Showing posts with label Political Hindi News. Show all posts
Showing posts with label Political Hindi News. Show all posts

Tuesday, 3 September 2013

Governor returns Gujarat Lokayukta Aayog Bill 2013


Governor returns

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी और राज्यपाल के बीच जारी तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। गुजरात में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल कमला बेनीवाल के बीच फिर ठन गई है। सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल कमला बेनीवाल ने संशोधित लोकायुक्त बिल पुनर्विचार के लिए फिर से भेज दिया है।

नरेंद्र मोदी सरकार ने आरए मेहता के मामले में चीफ जस्टिस के साथ टकराव के बाद कोर्ट में हार होने पर बिल के प्रावधान में ही संशोधन किया था। संशोधित बिल में लोकायुक्त के चयन में मुख्यमंत्री को ही ज्यादा अधिकार दिए गए हैं। गौरतलब है कि इसके बाद मेहता ने लोकायुक्त बनने से इन्कार कर दिया था। 

उधर, राज्य सरकार के प्रवक्ता नितिन पटेल ने कहा कि राज्यपाल ने गुजरात लोकायुक्त बिल 2013 को मंजूरी नहीं दी है। यह विधेयक इस साल अप्रैल में राज्य विधानसभा से पारित हुआ था। राज्यपाल ने समीक्षा के लिए इसे सरकार के पास भेजा है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल ने लोकायुक्त की नियुक्ति में राज्यपाल को ज्यादा अधिकार देने को लेकर इस बिल को वापस सरकार के पास पुनर्विचार के लिए भेजा है।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-governor-returns-gujarat-lokayukta-aayog-bill2013-10695157.html

Thursday, 29 August 2013

Asaram Claims, Sonia And Rahul Stands Behind The Scene


Asaram bapu

नई दिल्ली (New Delhi)। नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में फंसे आसाराम बापू ने एक बार फिर सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मैडम-बेटे यानी सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इशारे पर ही ये सब हो रहा है। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके इशारे पर ही बापू के खिलाफ साजिश रची जा रही है।

गुरुवार को भोपाल एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनके बचाव में कोई पार्टी नहीं है। उन्हें किसी के साथ की जरूरत नहीं है। गहलोत सरकार की ओर से उन्हें मिल रहे समर्थन की बात पर भी वे भड़क गए। 

इससे पहले जोधपुर पुलिस ने बापू को चेताया था कि अगर वे 30 अगस्त तक खुद को पुलिस के हवाले नहीं करते हैं तो 31 अगस्त को पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस का कहना है कि वो 30 अगस्त तक ही इंतजार करेगी और उसके बाद कोई कदम उठाएगी। हालांकि बापू (Asaram Bapu) ने कह दिया था कि वे 30 अगस्त को पेश नहीं हो पाएंगे।

Monday, 19 August 2013

Rajiv Gandhi Birthday Today


rajiv gandhi

नई दिल्ली। भारत में कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत करने वाले राजीव गांधी भारत की राजनीति में सबसे शक्तिशाली और प्रभावी नेहरू-गांधी परिवार से थे। आज उनका जन्मदिन है। राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देश में होने वाले सरकारी घोटालों जैसे आरोपों को स्वीकार किया था।
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बड़े बेटे और 21वीं सदी के लिए भारत की नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को श्रीपेरुंबदूर में हत्या कर दी गई थी। 40 साल की उम्र में देश के सबसे युवा और नौवें प्रधानमंत्री होने का गौरव हासिल करने वाले राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार कहे जा सकते हैं। 

यह पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने देश में तकनीक के प्रयोग को प्राथमिकता देकर कंप्यूटर के व्यापक प्रयोग पर जोर डाला। भारत में कंप्यूटर को स्थापित करने के लिए उन्हें कई विरोधों और आरोपों को भी झेलना
पड़ा, लेकिन अब वह देश की ताकत बन चुके कंप्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाने जाते हैं।

20 अगस्त, 1944 को जन्में राजीव गांधी इंदिरा गांधी के बड़े बेटे थे। सन 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद वह भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बने। 

राजीव गांधी और उनके छोटे भाई संजय गांधी की प्रारंभिक शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल में हुई थी। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने लंदन के इम्पीरियल कॉलेज में दाखिला लिया साथ ही कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से इंजीनीयरिंग का पाठ्यक्रम भी पूरा किया। भारत लौटने के बाद राजीव गांधी ने लाइसेंसी पायलट के तौर पर इंडियन एयरलाइंस में काम करना शुरू किया। कैम्ब्रिज में पढ़ाई के दौरान राजीव गांधी की

