Showing posts with label Rahul Gandhi. Show all posts
Showing posts with label Rahul Gandhi. Show all posts

Wednesday, 11 June 2014

शीला दीक्षित ने किया जनता से अनुरोध



वीडियो में देखें कैसे शीला दीक्षित को जनता से राहुल गांधी को सुनने के लिए अनुरोध करना पड़ रहा है|
Find more Hindi Videos

Wednesday, 15 January 2014

Rahul Vs Vishwas: Challenge to Congress in Amethi are not easy for AAP

अमेठी [दिलीप सिंह]। कांग्रेस के अभेद दुर्ग 'अमेठी' में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से पार पाना आम आदमी पार्टी [आप] के नेता कुमार विश्वास के लिए आसान नहीं होगा। गांधी-नेहरू परिवार का यहां के लोगों से खास रिश्ता है जो वीवीआइपी व आम आदमी के बीच लंबी दीवार के बाद भी मजबूत डोर में बंधा है। इसके पीछे जरूरतमंदों की मदद को बढ़ने वाला 'हाथ' अहम कारण हैं। यही वजह है कि अमेठी का हाथ, कांग्रेस के साथ होता है। दो दिन से यहां की गलियों में घूम रहे कुमार विश्वास को यह तिलिस्म तोड़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी। 

यहां से 1977 में पहली बार चुनावी समर में उतरे संजय गांधी को भले ही इमरजेंसी की कीमत पर शिकस्त मिली हो, लेकिन उसके बाद से अमेठी इनके परिवार की होकर रही है। इस रिश्ते के पीछे के सच काफी दिलचस्प है। गौरीगंज में राहुल के केंद्रीय कार्यालय में हर दिन दर्जनों लोग इस उम्मीद से पहुंचते हैं कि राहुल उनके बेटे की पढ़ाई में मदद करेंगे तो बूढ़े मां-बाप के इलाज की व्यवस्था भी। अब कार्यालय में बैठे लोग भी केवल नाम व पता जान कर जरूरी मदद के लिए पत्र लिखते हैं। अमेठी के संजय गांधी अस्पताल में इलाज करवाया जाता है। बीमारी गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली भेजने की व्यवस्था की जाती है।

पिछले एक साल में राहुल के कार्यालय से छह हजार लोगों का नि:शुल्क इलाज कराया गया। कैंसर, हृदय रोग जैसी बीमारी से जूझ रहे नौ सौ लोगों के जीवन में खुशहाली आई। 27 लोगों की किडनी राहुल की दखल पर दिल्ली में बदली गई। राजीव गांधी सचल स्वास्थ्य सेवा की दस बसें प्रतिदिन अमेठी के गांव में नि:शुल्क इलाज के लिए पहुंचती हैं। 16 राजीव गांधी आरोग्य केंद्रों पर इलाज की नि:शुल्क व्यवस्था है। 

Source: Hindi News

Tuesday, 14 January 2014

Rahul don't deny for prime minister post

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री बनने से इन्कार न करते हुए कहा है कि उन्हें पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे वो निभाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बहन प्रियंका गांधी की चुनावी भूमिका नहीं होगी।

एक अखबार को दिए साक्षात्कार में राहुल गांधी ने कहा कि हम एक लोकतांत्रिक संगठन हैं। हमें लोकतंत्र में विश्वास है। देश की जनता अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के द्वारा यह तय करेगी कि कौन प्रधानमंत्री होगा। देशहित में कांग्रेस का सत्ता में आना जरूरी है और इसके लिए संगठन ने जो भी जिम्मेदारी दी है या आगे देगी, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।

भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत और नरेंद्र मोदी के सवाल पर राहुल ने कहा कि भाजपा एक व्यक्ति आधारित राजनीति कर रही है, जो देशहित में नहीं है। सत्ता किसी एक व्यक्ति की सोच और उसके अपने तरीके से नहीं चलनी चाहिए। सबको साथ लेकर देश के 120 करोड़ लोगों का भविष्य संवारा जा सकता है। कांग्रेस इस देश के डीएनए में है। इसने देश में लोगों को जोड़कर रखा है।
बहन प्रियंका गांधी की चुनावी भूमिका पर राहुल ने कहा कि वह मेरी बहन-दोस्त और कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता हैं और इसलिए वह मुझे और संगठन को मजबूत करने के लिए मदद कर रही है। मुझे नहीं लगता कि उनकी कोई चुनावी भूमिका होगी।

अगले लोकसभा चुनाव में यूपीए और कांग्रेस की संभावनाओं पर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि हमने पिछले 10 वर्षो में काफी अच्छे काम किए हैं। 2004 और 2009 में हमें कम करके आंका गया था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस चुनाव में भी हम अच्छा करेंगे।

Source: Hindi News

Monday, 13 January 2014

Sarabhai asked to vishwas, why praise modi

नई दिल्ली। अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती देने वाले आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास का पार्टी के भीतर ही विरोध शुरू हो गया है। हाल ही में आप में शामिल हुई वैज्ञानिक विक्रम साराभाई की बेटी व नृत्यांगना मल्लिका साराभाई ने विश्वास से पूछा है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने मोदी की तारीफ की।

