनी ने अपने ऊपर बनने वाली फिल्म के लिए 45 करोड़ रुपए की मोटी रकम की डिमांड की है।

स्पेशल 26 जैसी थ्रिलर फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे धौनी पर फिल्म बनाना चाहते हैं, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत धौनी का किरदार निभाएंगे। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, धौनी ने इस बायोपिक को हरी झंडी दे दी थी, लेकिन पैसों को लेकर फिल्म लटक सकती है।

अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, धौनी ने नीरज पांडे से 45 करोड़ रुपए मांगे हैं और पांडे इतनी मोटी रकम देने के मूड में नहीं हैं। दरअसल फिल्म में लीड हीरो सुशांत सिंह राजपूत हैं इसलिए यह जरूरी नहीं है कि धौनी पर आधारित होने के बावजूद यह फिल्म 100 करोड़ रुपए भी कमा पाए। यही वजह है कि पैसों को लेकर यह प्रोजेक्ट फिलहाल अटक गया है।



Live: bjp looses bhagalpur seat, parneet kaur wins from patiala

विधानसभा उपचुनाव में मिले रुझानों से स्थिति अब साफ हो गई है। लालू-नीतीश-कांग्रेस महागठबंधन के खाते में जहां 6 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं भाजपा को 4 सीटों पर संतोष करना पड़ रहा है। अब तक घोषित 9 चुनाव परिणामों में से 5 सीटें राजद-जदयू-कंाग्रेस महागठबंधन को मिली हैं तो 4 सीटें एनडीए के खाते में गई हैं। हाजीपुर में भाजपा के अवधेश सिंह 6000 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। जाले से जदयू प्रत्याशी ऋषि मिश्रा 7720 वोटों से चुनाव जीते हैं। समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र में राजद के अजय बुल्गानिन चुनाव जीते हैं। भागलपुर से भाजपा हार गई है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी अजित शर्मा जीते हैं। राजनगर से राजद के रामवतार पासवान 4000 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। बांका में भाजपा के रामनारायण मंडल 500 से जीते हैं। नरकटियागंज में भाजपा की प्रत्याशी रश्मि वर्मा चुनाव जीत गई हैं। वहीं परबत्ता में जदयू के आरएन सिंह आगे चल रहे हैं। मोहनिया में भाजपा के निरंजन पासवान जीते हैं। यह सीट पहले जदयू के पास थी। छपरा से राजद के रणधीर सिंह 20000 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। परबत्ता में जदयू के आरएन सिंह 30000 वोटों से निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं

उधर, पंजाब के पटियाला विधानसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार परनीत कौर 23000 से अधिक मतों से चुनाव जीत गई हैं। जबकि तलवंडी साबो सीट से अकाली दल के उम्मीदवार जीत मोहिंदर सिद्धू ने जीत दर्ज की है। एमपी की दो सीट पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस आगे है। कर्नाटक में बेल्लारी से कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं और शिकारीपुरा से भाजपा उम्मीदवार को जीत मिली है।

21 अगस्त को हुए मतदान में मूल रूप से तीन गठबंधन चुनाव मैदान में है। जदयू-राजद-कांग्रेस का नया गठबंधन पहली बार साझे में चुनाव लड़ा है। भाजपा-लोजपा-रालोसपा गठबंधन लोकसभा चुनाव के दौरान बना था। तीसरा गठबंधन वाम दलों का है। इसके उम्मीदवार नौ सीटों पर थे।


Pak troops fire at 40 BoPs, 24 villages along IB

पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। ताजा घटनाक्रम में जम्मू-कश्मीर के जम्मू और सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे 24 गावों और 40 सीमावर्ती चौकियों पर भारी गोलीबारी की जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तानी सैनिकों को करारा जवाब दिया है। यह गोलीबारी सुबह सात बजे तक जारी रही। इससे पहले भी पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा छोटे एवं अत्याधुनिक हथियारों, मोर्टार और गोलों से 35-40 सीमावर्ती चौकियों तथा रिहायशी इलाकों पर भी गोलीबारी की गई थी।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों ने पहली बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करके गोलीबारी की है। पाकिस्तान द्वारा सीमा चौकियों पर लगातार जारी फायरिंग का असली उद्देश्य आतंकियों की घाटी में घुसपैठ कराना है।


Source: News in Hindi and Newspaper 

Raj Thackeray not to contest Maharashtra Assembly elections

लोकसभा चुनाव में मुंह की खाने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अब अपने कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। यही वजह है कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने यू-टर्न ले लिया है। पार्टी प्रमुख राज ठाकरे ने एलान किया है कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए मनसे प्रमुख ने कहा कि पूरा महाराष्ट्र उनका क्षेत्र है और वे सिर्फ एक विधानसभा तक ही अपने आप को सीमित नहीं रख सकते हैं। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राज ठाकरे ने एलान किया था कि वे और उनकी पार्टी प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपनी किस्मत आजमाएगी। लेकिन अपनी इस बात से यू-टर्न हुए राज ने ये भी कहा कि विधानसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी को बहुमत मिलता है तो वे प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को उनसे और उनकी पार्टी से काफी उम्मीदें हैं। इसलिए वे मुख्यमंत्री बनने को तैयार हैं।