मुलाकात एंटोनिया मैनो से हुई, विवाहोपरांत जिनका नाम बदलकर सोनिया गांधी रखा गया। 

राजनीतिक पृष्ठभूमि होने के बावजूद राजीव गांधी ने कभी भी राजनीति में रुचि नहीं ली। भारतीय राजनीति और शासन व्यवस्था में राजीव गांधी का प्रवेश केवल हालातों की ही देन था। दिसंबर 1984 के चुनावों में कांग्रेस को जबरदस्त बहुमत हासिल हुआ। इस जीत का नेतृत्व भी राजीव गांधी ने ही किया था। अपने शासनकाल में
उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं और नौकरशाही में सुधार लाने के लिए कई कदम उठाए।

कश्मीर और पंजाब में चल रहे अलगाववादी आंदोलनकारियों को हतोत्साहित करने के लिए राजीव गांधी ने कड़े प्रयत्‍‌न किए। भारत में गरीबी के स्तर में कमी लाने और गरीबों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए एक अप्रैल 1989 को राजीव गांधी ने जवाहर रोजगार गारंटी योजना को लागू किया जिसके अंतर्गत इंदिरा आवास योजना और दस लाख कुआं योजना जैसे कई कार्यक्रमों की शुरुआत की।

पुरस्कार
राजीव गांधी को समाज और राजनीति में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्‍‌न से अलंकृत किया गया।

उनका शासनकाल कई आरोपों से भी घिरा रहा जिसमें बोफोर्स घोटाला सबसे गंभीर था। इसके अलावा उन पर कोई ऐसा दाग नहीं था जिसकी वजह से उनकी निंदा हो। पाक दामन होने की वजह से ही लोगों के बीच राजीव गांधी की अच्छी पकड़ थी।

श्रीलंका में चल रहे लिट्टे और सिंघलियों के बीच युद्ध को शांत करने के लिए राजीव गांधी ने भारतीय सेना को श्रीलंका में तैनात कर दिया। जिसका प्रतिकार लिट्टे ने तमिलनाडु में चुनावी प्रचार के दौरान राजीव गांधी पर आत्मघाती हमला करवा कर लिया। 21 मई, 1991 को सुबह 10 बजे के करीब एक महिला राजीव गांधी से
मिलने के लिए स्टेज तक गई और उनके पांव छूने के लिए जैसे ही झुकी उसके शरीर में लगा आरडीएक्स फट गया। इस हमले में राजीव गांधी की मौत हो गई। देश में राजीव गांधी की मौत के बाद बहुत बड़ा रोष देखने को मिला। 

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-rajiv-gandhi-birthday-today-10658536.html

Tag: Rajiv Gandhi 69th Birthday, Hindi News, News in Hindi, News

Know About Tunda


lashkar e taiba

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आइएसआइ के खासम-खास अब्दुल करीम उर्फ टुंडा पर लश्कर के फंड का दुरुपयोग का आरोप भी लग चुका है। इसको लेकर वर्ष 2006 में लश्कर कमांडर जकी उर रहमान लखवी से उसके मतभेद हो गए थे। जांच एजेंसियों की मानें तो इसके बाद से टुंडा व लखवी के रिश्तों में खटास पड़ गई थी। मामला बढ़ने पर आइएसआइ को हस्तक्षेप करना पड़ा था। यह भी बताया जाता है कि आइएसआइ ने टुंडा को छह माह तक हिरासत में रखा था। गलती मानने के बाद उसे ईमानदारी से काम करने की नसीहत के साथ आइएसआइ के कुछ तेजतर्रार अफसरों की निगरानी में छोड़ा गया था।

टुंडा ने पूछताछ में बताया कि जमात-उद-दावा का गठन करने के बाद हाफिज सईद ने खुद को लश्कर के आतंकी आपरेशनों को अंजाम देने से अलग कर लिया है। लश्कर का काम जकी उर रहमान लखवी संभालता है। हाफिज सईद केवल दिशा तय करता है। उसे अंजाम तक पहुंचाने का काम लखवी का है। 26/11 मुंबई हमले की योजना आइएसआइ की मदद से लखवी ने ही बनाई थी।

टुंडा ने सत्तर के दशक में दिल्ली में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की राणा प्रताप बाग शाखा में चपरासी की नौकरी की थी। उसे यह काम पसंद नहीं आया और थोड़े दिन बाद ही उसने इसे छोड़ दिया। 