साराभाई ने कहा कि कुमार विश्वास ने मोदी की तुलना भगवान शिव से की, क्या ऐसा उन्होंने पैसे लेकर किए थे। साराभाई ने विश्वास की पुरानी विवादित वीडियो देखकर यह भी कहा कि विश्वास के महिलाओं, समलैंगिकता और अल्पसंख्यकों को लेकर जो विचार हैं, वह बर्दाश्त नहीं किए जा सकते हैं। साराभाई ने पिछली बार गांधीनगर से लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

इसके अलावा विश्वास पर पार्टी सिद्धांत के खिलाफ जातिवादी राजनीति करने का आरोप भी लग रहा है। मालूम हो कि वह अमेठी में सुनीता कोरी नामक दलित महिला के घर गए, जिसके घर पांच साल पहले राहुल गांधी गए थे और उसे बहन मानते हुए मदद का भरोसा दिलाया था। उनके साथ मीडियाकर्मी भी थे।

गौरतलब है कि रविवार को ही विश्वास ने एक रैली में राहुल गांधी की यह कहते हुए आलोचना की थी वह दलितों के घर खाना खाने जाते हैं और साथ में मीडिया को ले जाते हैं।

इसके साथ ही विश्वास ने रैली में लोगों को खुद के ब्राह्माण होने का खूब एहसास कराया। उन्होंने कहा, 'मैं चाणक्य और चंद बरदाई का वंशज हूं। इन दोनों ने बड़े-बड़े साम्राज्यों को मिट्टी में मिला दिया। मैंने अपनी नौकरी छोड़ दी क्योंकि मैं ब्राह्मण हूं..पंडित पांच हजार साल से भीख मांगकर जीवन जीना जानते हैं। जब आप राजवंशों को खत्म कर देंगे तो ये लोग स्विस बैंकों में जमा पैसों से जिंदगी जी लेंगे।'

विश्वास ने कहा, 'टीवी पर दिखने वाले बंटी और बबली एक ताकतवर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन मैं भी चंद बरदाई का वंशज हूं। लोग मुझसे पूछते हैं कि मेरे जैसा गरीब ब्राह्मण ऐसे ताकतवर लोगों को चुनौती क्यों दे रहा है। लेकिन मैं यहां लोगों को इतिहास याद दिलाना चाहता हूं कि कई गरीब ब्राह्मणों ने बड़े-बड़े साम्राज्यों को खत्म कर दिया है।' 

Source: Hindi News

Tuesday, 7 January 2014

Narendra Modi also first choice of NRI

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। भारत के चुनावी माहौल की गर्मी का असर अप्रवासी और भारतवंशी बिरादरी में भी खासा दिखाई पड़ रहा है। राजधानी में शुरू हुए प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में अगले कुछ माह में होने वाले लोकसभा चुनाव और पीएम पद प्रत्याशी बहस का अहम मुद्दा है। विदेशी स्वजनों के बीच नरेंद्र मोदी पहली पसंद के रूप में सामने आए हैं। भारतीय राजनीति की पिच पर धमाकेदार एंट्री करने वाली आम आदमी पार्टी को लेकर भी उत्सुकता नजर आती है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी चर्चा में हैं। लोगों का कहना है कि राहुल के पास अच्छे विचार हैं, लेकिन वह कम बोलते हैं और खुद को सीमित रखते हैं।
न्यूयॉर्क के लूबिन स्कूल ऑफ बिजनेस में फाइनेंस एंड इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र कौशिक कहते हैं कि नरेंद्र मोदी सफल सरकार और आर्थिक विकास का कामयाब उदाहरण गुजरात में पेश कर चुके हैं। ऐसे में फिलहाल पीएम पद प्रत्याशी के तौर पर मोदी आकर्षक विकल्प नजर आते हैं। हालांकि ईमानदार राजनीति के नारे के साथ आई आप को मिली कामयाबी एक सकारात्मक नजरिए का प्रतीक है। अगर यह पार्टी बेहतर सरकार का नमूना साबित कर पाती है तो भारतीय राजनीति के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

अमेरिका के ओहायो की सिनेट सीट से डेमोक्रेटिक पार्टी प्रत्याशी की दौड़ में शामिल निशांत पटेल के मुताबिक, अप्रवासियों और भारतवंशियों के नजरिए से नरेंद्र मोदी की पीएम पद की दावेदारी बेहतर नजर आती है, जिन्होंने विकास और अपने शासन फार्मूले के प्रत्यक्ष प्रमाण पेश किए हैं।

बिहार के सिवान से पंद्रह बरस पहले लंदन में जा बसे उदेश्वर सिंह मोदी से इतने प्रभावित हैं कि वो भारत में चुनाव लड़ने को भी लालायित हैं।

निशांत पटेल कहते हैं कि राहुल संवाद से कतराते हैं जबकि मोदी न सिर्फ सीधे संवाद करते है, बल्कि जनभावना के मुताबिक बातें करते हैं। लिहाजा उनके बारे में जानकारी भी ज्यादा है।

डॉ. कौशिक भी कहते हैं कि राहुल के पास अच्छे विचार हैं लेकिन उनकी सरकार के बीते दस वर्षो के कामकाज का रिकार्ड का नतीजा है कि जनता उनसे दूर हो रही है। बीते दिनों हुए राच्यों के राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली आदि राच्यों के चुनावों में इसका नमूना भी मिला है।

