Showing posts with label Gujarat. Show all posts
Showing posts with label Gujarat. Show all posts

Tuesday, 7 January 2014

Ajrun Modhwadia will attack on modi through sadachar yatra

जागरण संवाददाता, अहमदाबाद। भाजपा के पीएम पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को गुजरात में घेरने की मंशा के साथ कांग्रेस ने मंगलवार से सूबे में सदाचार यात्रा की शुरूआत की। प्रदेश अध्यक्ष अजरुन मोढवाडिया ने पोरबंदर से यात्रा की शुरुआत करते हुए मोदी पर हमला बोला और कहा, गुजरात में कानून व्यवस्था चौपट चुकी है। हत्या,डकैती, दुष्कर्म, लूट, चोरी का ग्राफ बढ़ा है। भ्रष्टाचार मिटाने का दावा करने वाले मोदी की जनसभाओं व रैलियों में कालाधन लग रहा है। सरकारी धन लूटने वाले उद्यमियों के चार्टर विमानों से मोदी देश भर में घूमकर प्रचार कर रहे हैं, लेकिन भाजपा आलाकमान चुप साधे है। अजरुन मोढवाडिया ने यात्र शुभारंभ के अवसर पर कहा, गुजराती मूल की युवती की जासूसी तथा 95 हजार लोगों के फोन टैपिंग के खुलासे के बाद सरकार बेनकाब हो गई है। खुद के बचाव के लिए मोदी ने आयोग बना दिया ताकि जांच न हो सके। बनासकांठा में यात्रा की शुरुआत पर पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल ने कहा, सूबे में एक ही व्यक्ति सुरक्षित है और वह हैं मुख्यमंत्री मोदी। 

ज्ञात हो, राज्य के विभिन्न जिलों में 23 जनवरी तक इस यात्रा का आयोजन होगा। दक्षिण गुजरात में यात्रा की कमान केंद्रीय मंत्री तुषार चौधरी संभालेंगे। चरोतर में केंद्रीय मंत्री दिनशा पटेल व भरत सिंह सोलंकी, पाटण व गांधीनगर में नेता विपक्ष शंकर सिंह वाघेला, सौराष्ट्र में पूर्व नेता विपक्ष शक्तिसिंह गोहिल इसकी अगुआई करेंगे।

Thursday, 2 January 2014

Gujarat snooping case: Justice Altamas Kabir will headed inquirey commission for probe

नई दिल्ली। गुजरात में लड़की की जासूसी मामले की जांच के लिए प्रस्तावित न्यायिक आयोग के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर हो सकते हैं। गृह मंत्रलय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जस्टिस कबीर ने इसके लिए सहमति दे दी है और इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 

आयोग को गुजरात में लड़की की जासूसी के साथ-साथ दिल्ली में अरुण जेटली के फोन कॉल रिकार्ड निकालने और हिमाचल में प्रेम सिंह धूमल सरकार के दौरान विपक्षी नेताओं की फोन टैपिंग की जांच भी करनी होगी। भाजपा पहले ही न्यायिक आयोग को अदालत में चुनौती में देने का एलान कर चुकी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि न्यायिक आयोग अपना काम शुरू कर पाता है या नहीं। गृह मंत्रलय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि न्यायिक आयोग के अध्यक्ष के लिए एक हफ्ते से जारी तलाश पूरी हो गई है।

जस्टिस अल्तमस कबीर ने आयोग की अध्यक्षता करने के लिए राजी हो गए हैं। कानून मंत्रलय की हरी झंडी मिलने के बाद शुक्रवार को गृह मंत्रलय अधिसूचना जारी कर सकता है। न्यायिक आयोग को अपने गठन के तीन माह के भीतर गुजरात में लड़की की जासूसी समेत दिल्ली और हिमाचल में फोन कॉल रिकार्ड निकलाने व फोन टैपिंग की जांच कर अपनी रिपोर्ट देनी होगी। 