बेटा भी आतंकी
टुंडा का तीसरे नंबर का बेटा अब्दुल वारिस भी लश्कर का खूंखार आतंकी है। जम्मू-कश्मीर में उसने कई वारदात को अंजाम दिया है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड के बाद अब्दुल को गिरफ्तार किया था। भारतीय जेल में सात साल की सजा काटने के बाद उसे रिहा कर दिया गया था। टुंडा ने बताया कि वारिस अब पाकिस्तान में है। लश्कर में वह अब भी सक्रिय है।

बड़ा बेटा 48 का तो छोटा तीन साल का
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टुंडा के परिवार में तीन पत्‍ि‌नयों जरीना, मुमताज तथा आशिमा के अलावा सात बच्चे थे। लेकिन सबसे बड़ा बेटा लापता है। हालांकि, चर्चा है कि वह लश्कर आतंकी था, जो किसी मुठभेड़ में मारा गया। टुंडा की पत्‍ि‌नयां तथा छह बच्चे अभी लाहौर में रहते हैं। इस समय टुंडा के बड़े बेटे की उम्र 48 साल है, जबकि छोटा मात्र तीन साल का है।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-know-about-tunda-10658514.html

Tag: Tunda, Terrorist, Hindi News, News in Hindi, News

Sunday, 18 August 2013

Robert Vadra Land Deal: Ashok Khemka Defends Action


Vadra-DLF deal

चंडीगढ़, जागरण ब्यूरो। वरिष्ठ आइएएस अशोक खेमका ने राबर्ट वाड्रा-डीएलएफ जमीन सौदा रद करने संबंधी अपनी कार्रवाई का कुछ बिंदुओं पर बचाव किया है तो कुछ पर अपना पुराना स्टैंड कायम रखा है। 

दिल्ली में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में खेमका ने जमीन सौदे में इस्तेमाल किए गए वाड्रा की कंपनी के चेक की वैधता पर सीधे कोई टिप्पणी नहीं की मगर पूरे मामले की आपराधिक जांच की हिमायत जरूर की। उन्होंने कहा कि 'अगर आपको कार्रवाई करनी है तो शीर्ष स्तर से कीजिए। पर इसके लिए काफी हिम्मत की जरूरत होगी।'

अशोक खेमका ने कहा कि हरियाणा सरकार को भेजे अपने जवाब में जमीन सौदे से जुड़े सुबूत उन्होंने खुद जुटाए हैं। उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि जमीन सौदे के दौरान प्रस्तुत किए गए चेक वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटेलिटी के थे। उनके अनुसार इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और अगर आपराधिक मामला बनता है तो न्यायालय खुद सजा तय करेगा। खेमका ने माना कि शिकोहपुर भूमि सौदे के लिए आवेदन के साथ सौंपे गए दस्तावेज में गलत जानकारी मुहैया कराई गई थी। यह पूछे जाने पर कि तबादला हो जाने के बावजूद किस अधिकार से उन्होंने जमीन सौदे का इंतकाल रद किया तो वरिष्ठ आइएएस ने कहा कि वह ऐसा करने के लिए पूरी तरह से अधिकृत थे। बेशक उनका तबादला 11 अक्टूबर, 2012 को हो गया था लेकिन 15 अक्टूबर को अन्य विभाग में चार्ज लेने से पहले तक उनके पास ऐसा करने की पूरी शक्तियां थीं। अगर डीएलएफ और वाड्रा की कंपनियों को उनके आदेशों से आपत्ति थी तो वे उन्हें रद कराने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती थीं।

खेमका ने इंटरव्यू के दौरान बार-बार दोहराया कि वाड्रा-डीएलएफ डील में हुए घोटाले का सच उजागर करने के लिए पूरे मामले की आपराधिक जांच बहुत जरूरी है।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-robert-vadra-land-deal-ashok-khemka-defends-action-10654730.html

Tag: Rober Vadra Land Deal, Ashok Khemka, News in Hindi, News in Hindi, News

Antony to Make Statement in Prliament on Ceasefire Violations


defence minister AK Antony

नई दिल्ली। भारतीय सीमा पर पाक सैनिकों द्वारा पिछले कुछ सप्ताह से लगातार की जा रही जबरदस्त फायरिंग पर सोमवार को रक्षा मंत्री एके एंटनी सदन में बयान दे सकते हैं। हालांकि इस मसले पर पहले ही विपक्ष सरकार का नाकाम बताकर उसको सदन में घेरने की पूरी तैयारी कर चुका है।