Friday, 3 January 2014

Rajnath singh angry on manmohan singh statement on narendra modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा भाजपा के पीएम उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए तीखे बयान पर टिप्पणी करते हुए पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से हास्यास्पद है। मैं इस बयान की पूरी तरह से निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं इसका खंडन करता हूं। 

गौरतलब है कि मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत के क्रम में मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो देश के लिए विनाशकारी साबित होगा। राजनाथ सिंह ने इस बयान की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी ने गुजरात को मॉडल राज्य बनाया है। उन्हें कोर्ट से क्लीन चिट मिल चुकी है। इसके बावजूद ऐसा बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह ने सभी मुद्दो पर चर्चा नहीं की। राष्ट्रीय सुरक्षा की बात करें तो सरकार पूरी तरह फेल रही, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा नहीं की, ऐसा क्यूं? यूपीए के शासनकाल में आर्थिक विषमता बढ़ी, लेकिन उन्होंने इस मामले पर भी कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा कि एनडीए के पीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे थे।

Read more : News in Hindi

Thursday, 2 January 2014

Live manmohan singh address media

 Latest Hindi News
नई दिल्ली। करीब चार साल बाद शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछले दस वर्षो में यूपीए सरकार द्वारा किए गए कार्यो का बखान किया, वहीं खराब आर्थिक हालात के लिए मंदी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के संकेत देते हुए कहा कि मैं अगले पीएम को सत्ता सौंपने को तैयार हूं। उम्मीद है अगला पीएम यूपीए का ही होगा। पीएम ने एक सवाल के जवाब में नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा अगर वे प्रधानमंत्री बनते हैं तो यह देश के लिए विनाशकारी होगा। सभी को पता है कि किस तरह अहमदाबाद की सड़कों पर कत्लेआम हुआ।

प्रधानमंत्री सिंह ने कहा कि चुनाव में हमारी पार्टी ने अच्छा नहीं किया। लोकतंत्र में जनता की भागीदारी दिखी। उन्होंने विकास दर में तेजी का भरोसा जाहिर करते हुए कहा कि नौ साल में विकास दर सबसे बेहतर रहा। पहली स्थिति अच्छी थी फिर बीच में खराब हुई। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के हित में हमने कई फैसले लिए हैं जिससे स्थिति ठीक हो रही है।

प्रधानमंत्री सिंह ने विकास में सभी की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि मनरेगा से देश को बड़ा फायदा हुआ। ग्रामीण इलाकों तक विकास पहुंचा है और यहां तेजी से घटी है। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि ज्यादा रोजगार बढ़ाने में रोजगार बढ़ाने में सफल नहीं रहे, लेकिन प्रति व्यक्ति आय चार गुना बढ़ने का जरूर जिक्र किया।

मनमोहन ने बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इससे निपटने के लिए उनकी सरकार ने बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता पर काफी काम किया है।

अपने संबोधन के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री सिंह ने कहा कि राहुल गांधी में पीएम बनने की क्षमता है, वह एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। लेकिन इसका फैसला पार्टी को लेना है।

एक सवाल के जवाब में पीएम ने कहा कि मैंने अपने दोनों कार्यकाल में कभी ऐसा महसूस नहीं किया कि मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए। मैंने अपने काम को पूरी ईमानदारी से किया है। पीएम ने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक हमने कई कदम उठाए हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश यह बात जनता तक नहीं पहुंच सकी है।

दैनिक जागरण के संवाददाता द्वारा यह पूछे जाने पर कि उन पर सबसे ज्यादा चुप रहने के आरोप लगे हैं, इस पर पीएम ने कहा कि जब भी जरूरत पड़ी है वह पार्टी फोरम पर अपनी बात रखते रहे हैं।

Read more : Latest Hindi News

Tuesday, 31 December 2013

BJP attacks on the statement of chidambram

नई दिल्ली। वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम द्वारा पार्टी को आम चुनाव से पहले अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के सुझाव पर भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने निशाना साधा है।

नकवी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस को विदाई के समय याद आ रहा है कि नेता होना चाहिए। अब तक क्या बिन नेता के सरकार चल रही थी। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि कांग्रेस खुलकर सामने आए और मुकाबला करे। हालांकि अपने बयान पर बवाल के बाद चिदंबरम ने इसे अपना निजी विचार बताते हुए कहा कि आखिरकार पार्टी को ही इसके बारे में फैसला करना है।

गौरतलब है कि चिदंबरम ने एक निजी टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में कहा था कि मेरे विचार में पार्टी (कांग्रेस) को एक ऐसे व्यक्ति के नाम की घोषणा करनी चाहिए, जो सरकार बनाने की स्थिति में प्रधानमंत्री की कमान संभाले। चिदंबरम की इस राय के पहले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में जबरदस्त हार के बाद कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने कहा था कि उचित समय आने पर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। वैसे माना जा रहा है कि 17 जनवरी को कांग्रेस की प्रस्तावित बैठक में उपाध्यक्ष राहुल गांधी को औपचारिक तौर पर पार्टी का नेता बनाने की घोषणा की जा सकती है। मालूम हो कि विपक्षी दल भाजपा ने सितंबर में ही गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले साल होने जा रहे चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया था।