राज ठाकरे ने कहा कि विदर्भ की 62 सीटों के लिए उनकी पार्टी 40-45 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन देने वाली मनसे ने सिर्फ नौ सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतारे थे।

The first ODI match between India and England in Bristol

 टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैचों की सीरीज में जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला ब्रिस्टल में सोमवार को खेला जाएगा और सही मायने में ये टीम इंडिया की अग्नि परीक्षा है। वहीं दूसरी तरफ टेस्ट सीरीज जीतने वाली इंग्लैंड टीम के हौसले सातवें आसमान पर हैं और वो हर हाल में अपने जीत का क्रम बरकरार रखना चाहेगी।

टीम इंडिया की अगर बात की जाए तो तो बतौर स्पिनर आर अश्विन और रविंद्र जडेजा के बीच कांटे का मुकाबला है। वहीं बांग्लादेश में स्टुअर्ट बिन्नी के प्रदर्शन की वजह से वो प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं। सबसे बड़ी बात की बिन्नी अपनी गेंद को स्विंग करा सकते हैं और इंग्लैंड के हालात उनकी गेंदबाजी के अनुकूल है। हालांकि कैप्टन महेंद्र सिंह धौनी चार तेज गेंदबाजों को उतारने को लेकर शंका में हैं, क्योंकि इससे ओवर रेट पर असर पड़ेगा। भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने प्रैक्टिस मैच में छोटे स्पेल में बॉलिंग की, जिससे पता चलता है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें वनडे मैचों के लिए तरोताजा रखना चाहता है। तीसरे तेज गेंदबाज का ऑप्शन खुला हुआ है, जिसमें बिन्नी सहित उमेश यादव, मोहित शर्मा और धवल कुलकर्णी में से कोई भी हो सकता है। बल्लेबाजों की बात की जाए तो शिखर और रोहित की ओपनिंग जोड़ी प्रैक्टिस मैच में फ्लॉप होने के बावजूद कायम रह सकती है, जबकि विराट, रहाणे, रैना और धोनी का खेलना भी तय है। सातवें बैट्समैन के रूप में अंबाती रायुडू और संजू सैमसन के बीच घमासान होगा। हालांकि प्रैक्टिस मैच में रायुडू के परफॉर्मेस को देखते हुए सैमसन को मौका दिए जाने की उम्मीद कम ही है।

दूसरी तरफ इंग्लैंड के लिए यह वनडे सिरीज भी काफी अहम है। इंग्लैंड की टीम में भी काफी बदलाव किया गया है। अपनी टीम में कुछ बदलाव किए हैं। रवि बोपारा को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि टिम ब्रेसनेन और माइकल कारबेरी को भी मौका नहीं दिया गया है। स्टीवन फिन को स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह टीम में रखा गया है, जो घुटने का आपरेशन कराएंगे। एलिस्टेयर कुक की अगुवाई में इंग्लिश टीम टेस्ट सीरीज की तरह वनडे सीरीज में भी बड़ी जीत का इरादा लेकर उतरेगी। 

Finding Fanny': Censors shy away from virgin-ity


जी हां, सेंसर बोर्ड को दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म 'फाइडिंग फैनी' में एक शब्द पर इतनी आपत्ति थी कि फिल्म पास करने के लिए पूरा सीन काट दिया गया।

यह शब्द है 'वर्जिनिटी' यानी कुंवारापन। फिल्म के एक सीन में दीपिका पादुकोण अर्जुन कपूर को कहती हैं कि मैं वर्जिन हूं। इसी पर सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी। सूत्रों ने बताया कि दो सीन को काटकर फाइडिंग फैनी के अंग्रेजी वर्जन को सेंसर बोर्ड यू/ए सर्टिफिकेट दिया।

बताया जाता है कि सेंसर बोर्ड की कमेटी इस फिल्म का वो सीन भी काटना चाहती थी, जिसमें पंकज कपूर डिंपल कपाडिय़ा के बट को घूरते हैं। लेकिन फिल्म के निर्माताओं ने इसका विरोध किया और आखिरकार सेंसर इसे दो मिनट के सीन के तौर दिखाने की बजाय फ्लैश के रूप में दिखाने के लिए राजी हो गया। एक खबरी के मुताबिक, अभी फिल्म के हिंदी वर्जन को सेंसर सर्टिफिकेट मिलना बाकी है।

फाइडिंग फैनी का प्रीमियर 25 अगस्त को होना था, लेकिन सेंसर बोर्ड के सीईओ राकेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद इसे 1 सितंबर के लिए आगे बढ़ा दिया गया क्योंकि यह तय नहीं था कि फिल्म को 25 अगस्त से पहले सेंसर सर्टिफिकेट मिल पाएगा या नहीं।


Source: News in Hindi and Newspaper