Showing posts with label Bharatiya Janata Party. Show all posts
Showing posts with label Bharatiya Janata Party. Show all posts

Tuesday, 17 June 2014

BJP to launch website for Kanpur

BJP to launch website for Kanpur
BJP's Kanpur unit president Surendra Maithani on Tuesday said that the website will have all information related to various projects undertaken for the people in the city and how they are making progress.

The website will have the personal contacts of all party leaders and ministers so that people can contact them and convey their problems, he said.

He said that city MP Murli Manohar Joshi wanted to have a website for Kanpur which will contain as much information about the industrial city as possible.

Upon Joshi's instruction, the work on the website is in full swing and it will be ready by next week, Maithani said.   

"It was MP Murli Manohar Joshi's wish that all BJP workers and common people should take the responsibility to make Kanpur pollution-free," Maithani said.

According to Maithani, Joshi was of the opinion that Kanpur, which contributes significantly to the country's revenue, features as one of the most polluted cities in India.

The website will be inaugurated by Joshi next week, he said.


Wednesday, 1 January 2014

Vijendra Gupta gets threat calls from AAP supporters




नई दिल्ली [जासं]। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को आइएसडी नंबरों से धमकी दी गई है। भाजपा नेता ने इस संबंध में तुगलक रोड थाने में शिकायत दी है। इसके बाद थाना पुलिस व स्पेशल ब्रांच आइएसडी नंबरों की जांच कर रही है। 

नई दिल्ली जिले के डीसीपी एसबीएस त्यागी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक इस संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। शिकायत में विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि वह मंगलवार शाम को कुछ साथियों के साथ तीस जनवरी मार्ग पर खड़े थे तभी उनके पास आइएसडी नंबर से आए फोन पर किसी ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ क्यों बोलते हैं। वह तुरंत कोई भी विरोधाभासी बयान देना बंद कर दें अन्यथा वह उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे। फोन कटने पर इस व्यक्ति ने तीन मिनट के अंदर दूसरे नंबर से दोबारा फोन कर धमकी देना शुरू कर दिया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आएंगे तो जनवरी में वह उनका हिसाब करेगा।

इसके बाद तीसरे नंबर से फोन आने पर उन्होंने फोन काट दिया। एक बार फिर किसी अन्य नंबर से फोन आने पर उन्होंने इसे रिसीव नहीं किया तब पांचवी बार इस व्यक्ति ने एसएमएस भेजकर कहा कि उन्होंने डर कर फोन क्यों बंद कर लिया। वे फोन क्यों नहीं उठा रहे हैं। इस पर उन्होंने वहीं से पीसीआर को इस संबंध में सूचित कर दिया था। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नरेश सोलंकी वहां पहुंच गए। उन्होंने थाने जाकर पुलिस को पांचों आइएसडी नंबर व एसएमएस दिखाए। विजेंद्र गुप्ता के अनुसार, फोन करने वाला हिंदी में बोल रहा था। 

Tuesday, 24 December 2013

President Permitted to form govt in delhi

केजरीवाल की फेसबुक पर सफाई, कहा- कांग्रेस की भी होगी जांच
नई दिल्ली। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच 'आप' ने अपनी ओर से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए किसी को भी न्यौता भेजने से साफ इन्कार कर दिया है। इसके साथ ही यह भी कहा है कि उनके विधायक व परिजन वीआइपी पास नहीं लेंगे। वे जनता के बीच ही बैठेंगे। उधर, पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है कि कल मंत्रियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।
इस बीच 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस से समर्थन पर फेसबुक पर दी सफाई देते हुए कहा कि हम अल्पमत में सरकार बना रहे है। कांग्रेस से उनका कोई लेना-देना नहीं है और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ जांच भी करवाई जाएगी। हम सिर्फ आम आदमी के बारे में सोचते हैं और आम आदमी ही देश की तकदीर लिखेगा। वहीं, मंगलवार को एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'आप' को समर्थन दिए जाने के विरोध में प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका।
जानकारी के अनुसार, 'आप' ने दिल्ली के मुख्य सचिव से कहा है कि वह किसी को आमंत्रण नहीं भेजेंगे, अगर वह चाहें तो अपनी तरफ से आमंत्रण भेज सकते हैं। इसके साथ ही पार्टी ने अपने विधायकों व उनके परिजनों को आम लोगों के साथ बैठने को कहा है। उन्हें शपथ ग्रहण समारोह के लिए वीआइपी पास नहीं दिया जाएगा।
मालूम हो कि पार्टी ने रामलीला मैदान में 26 दिसंबर को सरकार के शपथ ग्रहण की इच्छा जताई है। लेकिन इसका अंतिम फैसला उपराज्यपाल को करना है। अभी तारीख का ऐलान होना बाकी है।