Read more : Hindi News

Monday, 2 December 2013

Narayan sai wants to grab property of Asaram

Narayan sai
अहमदाबाद। सूरत की महिला से रेप मामले में आरोपी नारायण साई को लेकर नया खुलासा हुआ है और यह खुलासा किया है कि उस महिला ने जिसने साई के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि नारायण साई और आसाराम के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों बाप-बेटे के बीच लड़कियों को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। एक बार तो नौबत यहां तक आ गई थी कि नारायण साई ने आसाराम पर पिस्तौल लक तक तान दी थी।
पीड़िता ने खुलासा किया है कि नारायण साई की आसाराम की संपत्ति पर नजर थी। वह इस हद तक गिर चुका था कि इसके लिए वह अपने पिता की सेक्स सीडी तैयार करना चाहता था, ताकि वह आसाराम का भयादोहन कर सारी संपत्ति पर कब्जा कर सके।
एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में पीड़िता ने बताया कि उसने नारायण साई को यह कहते सुना था कि वह अपने पिता की सीडी बनाना चाहता है। इसके लिए उसने आसाराम की कुटिया में एक लड़की को भेजने की योजना भी बनाई थी। रेप पीड़िता ने यह भी खुलासा किया है कि नारायण साई नहाते वक्त लड़कियों के साथ नाचता था।
इसके साथ ही उसने कहा कि नारायण साई अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था और किसी से उसे बात नहीं करने देता था। पीड़िता ने कहा कि उसकी एक अवैध बेटी भी है जो अहमदाबाद में रहती है।

Wednesday, 20 November 2013

Modi's Rally in Agra Today

BJP's
जागरण संवाददाता, आगरा। केंद्र की सत्ता पाने को दनादन रैलियां कर रहे नरेंद्र मोदी गुरुवार को उस ताजनगरी में गरजेंगे, जो कभी मुगलों की राजधानी रह चुकी है। भाजपा मान रही है कि रैली में 40 विधानसभा (आठ लोकसभा) क्षेत्रों से लाखों लोगों की भीड़ मोदी को सुनने के लिए उमड़ेगी। रैली के लिए बुधवार देर रात तक तैयारी चलती रही। रैली के चलते दिल्ली और कानपुर से आने वाले वाहनों के लिए रूट का डायवर्जन किया गया है।

कोठी मीना बाजार पर हो रही भाजपा ब्रजक्षेत्र की रैली गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू होगी। रैली के लिए भव्य मंच बनाया है। मुख्य मंच पर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह सहित अन्य प्रमुख नेता रहेंगे। इसके पास ही दो विशेष मंच बने हैं। इनमें से एक पर ब्रजक्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि और स्वागत समिति सदस्य होंगे। दूसरे पर ब्रज क्षेत्र के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियोंको जगह दी जाएगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह दोपहर करीब 12 बजे खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेंगे, वहां से सड़क मार्ग के जरिए रैली स्थल तक आएंगे।
बुधवार को रैली स्थल पर पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि रैली में बैठने के लिए मैदान को 16 ब्लॉक में बांटा है। हर ब्लॉक में सुरक्षाकर्मियों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की तैनाती होगी। भीड़ के लिए पेयजल का इंतजाम ब्लॉक के अंदर ही होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने प्रशासन और पुलिस से अनुरोध किया है कि रैली में आने वालों को सुरक्षा के नाम पर न रोका जाए। यदि ऐसा हुआ तो जहां रोका जाएगा, भाजपा वहीं सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगी।
लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि प्रदेश में रैलियों के हिसाब से यह चौथी रैली है, लेकिन क्षेत्र के हिसाब यह प्रदेश की सबसे बड़ी रैली है और इसमें रिकार्ड भीड़ उमड़ेगी।