मानसून सत्र के दौरान यूपीए सरकार कई मुद्दों पर चर्चा कर कई विधेयकों को पास करवाना चाहती थी। लेकिन एक के बाद मुद्दों पर विपक्ष ने केंद्र को आड़े हाथों लिया हुआ है। वहीं नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड एनएसइएल घोटाले पर भी विपक्ष सरकार को घेरने को तैयार है। आज विपक्ष के पास कई ऐसे मुद्दे हैं जिनपर सदन में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। इनमें से एक कोयला घोटाले से जुड़े दस्तावेजों का गायब होना भी है।

विपक्ष इन तमाम मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। पिछले दिनों हुई सदन की कार्यवाही भी भारी हंगामे के चलते बार बार स्थगित करनी पड़ी थी।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से पाक सैनिकों द्वारा पुंछ सेक्टर में जबरदस्त गोलाबारी की जा रही है। शनिवार को भी मेंढर और केरन सेक्टर में फायरिंग की गई थी। इसके अलावा पाक ने कारगिल युद्ध के बाद एक बार फिर इस क्षेत्र में भी जबरदस्त गोलाबारी की थी। भारत ने आशंका जताई है कि पाकिस्तान इस पूरे क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में बैठा है।

रविवार को भी सेना के जवानों ने कुपवाड़ा के केरन में घुसपैठ के एक प्रयास को नाकाम बनाते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए तीनों आतंकियों के शव एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों की सीधी फायरिंग रेंज में पडे़ हैं। इस दौरान हंदवाड़ा के राजवार जंगल में हुई मुठभेड़ में बच निकले आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने सघन तलाशी अभियान चला रखा है। विदित हो कि केरन सेक्टर में बीते एक सप्ताह के दौरान यह घुसपैठ का दूसरा प्रयास था। 14 अगस्त को इसी इलाके में सेना के जवानों ने घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए चार घुसपैठियों को मार गिराया था।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-antony-to-make-statement-in-parliament-on-ceasefire-violations-10655886.html

Tag: Antony Statement in Parliament at Ceasfire Violations, Hindi News, News in Hindi, News

Tuesday, 13 August 2013

Gujarat to Have Seven New Districts From August 15


Gujarat

अहमदाबाद। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में किया गया वादा निभाते हुए आगामी 15 अगस्त से 7 नए जिले बनाने की घोषणा कर दी है।

गुजरात में अब जिलों की संख्या 26 से बढ़कर 33 हो जाएगी। 

अरावली, गीर सोमनाथ, बोटाद, छोटा उदेपुर, महिसागर, मोरबी और द्वारका नए जिले बनाए गए हैं।

गौरतलब है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले विवेकानंद युवा विकास यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों और तालुकाओं के गठन की घोषणा की थी।

Modi to Hold BJP's Media Management Workshop in Delhi


Modi

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम पद के प्रबल दावेदार और भाजपा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी पार्टी प्रवक्ताओं को 'बयान' की बारीकियां समझाएंगे। 17 अगस्त को दिल्ली में होने वाली पार्टी मीडिया सेल की कार्यशाला में नरेंद्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे।

लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा की मीडिया सेल की कार्यशाला को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें पार्टी की राज्य इकाइयों के मीडिया सेल से जुड़े तमाम प्रवक्ताओं व मीडिया प्रभारियों को बुलाया गया है।

प्रवक्ताओं के बयानों में असमानता किसी भी पार्टी के लिए असहज होती है। कार्यशाला में बिहार के करीब दर्जनभर लोग शामिल होंगे।

Original Found Here... http://www.jagran.com/news/national-modi-to-hold-bjps-media-management-workshop-in-delhi-10646297.html

Monday, 12 August 2013

Lalu Yadav Gets Shock From SC on Fodder Scam


Fodder scam

नई दिल्ली। चारा घोटाला मामले में आरोपी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। मंगलवार को कोर्ट ने उनकी जज बदलने की अर्जी को सिरे से खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की दलील पूरी करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। कोर्ट ने लालू यादव की याचिका खारिज करते हुए कहा कि ट्रायल कोर्ट यह जज नवंबर 2011 से केस की सुनवाई कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि किसी तरह का भेदभाव नहीं करेगा।