Monday, 2 December 2013

A unique decision by Lok Adalat on live in

live in relation
खंडवा । मध्य प्रदेश के खंडवा में एक लोक अदालत ने बेहद अनोखा फैसला सुनाया है। अदालत ने याचिकाकर्ता व्यक्ति से पत्नी और लिव इन पार्टनर के साथ बराबर वक्त गुजारने को कहा है। इसके तहत अदालत ने कहा कि व्यक्ति को अपनी पत्नी और लिव इन के साथ 15-15 दिन व्यतीत करना चाहिए।
अपने आदेश में जज गंगा चरण दुबे ने शनिवार को कहा कि पत्नी, लिव इन पार्टनर समेत तीनों एक ही छत के नीचे रहें और व्यक्ति आपसी सहमति से 15-15 दिन इन दोनों के साथ समय व्यतीत करे।
ओंकारेश्वर स्थित प्रदेश बिजली विभाग से हाल ही में रिटायर हुए व्यक्ति के घर में तीन कमरे हैं। समझौते के अनुसार, वह बीच वाले कमरे में रहेगा और अगल-बगल के कमरों में उसकी पत्नी और महिला मित्र रहेंगी। साथ ही बीच वाले कमरे में उन दोनों के कमरे के दरवाजे खुलेंगे और उस व्यक्ति को अपनी पत्नी और लिव इन पार्टनर के साथ 15-15 दिन गुजारने होंगे। इसके अलावा व्यक्ति की चल और अचल दोनों संपत्तियों में दोनों का बराबर का हिस्सा भी होगा।
पत्नी ने लोक अदालत में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने यह आरोप लगाया था कि उसका पति अपना ज्यादातर वक्त लिव इन पार्टनर के साथ गुजारता है और पिछले दो साल से वह उनके घर में ही रह रही है।
Source- Hindi News

Mulayam charge center on sachchar commitee issue

Lucknow
लखनऊ (जाब्यू)। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति सच्चर की रिपोर्ट में मुसलमानों की स्थिति दलितों से बदतर बताये जाने केबावजूद केंद्र सरकार चुप्पी साधे है और कुछ दल राज्य सरकार के न्याय दिलाने के प्रयास को तुष्टीकरण का नाम दे रहे हैं। सपा इससे घबराने वाली नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि गुटबंदी छोड़कर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें। पार्टी आगे बढ़ेगी तो वह भी बढ़ेंगे।
सपा सुप्रीमो सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कई बार पुचकारा और कई बार डपटा। कहा कि कार्यकर्ता राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएं। सीमित संसाधनों केबावजूद जनहित का कोई कार्य नहीं रूक रहा है, जनहित के कार्यो में जहा कोई अड़चन लगा रहा हो, उसकी जानकारी सीधे उन्हें उपलब्ध करायी जाए। यह सबसे बेहतर सरकार है, जिसने किसानों, नौजवानों और मुसलमानों के कल्याण की तमाम योजनाएं चलाई है। मुलायम ने कहा कि 10वीं पास मुस्लिम लड़कियों को 30 हजार रुपए दिए जा रहे हैं जिस पर कुछ लोग एतराज जताते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में मुस्लिमों की स्थिति दलितों से बदतर बतायी गयी है।

BJP defends Modi, challenges Omar for debate on Article 370

farooq abdullah
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कश्मीर और कश्मीरियों के विकास में अनुच्छेद 370 की उपयोगिता पर नरेंद्र मोदी के सवाल और बहस की अपील ने राजनीति गर्म कर दी है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की ओर से छेड़ी गई इस बहस को कांग्रेस के साथ ही नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने जहां सिरे से खारिज कर दिया है, वहीं भाजपा मोदी के पीछे खड़े हो गई है। सुषमा स्वराज और अरुण जेटली ने संविधान के अनुच्छेद 370 पर नरम रुख को नकारते हुए आरोप लगाया कि इसी के सहारे कुछ लोग अभी भी भारत से 'आजादी' जैसी भावनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने रविवार को जम्मू की रैली में यह कहकर पार्टी के अंदर और बाहर बहस छेड़ दी थी कि अनुच्छेद 370 पर चर्चा होनी चाहिए कि यह जम्मू-कश्मीर की आम जनता के लिए कितना फायदेमंद रहा। भाजपा अनुच्छेद 370 को किसी भी शर्त पर समझौते का मुद्दा नहीं मानती। ऐसे में मोदी की ओर से बहस की अपील ने कुछ नरमी का शुरुआती संकेत भले ही दिया हो, लेकिन कांग्रेस समेत दूसरे दलों ने इसे खारिज कर दिया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने चुटकी लेते हुए पूछा, 'क्या मोदी की अगुआई में भाजपा ने वाजपेयी और आडवाणी की विरासत को रुखसती दे दी है? कश्मीर पर यू टर्न ले लिया है?'

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पीडीपी नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद के अलावा कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह भी मोदी पर बरसे। तीनों नेताओं ने इसे भाजपा की विभाजनकारी नीति करार देते हुए कहा कि इस पर कोई पुनर्विचार और बहस नहीं हो सकती है। उमर ने जहां मोदी के ज्ञान पर सवाल खड़ा किया तो सईद ने दावा किया कि केंद्र सरकार चाहकर भी इस अनुच्छेद से छेड़छाड़ नहीं कर सकती। पार्टी ने आगाह किया कि इससे छेड़छाड़ की कोशिश हुई तो उसका व्यापक असर दिखेगा।

उमर की आलोचना के बावजूद मोदी ने सोमवार को भी बहस जारी रखी और उसमें दूसरे नेता भी शामिल हो गए। मोदी ने ट्वीट पर कहा कि उन्हें खुशी है कि अनुच्छेद 370 पर बहस तो शुरू हुई। ट्वीट में उन्होंने यह भी जोड़ा कि अनुच्छेद 370 के साथ-साथ कश्मीरी पंडितों जैसे समाज के दूसरे वर्गो की दशा पर भी तार्किक चर्चा होनी चाहिए। कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर भाजपा लगातार सवाल उठाती रही है।