Read more  : News in Hindi

Sunday, 29 December 2013

Lalu praises rahul gandhi and hopeful for the next congress government




मुजफ्फरनगर [जागरण संवाददाता]। चारा घोटाले में पांच साल की सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर छूटने के बाद रविवार को मुजफ्फरनगर के दंगा राहत शिविर पहुंचे। पीड़ितों से मुलाकात के दौरान लालू राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों खासकर भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने कुछ नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस से जल्द गठबंधन की उम्मीद जताते हुए कहा कि आगामी सरकार भी संप्रग की ही बनेगी।

आम आदमी पार्टी को नौटंकी करार देते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देखना है कि 2014 के दंगल में भारत टूटेगा या रहेगा। सांप्रदायिक ताकतें दिल्ली के तख्त पर कब्जा करना चाहती हैं। राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों को शिकस्त देने के लिए जल्द ही हम कांग्रेस से गठबंधन करने जा रहे हैं। शाहपुर क्षेत्र के गांव सांझक में विस्थापितों ने लालू का काफिला रोक लिया और सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप में दर्ज रिपोर्ट को खारिज कराने और मुआवजा दिलाने की मांग की।

मेरठ में लालू ने कहा कि हस्तिनापुर के सिंहासन पर न भाजपा बैठेगी और न ही सत्ता भोगने का सपना देख रही समाजवादी पार्टी। आगे भी कांग्रेस ही देश चलाएगी और साथियों को संप्रग से जोड़ने की कोशिश होगी।
'हैलो अखिलेश! मैं लोई शिविर में हूं, इन लोगों को सरकारी मुआवजा नहीं मिला।' ये बातें लालू प्रसाद यादव ने शरणार्थियों को मदद दिलाने का आश्वासन देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत में कही। उन्होंने लोगों से कहा कि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि आप जैसा कहेंगे, वैसा किया जाएगा। 

Monday, 2 December 2013

Mulayam charge center on sachchar commitee issue

Lucknow
लखनऊ (जाब्यू)। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति सच्चर की रिपोर्ट में मुसलमानों की स्थिति दलितों से बदतर बताये जाने केबावजूद केंद्र सरकार चुप्पी साधे है और कुछ दल राज्य सरकार के न्याय दिलाने के प्रयास को तुष्टीकरण का नाम दे रहे हैं। सपा इससे घबराने वाली नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि गुटबंदी छोड़कर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें। पार्टी आगे बढ़ेगी तो वह भी बढ़ेंगे।
सपा सुप्रीमो सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कई बार पुचकारा और कई बार डपटा। कहा कि कार्यकर्ता राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएं। सीमित संसाधनों केबावजूद जनहित का कोई कार्य नहीं रूक रहा है, जनहित के कार्यो में जहा कोई अड़चन लगा रहा हो, उसकी जानकारी सीधे उन्हें उपलब्ध करायी जाए। यह सबसे बेहतर सरकार है, जिसने किसानों, नौजवानों और मुसलमानों के कल्याण की तमाम योजनाएं चलाई है। मुलायम ने कहा कि 10वीं पास मुस्लिम लड़कियों को 30 हजार रुपए दिए जा रहे हैं जिस पर कुछ लोग एतराज जताते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में मुस्लिमों की स्थिति दलितों से बदतर बतायी गयी है।

Thursday, 21 November 2013

Kidnapping and Assault Case: Relief to Baba Ramdev Brother

kidnapping and assault case
नैनीताल, जागरण संवाददाता। युवक के अपहरण के आरोप में फंसे योगगुरु बाबा रामदेव के भाई रामबरत यादव के मामले का बृहस्पतिवार को पटाक्षेप हो गया। कथित तौर पर पीड़ित युवक ने हाई कोर्ट में उपस्थित होकर बताया कि उस पर किसी तरह का दबाव नहीं है। इस पर न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की एकल पीठ ने उसे कहीं भी आने-जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया।

दरअसल, 18 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के रेई गांव निवासी सोमदत्त ने हरिद्वार के थाना कनखल में तहरीर देकर बाबा रामदेव के भाई रामबरत पर उसके पोते नितिन त्यागी के अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस प्राथमिकी को झूठा करार देते हुए रामबरत ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर इसे निरस्त करने व गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आग्रह किया था। सुनवाई के दौरान सोमदत्त ने अदालत में शपथ-पत्र दिया कि नितिन अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ नौकरी की तलाश में गया था। उसका अपहरण नहीं हुआ। अदालत ने कनखल पुलिस को नितिन को पेश करने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को कनखल पुलिस नितिन त्यागी के साथ नैनीताल हाई कोर्ट पहुंची। जहां नितिन ने अदालत को बताया कि उस पर कोई दबाव नहीं है और वह घर जाना चाहता है।

रामबरत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
हरिद्वार। अपहरण के मामले में राहत पाए योगगुरु बाबा रामदेव के भाई रामबरत नई मुश्किल में फंस गए हैं। उनके खुद के द्वारा दर्ज कराए चौथ वसूली के मामले में पेश नहीं होने पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना सागर ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसकी अगली सुनवाई चार दिसंबर को होगी। रामबरत ने कनखल थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि 13 अक्टूबर की सुबह उनके मोबाइल पर जान की धमकी देकर 15 लाख रुपये मांगे गए थे। पुलिस ने आरोपी दीपू भट्ट पुत्र सुरेंद्र निवासी शिवपुरी कनखल के खिलाफ आरोप पत्र भी अदालत में दाखिल किया था। लेकिन इसके बाद रामबरत अदालत में पेश नहीं हुए।