Police Raid Ahmedabad Ashram to search Narayan Sai

narayan sai

अहमदाबाद। सूरत की बहनों के साथ रेप के आरोपी आसाराम के फरार पुत्र नारायण साई की तलाश में गुरुवार तड़के करीब 100 से ज्यादा पुलिसवाले अहमदाबाद आश्रम पहुंचे। हालांकि वहां पर नारायण साई नहीं मिला। इसी मामले में आसाराम जेल की सलाखों के पीछे हैं।
नारायण साईं को पकड़वाने में मदद करने वाले को पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की जा चुकी है। पुलिस को शक है कि वह वेश बदलकर कहीं रुका हुआ है। हालांकि कई जगहों पर हुई छापेमारी के बावजूद उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। गौरतलब है कि जिला अदालत ने इस मामले में नारायण साई को फरार घोषित किया हुआ है।

'Snooped' woman tells NCW no probe needed

Snooped Woman

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। गुजरात में एक युवती की सरकारी निगरानी के मामले में नाटकीय मोड़ आ गया है। चुनावी माहौल में कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा के प्रधानमंत्री प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की घेराबंदी तेज करने की रणनीति बना रही है। इस बीच, खुद युवती के पिता ने महिला आयोग को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि उनकी बेटी की निजता और सम्मान को सार्वजनिक रूप से उछालने की कोशिश को रोका जाए। युवती की ओर से भी उन्होंने कहा है कि इस बाबत किसी भी जांच या कार्रवाई की जरूरत नहीं है।

युवती के पिता प्राणलाल एन. सोनी का नया पत्र कांग्रेस की पूरे देश में मोदी को घेरने की तैयारी पर पानी फेर सकता है। 17 नवंबर 2013 को प्राणलाल ने राष्ट्रीय महिला आयोग और गुजरात महिला आयोग को दो पेज का पत्र भेजकर इस विवाद पर रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा का कहना है कि अभी उन्हें ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है। बजाय इसके उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की है।

आयोग को भेजे पत्र में प्राणलाल ने कहा कि उनकी शादीशुदा पुत्री की निजता में जबरदस्ती हस्तक्षेप किया जा रहा है। अपनी पहचान को बचाने के लिए ही उसने मुझे पत्र लिखने का आग्रह किया है। प्राणलाल ने आग्रह किया कि कोई भी व्यक्ति, संस्था या राजनीतिक दल महिला आयोग को संपर्क करे तो उसका संज्ञान न लिया जाए।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से कराने की मांग की है। प्राणलाल ने आग्रह किया कि ऐसी किसी जांच की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि पूरी सरकारी निगरानी उनकी और पुत्री के आग्रह पर ही की गई थी।
महिला आयोग को भेजे पत्र के अंश
'2009 में पारिवारिक कारणों के चलते मोदी से पुत्री की सुरक्षा की अपील की थी। पुत्री को भी इसकी जानकारी थी। यह सबकुछ उसकी सुरक्षा के लिए था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से निजी स्वार्थो के लिए इस मामले को उछाला जा रहा है।'
-प्राणलाल एन. सोनी, युवती के पिता

Monday, 18 November 2013

Azam Khan attacks Narendra Modi

samajwadi party
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। नगर विकास मंत्री आजम खां सोमवार की रात यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए कांग्रेस का साथ देना मजबूरी नहीं, जरूरी है।

उन्होंने कहा कि किसी हाल में किसी कातिल को हिंदुस्तान का बादशाह नहीं बनने देंगे। नगर विकास मंत्री आजम खां रामपुर से कार से सोमवार की रात करीब 11 बजे यहां पहुंचे और नौरंगाबाद में एक विवाह समारोह में शरीक हुए।

कर्मचारी हड़ताल का असर नहीं
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आजम खां ने कहा कि कर्मचारी काम ही कहां करते हैं जो हड़ताल का अहसास हो। उन्होंने कहा कि पता ही नहीं चल रहा है कि प्रदेश में कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है।

दंगे आरएसएस की देन
मुजफ्फरनगर में दंगा पीड़ितों से अभी तक न मिलने के सवाल पर आजम खां ने कहा कि इसका जबाव तो आरएसएस से पूछिए। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में जो हुआ, वह सब आरएसएस की ही देन है।