उमर और सईद पर पलटवार जेटली की ओर से हुआ। उन्होंने कश्मीर के लिए अलग दर्जे के निर्णय पर सवाल खड़ा किया और कहा कि देश से आजादी जैसी भावनाओं को बढ़ाने वाले प्रदेश के नेताओं ने इस सूबे को देश के दूसरे हिस्सों से नहीं जुड़ने दिया। अलग दर्जा देश के साथ जुड़ाव की बजाय अलगाववाद की ओर बढ़ता जा रहा है। जम्मू-कश्मीर रेजीडेंट विधेयक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं को संपत्ति के अधिकार से दूर करने की कोशिश हो रही है। कश्मीरियत को महिला अधिकार के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है।
पनुन कश्मीर ने किया स्वागत
जम्मू। पनुन कश्मीर की राजनीतिक मामलों की कमेटी ने जम्मू कश्मीर को मिले विशेष दर्जे वाली धारा 370 पर नरेंद्र मोदी के बयान का स्वागत किया है। कमेटी की बैठक प्रो. एमएल रैना की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रधान अश्विनी कुमार चरंगु, वीरेंद्र रैना, जेएल कौल, उपेंद्र कौल, कमल भगती, विजय काजी व अन्य शामिल हुए।
कश्मीर पंडितों के इस संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए अश्विनी कुमार चरंगु ने कहा कि ललकार रैली में नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रवादी ताकतों का मनोबल बढ़ाया है।
-''अलग दर्जा भारत में कश्मीर के जुड़ाव की बजाय अलगाववाद को दे रहा है बढ़ावा, भाजपा के रुख से नरम नहीं पड़े हैं मोदी''
- अरुण जेटली, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष
---
-''2004 में भाजपा ने नहीं किया था अनुच्छेद 370 का उल्लेख, अब चर्चा के लिए हो गए तैयार.यह भाजपा का यू टर्न''
-मनीष तिवारी, सूचना एवं प्रसारण मंत्री
---

Friday, 29 November 2013

Sardar Patel hated Hyderabadi culture: A.G. Noorani

Sardar Patel
हैदराबाद। जानेमाने वकील और राजनीतिक समालोचक एजी नूरानी ने कहा है कि भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल एक सर्वोत्कृष्ट हिंदू राष्ट्रवादी थे। उन्होंने तत्कालीन हैदराबाद से मुस्लिम राज्य के रूप में बर्ताव किया था और उन्हें उसकी संस्कृति से नफरत थी।
नूरानी की पुस्तक 'द डिस्ट्रक्शन ऑफ हैदराबाद' का शुक्रवार को यहां विमोचन किया गया। इनमें उन्होंने कहा है कि पटेल ने तब पुलिस कार्रवाई के लिए आदेश दिया, जब हैदराबाद के निजाम को संदेश देने के लिए आर्थिक नाकेबंदी शुरू की जा रही थी और बहुत सारे लोगों के दबाव में निजाम भारत में शामिल होने के लिए तैयार हो सकते थे।
वर्ष 1948 में हुई पुलिस कार्रवाई का ब्योरा देते हुए उन्होंने लिखा है कि तब हैदराबाद में मुस्लिमों का नरसंहार हुआ था। पुस्तक में उन्होंने सुंदरलाल कमेटी का उस नरसंहार पर रिपोर्ट का ब्योरा दिया है। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू को सर्वोत्कृष्ट धर्मनिरपेक्ष राष्ट्रवादी और पटेल को सर्वोत्कृष्ट हिंदू राष्ट्रवादी करार दिया है।
नेहरू सरोजनी नायडू द्वारा प्रशंसित हैदराबाद की संस्कृति को पसंद करते थे खासकर उर्दू भाषा को जबकि पटेल इसे बाहर का समझते थे। उनका दावा है कि पटेल का कश्मीर के महाराजा के प्रति नरम रुख था।

Sardar Patel hated Hyderabadi culture: A.G. Noorani

Sardar Patel
हैदराबाद। जानेमाने वकील और राजनीतिक समालोचक एजी नूरानी ने कहा है कि भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल एक सर्वोत्कृष्ट हिंदू राष्ट्रवादी थे। उन्होंने तत्कालीन हैदराबाद से मुस्लिम राज्य के रूप में बर्ताव किया था और उन्हें उसकी संस्कृति से नफरत थी।
नूरानी की पुस्तक 'द डिस्ट्रक्शन ऑफ हैदराबाद' का शुक्रवार को यहां विमोचन किया गया। इनमें उन्होंने कहा है कि पटेल ने तब पुलिस कार्रवाई के लिए आदेश दिया, जब हैदराबाद के निजाम को संदेश देने के लिए आर्थिक नाकेबंदी शुरू की जा रही थी और बहुत सारे लोगों के दबाव में निजाम भारत में शामिल होने के लिए तैयार हो सकते थे।
वर्ष 1948 में हुई पुलिस कार्रवाई का ब्योरा देते हुए उन्होंने लिखा है कि तब हैदराबाद में मुस्लिमों का नरसंहार हुआ था। पुस्तक में उन्होंने सुंदरलाल कमेटी का उस नरसंहार पर रिपोर्ट का ब्योरा दिया है। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू को सर्वोत्कृष्ट धर्मनिरपेक्ष राष्ट्रवादी और पटेल को सर्वोत्कृष्ट हिंदू राष्ट्रवादी करार दिया है।
नेहरू सरोजनी नायडू द्वारा प्रशंसित हैदराबाद की संस्कृति को पसंद करते थे खासकर उर्दू भाषा को जबकि पटेल इसे बाहर का समझते थे। उनका दावा है कि पटेल का कश्मीर के महाराजा के प्रति नरम रुख था।