Wednesday, 20 November 2013

BJP hoarding: sonia gandhi sick and rahul gandhi is Useless

BJP hoarding
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद। कांग्रेस के दो पदाधिकारियों के बाद अब भाजपा ने अपनी होर्डिग में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बीमार और राहुल गांधी को बेकार बताया है। भाजपा नेता गणेश केसरवानी की तरफ से सिविल लाइन इलाके में लगाई इस होर्डिग में पूरे गांधी परिवार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताते हुए नरेंद्र मोदी के लिए समर्थन मांगा गया है।


होर्डिग में सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रियंका वाड्रा को उसमें हिस्सेदार बताया गया है। केसरवानी का आरोप है कि कांग्रेस सरकार से देश को काफी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई सिर्फ नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।

वहीं, इस संबंध में अनभिज्ञता जताते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष शशि वाष्र्णेय ने कहा कि वह पूरे मामले की पड़ताल करेंगी। 

गौरतलब है कि एक महीने पहले महानगर कांग्रेस के दो पदाधिकारियों की तरफ से एक होर्डिग लगवाया गया था। उसमें सोनिया को बीमार बताते हुए राहुल से पार्टी की जिम्मेदारी उठाने की अपील की गई थी। मामले के तूल पकड़ने पर दोनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

Source- News in Hindi

Sunday, 17 November 2013

Delhi is a City of Migrants, Rahul Gandhi Says

delhi assembly election
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की दिल्ली में रविवार को आयोजित दूसरी चुनावी रैली भी फीकी रही। दक्षिणपुरी की रैली में बमुश्किल मैदान में लगी कुर्सियां भर पाई। इतना ही नहीं, उनसे पहले रैली को जब मुख्यमंत्री शीला दीक्षित संबोधित कर रहीं थीं तो कुछ महिलाएं उठकर जाने लगीं। ऐसे में उन्हें कहना पड़ा कि 'आप लोग कम से कम राहुल जी की आवाज तो सुनते जाइए।' कुछ दिनों पहले मंगोलपुरी में हुई रैली भी अपना असर छोड़ने में नाकामयाब रही थी।
महज साढ़े छह मिनट के अपने संबोधन में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पद के भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का एक बार भी नाम नहीं लिया और न ही विपक्ष पर कोई धारदार हमला बोला। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि भाजपा के लोग बातें बड़ी-बड़ी करते हैं, भाषण खूब देते हैं लेकिन उनके रिकार्ड के बारे में सभी जानते हैं। दिल्ली को प्रवासियों का शहर बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका खुद का परिवार कश्मीर से आकर पहले उत्तर प्रदेश में बसा और फिर दिल्ली आया। एक बार फिर शीला दीक्षित की तारीफ करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में हुए विकास को विपक्ष भी स्वीकार करता है। उत्तर प्रदेश के लोग महाराष्ट्र जाते हैं तो शिवसेना उन्हें भगाने का काम करती है लेकिन दिल्ली में शीला दीक्षित ने बेहतर सरकार चलाई है। रैली खत्म होने पर आसपास के इलाकों में रहने वाले विभिन्न लोगों से राय पूछे जाने पर उन्होंने यह तो कहा कि वे पारंपरिक रूप से कांग्रेस के समर्थक हैं लेकिन रोजमर्रा की चीजों की लगातार बढ़ती कीमतों ने उनका बजट बिगाड़ दिया है। ऐसे में समझा जा रहा है कि कांग्रेस के विकास के नारे पर महंगाई की हकीकत भारी पड़ रही है।

Source- Hindi News

Tuesday, 12 November 2013

Congress MP shares dais with BJP leaders in Amethi

Congress MP Sanjay Singh
अमेठी, जागरण संवाददाता। सुल्तानपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. संजय सिंह के 60वें जन्मदिन कार्यक्रम के बहाने जुटे दिग्गजों ने कांग्रेस व राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस पर उपेक्षा और अमेठी के विकास की अनदेखी का सीधा आरोप लगाया। यहां तक कि संजय सिंह ने भी कह दिया कि जनता की इच्छा के अनुरूप 'बदलाव' होगा। समय आने पर इसका पता चल जाएगा।

मंगलवार को इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक तेजभान सिंह, भाजपा के पूर्व मंत्री रामलखन पासी, दलबहादुर कोरी, सपा के राजेश अग्रहरि और कांग्रेस की पूर्व विधायक राजश्री देवी ने भाग लिया। कार्यक्रम में इशारों में ही डॉ. संजय सिंह ने बहुत सी बातें कहीं। उनके संबोधन से गांधी-नेहरू परिवार व अमेठी राजघराने के बीच खटास सार्वजनिक हुई। उन्होंने अमेठी के विकास के बहाने राहुल को ही कठघरे में ला खड़ा किया। उनकी पत्नी व पूर्व मंत्री अमिता सिंह ने समर्थकों के उत्साह को देखते हुए यहां तक कह दिया कि अमेठी का विकास सामान्य संसदीय क्षेत्रों के बराबर भी नहीं हुआ है, जबकि यहां का प्रतिनिधित्व खुद राजीव गांधी, सोनिया गांधी और अब राहुल गांधी कर रहे हैं। इसके बाद भी अमेठी विकास में मामले में कोसों पीछे है। उत्साह में आए भाजपा नेताओं ने भी कार्यक्रम को बदलाव की शुरुआत कही।

