Showing posts with label Chhattisgarh. Show all posts
Showing posts with label Chhattisgarh. Show all posts

Sunday, 29 December 2013

Aishwarya Rai lives in the village of Chhattisgarh !




.
जशपुर [नई दुनिया]। फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को सभी जानते हैं, पर यह किसी को नहीं पता है कि वह छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के गांव घुघरी की मतदाता हैं। सुनने में अटपटा जरूर लगेगा, लेकिन यह काम निर्वाचन विभाग ने कर दिखाया है। वोटर लिस्ट में ऐश्वर्या राय के नाम के साथ ही उनकी फोटो और पिता का नाम भी दर्ज है। कलेक्टर एलएस केन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। 

यूं तो मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगते ही रहते हैं, लेकिन जिस प्रकार सूची में फिल्मी सितारों के नाम जुड़ने लगे हैं, उससे निर्वाचन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है। बगीचा विकासखंड अंतर्गत गांव घुघरी पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां के मतदान केंद्र क्रमांक 15 के मतदाता क्त्रमांक 102 में 23 वर्षीय ऐश्वर्या राय पिता दिनेश राय का नाम दर्ज है। इतनी ही नहीं, उनकी फोटो भी लगाई गई है।

ऐश्वर्या राय को मकान क्रमांक 376 का निवासी होना बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें मतदाता सूची में ऐश्वर्या का नाम जुड़े होने की जानकारी विधानसभा चुनाव के दौरान हुई। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम केपी देवांगन को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। 

Monday, 18 November 2013

Chhattisgarh Assembly Polls: Second Phase of Voting Today

chhattisgarh election
नई दुनिया ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ की बहत्तर विधानसभा सीटों पर दूसरे और अंतिम चरण का मतदान मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। अंतिम चरण में किस्मत आजमा रहे कुल आठ सौ तैंतालीस उम्मीदवारों में पचहत्तर महिलाएं हैं। राज्य के एक करोड़ उन्तालीस लाख 75 हजार 472 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 4594 संवेदनशील व 1398 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। यहां नक्सल गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

प्रदेश की भाजपा सरकार में प्रभावशाली मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे के साथ-साथ कई मौजूदा विधायकों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार कुजूर ने बताया कि सरगुजा संभाग के अलावा धमतरी, महासमुंद जिले में नक्सली गतिविधियों को देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। कुल 90 सीटों में से 18 पर पहले चरण के अंतर्गत 11 नवंबर को चुनाव कराए जा चुके हैं।

Thursday, 14 November 2013

BJP slams SP leaders for Modi Remarks

BJP
नई दिल्ली [जाब्यू]। मोदी की चाय की प्याली को लेकर उठे तूफान में भाजपा ने विरोधियों को घसीट लिया है। सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने चाय बेचने वाला कभी पीएम नहीं बन सकता जैसा बयान दिया तो भाजपा नेताओं ने सपा की गरीब विरोधी सामंती और कांग्रेस की वंशवादी विचारधारा का हवाला देकर उन्हें लोकतंत्र के खिलाफ बता दिया। खुद मोदी भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि अमीरों के घर में जन्मे लोग गरीबों का मजाक उड़ा रहे हैं।

सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने बुधवार को हरदोई की सभा में मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि चाय बेचने वाला पीएम नहीं बन सकता है। उसकी सोच कभी ऊपर जा ही नहीं सकती। पीएम के लिए राष्ट्रीय व्यक्तित्व का आदमी होना चाहिए। जाहिरा तौर पर अनजाने में ही सही नरेश ने गरीबी का भी मजाक उड़ा दिया था। चुनावी माहौल में ऐसे संवेदनशील बयान का बड़ा राजनीतिक महत्व भी हो सकता है। होश आते ही उन्होंने माफी मांग ली और कहा कि जिन्हें इस बयान से दुख पहुंचा हो वह माफ कर दें, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बयान ने भाजपा के हाथ हमले के लिए बड़ा हथियार दे दिया था।
भाजपा के कई दिग्गजों ने नरेश और सपा के साथ साथ परोक्ष रूप से कांग्रेस को भी कठघरे में खड़ा कर दिया। राजनाथ ने कहा, समाज के निचले स्तर पर खड़ा व्यक्ति उच्चस्थ पद तक पहुंचता है तो यह सच्चा लोकतंत्र होगा। नरेश ने लोकतंत्र का ही मजाक उड़ा दिया। छत्तीसगढ़ की एक जनसभा में मोदी ने कहा कि मैं रेलगाड़ी में चाय बेचता था इस सच्चाई को किसी से नहीं छिपाया। लोकतंत्र में तो बूट पालिश करने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। लेकिन लोकतंत्र की यह भावना वह नहीं समझ सकते हैं जो अमीरों के घर पैदा हुए हैं।
जेटली ने सपा को सामंती ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि समाजवाद का अर्थ समानता होता है। लेकिन समाजवादी पार्टी में नेताजी, उनके बेटे और भतीजे का राज होता है। जो दल वंशवाद पर चल रहा हो उसे लोकतंत्र का यह मर्म रास नहीं आएगा। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एम. वेंकैया नायडू भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के स्पेक्ट्रम में लूट कर रही है और सपा उसे समर्थन दे रही है, लेकिन मजाक गरीबों का उड़ाया जा रहा है जो अपनी मेहनत से रोटी कमाते हैं।

Source- News in Hindi

No Qualms About Talking to Modi: Cameron

David Cameron
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। चुनावी मौसम में भारत की सियासी हवा का रुख भांपकर पश्चिमी मुल्कों ने भी मन बदलना शुरू कर दिया है। गुजरात दंगों के बाद कभी नरेंद्र मोदी के नाम से कतराने वाले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने भारत यात्रा में साफ किया कि उन्हें किसी भी चुने नेता से बात करने में परहेज नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह मोदी से मिलने की इच्छा रखते हैं।

बीती रात एक दिनी भारत दौरे पर आए कैमरन ने गुरुवार सुबह भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात में एक सवाल के जवाब में कहा कि ब्रिटेन ने गुजरात सरकार के साथ संपर्क की प्रक्रिया शुरू की है। राज्य के मुख्यमंत्री से हमारे विदेश मंत्री ने मुलाकात की है और मुझे लगता है कि संपर्क का सिलसिला जारी रहना चाहिए। भाजपा के प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री का कहना था कि समय आने पर जरूर मिलेंगे। मुलाकात करना अच्छा है।

अपना नेता चुनने का अधिकार भारत की जनता के पास है, लेकिन हमें किसी भी निर्वाचित नेता से मिलने में परहेज नहीं है। महत्वपूर्ण है कि ब्रिटेन ने 2002 में गुजरात दंगों के बाद से राज्य के साथ रोकी गई संवाद प्रक्रिया को फिर से शुरू किया है। बीते साल अक्टूबर में उसने गुजरात सरकार के प्रति अपने नजरिये को बदलते हुए ब्रिटिश राजदूत को अहमदाबाद भेजा था। बीते दो सालों के दौरान पश्चिमी मुल्कों और विदेशी मीडिया ने नरेंद्र मोदी को लेकर नजरिये में बदलाव दिखाया है।

राष्ट्रकुल शासनाध्यक्ष सम्मेलन के लिए कोलंबो जाने से पहले भारत आए ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उनकी बहुत छोटी यात्रा है। यहां उनकी प्राथमिकता प्रधानमंत्री व दोनों देशों के बीच सरकारों के स्तर पर संवाद की है। कैमरन गुरुवार दोपहर ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने के लिए कोलकाता रवाना हो गए। उनका कहना था कि कोलकाता उन्होंने कभी नहीं देखा, इसलिए वहां जाने की उनकी इच्छा थी।
गुजरात में मोदी की तीसरी चुनावी जीत के बाद फरवरी 2013 में दोपहर भोज पर यूरोपीय संघ के राजदूतों ने रुख में बदलाव का एलान किया था। इतना ही नहीं गत एक साल के दौरान कई देशों के राजदूतों ने गांधीनगर में मोदी से मुलाकात की है। उल्लेखनीय है कि गुजरात दंगों को लेकर ब्रिटेन, अमेरिका व कई पश्चिमी मुल्कों ने नरेंद्र मोदी व सूबे के साथ अपने आधिकारिक संपर्क काट लिए थे।