इससे पहले लालू यादव ने इस मामले में जज बदलने की अर्जी दायर की थी लेकिन कोर्ट ने सभी पक्षों की बहस सुनकर उस वक्त अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस अर्जी में कहा गया था कि जो जज इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं वह बिहार के मंत्री के काफी करीबी हैं इसलिए लालू को संदेह है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होगी। इस दलील के तहत उन्होंने ये अर्जी दायर की थी। लालू प्रसाद ने चारा घोटाले की सुनवाई कर रहे झारखंड के विशेष सीबीआइ जज पर पक्षपाती होने का आरोप लगाते हुए मामले का ट्रायल किसी और जज के पास स्थानांतरित करने की मांग की थी।

गौरतलब है कि झारखंड की अदालत में चल रहे इस मामले में लालू प्रसाद सहित 45 लोग अभियुक्त हैं। आरोप है कि लालू प्रसाद और अन्य अभियुक्तों की मिलीभगत से चाईबासा ट्रेजरी से करीब 35 करोड़ रुपये निकाल लिए गये थे। हाई कोर्ट ने लालू की जज बदलने की मांग खारिज कर दी थी जिसके बाद वे सुप्रीम कोर्ट आए हैं।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-lalu-yadav-gets-shock-from-sc-on-fodder-scam-10643363.html

Uttar Pradesh Minister's Offensive Remarks Against Maya


Uttar Pradesh

सहारनपुर [जासं]। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राणा ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली। यहां लैपटाप वितरण समारोह में मंत्री राजेंद्र राणा ने कहा कि मायावती कहती हैं सूबे में गुंडों की सरकार है। हमारे यहां तो 4-5 ही गुंडे हैं जिन्हें मैं और बलराम यादव ठीक कर सकते हैं। मंत्री ने कहा कि मायावती जैसी गुंडी ने तो गरीबों का खून चूसा है। सारा पैसा पत्थरों में लगा दिया। उनकी सरकार के 17 मंत्री जेल में हैं। मंत्री के बयान पर बसपा में आक्रोश है।

जनमंच सभागार में आयोजित लैपटाप वितरण समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने विपक्षियों पर जमकर हमले किए। राज्यमंत्री राणा ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार के अलावा अन्य सभी दलों की सरकार ने लोगों का शोषण किया है। कांग्रेस ने कभी भी युवाओं के बारे में नहीं सोचा। करोड़ों के घोटाले किए और सपा सरकार के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं। 

बसपा सुप्रीमो मायावती पर उन्होंने तीखे कटाक्ष किए। राज्यमंत्री को अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए जरा भी हिचक नहीं हुई। उन्होंने कहा कि करीब 15 वर्ष पूर्व सपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष ने लखनऊ दूरदर्शन से प्रसारित एक कार्यक्रम में मायावती को गुंडी कहकर संबोधित किया था। इस दौरान सभागार में सैकड़ों छात्र-छात्राएं लैपटाप लेने के लिए मौजूद थे। अखिलेश सरकार की छवि का बखान करने वाले राज्यमंत्री के मुंह से निकले शब्दों ने युवाओं को सोचने पर मजबूर तो कर ही दिया होगा। समारोह के बाद सभागार से निकले कई छात्र-छात्राओं ने राज्यमंत्री के बयान पर तंज भी कसे।

Original Found Here... http://www.jagran.com/news/national-uttar-pradesh-ministers-offensive-remarks-against-maya-10643355.html

Ponted Nose Is A Criteria For Success


uttar pradesh cm akhilesh yadav

लखनऊ, जागरण ब्यूरो। बात चल निकली 'प्वाइंटेड नोज' (नुकीली नाक) की तो फिर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यह बताने से नहीं चूके कि प्वाइंटेड नोज वाले लोग जिस भी क्षेत्र में सक्रिय होते हैं वहां वे सफलता के शिखर तक पहुंचते हैं। दरअसल हुआ यूं कि सोमवार को एक कार्टून पुस्तक के विमोचन के अवसर पर मुख्यमंत्री से पहले बोलने खड़े हुए एक वरिष्ठ पत्रकार ने कार्टून के विषय में अपने अनुभव की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री की ओर इशारा करके कहा कि प्वाइंटेड नोज वाले व्यक्ति कार्टूनिस्ट के लिए अच्छा 'सब्जेक्ट' होते हैं और आप पर भी यह बात लागू होती है। 