Cong moves EC to restrain BJP from using Red Fort replica

Congress
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस फिर चुनाव आयोग की शरण में पहुंची है। पार्टी ने आयोग से मांग की है कि मोदी को चुनावी सभाओं में लाल किले की प्रतिकृति के इस्तेमाल से रोका जाए। पार्टी का कहना है कि इससे मोदी मतदाताओं के बीच यह भ्रम पैदा करना चाहते हैं कि वे ही अगले प्रधानमंत्री होने वाले हैं। कांग्रेस ने आयोग से मोदी के उस बयान की भी शिकायत की है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर जहर फैलाने का आरोप लगाया था।

कांग्रेस सचिव (विधि इकाई) केसी मित्तल की ओर से चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में कहा गया है, 'लाल किला राष्ट्रीय धरोहर और सरकारी संपत्ति है। चुनाव प्रचार के लिए भाजपा इसका प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस्तेमाल नहीं कर सकती।'
मित्तल ने मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत से गुजारिश की है कि वह भाजपा को चुनावी रैलियों में लाल किले की प्रतिकृति का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए निर्देश जारी करें।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मोदी ने लाल किले की प्रतिकृति वाले मंच से भाषण दिया था।
चुनाव आयोग को दी एक अन्य शिकायत में कांग्रेस ने बीते सोमवार के मोदी के भाषण का हवाला देते हुए कहा है कि मोदी पार्टी पर दुर्भावनापूर्ण आरोप लगा रहे हैं। मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि कांग्रेस ही लोगों में जहर फैला सकती है, क्योंकि साठ साल से यही पार्टी सत्ता में है और सत्ता के विष को जमा कर रही है।
शिकायत में कहा गया है कि चुनाव आयोग की ओर से अपने पिछले बयान की आलोचना के बावजूद मोदी आचार संहिता को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
पार्टी ने ऐसे ही बयान के लिए राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की भी शिकायत की है। वसुंधरा ने राजस्थान सरकार की लोकप्रिय मुफ्त दवा योजना पर निशाना साधते हुए कहा था कि राज्य सरकार दवा के नाम पर लोगों को जहर दे रही है। इसके जवाब में संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि जहरीली राज्य सरकार की दवा नहीं, बल्कि वे लोग हैं जो ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं।
---
''लाल किला राष्ट्रीय धरोहर और सरकारी संपत्ति है। चुनाव प्रचार के लिए भाजपा इसका प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस्तेमाल नहीं कर सकती।'' (चुनाव आयोग में दी गई कांग्रेस की शिकायत)

Wednesday, 27 November 2013

UPA, NDA tried to bribe MPs during '08 trust vote: Pappu Yadav

pappu yadav
नई दिल्ली। बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपनी किताब 'द्रोहकाल के पथिक' के जरिए कुछ खुलासे कर भारतीय राजनीति में भूचाल ला दिया है। उन्होंने अपनी किताब के जरिए दावा किया है कि वर्ष 2001 में एनडीए के समर्थन के लिए पैसे बांटे गए थे।

अपनी किताब में उन्होंने दावा किया है कि भाजपा ने कुछ सांसदों को जहां मंत्री पद देने का वादा किया वहीं कुछ को इसके ऐवज में कार भेंट दी गई थी। इसके अलावा सांसदों को मोटी रकम भी दी गई। उन्होंने इसके पीछे सीधे-सीधे पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा का नाम लिया है। हालांकि सिन्हा ने इस तरह के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पप्पू यादव का कहना है कि उन्होने पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ पारिवारिक रिश्ते होने की वजह से यह डील कबूल की थी।

पप्पू यादव का दावा है कि 3 सांसदों को 2001 में एनडीए के पक्ष में आने के लिए यशवंत सिन्हा की तरफ से रकम दी गई थी। उन्होंने कहा है कि 2008 में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस और भाजपा ने सांसदों को समर्थन के लिए 40-40 करोड़ रुपए देने की पेशकश की थी। उनके मुताबिक, 2001 में एनडीए सरकार के तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने इंडियन फेडरल डेमोक्रेटिक पार्टी के 3 सांसदों को एनडीए का हिस्सा बनने के लिए पैसा दिया था। 

पप्पू यादव के मुताबिक, सांसदों की कीमत को लेकर सौदेबाजी हुई थी। सांसद अनवारुल हक को एक ऐक्संट कार के साथ 1 करोड़ रुपया भी मिला था। नागमणि को भी तत्काल 1 करोड़ रुपए दिए गए थे और बाद में राज्यमंत्री का पद देने का भरोसा दिलाया गया था।


Thursday, 21 November 2013

Kidnapping and Assault Case: Relief to Baba Ramdev Brother

kidnapping and assault case
नैनीताल, जागरण संवाददाता। युवक के अपहरण के आरोप में फंसे योगगुरु बाबा रामदेव के भाई रामबरत यादव के मामले का बृहस्पतिवार को पटाक्षेप हो गया। कथित तौर पर पीड़ित युवक ने हाई कोर्ट में उपस्थित होकर बताया कि उस पर किसी तरह का दबाव नहीं है। इस पर न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की एकल पीठ ने उसे कहीं भी आने-जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया।