जीत का दावा
लोकसभा चुनावों में सपा की स्थिति पर उन्होंने कहा कि हम पूरा प्रदेश जीतेंगे। दरअसल, अब लगने लगा है कि फासिस्ट ताकतों का ग्राफ गिर रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग बीमारी का मजाक उड़ा रहे हैं, उन्हें अपने गिरेबां में झांक लेना चाहिए। सही मानिए सपा में बापू का कोई हत्यारा नहीं है।

सपा में तानाशाही नहीं
मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में मिल जुलकर काम होता है। भाजपा में आरएसएस की तानाशाही चलती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी को रिजेक्ट कर हमारे मुलायम सिंह यादव को पीएम बनाइए। इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव मुजाहिद किदवई मौजूद थे। 

Modi hits back at PM

madhya pradesh election
नई दुनिया ब्यूरो, सागर। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी बारी-बारी से शीर्ष कांग्रेस नेताओं पर प्रहार कर रहे हैं। सोमवार को मध्य प्रदेश की चुनावी सभाओं में उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर एक साथ हमला किया। दागी सांसदों पर लाए गए अध्यादेश प्रस्ताव की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा, कैबिनेट से पारित प्रस्ताव को राहुल ने बकवास करार दिया। इसलिए प्रधानमंत्री पहले राहुल गांधी द्वारा किए गए अपमान पर बोलें, फिर राजनीतिक बहस निम्न स्तर पर आने की बात कहें। इस सिलसिले में मोदी ने राहुल द्वारा हाल ही में भाजपा को चोरों की पार्टी कहे जाने पर भी आपत्ति जतायी। 

मोदी ने कहा, संसद में कही गई बात प्रधानमंत्री को बुरी लगी थी। लेकिन क्या किसी देश में मुख्य विपक्षी दल को चोरों की पार्टी कहा जाता है, प्रधानमंत्री बताएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों की नींद उड़ गई है। कांग्रेसी इतने बेचैन और परेशान हो गए हैं कि वे रात में जब सोते हैं तो उन्हें सपने में जेल की सलाखें दिखाई दे रहीं हैं। उन्हें लगने लगा है कि बिना सत्ता के कैसे दिन गुजरेंगे। अपनी सत्ता को कायम रखने के लिए वे षडयंत्र रच रहे हैं-झूठी बातें फैला रहे हैं।
भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन कांग्रेस विकास के मुद्दे पर न तो चुनाव लड़ना चाहती है और न ही बहस करना चाहती है। वह वोट बैंक की राजनीति से आगे बढ़ने को तैयार नहीं है। कांग्रेस ने देश को बर्बाद कर दिया है। यही वजह है कि कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री जब जनता के बीच जाते हैं तो उन्हें जूते पड़ते हैं जबकि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जनता आशीर्वाद देती है। मोदी ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार कांग्रेस के शासनकाल में हुए हैं, 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला और कोयला घोटाला किसकी देन हैं, जनता चुनाव में जानना चाहती है। भ्रष्टाचार कांग्रेस का दूसरा नाम हो गया है। 

मच्छरों के हौसले को सलाम
नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम न लेते हुए कहा कि बुंदेलखंड की इस धरती के मच्छरों को बधाई देता हूं। हम सागर के मच्छरों के हौसले को सलाम करते हैं, जिन्होंने उस परिवार को काटने की हिम्मत दिखाई, जिसे पिछले एक सौ साल में कोई छू भी नहीं सका। उन्हें छूने की बात तो छोड़ो यदि कोई उनके खिलाफ एक शब्द भी बोल देता है तो उनकी फौज उसे नोच लेती है और उसका जीना हराम कर देती है। यह सागर के मच्छरों की ताकत है कि जब वह रात में रुके तो उनका खून चूसना पसंद किया।

