Showing posts with label Lalu Prasad Yadav. Show all posts
Showing posts with label Lalu Prasad Yadav. Show all posts

Monday, 11 November 2013

'India First' Demands Post-Poll BJP-Cong Coalition Govt: Shatrughan Sinha

India First

वाशिंगटन। राष्ट्रीय राजनीति में नरेंद्र मोदी के बढ़ते प्रभा मंडल के बीच अभिनेता से नेता बने भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक अजीबोगरीब बयान दे दिया है। वह चाहते हैं कि अगले आम चुनाव के बाद भाजपा और कांग्रेस को न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर गठबंधन सरकार बनाने के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए। बकौल बिहारी बाबू, 'राष्ट्र हित में ऐसा करना वक्त की मांग है।'
अमेरिका दौरे पर आए सिन्हा का कहना है, 'दोनों दलों की साझा सरकार का उनका दृष्टिकोण भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के 'इंडिया फ‌र्स्ट' की अवधारणा से मेल खाता है।' उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के नेता अगर इस दिशा में कोई निर्णय लेते हैं तो इससे देश में एक मजूबत और स्थायी राष्ट्रीय सरकार का गठन हो सकेगा।

सिन्हा की दलील है कि दोनों दलों के बीच साझा सरकार बनाने को लेकर बात बन जाती है तो इससे अगले आम चुनाव में खंडित जनादेश मिलने की स्थिति में क्षेत्रीय और छोटे दलों की ब्लैकमेलिंग से बचा जा सकेगा। 67 वर्षीय भाजपा नेता ने कहा कि देश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वह इस प्रकार की बात कर रहे हैं।
सिन्हा ने कहा, 'यह निश्चित रूप से मेरी पार्टी की राय नहीं है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि एक दिन यह मेरी पार्टी का दृष्टिकोण भी हो सकता है। उम्मीद है भविष्य में कांग्रेस भी मेरी बात से सहमत हो सकती है।' बिहारी बाबू का कहना था, 'यह इंडिया फ‌र्स्ट का समय है, न कि पार्टी फ‌र्स्ट का।

त्रिशंकु संसद की स्थिति में दानों दलों को गठबंधन सरकार बनाने के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए।' 

Source- News in Hindi

Monday, 4 November 2013

All Comfort, no Work for Lalu in Jail

multi-crore fodder scam case

रांची, जासं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बिना कोई श्रम किए सश्रम कारावास की सजा काट रहे हैं। चारा घोटाले में उन्हें सीबीआइ अदालत ने पांच साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। उन्हें हाई कोर्ट ने भी राहत देने से इन्कार करते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

पहले यह बताया गया था कि लालू की मानसिक स्थिति का अध्ययन कर उनको जेल में काम आवंटित किया जाएगा। गत दिनों यह खबर भी आई थी कि लालू दिवाली बाद अपने वार्ड में बागवानी का काम करेंगे, जो सोमवार से शुरू होगा। लेकिन जेल आइजी शैलेंद्र भूषण व जेलर नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि लालू प्रसाद से जेल में श्रम कराने को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जेल आइजी ने बताया कि जेल के पदाधिकारियों ने उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी है। जेलर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लालू के जेल में काम को लेकर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। इस दौरान लालू ने जेल में एक माह बिता भी लिया है। इस दौरान जेल चिकित्सकों ने हर बार अपनी जांच में उन्हें स्वस्थ बताया था।

छठ बाद राबड़ी की राजनीतिक यात्रा
पटना, जागरण ब्यूरो। राजद सुप्रीमो लालू यादव के जेल जाने के बाद पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी उनकी अनुपस्थिति में छठ व्रत रखेंगी। पर्व के बाद राबड़ी मतदाताओं को राजद के पक्ष में लाने की मुहिम के तहत राजनीतिक यात्रा व प्रमंडल स्तर पर सभाएं करेंगी।

पार्टी ने प्रमंडलीय सम्मेलन की तारीख तय कर दी है। छठ के बाद मगध प्रमंडल की सभा शेरघाटी में 18 नवंबर को आयोजित होगी। इसमें राबड़ी देवी के अलावा डॉ. रामचंद्र पूर्वे, अब्दुलबारी सिद्दीकी सहित राजद के कई बड़े नेता शामिल होंगे। पार्टी का मानना है कि लालू के जेल जाने से राजद का जनाधार एकजुट हुआ है। इस दौरान राबड़ी देवी के निशाने पर मुख्य रूप से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहेंगे।
जदयू 12 जगह करेगा संकल्प सभा
बदलते राजनीतिक समीकरण में पाला अपने पक्ष में करने के लिए जदयू प्रदेश में 12 जगहों पर 'संकल्प सभाएं' करेगा। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी भाग लेंगे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। संकल्प सभाओं में हम इस बात को जोरदार ढंग से उठाएंगे। 
Source- News in Hindi

Wednesday, 30 October 2013

HC reserves order on Lalus bail plea


High Court

रांची। चारा घोटाला में रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

न्यायाधीश आर आर प्रसाद की अदालत ने यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई की। जमानत याचिका के विरोध में सीबीआइ के वकील ने भी पक्ष रखा। इससे पहले यादव के वकील ने इस मामले में यादव को जमानत देने का अनुरोध कोर्ट से किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जज ने फैसला सुरक्षित रख लिया। बृहस्पतिवार को कोर्ट इस मामले में फैसला सुनाएगी।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने पिछले 3 अक्टूबर को चारा घोटाला के नियमित मामले 20ए/96 में यादव को पांच साल के सश्रम कारावास और 25 लाख रुपये की जुर्माने की सजा सुनाई थी।

Source: News in Hindi

Monday, 12 August 2013

Lalu Yadav Gets Shock From SC on Fodder Scam


Fodder scam

नई दिल्ली। चारा घोटाला मामले में आरोपी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। मंगलवार को कोर्ट ने उनकी जज बदलने की अर्जी को सिरे से खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की दलील पूरी करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। कोर्ट ने लालू यादव की याचिका खारिज करते हुए कहा कि ट्रायल कोर्ट यह जज नवंबर 2011 से केस की सुनवाई कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि किसी तरह का भेदभाव नहीं करेगा।

इससे पहले लालू यादव ने इस मामले में जज बदलने की अर्जी दायर की थी लेकिन कोर्ट ने सभी पक्षों की बहस सुनकर उस वक्त अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस अर्जी में कहा गया था कि जो जज इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं वह बिहार के मंत्री के काफी करीबी हैं इसलिए लालू को संदेह है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होगी। इस दलील के तहत उन्होंने ये अर्जी दायर की थी। लालू प्रसाद ने चारा घोटाले की सुनवाई कर रहे झारखंड के विशेष सीबीआइ जज पर पक्षपाती होने का आरोप लगाते हुए मामले का ट्रायल किसी और जज के पास स्थानांतरित करने की मांग की थी।

गौरतलब है कि झारखंड की अदालत में चल रहे इस मामले में लालू प्रसाद सहित 45 लोग अभियुक्त हैं। आरोप है कि लालू प्रसाद और अन्य अभियुक्तों की मिलीभगत से चाईबासा ट्रेजरी से करीब 35 करोड़ रुपये निकाल लिए गये थे। हाई कोर्ट ने लालू की जज बदलने की मांग खारिज कर दी थी जिसके बाद वे सुप्रीम कोर्ट आए हैं।

Original Found Here.. http://www.jagran.com/news/national-lalu-yadav-gets-shock-from-sc-on-fodder-scam-10643363.html