जब मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के बोलने की बारी आई तो उन्होंने कहा कि जिनकी प्वाइंटेड नोज होती है उनका कार्टून तो अच्छा बनता ही है और साथ ही वे अपनी फील्ड में कामयाबी के शिखर तक भी पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगे इसे और स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि एक बार उनकी नाक पर चोट लग गई और वह एक प्रसिद्ध चिकित्सक (जो राष्ट्रपति के भी डॉक्टर थे) को दिखाने गए। डॉक्टर साहब ने कुर्सी पर बैठाने के बाद पूछा कि आपकी शादी हो गई। जवाब में मैंने कहा, हां हो गई। तो डॉक्टर साहब ने फौरन कहा कि तब इलाज की कोई जरूरत नहीं है।

अखिलेश ने कहा कि डॉक्टर साहब ने अपने अनुभव के आधार पर बताया कि प्वाइंटेड नोज वालों के साथ-साथ वे लोग भी बहुत आगे तक जाते हैं जिनकी नाक में चोट लगती है।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-ponted-nose-is-a-criteria-for-success-10643340.html

Banned Outfit Claims It Abducted Former Pak PM Gilani's Son


Pakistan ex-pm Gilani

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी का बेटा अली हैदर गिलानी पिछले तीन माह से आतंकियों के कब्जे में है। एक प्रतिबंधित संगठन ने उनके अपहरण की जिम्मेदारी ली है। जियो न्यूज की मंगलवार की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 

पंजाब प्रांत के मुल्तान शहर में चुनाव प्रचार के दौरान गत नौ मई को अली हैदर का अपहरण कर लिया गया था। बंदूकधारियों ने उनकी एसयूवी गाड़ी को रोक कर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। हैदर के निजी सचिव मोहीउद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि घायल चार अंगरक्षकों में से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। तत्काल किसी भी संगठन ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली थी। अब एक प्रतिबंधित संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ले ली है।

अपने को अल-मंसूरीन ब्रिगेड नामक संगठन का प्रवक्ता बताने वाले अबु याजीद ने कहा कि अली हैदर गिलानी उनके कब्जे में है और सुरक्षित है। उसने कहा कि संगठन ईद के बाद अली हैदर का वीडियो जारी करेगा और अपनी मांगों के बारे में सूचना देगा।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/world-banned-outfit-claims-it-abducted-former-pak-pm-gilanis-son-10628519.html

Namo Found Mother Mary on Twitter


BJP

नई दिल्ली [आशुतोष झा]। जीवन के पचासी वर्ष पूरे कर चुकीं मेरी सिंह बैंस के लिए यह परीकथा के सच साबित होने जैसा है। विदेश में बसे चारों बेटों से ऊपर नरेंद्र मोदी को अपना पांचवा बेटा मानने वाली मिसेज बैंस का सपना रविवार को हैदराबाद में पूरा होगा। जर्मनी से आए ट्विटर पर हासिल हुईं 'मदर मेरी' को गुजरात के मुख्यमंत्री हैदराबाद रैली में विशिष्ट स्थान भी प्रदान कर रहे हैं।

शासन-प्रशासन के बाद अपने चुनावी अभियान में भी सोशल मीडिया का नरेंद्र मोदी भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। जमीन के साथ-साथ साइबर संसार के जरिये मोदी सिर्फ अपनी बात लोगों तक पहुंचा ही नहीं रहे हैं, बल्कि सीधा संवाद और जुड़ाव भी बना रहे हैं।

जिस समय केंद्र सरकार और कांग्रेस सोशल मीडिया क्षेत्र में अपनी पहुंच मजबूत बनाने में लगी है, तब मोदी ने लोगों के दिमाग के साथ-साथ दिलों में भी जगह बनाना शुरू कर दिया है। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/news/national-namo-found-mother-mary-on-twitter-10636733.html

Sunday, 11 August 2013

Modi Takes A Cue From Obama, Chants Yes, We Can


Modi takes


नई दिल्लीहैदराबाद में रैली की भीड़ देख नरेंद्र मोदी काफी उत्साहित थे। तेलगू में अपनी भाषण की शुरुआत करते हुए मोदी ने नौजवानों के बीच से ओबामा की तरह नारे लगाए। 'यस वी कैन..[हां हम कर सकते हैं], यस वी वील डू [हां हम करेंगे]। इसके अलावा उन्होंने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे भी लगवाए। 

हालांकि मोदी की यह स्टाइल कांग्रेस को पसंद नहीं आई है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि मोदी के इस स्टाइल से कोई फायदा नहीं होने वाला है। मोदी की सभा में जो भीड़ दिख रही थी, ऐसी भीड़ किसी चुनावी सभा में नहीं दिखी। समझ नहीं आ रहा है कि ऐसी भीड़ कैसे जुटाई गई। उन्होंने कहा कि कहा से लाए गए लोग कितने पैसे दिए गए। 