Friday, 15 November 2013

After Tea-Seller Jibe, Modi Accuses UPA of Selling the Nation

Narendra modi
रायगढ़, नई दुनिया संवाददाता। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उन्होंने चाय बेचने का काम किया है-देश बेचने का काम नहीं किया। गरीब होना गुनाह नहीं है। कमल पर जितना ज्यादा कीचड़ उछालोगे-कमल उतना ही ज्यादा खिलेगा। कमल का काम है कीचड़ में खिलना। मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के सिलसिले में आयोजित सभा में विरोधियों के हमलों पर बोल रहे थे। हाल ही में सपा महासचिव नरेश अग्रवाल ने मोदी को चाय बेचने वाला ठहराकर उनकी सोच पर सवाल उठाया था। मोदी ने कोरबा और बिलासपुर में भी सभाएं संबोधित कीं।

इस सिलसिले में नरेंद्र मोदी ने जनता से सवाल किया, क्या देश बेचने वालों को सरकार चलानी चाहिए ? जाहिर है उनके निशाने पर कांग्रेस और विरोधी दल थे। कहा, छत्तीसगढ़ में रमन व कमल की आंधी चल रही है। इसमें कांग्रेस का बचना मुश्किल है। दिल्ली में बैठे कांग्रेस के नेता टीवी के सामने बैठकर मोदी की निगरानी कर रहे हैं। देख रहे हैं- मोदी कहां गया, क्या कर रहा, क्या कह रहा है, इसी में अपना दिन निकाल रहे हैं। फिर कहे गए एक-एक शब्द की बखिया उधेड़ रहे हैं। उन्हें नहीं पता कि जनता के दिलों में जो कमल खिला है-अब उसे कोई मुरझा नहीं सकता।

मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के जमाने में छत्तीसगढ़ को अकालग्रस्त माना जाता था। उस जमाने में कांग्रेस का ही राज हुआ करता था और आज जो पूरे देश में घूम रहे हैं उनका अधिपत्य हुआ करता था। अब छत्तीसगढ़ विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार अपना ही नहीं बल्कि अगल-बगल के तीन राज्यों का भी पेट भर रही है। कृषि के क्षेत्र में राज्य ने उल्लेखनीय काम किया है- केंद्र सरकार ने उसे अवार्ड भी दिया है। इस विकास को अनवरत जारी रखने के लिए रमन सिंह को मुख्यमंत्री बनाना होगा।

कांग्रेस को कुर्सी की चिंता
मोदी ने कहा, कांग्रेस को न तो देश की चिंता है और न ही गांव -गरीब की, उसे तो बस कुर्सी की चिंता सता रही है। कांग्रेस भ्रम में न रहे, अब देश की जनता उसे पहचान गई है। अब उसे सबक सिखाने का समय आ गया है। शहजादे घूम-घूम कर पुरानी व्यवस्था बदलने की बात करते हैं, लेकिन क्या उन्हें पता नहीं कि ये व्यवस्था उनके ही अपनों के द्वारा बिगाड़ी गई है।

'पशुपति से तिरुपति तक नक्सलवाद फैल गया है इसका जवाब कांग्रेस को देना होगा।' 

 Source- Hindi News

Modi Aide Amit Shah Accused of Illegal Snooping of Woman at "Saheb's" Behest

Gujarat
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री पद के भाजपा प्रत्याशी व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी और गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री अमित शाह पर शुक्रवार को वर्ष दो हजार नौ में पुलिस तंत्र का दुरुपयोग करके एक युवती की जासूसी कराने का आरोप लगाया गया। मामले में मोदी को भी घसीटने की कोशिश की गई, जबकि युवती के पिता ने इस छोटी घटना को मीडिया में ले जाने के निहित स्वार्थी तत्वों के प्रयास पर दुख जताया।

इस बारे में हुए संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) की सदस्य अरुणा राय, वकील प्रशांत भूषण और पूर्व नौसेना प्रमुख एल रामदास भी मौजूद थे। इसमें टेलीफोन वार्ता के टेप को जारी किए गए जिसे शाह व प्रदेश के आइपीएस अधिकारी जीएल सिंघल का बताया गया।