Source- News in Hindi

Monday, 11 November 2013

68 per Cent Voting Recorded in First Phase of C'garh Polls

chhattisgarh election

नई दुनिया ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की अट्ठारह सीटों पर सोमवार को नक्सली उत्पात व दहशत के बीच अड़सठ फीसद मतदान हुआ। बस्तर संभाग की 12 व राजनांदगांव जिले की छह सीटों पर वोट पड़े। इसके साथ ही 143 उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में फीड हो गई। देर शाम दंतेवाड़ा में बूथ से लौट रही पोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। कांकेर में भी प्रेशर बम से विस्फोट कर पोलिंग पार्टी को उड़ाने की कोशिश की गई, जिसमें एक जवान जख्मी हो गया।
कांकेर के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दो बूथों चितरम व छोटे पखांजूर में नक्सली उत्पात के कारण पोलिंग पार्टी नहीं पहुंच पाई। इस वजह से यहां मतदान स्थगित करना पड़ा। चितरम बूथ की पोलिंग व पुलिस पार्टी पर नदी पार करने के समय नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बस्तर के कोलेंगे और बीजापुर के मनकेली बूथों पर भी नक्सलियों ने गोलीबारी की। सुरक्षा बल के जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग निकले। नारायणपुर और दंतेवाड़ा में कुछ स्थानों से टिफिन बम मिले। नुकनपाल में दस किलो इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) बरामद किया गया।। नारायणपुर के सुलेंगी गांव में भी सुरक्षा बल पर नक्सलियों ने गोलीबारी की।
राजनांदगांव जिले से मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा तीन मंत्री लता उसेंडी, केदार कश्यप और विक्रम उसेंडी भी चुनाव मैदान में थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार कुजूर ने बताया कि कोंटा, दंतवाड़ा और बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के करीब एक दर्जन बूथों में शून्य मतदान की जानकारी प्राप्त हुई है। नक्सलियों के भय से कोई यहां वोट देने नहीं पहुंचा। बस्तर संभाग में सुबह मतदाताओं में वोट डालने के लिए उत्साह कम देखा गया, लेकिन नौ बजे के बाद भीड़ बढ़ने लगी। महिला मतदाताओं ने जमकर उत्साह दिखाया। यहां करीब 50 फीसद मतदान हुआ। बीजापुर में इस बार भी सबसे कम 24 फीसद वोटिंग हुई। राजनांदगांव की छह विधानसभा सीटों में शुरुआत से ही केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। यहां सबसे ज्यादा 82 फीसद से अधिक वोट पड़े। 

दरभा घाटी में जीता लोकतंत्र
रायपुर। नक्सली हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की हत्या के बाद सुर्खियों में आई दरभा घाटी में लोकतंत्र की जीत हुई है। घाटी के मतदाताओं ने 80 फीसद तक मतदान कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को चौंका दिया। दरभा घाटी के 25 मतदान केंद्र जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में और 34 मतदान केंद्र चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में हैं।

Source- News in Hindi

Sunday, 10 November 2013

Cong Moves EC over Modi's "khooni Panja" Barb

Congress

नई दिल्ली। राहुल गांधी को बार-बार 'शहजादा' कहे जाने से बिफरी कांग्रेस अब अपने चुनाव चिन्ह को खूनी पंजा की संज्ञा दिए जाने से खफा है। इस संबंध में उसने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, मोदी ने छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में एक चुनावी रैली में कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को खूनी पंजा और जालिम हाथ कहा था।

कांग्रेस ने इसे दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक करार देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस चंपत से मोदी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आग्रह किया है। पार्टी का कहना है कि इससे चुनाव आयोग की प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंचती है, क्योंकि इसके द्वारा प्रदान किए गए चुनाव चिन्ह पर टिप्पणी की गई है। आयोग को मोदी की छत्तीसगढ़ रैली का डीवीडी और अखबारों में छपी रिपोर्टो की कॉपी उपलब्ध कराई है। 

गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा राहुल के मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों पर दिए बयान पर चुनाव आयोग से शिकायत कर चुकी है। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा कि मोदी का यह बयान सीधे तौैर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। साथ ही, कांग्रेस को लेकर लोगों को आतंकित किया जा रहा है। 