भाजपा का चेहरा बने मोदी गुजरात की धरती से निकलकर धीरे-धीरे पूरे देश में अपनी जमीन तैयार करने लगे हैं। इसी क्रम में मोदी ने हैदराबाद में 'नवभारत युवाभेरी' के जरिये नौजवानों को संबोधित किया और कांग्रेसनीत केंद्र सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए भविष्य का एक सपना भी दिखाया। देश में शासन, प्रशासन और विकास का मंत्र दिया, तो राजनीतिक लिहाज से पूरी भाजपा और नेतृत्व को एकजुटता में बांधते हुए राजग विस्तार का खाका बनाने की भी कोशिश की। और, अंत में 'यस वी कैन, यस वी विल डू', 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों में रैली में जुटे करीब एक लाख नौजवानों का सुर जोड़कर मिशन-2014 के लिए रणभेरी बजा दी। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/news/national-modi-takes-a-cue-from-obama-chants-yes-we-can-10640727.html

Parliament Adjourned Due to Kishtwar Violence


parliament


नई दिल्ली। मॉनसून सत्र के दूसरे सप्ताह की शुरुआत ही हंगामे से हुई। किश्तवाड़ हिंसा को लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। इसके चलते राज्यसभा की कार्यवाही 11.20 मिनट और लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस बीच, भाजपा ने स्पीकर को नोटिस देकर प्रश्नकाल को नहीं चलाने की मांग की। इसके अलावा आज सत्र में पाक हमले, खाद्य सुरक्षा बिल और वाड्रा मामले पर भी विपक्ष सरकार पर निशाना साध सकता है।

गौरतलब है कि पिछला पूरा सप्ताह सत्र पाक हमले पर रक्षा मंत्री के विवादस्पद बयान के ही भेट चढ़ गया। विपक्ष ने एंटनी पर जमकर निशाना साधा और उनसे पाक का बचाव करने के लिए देश भर से माफी मांगने की बात कही। 

Original Found Here... http://www.jagran.com/finance/savings-parliament-adjourned-due-to-kishtwar-violence-10640721.html

Congress Burden to the Country


Congress burden to the country


नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। भाजपा का चेहरा बने नरेंद्र मोदी गुजरात की धरती से निकलकर धीरे-धीरे पूरे देश में अपनी जमीन तैयार करने लगे हैं। इसी क्रम में रविवार को मोदी ने हैदराबाद में 'नवभारत युवाभेरी' के जरिए नौजवानों को संबोधित किया और कांग्रेसनीत केंद्र सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए भविष्य का एक सपना भी दिखाया। देश में शासन, प्रशासन और विकास का मंत्र दिया, तो राजनीतिक लिहाज से पूरी भाजपा और नेतृत्व को एकजुटता में बांधते हुए राजग विस्तार का खाका बनाने की भी कोशिश की। और, अंत में 'यस वी कैन, यस वी विल डू', 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों में रैली में जुटे करीब एक लाख नौजवानों का सुर जोड़कर मिशन-2014 के लिए रणभेरी बजा दी।

तेलुगु से अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मोदी ने भाषण में हर पहलू को छुआ और 'कांग्रेस मुक्त' भारत का नारा दिया। सीमांध्र और प्रस्तावित तेलंगाना की संयुक्त राजधानी हैदराबाद से खुद को जोड़ते हुए उन्होंने देश के नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया। केंद्र की विदेश व रक्षा नीति से लेकर आर्थिक नीति को कठघरे में खड़ा किया और सरकार की अपनी कल्पना सामने रख दी। पाकिस्तान और चीन के सामने लगातार लाचार दिखती रही सरकार का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, सरकार का एक ही मजहब होता है वह है 'इंडिया फ‌र्स्ट' और एक ही धर्मग्रंथ होता है और वह है 'भारत का संविधान'। लेकिन, वर्तमान भारत सरकार के लिए वोट बैंक की राजनीति सबसे ऊपर है। 

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-congress-burden-to-the-country-10640592.html

Tighten the Screws Over Vadra at the Behest of Sonia: Swami


subramaniyam swami


सोनीपत [जागरण संवाददाता]। वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि डीएलएफ जमीनी सौदे मामले में सोनिया के इशारे पर उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर शिकंजा कसा जा रहा है। इन दिनों उनकी बेटी प्रियंका और रॉबर्ट के संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं। इसलिए सोनिया वाड्रा पर दबाव बनाना चाहती हैं। 