दो खोजी पोर्टलों कोबरा पोस्ट और गुलैल ने दावा किया है कि उन्होंने इस टेप को इशरत जहां हत्याकांड में सीबीआइ के पास जमा किया है। इनका दावा है कि मोदी इस युवती से मिले थे जो बेंगलूर की एक आर्टिटेक्ट थी।

युवती के पिता ने एक बयान में कहा है कि उनकी बेटी मां के ऑपरेशन के समय अहमदाबाद आई थी। उसे देर रात अस्पताल और जिस होटल में ठहरी थी वहां आना-जाना पड़ता था। इसलिए उन्होंने मोदी से उसकी देखरेख का आग्रह किया था।

Source- Hindi News

BJP complaint against Supporter of Modi

BJP
नई दिल्ली [प्रणय उपाध्याय]। भाजपा यूं तो इन दिनों अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी बयानों की शिकायत के साथ चुनाव आयोग जा रही है। लेकिन बीते दिनों एक शिकायत उसने मोदी के समर्थन में किए जा रहे एसएमएस प्रचार अभियान को लेकर भी की है। हिंदुत्व रक्षा के लिए मोदी को वोट देने की हिमायत करते मोबाइल संदेशों से पल्ला झाड़ते हुए पार्टी ने फर्जी संदेश भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ सीबीआइ व दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध शाखा में भी मामले की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि उसके नाम पर लोगों को संदेश भेजे जा रहे हैं। संदेश में कहा जा रहा है, यदि आप मोदी जी के समर्थक हैं, भ्रष्टाचार को मिटाना चाहते हैं तथा हिंदुत्व व देश को बचाना चाहते हैं तो 022-61550990 पर मिस कॉल करें। इसे मोदी के नाम पर ई-पोल का नाम दिया जा रहा है।
भाजपा के आइटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद गुप्ता के मुताबिक संदेश में जिस नंबर का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह भाजपा का है। हालांकि संदेश में जो कुछ कहा जा रहा है, उसे न भाजपा ने शुरू किया है, न उसका समर्थन करती है। पार्टी द्वारा 31 अक्टूबर को आयोग के पास भेजी गई शिकायत के मुताबिक यह भाजपा के नाम पर जानबूझकर गलत मुद्दों को उठाने का प्रयास है। पार्टी किसी एक धर्म या जाति विशेष का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। भाजपा ने अपनी पहचान के गलत इस्तेमाल की सख्त निंदा करते हुए इस मामले में सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।

वैसे मोबाइल के जरिये भ्रामक संदेश की बीते दिनों कई घटनाएं सामने आई हैं। जुलाई में जालंधर में एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा सोनिया गांधी की गलत तस्वीर सोशल नेटवर्किग साइट पर डालने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं मुजफ्फरनगर दंगों के सिलसिले में स्थानीय भाजपा नेता पर विवादास्पद वीडियो के प्रचार का आरोप लगाते हुआ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि बाद में रासुका हटा लिया गया।

Source- Hindi News

Thursday, 14 November 2013

BJP slams SP leaders for Modi Remarks

BJP
नई दिल्ली [जाब्यू]। मोदी की चाय की प्याली को लेकर उठे तूफान में भाजपा ने विरोधियों को घसीट लिया है। सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने चाय बेचने वाला कभी पीएम नहीं बन सकता जैसा बयान दिया तो भाजपा नेताओं ने सपा की गरीब विरोधी सामंती और कांग्रेस की वंशवादी विचारधारा का हवाला देकर उन्हें लोकतंत्र के खिलाफ बता दिया। खुद मोदी भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि अमीरों के घर में जन्मे लोग गरीबों का मजाक उड़ा रहे हैं।

सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने बुधवार को हरदोई की सभा में मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि चाय बेचने वाला पीएम नहीं बन सकता है। उसकी सोच कभी ऊपर जा ही नहीं सकती। पीएम के लिए राष्ट्रीय व्यक्तित्व का आदमी होना चाहिए। जाहिरा तौर पर अनजाने में ही सही नरेश ने गरीबी का भी मजाक उड़ा दिया था। चुनावी माहौल में ऐसे संवेदनशील बयान का बड़ा राजनीतिक महत्व भी हो सकता है। होश आते ही उन्होंने माफी मांग ली और कहा कि जिन्हें इस बयान से दुख पहुंचा हो वह माफ कर दें, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बयान ने भाजपा के हाथ हमले के लिए बड़ा हथियार दे दिया था।
भाजपा के कई दिग्गजों ने नरेश और सपा के साथ साथ परोक्ष रूप से कांग्रेस को भी कठघरे में खड़ा कर दिया। राजनाथ ने कहा, समाज के निचले स्तर पर खड़ा व्यक्ति उच्चस्थ पद तक पहुंचता है तो यह सच्चा लोकतंत्र होगा। नरेश ने लोकतंत्र का ही मजाक उड़ा दिया। छत्तीसगढ़ की एक जनसभा में मोदी ने कहा कि मैं रेलगाड़ी में चाय बेचता था इस सच्चाई को किसी से नहीं छिपाया। लोकतंत्र में तो बूट पालिश करने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। लेकिन लोकतंत्र की यह भावना वह नहीं समझ सकते हैं जो अमीरों के घर पैदा हुए हैं।
जेटली ने सपा को सामंती ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि समाजवाद का अर्थ समानता होता है। लेकिन समाजवादी पार्टी में नेताजी, उनके बेटे और भतीजे का राज होता है। जो दल वंशवाद पर चल रहा हो उसे लोकतंत्र का यह मर्म रास नहीं आएगा। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एम. वेंकैया नायडू भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के स्पेक्ट्रम में लूट कर रही है और सपा उसे समर्थन दे रही है, लेकिन मजाक गरीबों का उड़ाया जा रहा है जो अपनी मेहनत से रोटी कमाते हैं।

Source- News in Hindi

Wednesday, 13 November 2013

Ravindra Jain Support's Narendra Modi

BJP
जागरण संवाददाता, किशनगंज। स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के बाद मशहूर संगीतकार रवींद्र जैन ने भी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि देश में मोदी की लहर चल रही है। जब किसी की लहर और हवा चलती है तो उसमें सभी बह जाते हैं।

हिंदी समेत विभिन्न भाषाओं की दो सौ से अधिक फिल्मों में संगीत देने वाले जैन ने 'जागरण' से कहा कि वह मोदी से कई बार मिल चुके हैं। देश में अपराध, भ्रष्टाचार व आतंक का बोलबाला बढ़ा है। ऐसे में सभी को साथ लेकर चलने और देश के विकास के लिए काम करने वाले व्यक्ति को ही देश की कमान सौंपनी चाहिए। 

भाजपा में पहले अटल बिहारी वाजपेयी सर्वमान्य नेता थे। फिलहाल मोदी ही लोगों की पसंद हैं, हालांकि गोधरा कांड के बाद से उन्हें मुसलमानों का पर्याप्त समर्थन नही मिल रहा है। 

Source- News in Hindi

Tea Stall Vendor Modi can Never be PM

naresh agrawal
हरदोई, जागरण संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल ने भाजपा का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में लोकसभा सदस्य चुने जाते रहे हैं लेकिन भाजपा तो प्रधानमंत्री का ही चुनाव करवा रही है। मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि चाय बेचने वाले की राष्ट्रीय सोच हो भी नहीं सकती। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की मानसिकता पर भी उन्होंने सवालिया निशान लगाया।

जिले में एक सरकारी आयोजन के दौरान सांसद अग्रवाल ने कहा कि अगर किसी सिपाही को एसपी बना दिया जाए तो इसकी सोच कितनी बदलेगी। यही हालत भाजपा नेता की है। गुजरात में संप्रदायिकता फैलाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ गए लेकिन उनकी सोच राष्ट्रीय कभी नहीं हो सकती।