उनका कहना है कि भाजपा के पीएम प्रत्याशी अपनी रैलियों में इसी तरह की भाषाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस उत्तर प्रदेश के बहराइच रैली में मोदी के बयान पर भी आपत्ति जता चुकी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं समझता हूं कि अगले लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा का मुकाबला सपा, बसपा और कांग्रेस की तिकड़ी से न होकर सीबीआइ और आतंकी संगठन आइएम के बीच होने वाला है।

Source- News in Hindi

Chhattisgarh gears up for first phase of assembly polls on Nov 11 10853168

chhattisgarh election

राजनांदगांव, नई दुनिया ब्यूरो। पहले चरण के चुनाव की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में दो आइईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) धमाके हो गए। चुनाव में बाधा पहुंचाने के लिए रविवार को नक्सलियों ने बूथ जा रहे एक मतदान दल पर हमला कर दिया। बाघडोंगरी गांव में बनाए गए बूथ से थोड़ी दूर पहले कम तीव्रता का विस्फोट करने के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। घटना में इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आइटीबीपी) के दो जवान जख्मी हो गए। दल के सभी सदस्यों के अलावा उनके साथ चल रही पूरी आइटीबीपी फोर्स सुरक्षित है। 

मतदान दल औंधी क्षेत्र से करीब आठ किलोमीटर दूर बूथ नंबर 213 के लिए जा रहा था। दल में पीठासीन अधिकारी समेत चार सदस्य थे। उनकी सुरक्षा के लिए करीब डेढ़ सौ जवान थे। बताया जा रहा है कि नक्सली विस्फोट स्थल के आसपास घात लगाकर बैठे थे। उनका निशाना आइटीबीपी की टीम थी। विस्फोट के बाद नक्सलियों की ओर से कोई फायरिंग नहीं की गई। इस कारण फोर्स ने भी मोर्चा संभालने के बाद भी हथियार नहीं चलाया। हमले से दहशत में आए मतदान दल के सदस्य फोर्स के साथ पास के गांव मोरचूल लौट गए। अब उन्हें सोमवार तड़के बूथ तक पहुंचाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने नक्सल बेल्ट में चौकसी और बढ़ा दी है।

18 सीटों पर मतदान आज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 18 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जाएंगे। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग व राजनांदगांव जिले की इन सीटों पर 143 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें राजनांदगांव से मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित राज्य सरकार के तीन मंत्री भी शामिल हैं। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Source- News in Hindi

Chhattisgarh Assembly Elections: Stage Set for 1st Phase Amid High Security

Chhattisgarh Election

रायपुर, नई दुनिया ब्यूरो। बूटों की धमक और संगीनों के साये के बीच छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण का मतदान सोमवार से प्रारंभ हो गया। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग व राजनांदगांव जिले की 18 सीटों पर 143 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें राजनांदगांव से मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित राज्य सरकार के तीन मंत्री भी शामिल हैं। लगभग 56 हजार हथियारबंद जवान लोकतंत्र के उत्सव को संपन्न कराने के लिए लाल आतंक से जूझ रहे बस्तर के बीहड़ों में उतर चुके हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियां सकुशल पहुंच चुकी हैं। इन सब तैयारियों के बीच मतदान वाले इलाकों में लगभग एक हजार की संख्या में माओवादियों के भी डेरा डाले जाने की खबर है।

राजधानी रायपुर से लेकर अबुझमाड के दुर्गम इलाकों तक हाई टेक्नोलाजी से युक्त इंटेलिजेंस नेटवर्क ने अपना काम शुरू कर दिया है। बस्तर और राजनांदगांव से सटी मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमाएं सील कर दी गई हैं। तैयारियों का आलम यह है कि सीमाओं से सटे पड़ोसी राज्यों के गांवों में भी हथियारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआइएसएफ, आइटीबीपी और 10 राज्यों की आ‌र्म्ड फोर्सेज के आला अधिकारियों का एक ज्वाइंट ऑपरेशन गु्रप बनाया गया है, जो हर दो घंटे पर पूरे माहौल की समीक्षा कर रहा है। चुनाव ड्यूटी में लगाई गई 564 कंपनियों को जीपीएस से लैस कर दिया गया है, जिससे उन्हें जंगलों में किसी भी किस्म की परेशानी न हो। डीजीपी रामनिवास ने बताया कि सुरक्षा बलों ने 25 अक्टूबर के बाद से अब तक राज्य में 90 ऑपरेशन किए हैं। इसमें लगभग 260 किलो विस्फोटक बरामद किए गए और 46 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।
नक्सली धमाके में दो जवान घायल 