दरअसल, 18 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के रेई गांव निवासी सोमदत्त ने हरिद्वार के थाना कनखल में तहरीर देकर बाबा रामदेव के भाई रामबरत पर उसके पोते नितिन त्यागी के अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस प्राथमिकी को झूठा करार देते हुए रामबरत ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर इसे निरस्त करने व गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आग्रह किया था। सुनवाई के दौरान सोमदत्त ने अदालत में शपथ-पत्र दिया कि नितिन अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ नौकरी की तलाश में गया था। उसका अपहरण नहीं हुआ। अदालत ने कनखल पुलिस को नितिन को पेश करने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को कनखल पुलिस नितिन त्यागी के साथ नैनीताल हाई कोर्ट पहुंची। जहां नितिन ने अदालत को बताया कि उस पर कोई दबाव नहीं है और वह घर जाना चाहता है।

रामबरत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
हरिद्वार। अपहरण के मामले में राहत पाए योगगुरु बाबा रामदेव के भाई रामबरत नई मुश्किल में फंस गए हैं। उनके खुद के द्वारा दर्ज कराए चौथ वसूली के मामले में पेश नहीं होने पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना सागर ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसकी अगली सुनवाई चार दिसंबर को होगी। रामबरत ने कनखल थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि 13 अक्टूबर की सुबह उनके मोबाइल पर जान की धमकी देकर 15 लाख रुपये मांगे गए थे। पुलिस ने आरोपी दीपू भट्ट पुत्र सुरेंद्र निवासी शिवपुरी कनखल के खिलाफ आरोप पत्र भी अदालत में दाखिल किया था। लेकिन इसके बाद रामबरत अदालत में पेश नहीं हुए।

Rape accused MLA said, that time i am in Assembly

rape accused

सुल्तानपुर [जासं]। बालिका का अपहरण और रेप के आरोप पर गुरुवार को सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी के विधायक अरुण वर्मा ने सफाई दी। बोले 'मैं अठारह सितंबर को विधानसभा की कार्यवाही में भाग ले रहा था। सीसी फुटेज में जिसके प्रमाण हैं। अभिलेखों में भी मेरी उपस्थिति दर्ज है। मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत चरित्र हनन का आरोप लगाया गया है। अदालत पर मुझे पूरा भरोसा है।'

जयसिंहपुर क्षेत्र के चोरमा गांव के एक व्यक्ति ने बुधवार को अदालत में अर्जी देकर कहा कि उसकी पुत्री 18 सितंबर को अपनी मां के साथ शहर में इलाज कराने गई थी। वहीं से उसी गांव का एक युवक बहला-फुसला कर गोलाघाट स्थित एक निजी अतिथिगृह लेकर गया था। अतिथि गृह में पहले से ही विधायक अरुण वर्मा मौजूद थे। दोनों लोगों ने उसकी बेटी के साथ रेप किया। पूरी घटना में विधायक व महिला सिपाही सहित आठ लोग शामिल हैं।

अर्जी में यह भी कहा गया कि नगर कोतवाली में दर्ज इस मामले में पीड़िता ने कलमबंद बयान में इन सारी बातों का उल्लेख किया है, लेकिन पुलिस सही विवेचना नहीं कर रही है। मजिस्ट्रेट ने विवेचक को केस डायरी सहित अदालत में तलब किया है।

सपा कार्यालय में गुरुवार को विधायक ने पत्रकारों से कहा कि समाचार पत्रों से मुझे जानकारी मिली। उसमें अन्य जिन लोगों के नाम हैं, उनको भी मैं नहीं जानता। मेरी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है, यह सब कौन कर रहा है, जल्द पता चल जाएगा।

Wednesday, 20 November 2013

Modi's Rally in Agra Today

BJP's
जागरण संवाददाता, आगरा। केंद्र की सत्ता पाने को दनादन रैलियां कर रहे नरेंद्र मोदी गुरुवार को उस ताजनगरी में गरजेंगे, जो कभी मुगलों की राजधानी रह चुकी है। भाजपा मान रही है कि रैली में 40 विधानसभा (आठ लोकसभा) क्षेत्रों से लाखों लोगों की भीड़ मोदी को सुनने के लिए उमड़ेगी। रैली के लिए बुधवार देर रात तक तैयारी चलती रही। रैली के चलते दिल्ली और कानपुर से आने वाले वाहनों के लिए रूट का डायवर्जन किया गया है।

