Showing posts with label 15 August. Show all posts
Showing posts with label 15 August. Show all posts

Tuesday, 13 August 2013

Freedom Fighters Conveys The Message on the Site


Independence day

नई दिल्ली। देश के 67वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत को आजाद कराने में अपना योगदान देने वाले जीवित बचे चुनिंदा आजादी के दीवानों को आप बधाई संदेश भेज सकते हैं। इस मकसद को अंजाम देने का बीड़ा एक वेबसाइट विशपिकर डॉट कॉम ने उठाया है। 

दरअसल ये अनूठा विचार आइआइटी के दो स्नातकों की देन है। इसी साल जनवरी में शुरू होने वाली इस वेबसाइट ने लोगों को अपने जरिए ये सुविधा प्रदान की है। देश के जो बुजुर्ग 90 साल से ऊपर के हो चुके हैं और देश को आजाद करने के लिए ब्रिटिश शासन के दौरान जेल जा चुके हैं या फिर सुभाषचंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी का हिस्सा रहे है अन्यथा ब्रिटिश शासनकाल में किसी रेलवे स्टेशन को आग लगा चुके हैं, उन सभी जीवित आंदोलनकारियों तक आपके संदेश पहुंचाए जाएंगे। 

इस वेबसाइट को बनाने वाले अपूर्व बंसल और प्रतीक राठौर ने बताया कि उनकी टीम कुछ ही बचे स्वतंत्रता सेनानियों की तलाश कर उनसे संपर्क साधा। उनकी साहस और त्याग की कहानियां सुनीं। ये सब जानकर उन्हें अहसास हुआ कि उनके बलिदान और योगदान को युवा पीढ़ी भूल चुकी है। इसलिए विशपिकर डॉट कॉम पर इन सेनानियों की कहानियां और तस्वीरें मौजूद होंगी। लोग आनलाइन इस साइट पर आकर अपने संदेश और पिक्चर मैसेज भी भेज सकते हैं। उनकी टीम इन संदेशों को व्यक्तिगत रूप से उन स्वतंत्रता सेनानियों तक पहुंचाएगी और बदले में उनकी तस्वीरें इन ऑनलाइन यूजर्स को उनके जवाबी संदेश के साथ भेजेगी। वेबसाइट पर इन आजादी के दीवानों के इंटरव्यू से लेकर उनसे जुड़ी विभिन्न सामग्रियां मौजूद होंगी। ताकि वह देश की 67वीं वर्षगांठ पर भी विशिष्ट महसूस करें। साथ ही युवा पीढ़ी भी उनके योगदान से भली-भांति परिचित हो।

Original Found Here... http://www.jagran.com/news/national-freedom-fighters-conveys-the-message-on-the-site-10646319.html

Gujarat to Have Seven New Districts From August 15


Gujarat

अहमदाबाद। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में किया गया वादा निभाते हुए आगामी 15 अगस्त से 7 नए जिले बनाने की घोषणा कर दी है।

गुजरात में अब जिलों की संख्या 26 से बढ़कर 33 हो जाएगी। 

अरावली, गीर सोमनाथ, बोटाद, छोटा उदेपुर, महिसागर, मोरबी और द्वारका नए जिले बनाए गए हैं।

गौरतलब है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले विवेकानंद युवा विकास यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों और तालुकाओं के गठन की घोषणा की थी।

Wednesday, 31 July 2013

38 साल बाद होगा जय-वीरू का 'मिलन'

मुंबई। 'शोले' में अपनी जय-वीरू की जोड़ी से जलवा दिखाने वाले धमेंद्र और अमिताभ बच्चन की जोड़ी का जादू 38 साल बाद फिर दिखाई देगा। दोनों किसी फिल्म में एक साथ काम नहीं करने जा रहे। दरअसल जल्द ही शोले के थ्री डी संस्करण का प्रीमियर होगा, जिसमें फिल्म की पूरी टीम के साथ जय-वीरू के मौजूद रहने की भी उम्मीद है।
Sholay, Amitabh Bachchan, Dharmendra, Hema Malini, Jaya Bachchan, Amzad Khan, Sanjeev Kumar, Salim Khan, Javed Akhtar, Sholay 3D version, Premiere, Jayanti Lal Gada, 15 August, Entertainment News
1975 में रिलीज हुई शोले का थ्रीडी संस्करण बनकर लगभग तैयार हो चुका है। फिल्म निर्माता इसके लिए एक बहुत आलीशान प्रीमियर की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि फिल्म के निर्माता जयंतीलाल गड़ा और सिप्पी बंधुओं ने प्रीमियर पर इसके सितारों अमिताभ, धर्मेद्र, हेमा मालिनी और जया बच्चन के साथ कहानी लिखने वाले सलीम खान और जावेद अख्तर को भी न्यौता देने का फैसला किया है। दुर्भाग्य की बात यह है कि फिल्म में गब्बर की अमर भूमिका अदा करने वाले अमजद खान और ठाकुर का रोल करने वाले संजीव कपूर इस यादगार मौके को देखने के लिए अब इस दुनिया में नहीं हैं।
Read More...