राजनांदगांव। चुनाव की पूर्व संध्या पर जिले में दो आइईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) धमाके हो गए। चुनाव में बाधा पहुंचाने के लिए रविवार को माओवादियों ने बूथ जा रहे एक मतदान दल पर हमला कर दिया। बाघडोंगरी गांव में बनाए गए बूथ से थोड़ी दूर पहले कम तीव्रता का विस्फोट करने के बाद माओवादी भाग खड़े हुए। घटना में इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आइटीबीपी) के दो जवान घायल हो गए। दल के सभी सदस्यों के अलावा उनके साथ चल रही पूरी आइटीबीपी फोर्स सुरक्षित है।

Source- News in Hindi

Polling Start for First Phase in Chattisgarh

chhattisgarh election

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण का मतदान सोमवार सुबह शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गया। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग व राजनांदगांव जिले की 18 सीटों पर 143 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें राजनांदगांव से मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित राज्य सरकार के तीन मंत्री भी शामिल हैं। सुबह नौ बजे तक चित्रकूट में 8.25 फीसद, जगदलपुर में 9.45 फीसद, बस्तर में 8.40 फीसद मतदान हो चुका है।
शांतिपूर्ण मतदान के लिए तकरीबन 70 हजार जवान तैनात किए गए हैं। करीब 350 पोलिंग बूथ ऐसे हैं जिनको चुनाव आयोग कभी भी हैलिकॉप्टर की मदद से बदल सकती है। जगदलपुर में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा। राजनांदगांव जिले की सीटों में सुबह 8 बजे मतदान शुरू होगा और पांच बजे तक चलेगा।

पहले चरण में जिन 18 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 15 बीजेपी के पास हैं और बाकी तीन पर कांग्रेस का कब्जा है। खुद मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव से फिर मैदान में हैं। उनके सामने इसी साल मई में नक्सली हमले में मारे गए पूर्व कांग्रेसी विधायक उदय मुदलियार की पत्नी अलका मुदलियार मैदान में हैं। 2008 में यहां पर 50 सीटों पर भाजपा 38 सीटों पर कांग्रेस और दो सीटों पर बसपा का कब्जा था।

मतदान से पहले रविवार दोपहर नक्सली बहुल राजनांदगांव में बारूदी सुरंग के विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान में 12 विधानसभा सीटें जगदलपुर में आती हैं, तो बाकी की छह सीटें नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में हैं। सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, जगदलपुर, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव और राजनांदगांव जिलों में 22 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन सब तैयारियों के बीच मतदान वाले इलाकों में लगभग एक हजार की संख्या में माओवादियों के भी डेरा डाले जाने की खबर है।

मतदान पूर्व बस्तर और राजनांदगांव से सटी मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमाएं सील कर दी गई हैं। तैयारियों का आलम यह है कि सीमाओं से सटे पड़ोसी राज्यों के गांवों में भी हथियारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआइएसएफ, आइटीबीपी और 10 राज्यों की आ‌र्म्ड फोर्सेज के आला अधिकारियों का एक ज्वाइंट ऑपरेशन गु्रप बनाया गया है, जो हर दो घंटे पर पूरे माहौल की समीक्षा कर रहा है। चुनाव ड्यूटी में लगाई गई 564 कंपनियों को जीपीएस से लैस कर दिया गया है, जिससे उन्हें जंगलों में किसी भी किस्म की परेशानी न हो। 


Source- News in Hindi

Chhattisgarh First Phase Poll in a View

chhattisgarh election

नई दिल्ली। पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों का आगाज करते हुए छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान सोमवार को शुरू हो गया। इसके तहत दक्षिणी छत्तीसगढ़ के आठ जिलों की 18 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें से 12 सीटें माओवाद से ग्रस्त आदिवासी बस्तर क्षेत्र की हैं और छह राजनांदगांव डिवीजन की हैं। बाकी 72 सीटों के लिए मतदान 19 नवंबर को होगा। चुनाव में सीधा मुकाबला पिछले 10 वषरें से राज्य की सत्ता पर काबिज भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच है। नतीजों की घोषणा आठ दिसंबर को होगी।