कोठी मीना बाजार पर हो रही भाजपा ब्रजक्षेत्र की रैली गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू होगी। रैली के लिए भव्य मंच बनाया है। मुख्य मंच पर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह सहित अन्य प्रमुख नेता रहेंगे। इसके पास ही दो विशेष मंच बने हैं। इनमें से एक पर ब्रजक्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि और स्वागत समिति सदस्य होंगे। दूसरे पर ब्रज क्षेत्र के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियोंको जगह दी जाएगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह दोपहर करीब 12 बजे खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेंगे, वहां से सड़क मार्ग के जरिए रैली स्थल तक आएंगे।
बुधवार को रैली स्थल पर पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि रैली में बैठने के लिए मैदान को 16 ब्लॉक में बांटा है। हर ब्लॉक में सुरक्षाकर्मियों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की तैनाती होगी। भीड़ के लिए पेयजल का इंतजाम ब्लॉक के अंदर ही होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने प्रशासन और पुलिस से अनुरोध किया है कि रैली में आने वालों को सुरक्षा के नाम पर न रोका जाए। यदि ऐसा हुआ तो जहां रोका जाएगा, भाजपा वहीं सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगी।
लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि प्रदेश में रैलियों के हिसाब से यह चौथी रैली है, लेकिन क्षेत्र के हिसाब यह प्रदेश की सबसे बड़ी रैली है और इसमें रिकार्ड भीड़ उमड़ेगी।

BJP hoarding: sonia gandhi sick and rahul gandhi is Useless

BJP hoarding
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद। कांग्रेस के दो पदाधिकारियों के बाद अब भाजपा ने अपनी होर्डिग में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बीमार और राहुल गांधी को बेकार बताया है। भाजपा नेता गणेश केसरवानी की तरफ से सिविल लाइन इलाके में लगाई इस होर्डिग में पूरे गांधी परिवार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताते हुए नरेंद्र मोदी के लिए समर्थन मांगा गया है।


होर्डिग में सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रियंका वाड्रा को उसमें हिस्सेदार बताया गया है। केसरवानी का आरोप है कि कांग्रेस सरकार से देश को काफी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई सिर्फ नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।

वहीं, इस संबंध में अनभिज्ञता जताते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष शशि वाष्र्णेय ने कहा कि वह पूरे मामले की पड़ताल करेंगी। 

गौरतलब है कि एक महीने पहले महानगर कांग्रेस के दो पदाधिकारियों की तरफ से एक होर्डिग लगवाया गया था। उसमें सोनिया को बीमार बताते हुए राहुल से पार्टी की जिम्मेदारी उठाने की अपील की गई थी। मामले के तूल पकड़ने पर दोनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

Source- News in Hindi

Modi's Agra Rally : BJP to Felicitate Som and Other Two

narendra modi
आगरा, जागरण संवाददाता। मुजफ्फरनगर हिंसा में जेल जाने वाले दो भाजपा विधायकों समेत तीन लोगों का गुरुवार को मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में सम्मानित किया जाएगा। ये तीनों 'थ्री एस' हैं। तीनों का नाम 'स' से शुरू होता है। तीसरा नाम संजीव बालियान का जुड़ा है। मुजफ्फरनगर दंगे में आरोपी भाजपा विधायकों सुरेश राणा व संगीत सोम की गिरफ्तारी से बहुसंख्यक वर्ग के गुस्से को भाजपा भुनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

एडवाइजरी बोर्ड में भाजपा के दोनों विधायकों पर रासुका खारिज होने के बाद भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक भूमिका में भी है। रैली में भाजपा विधायकों सुरेश राणा व संगीत सोम को सम्मानित करने की घोषणा से विपक्षी खेमों में हलचल बढ़ गई है। पहले ठाकुर बिरादरी के दोनों विधायकों को मंच पर सम्मानित करने की घोषणा थी, इससे विपक्षियों के साथ पार्टी की अंदरूनी सियासत गरमा गई।

इस बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बुधवार को भाजपा नेता डा. संजीव बालियान को भी विधायकों के साथ सम्मान देने का एलान कर न सिर्फ पार्टी के अंदर की हलचल शांत कर दी है, बल्कि जाट मतदाताओं को आश्वस्त भी कर दिया है कि भाजपा उनका पूरा ध्यान रख रही है। अब नरेंद्र मोदी की रैली में सुरेश राणा, संगीत सोम व संजीव बालियान को सम्मानित किया जाएगा।