पूर्व विधायक तेजभान सिंह ने कहा कि किसान-गरीब भूख से मर रहे हैं। केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। पूर्व मंत्री रामलखन पासी ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए।

 Source- News in Hindi

Sunday, 10 November 2013

Cong Moves EC over Modi's "khooni Panja" Barb

Congress

नई दिल्ली। राहुल गांधी को बार-बार 'शहजादा' कहे जाने से बिफरी कांग्रेस अब अपने चुनाव चिन्ह को खूनी पंजा की संज्ञा दिए जाने से खफा है। इस संबंध में उसने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, मोदी ने छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में एक चुनावी रैली में कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को खूनी पंजा और जालिम हाथ कहा था।

कांग्रेस ने इसे दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक करार देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस चंपत से मोदी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आग्रह किया है। पार्टी का कहना है कि इससे चुनाव आयोग की प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंचती है, क्योंकि इसके द्वारा प्रदान किए गए चुनाव चिन्ह पर टिप्पणी की गई है। आयोग को मोदी की छत्तीसगढ़ रैली का डीवीडी और अखबारों में छपी रिपोर्टो की कॉपी उपलब्ध कराई है। 

गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा राहुल के मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों पर दिए बयान पर चुनाव आयोग से शिकायत कर चुकी है। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा कि मोदी का यह बयान सीधे तौैर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। साथ ही, कांग्रेस को लेकर लोगों को आतंकित किया जा रहा है। 

उनका कहना है कि भाजपा के पीएम प्रत्याशी अपनी रैलियों में इसी तरह की भाषाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस उत्तर प्रदेश के बहराइच रैली में मोदी के बयान पर भी आपत्ति जता चुकी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं समझता हूं कि अगले लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा का मुकाबला सपा, बसपा और कांग्रेस की तिकड़ी से न होकर सीबीआइ और आतंकी संगठन आइएम के बीच होने वाला है।

Source- News in Hindi

Modi Attack on Manmohan Singh

narendra modi
खेड़ा [गुजरात]। देश के इतिहास, भूगोल से खिलवाड़ करने का आरोप भाजपा के सिर मढ़ कर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आफत मोल ले ली है। इससे भड़के भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने उन पर करारा हमला बोला है। नमो ने सीधे मनमोहन से सवाल किया है, 'प्रधानमंत्री जी, जिस गांव में आप पैदा हुए थे, उस समय वह हिंदुस्तान का हिस्सा था, लेकिन आज नहीं है। लोग जानना चाहते हैं कि देश का भूगोल किसने बदला। किसने इस देश को टुकड़ों में बांटा।'

मोदी यहीं नहीं रुके। वह यहां तक कह गए कि कांग्रेस ने देश बांटने का पाप किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री का कहना था, 'बंटवारा स्वीकार कर कांग्रेस ने देश का भूगोल बदला है और राष्ट्रीय नायकों की अनदेखी कर इतिहास से छेड़छाड़ की है।'

ध्यान रहे कि मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को गाह गांव में हुआ था। वर्तमान में यह गांव पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का हिस्सा है।
रविवार को खेड़ा जिले में अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा संचालित एक अस्पताल का उद्घाटन करते हुए मोदी इसी गांव का जिक्र कर रहे थे। प्रधानमंत्री सीधे मुखातिब नमो ने कहा, 'आप कहते हैं कि हम देश का भूगोल बदल रहे हैं। लेकिन हमारी सीमा पर चीन आए दिन समस्याएं खड़ी करता रहता है। उसने हमारे सैकड़ों वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर रखा है। किसने यह भूगोल बदला है। यह सब कांग्रेस राज में हुआ है।' उन्होंने नमक सत्याग्रह के दौरान दांडी मार्च के लिए महात्मा गांधी द्वारा अख्तियार किए गए मार्ग के मूल स्वरूप से भी छेड़छाड़ करने का केंद्र पर आरोप लगाया। मोदी के अनुसार, 'छह महीना पहले पीएमओ ने पत्र भेज कर मुझे बताया है कि सरकार ऐतिहासिक साबरमती-दांडी हेरिटेज रोड 30 किमी दूर करना चाहती है।

आप (मनमोहन) पहले ही गांधी का परित्याग कर चुके हैं और अब आप उनके रास्ते को से भी दूर होना चाहते हैं।' इतिहास के सवाल पर नमो ने प्रधानमंत्री को घेरा। उन्होंने पूछा कि सरदार पटेल को उनके निधन के 41 वर्ष बाद राजीव गांधी के साथ भारत रत्‍‌न क्यों दिया गया? जबकि जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी को उनके जीवन काल में ही यह सम्मान प्रदान कर दिया गया।

मोदी ने डॉ. अंबेडकर को भी भारत रत्‍‌न देने में देरी का मुद्दा उठाकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने पूछा, 'ऐसा क्यों किया गया। क्या यह इतिहास से खिलवाड़ नहीं है। यह किसने किया।' ध्यान रहे कि शनिवार को रायपुर (छत्तीसगढ़) की अपनी चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाजपा और मोदी पर करारा हमला किया था।