Source- News in Hindi

Polling Start for First Phase in Chattisgarh

chhattisgarh election

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण का मतदान सोमवार सुबह शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गया। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग व राजनांदगांव जिले की 18 सीटों पर 143 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें राजनांदगांव से मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित राज्य सरकार के तीन मंत्री भी शामिल हैं। सुबह नौ बजे तक चित्रकूट में 8.25 फीसद, जगदलपुर में 9.45 फीसद, बस्तर में 8.40 फीसद मतदान हो चुका है। 

शांतिपूर्ण मतदान के लिए तकरीबन 70 हजार जवान तैनात किए गए हैं। करीब 350 पोलिंग बूथ ऐसे हैं जिनको चुनाव आयोग कभी भी हैलिकॉप्टर की मदद से बदल सकती है। जगदलपुर में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा। राजनांदगांव जिले की सीटों में सुबह 8 बजे मतदान शुरू होगा और पांच बजे तक चलेगा।

पहले चरण में जिन 18 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 15 बीजेपी के पास हैं और बाकी तीन पर कांग्रेस का कब्जा है। खुद मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव से फिर मैदान में हैं। उनके सामने इसी साल मई में नक्सली हमले में मारे गए पूर्व कांग्रेसी विधायक उदय मुदलियार की पत्नी अलका मुदलियार मैदान में हैं। 2008 में यहां पर 50 सीटों पर भाजपा 38 सीटों पर कांग्रेस और दो सीटों पर बसपा का कब्जा था।

मतदान से पहले रविवार दोपहर नक्सली बहुल राजनांदगांव में बारूदी सुरंग के विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान में 12 विधानसभा सीटें जगदलपुर में आती हैं, तो बाकी की छह सीटें नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में हैं। सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, जगदलपुर, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव और राजनांदगांव जिलों में 22 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन सब तैयारियों के बीच मतदान वाले इलाकों में लगभग एक हजार की संख्या में माओवादियों के भी डेरा डाले जाने की खबर है।

मतदान पूर्व बस्तर और राजनांदगांव से सटी मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमाएं सील कर दी गई हैं। तैयारियों का आलम यह है कि सीमाओं से सटे पड़ोसी राज्यों के गांवों में भी हथियारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआइएसएफ, आइटीबीपी और 10 राज्यों की आ‌र्म्ड फोर्सेज के आला अधिकारियों का एक ज्वाइंट ऑपरेशन गु्रप बनाया गया है, जो हर दो घंटे पर पूरे माहौल की समीक्षा कर रहा है। चुनाव ड्यूटी में लगाई गई 564 कंपनियों को जीपीएस से लैस कर दिया गया है, जिससे उन्हें जंगलों में किसी भी किस्म की परेशानी न हो। 

Source- News in Hindi

Wednesday, 6 November 2013

Modi, Sonia to hit Campaign Trail on Thursday in Chhattisgarh


chhattisgarh election
रायपुर [ब्यूरो]। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की गुरवार को कोंडागांव में सभा होगी। सोनिया दिल्ली से सीधे जगदलपुर पहुंचेंगी और उसके बाद वहां से कोंडागांव जाएंगी। बताया जा रहा है कि सभा 12 बजे होगी। इसमें बस्तर के सभी प्रत्याशी शामिल होंगे। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरवार को जगदलपुर सहित तीन स्थानों में सभा होगी।

बस्तर में प्रथम चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए कांग्रेस स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला भी शुरू हो रहा है। सोनिया गांधी गुरवार को कोंडागांव में तथा 12 नवंबर को अंबिकापुर और दुर्ग में सभा लेंगी। राहुल गांधी 8 नवंबर को कांकेर और राजनांदगांव में सभा लेंगे। वे 16 नवंबर को सूरजपुर और बिलासपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे।

भाजपा भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है। नरेंद्र मोदी 11 बजे जगदलपुर में, 2 बजे कांकेर में और 4 बजे डोंगरगढ में सभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषषमा स्वराज 11.30 बजे राजधानी आने के बाद पंडरिया जाएंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह रायपुर आकर 11 बजे लोरमी, 2 बजे बेलतरा और 3 बजे अकलतरा जाएंगे और भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरण जेटली अंबिकापुर और भिलाई में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे।

Source- News in Hindi