हरियाणा के भटाना जाफराबाद गांव में रविवार को एक कार्यक्रम में आए स्वामी ने कहा कि जमीन के खरीद-फरोख्त मामले में रॉबर्ट वाड्रा पर लगे आरोप संगीन हैं। वाड्रा और सोनिया गांधी के बीच एक लाख करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक सोची समझी चाल के तहत खाद्य सुरक्षा बिल लेकर आ रही है। इस बिल से आम जनता नहीं, कांग्रेस के नेताओं का ही भला होगा। स्वामी ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी। गौरतलब है कि रविवार को सुब्रमण्यम स्वामी की जनता पार्टी का भाजपा में विलय हो गया।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-tighten-the-screws-over-vadra-at-the-behest-of-sonia-swami-10639712.html

Thursday, 8 August 2013

भाजपा ने पाक का झंडा फूंका





जासंके, फरीदाबाद: भाजपा के विधायक कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैनिकों पर एक बार फिर आत्मघाती हमला कर मौत के घाट उतार देने की घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। पाकिस्तान के दिन प्रतिदिन भारत पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं, परतु उसके बाद भी सरकार चुप्पी साधे बैठी है। 

गुर्जर बुधवार को बीके चौक पर पाकिस्तान का झंडा फूंकने के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय गौड़ ने की। 

गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सदैव अपने लाभ के लिए कार्य किए हैं और उसी का यह परिणाम भी है कि पाकिस्तान के हौसले इतने बढ़ भी रहे है। उन्होंने कहा कि पहले भी पाकिस्तान ने हमारे सैनिकों के धड़ काट दिए थे। अब एक बार फिर पाच सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है जिस पर भी सरकार चुप्पी साधे बैठी है।
जिलाध्यक्ष अजय गौड़ ने कहा कि पाकिस्तान और चीन कभी भी भारत के मित्र नहीं बन सकते। इन्होंने हमेशा से ही भारत को धोखा दिया है। इसीलिए सावधान रहते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब देना चाहिए। 
Source... http://www.jagran.com/haryana/faridabad-10629060.html

Hearing on Durga Shakti's Suspension Plea in SC


Durga shakti nagpal

नई दिल्लीउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आइएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन को चुनौती देने वाली याचिका पर बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। याचिकाकर्ता की ओर से शीर्ष अदालत से इस मामले में जल्द सुनवाई का अनुरोध किया जाएगा।

वकील एमएल शर्मा ने याचिका दाखिल कर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व आदेशों का हवाला देते हुए दुर्गा के निलंबन को गलत ठहराया है और कोर्ट से दुर्गा का निलंबन एवं अन्य कार्यवाही निरस्त करने की मांग की है।

शर्मा ने बुधवार को भी मुख्य न्यायाधीश पी. सतशिवम की पीठ से याचिका पर शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन पीठ ने तत्काल सुनवाई से यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि याचिका अभी सूचीबद्ध नहीं हुई है और वैसे भी दोपहर में मेंशनिंग नहीं सुनी जाएगी। याचिकाकर्ता चाहे तो कल सुबह मेंशनिंग (कोर्ट के समक्ष किसी याचिका पर शीघ्र सुनवाई की मांग करना) कर सकता है। 
Source.. http://www.jagran.com/news/national-hearing-on-durga-shaktis-suspension-plea-in-sc-10631154.html

RS Issued List of 22 Uproars Members


Rajya Sabha

नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को सदन में हंगामा करने वाले सांसदों की सूची जारी करने के बाद हंगामा हो गया। राज्यसभा द्वारा जारी सूची में 22 सदस्यों के नाम दिए गए हैं, जिसमें 20 सदस्य भाजपा के हैं। इस सूची में भूषण लाल कोरे, फगन सिंह, रामकृष्णा, मनसुख लाल, शंकर भाई, वाई एस चौधरी, सीएम रमेश, जेपी नड्डा, अविनाश राय, स्मृति ईरानी, धर्मेद्र प्रधान आदि सांसदों का नाम शामिल है। 

राज्यसभा की कार्यवाही के उल्लंघन के खिलाफ एआईएडीएमके सांसदों ने रास की कार्यवाही से बहिष्कार किया। इससे पूर्व जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों पर दिए गए रक्षा मंत्री के बयान पर गुरुवार को भी रास की कार्यवाही शोर-शराबे के बीच बार बार स्थगित करनी पड़ी। 
Source.. http://www.jagran.com/news/national-rs-issued-list-of-22-uproars-members-10631196.html