Source- News in Hindi

Polling Start for First Phase in Chattisgarh

chhattisgarh election

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण का मतदान सोमवार सुबह शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गया। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग व राजनांदगांव जिले की 18 सीटों पर 143 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें राजनांदगांव से मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित राज्य सरकार के तीन मंत्री भी शामिल हैं। सुबह नौ बजे तक चित्रकूट में 8.25 फीसद, जगदलपुर में 9.45 फीसद, बस्तर में 8.40 फीसद मतदान हो चुका है।
शांतिपूर्ण मतदान के लिए तकरीबन 70 हजार जवान तैनात किए गए हैं। करीब 350 पोलिंग बूथ ऐसे हैं जिनको चुनाव आयोग कभी भी हैलिकॉप्टर की मदद से बदल सकती है। जगदलपुर में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा। राजनांदगांव जिले की सीटों में सुबह 8 बजे मतदान शुरू होगा और पांच बजे तक चलेगा।

पहले चरण में जिन 18 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 15 बीजेपी के पास हैं और बाकी तीन पर कांग्रेस का कब्जा है। खुद मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव से फिर मैदान में हैं। उनके सामने इसी साल मई में नक्सली हमले में मारे गए पूर्व कांग्रेसी विधायक उदय मुदलियार की पत्नी अलका मुदलियार मैदान में हैं। 2008 में यहां पर 50 सीटों पर भाजपा 38 सीटों पर कांग्रेस और दो सीटों पर बसपा का कब्जा था।

मतदान से पहले रविवार दोपहर नक्सली बहुल राजनांदगांव में बारूदी सुरंग के विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान में 12 विधानसभा सीटें जगदलपुर में आती हैं, तो बाकी की छह सीटें नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में हैं। सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, जगदलपुर, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव और राजनांदगांव जिलों में 22 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन सब तैयारियों के बीच मतदान वाले इलाकों में लगभग एक हजार की संख्या में माओवादियों के भी डेरा डाले जाने की खबर है।

मतदान पूर्व बस्तर और राजनांदगांव से सटी मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमाएं सील कर दी गई हैं। तैयारियों का आलम यह है कि सीमाओं से सटे पड़ोसी राज्यों के गांवों में भी हथियारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआइएसएफ, आइटीबीपी और 10 राज्यों की आ‌र्म्ड फोर्सेज के आला अधिकारियों का एक ज्वाइंट ऑपरेशन गु्रप बनाया गया है, जो हर दो घंटे पर पूरे माहौल की समीक्षा कर रहा है। चुनाव ड्यूटी में लगाई गई 564 कंपनियों को जीपीएस से लैस कर दिया गया है, जिससे उन्हें जंगलों में किसी भी किस्म की परेशानी न हो। 


Source- News in Hindi

Polling Start for First Phase in Chattisgarh

chhattisgarh election

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण का मतदान सोमवार सुबह शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गया। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग व राजनांदगांव जिले की 18 सीटों पर 143 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें राजनांदगांव से मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित राज्य सरकार के तीन मंत्री भी शामिल हैं। सुबह नौ बजे तक चित्रकूट में 8.25 फीसद, जगदलपुर में 9.45 फीसद, बस्तर में 8.40 फीसद मतदान हो चुका है। 

शांतिपूर्ण मतदान के लिए तकरीबन 70 हजार जवान तैनात किए गए हैं। करीब 350 पोलिंग बूथ ऐसे हैं जिनको चुनाव आयोग कभी भी हैलिकॉप्टर की मदद से बदल सकती है। जगदलपुर में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा। राजनांदगांव जिले की सीटों में सुबह 8 बजे मतदान शुरू होगा और पांच बजे तक चलेगा।

पहले चरण में जिन 18 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 15 बीजेपी के पास हैं और बाकी तीन पर कांग्रेस का कब्जा है। खुद मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव से फिर मैदान में हैं। उनके सामने इसी साल मई में नक्सली हमले में मारे गए पूर्व कांग्रेसी विधायक उदय मुदलियार की पत्नी अलका मुदलियार मैदान में हैं। 2008 में यहां पर 50 सीटों पर भाजपा 38 सीटों पर कांग्रेस और दो सीटों पर बसपा का कब्जा था।

मतदान से पहले रविवार दोपहर नक्सली बहुल राजनांदगांव में बारूदी सुरंग के विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान में 12 विधानसभा सीटें जगदलपुर में आती हैं, तो बाकी की छह सीटें नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में हैं। सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, जगदलपुर, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव और राजनांदगांव जिलों में 22 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन सब तैयारियों के बीच मतदान वाले इलाकों में लगभग एक हजार की संख्या में माओवादियों के भी डेरा डाले जाने की खबर है।

मतदान पूर्व बस्तर और राजनांदगांव से सटी मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमाएं सील कर दी गई हैं। तैयारियों का आलम यह है कि सीमाओं से सटे पड़ोसी राज्यों के गांवों में भी हथियारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआइएसएफ, आइटीबीपी और 10 राज्यों की आ‌र्म्ड फोर्सेज के आला अधिकारियों का एक ज्वाइंट ऑपरेशन गु्रप बनाया गया है, जो हर दो घंटे पर पूरे माहौल की समीक्षा कर रहा है। चुनाव ड्यूटी में लगाई गई 564 कंपनियों को जीपीएस से लैस कर दिया गया है, जिससे उन्हें जंगलों में किसी भी किस्म की परेशानी न हो। 