Source- News in Hindi

81 Case Against Baba Ramdev

baba ramdev
जागरण ब्यूरो, देहरादून। गुरु की गुमशुदगी, उत्पादों की गुणवत्ता, विदेश में संपत्ति के मामलों में जांच का सामना कर रहे योगगुरु रामदेव पर उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार ने एक दिन में ही इक्यासी मुकदमे लाद दिए हैं। सरकार ने रामदेव के पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पर हरिद्वार में बेनामी संपत्ति, सरकारी जमीन पर कब्जा और सरकारी भूमि के दुरुपयोग के मामलों में ये मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें दस करोड़ से अधिक की स्टांप ड्यूटी चोरी के 52 मामले शामिल हैं। सरकार भूमि के दुरुपयोग के 27 मामलों में पतंजलि को दी गई जमीन वापस लेकर उसे सरकारी संपत्ति में निहित करेगी। इनके साथ ही ग्राम सभा की भूमि कब्जाने के दो मामलों में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि बाबा रामदेव उत्तराखंड में पतंजलि के नाम का दुरुपयोग कर रहे थे। डीएम हरिद्वार ने इसकी जांच के बाद मुकदमे दर्ज करने की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि इन मामलों में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ भी सरकार कार्रवाई करेगी। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि हरिद्वार के जिलाधिकारी को पतंजलि योगपीठ की जमीनों के क्रय, इनके इस्तेमाल व कब्जों को लेकर शिकायतें मिली थीं। उन्होंने इस मामले की जांच के बाद पाया कि पतंजलि योगपीठ ने पिछले कुछ वर्षो में खरीदी गई भूमि में भारी घोटाला किया है। जमीनों को सरकार से जिन कारणों को बताते हुए क्रय किया गया लेकिन मौके पर वहां कुछ और ही कार्य हो रहे हैं। यह नियम व शर्तो का साफ उल्लंघन है। इसे देखते हुए सरकार ने इन मामलों में मुकदमे दर्ज करने के साथ ही उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामदेव हमेशा नैतिकता की बात करते हैं, अब ऐसी अनैतिकता की बात होगी तो फिर समस्या तो होगी ही। उन्हाेंने कहा कि इतनी गड़बड़ी बिना अधिकारियों की मिलीभगत के नहीं हो सकती। ऐसे में यह देखा जा रहा है कि किसकी मिलीभगत से यह कार्य हुआ है। उल्लेखनीय है कि है कि बाबा के नजदीकी आचार्य बालकृष्ण फर्जी पासपोर्ट बनवाने और बाबा के भाई रामबरन मारपीट व अपहरण के एक मामले का सामना कर रहे हैं।
ये हैं प्रमुख मामले
-सांतरशाह और औरंगाबाद ग्रामसभा की 7.766 एकड़ भूमि पर नाजायज कब्जा।
-कब्जे में होने वाली कई जमीनें बेनामी।
-पतंजलि विश्वविद्यालय के नाम खरीदी गई 387.5 एकड़ जमीन में केवल 20 एकड़ में ही विश्वविद्यालय, शेष खाली। शेष भूमि का होगा अधिग्रहण।
-मुस्तफाबाद में पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क के नाम पर सरकार से बिना अनुमति के खरीदी गई जमीन। सरकार में निहित होगी जमीन।

-मुस्तफाबाद में ही आयुर्वेदिक दवा बनाने और शोध के लिए 141.17 एकड़ जमीन खरीदने की अनुमति। इसका इस्तेमाल पतंजलि के आटा, तेल, जूस, शहद, साबुन बनाने में किया जा रहा था प्रयोग।
-जांच में दस करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी के 52 मामलों का खुलासा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन नहीं रुकेगा : बालकृष्ण
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार द्वारा 81 मुकदमे दर्ज करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी शासन- प्रशासन की ओर से इस मामले में हमारे पास कोई अधिकृत जानकारी या सूचना नहीं आई है। राज्य की कांग्रेस सरकार जिस तरह पतंजलि को निशाना बना रही है, उसके आगे झुका नहीं जाएगा। कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन हर हाल में जारी रहेगा। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि कांग्रेस जो कर रही है, वह कोई नई बात नहीं हैं।

कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा आंदोलन शुरू होने के बाद से ऐसा होता चला आ रहा है। सरकार ने केवल 81 मामलो में ही हम पर मुकदमा दर्ज कराया है। मुझे लगता है कि इसमें उनसे कोई गलती हुई है या फिर वे शून्य लगाना भूल गए हैं, अच्छा होता कि वे 810 मुकदमे दर्ज कराते। 

Monday, 18 November 2013

Swami slams Cong over party remark on Modi

BJP
आगरा [जासं] भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की शादी के सवाल पर कांग्रेस को सोमवार को जवाब मिल गया। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि हां, नरेंद्र मोदी शादीशुदा हैं, लेकिन पत्नी से अलग रहते हैं। साथ ही स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर सवाल उछाल दिया। कहा कि शादी से पहले सोनिया क्या काम करती थीं, यह कांग्रेसी बताएं।

सोमवार को निजी कार्यक्रम में आए भाजपा के वरिष्ठ और तेजतर्रार नेता सुब्रमण्यम स्वामी होटल मैंगो में पत्रकारों से मुखातिब थे। सवाल उठा कि कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री बीजे आराधना पुजारी ने चेलैंज किया है कि मोदी बताएं वह शादीशुदा हैं या नहीं। इस पर स्वामी ने कहा कि हां, मोदी शादीशुदा हैं। उनकी जबरन शादी कराई गई थी। उन्होंने शादी से पहले ही कह दिया था कि वह पत्नी के साथ नहीं रहेंगे। शादी के बाद वह पत्नी से अलग रहने लगे।

स्वामी ने कहा कि मोदी पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस बताए कि सोनिया गांधी शादी से पहले लंदन से सटे देश में क्या काम करती थीं। रविवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली पर उन्होंने कहा कि राहुल की रैली में किराए की भीड़ आती है। रविवार को वह भीड़ जाने लगी, तो मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने हाथ जोड़कर कहा कि रुक जाओ, अभी राहुल जी का भाषण होना है। इसके बाद भी जनता नहीं रुकी, तो राहुल को अपना भाषण छोटा करना पड़ा। वैसे भी राहुल के पास कहने को कुछ नया नहीं है। 

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि जनता जानती है कि मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं। भाजपा इस बार 300 लोकसभा सीटें जीतेगी। 

Azam Khan attacks Narendra Modi

samajwadi party
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। नगर विकास मंत्री आजम खां सोमवार की रात यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए कांग्रेस का साथ देना मजबूरी नहीं, जरूरी है।

उन्होंने कहा कि किसी हाल में किसी कातिल को हिंदुस्तान का बादशाह नहीं बनने देंगे। नगर विकास मंत्री आजम खां रामपुर से कार से सोमवार की रात करीब 11 बजे यहां पहुंचे और नौरंगाबाद में एक विवाह समारोह में शरीक हुए।