Source- News in Hindi

Wednesday, 6 November 2013

Modi, Sonia to hit Campaign Trail on Thursday in Chhattisgarh


chhattisgarh election
रायपुर [ब्यूरो]। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की गुरवार को कोंडागांव में सभा होगी। सोनिया दिल्ली से सीधे जगदलपुर पहुंचेंगी और उसके बाद वहां से कोंडागांव जाएंगी। बताया जा रहा है कि सभा 12 बजे होगी। इसमें बस्तर के सभी प्रत्याशी शामिल होंगे। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरवार को जगदलपुर सहित तीन स्थानों में सभा होगी।

बस्तर में प्रथम चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए कांग्रेस स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला भी शुरू हो रहा है। सोनिया गांधी गुरवार को कोंडागांव में तथा 12 नवंबर को अंबिकापुर और दुर्ग में सभा लेंगी। राहुल गांधी 8 नवंबर को कांकेर और राजनांदगांव में सभा लेंगे। वे 16 नवंबर को सूरजपुर और बिलासपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे।

भाजपा भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है। नरेंद्र मोदी 11 बजे जगदलपुर में, 2 बजे कांकेर में और 4 बजे डोंगरगढ में सभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषषमा स्वराज 11.30 बजे राजधानी आने के बाद पंडरिया जाएंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह रायपुर आकर 11 बजे लोरमी, 2 बजे बेलतरा और 3 बजे अकलतरा जाएंगे और भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरण जेटली अंबिकापुर और भिलाई में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे।

Source- News in Hindi

Jairam Attack on Narendra Modi

jairam ramesh

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। केंद्र सरकार के तेज-तर्रार मंत्री जयराम रमेश की साफगोई एक बार फिर कांग्रेस को भारी पड़ रही है। निशाना तो उन्होंने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर साधा। मगर वह लगा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को। मोदी को तानाशाह बताने के साथ-साथ उन्होंने राहुल की मौजूदा रणनीति से असहमति जताते हुए सवाल उठा गए। इतना ही नहीं जयराम का बयान लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार की आशंका को भी दर्शा गया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस इस दफा हारी तो अगली बार राहुल के पास वापसी का मौका भी होगा।
सरकार के साथ-साथ कांग्रेस में भी जयराम का कद खासा बढ़ा है। राहुल के साथ उनकी नजदीकी का असर है कि सभी चुनाव समितियों का उन्हें समन्वयक भी बना दिया गया है। यह अलग बात है कि बीच-बीच में जयराम रमेश के बयानों पर कांग्रेस बगले झांकती नजर आती है। इस दफा भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते-करते जहां वह हल्की भाषा का इस्तेमाल कर गए। वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदा रणनीति पर भी सवाल उठा गए। एक विदेशी न्यूज एजेंसी को दिया गया जयराम का साक्षात्कार फिलहाल कांग्रेस में खासा चर्चा का सबब बना हुआ है। 

जयराम ने इस साक्षात्कार में मौजूदा समय में राहुल गांधी के संगठन में बदलावों पर उठ रहे सवालों पर पार्टी के भीतर चल रही बेचैनी को जाहिर कर दिया। उन्होंने कहा कि वह आगे की सोच रहे हैं, लेकिन पहले चुनाव देखने चाहिए। इसके आगे वह यह भी कह गए कि कांग्रेस यदि हार गई तो भी राहुल गांधी वापसी कर सकते हैं, जबकि मोदी हारे तो वह खत्म हो जाएंगे। हालांकि, वह मोदी की बढ़ती लोकप्रियता की बात मानने के साथ-साथ अगले चुनावों को लेकर कांग्रेस की आशंका को भी जता गए। जयराम ने कहा कि मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है, लेकिन वह कांग्रेस के लिए खतरा नहीं हैं।
मोदी ने अपनी पार्टी को हाशिये पर कर दिया है। राहुल की सियासत पर सवाल उठाने के बाद भाजपा पर हमला करने में जयराम भाषाई मर्यादा लांघ गए। रमेश के बयान पर कांग्रेस को सफाई देना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर पार्टी प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा, 'मैंने उनका बयान नहीं देखा। मैंने कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।' वहीं, भाजपा ने इसे चुनाव से पहले हार मान लेने वाला बयान करार दिया है।
'राहुल बहुत दूर तक देख रहे हैं। व्यवस्था के साथ कांग्रेस को आगे के लिए तैयार कर रहे हैं। मेरा कहना है कि उन्हें फिलहाल ये प्रयास आने वाले चुनाव को ध्यान में रखकर करने चाहिए।'
- जयराम रमेश, केंद्रीय मंत्री
-
-यह प्रमाणित तथ्य है कि राहुल गांधी सीखने में बहुत समय ले रहे हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ता हताश हो गए हैं क्योंकि राहुल गांधी नेतृत्व प्रदान करने की उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे।
- कैप्टन अभिमन्यु, भाजपा प्रवक्ता

Source- News in Hindi