कर्मचारी हड़ताल का असर नहीं
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आजम खां ने कहा कि कर्मचारी काम ही कहां करते हैं जो हड़ताल का अहसास हो। उन्होंने कहा कि पता ही नहीं चल रहा है कि प्रदेश में कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है।

दंगे आरएसएस की देन
मुजफ्फरनगर में दंगा पीड़ितों से अभी तक न मिलने के सवाल पर आजम खां ने कहा कि इसका जबाव तो आरएसएस से पूछिए। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में जो हुआ, वह सब आरएसएस की ही देन है।

जीत का दावा
लोकसभा चुनावों में सपा की स्थिति पर उन्होंने कहा कि हम पूरा प्रदेश जीतेंगे। दरअसल, अब लगने लगा है कि फासिस्ट ताकतों का ग्राफ गिर रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग बीमारी का मजाक उड़ा रहे हैं, उन्हें अपने गिरेबां में झांक लेना चाहिए। सही मानिए सपा में बापू का कोई हत्यारा नहीं है।

सपा में तानाशाही नहीं
मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में मिल जुलकर काम होता है। भाजपा में आरएसएस की तानाशाही चलती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी को रिजेक्ट कर हमारे मुलायम सिंह यादव को पीएम बनाइए। इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव मुजाहिद किदवई मौजूद थे। 

Chhattisgarh Assembly Polls: Second Phase of Voting Today

chhattisgarh election
नई दुनिया ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ की बहत्तर विधानसभा सीटों पर दूसरे और अंतिम चरण का मतदान मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। अंतिम चरण में किस्मत आजमा रहे कुल आठ सौ तैंतालीस उम्मीदवारों में पचहत्तर महिलाएं हैं। राज्य के एक करोड़ उन्तालीस लाख 75 हजार 472 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 4594 संवेदनशील व 1398 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। यहां नक्सल गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

प्रदेश की भाजपा सरकार में प्रभावशाली मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे के साथ-साथ कई मौजूदा विधायकों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार कुजूर ने बताया कि सरगुजा संभाग के अलावा धमतरी, महासमुंद जिले में नक्सली गतिविधियों को देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। कुल 90 सीटों में से 18 पर पहले चरण के अंतर्गत 11 नवंबर को चुनाव कराए जा चुके हैं।

Modi hits back at PM

madhya pradesh election
नई दुनिया ब्यूरो, सागर। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी बारी-बारी से शीर्ष कांग्रेस नेताओं पर प्रहार कर रहे हैं। सोमवार को मध्य प्रदेश की चुनावी सभाओं में उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर एक साथ हमला किया। दागी सांसदों पर लाए गए अध्यादेश प्रस्ताव की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा, कैबिनेट से पारित प्रस्ताव को राहुल ने बकवास करार दिया। इसलिए प्रधानमंत्री पहले राहुल गांधी द्वारा किए गए अपमान पर बोलें, फिर राजनीतिक बहस निम्न स्तर पर आने की बात कहें। इस सिलसिले में मोदी ने राहुल द्वारा हाल ही में भाजपा को चोरों की पार्टी कहे जाने पर भी आपत्ति जतायी। 

मोदी ने कहा, संसद में कही गई बात प्रधानमंत्री को बुरी लगी थी। लेकिन क्या किसी देश में मुख्य विपक्षी दल को चोरों की पार्टी कहा जाता है, प्रधानमंत्री बताएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों की नींद उड़ गई है। कांग्रेसी इतने बेचैन और परेशान हो गए हैं कि वे रात में जब सोते हैं तो उन्हें सपने में जेल की सलाखें दिखाई दे रहीं हैं। उन्हें लगने लगा है कि बिना सत्ता के कैसे दिन गुजरेंगे। अपनी सत्ता को कायम रखने के लिए वे षडयंत्र रच रहे हैं-झूठी बातें फैला रहे हैं।
भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन कांग्रेस विकास के मुद्दे पर न तो चुनाव लड़ना चाहती है और न ही बहस करना चाहती है। वह वोट बैंक की राजनीति से आगे बढ़ने को तैयार नहीं है। कांग्रेस ने देश को बर्बाद कर दिया है। यही वजह है कि कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री जब जनता के बीच जाते हैं तो उन्हें जूते पड़ते हैं जबकि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जनता आशीर्वाद देती है। मोदी ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार कांग्रेस के शासनकाल में हुए हैं, 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला और कोयला घोटाला किसकी देन हैं, जनता चुनाव में जानना चाहती है। भ्रष्टाचार कांग्रेस का दूसरा नाम हो गया है। 

मच्छरों के हौसले को सलाम
नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम न लेते हुए कहा कि बुंदेलखंड की इस धरती के मच्छरों को बधाई देता हूं। हम सागर के मच्छरों के हौसले को सलाम करते हैं, जिन्होंने उस परिवार को काटने की हिम्मत दिखाई, जिसे पिछले एक सौ साल में कोई छू भी नहीं सका। उन्हें छूने की बात तो छोड़ो यदि कोई उनके खिलाफ एक शब्द भी बोल देता है तो उनकी फौज उसे नोच लेती है और उसका जीना हराम कर देती है। यह सागर के मच्छरों की ताकत है कि जब वह रात में रुके तो उनका खून चूसना पसंद किया।