वहीं, विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के हाल में दिए बयान पर कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री देश में आतंकी गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों से मिलकर जाते हैं और देश के विदेश मंत्री कहते हैं कि पाकिस्तान को संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए।

Source- News in Hindi

Sunday, 10 November 2013

US will have to grant Modi visa once he becomes PM: Sinha

US

न्यूयार्क। प्रधानमंत्री पद के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को अमेरिका दौरे पर आना पड़े ऐसी कोई मजबूरी नहीं है, लेकिन जब वह भारत के प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो ऐसी जरूरत पड़ेगी और तब अमेरिका को वीजा देना ही होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को यहां यह बात कही।

अमेरिका द्वारा मोदी को वीजा देने से इन्कार के मुद्दे पर सिन्हा ने कहा कि यह कोई जरूरी नहीं है कि हर सरकार द्वारा लिया गया हर फैसला हमेशा सही ही हो। मोदी को वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के बाद वर्ष 2005 में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन को लेकर अमेरिका ने वीजा देने से इन्कार किया था।
भाजपा नेता ने यह भी कहा कि अब तकनीक इतनी उन्नत हो गई है कि मोदी को यहां की जनता को संबोधित करने के लिए इस देश में व्यक्तिगत रूप से आने की जरूरत नहीं है।

वह कभी भी भारत से यहां की जनता को संबोधित कर सकते हैं। पहले मोदी का विरोध और फिर मोदी के पक्ष में यू टर्न लेने के बारे में पूर्व फिल्म अभिनेता ने कहा, मैंने यू टर्न नहीं लिया है बल्कि सही समय पर सही टर्न लिया है।

Source: News in Hindi

US will have to grant Modi visa once he becomes PM: Sinha

US
न्यूयार्क। प्रधानमंत्री पद के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को अमेरिका दौरे पर आना पड़े ऐसी कोई मजबूरी नहीं है, लेकिन जब वह भारत के प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो ऐसी जरूरत पड़ेगी और तब अमेरिका को वीजा देना ही होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को यहां यह बात कही।
अमेरिका द्वारा मोदी को वीजा देने से इन्कार के मुद्दे पर सिन्हा ने कहा कि यह कोई जरूरी नहीं है कि हर सरकार द्वारा लिया गया हर फैसला हमेशा सही ही हो। मोदी को वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के बाद वर्ष 2005 में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन को लेकर अमेरिका ने वीजा देने से इन्कार किया था। 

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि अब तकनीक इतनी उन्नत हो गई है कि मोदी को यहां की जनता को संबोधित करने के लिए इस देश में व्यक्तिगत रूप से आने की जरूरत नहीं है। 

वह कभी भी भारत से यहां की जनता को संबोधित कर सकते हैं। पहले मोदी का विरोध और फिर मोदी के पक्ष में यू टर्न लेने के बारे में पूर्व फिल्म अभिनेता ने कहा, मैंने यू टर्न नहीं लिया है बल्कि सही समय पर सही टर्न लिया है।

Source- News in Hindi

Thursday, 7 November 2013

Modi is seen only on TV and in Gujarat: Mulayam Singh Yadav

Mainpuri Vikas rally

मैनपुरी, [परवेज अहमद]। सपा के गढ़ मैनपुरी में बृहस्पतिवार को मुलायम सिंह यादव ने विकास के मामले में गुजरात की तारीफ की। कहा, यूपी को किसी कीमत पर गुजरात नहीं बनने दिया जाएगा, लेकिन गुजरात की तर्ज पर विकास किया जाएगा उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी सिर्फ गुजरात और टीवी पर दिखते हैं, ..और कहीं नहीं। जनसभा में उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछड़ों के समग्र वोट उनके निशाने पर हैं और वह उन्हीं को आधार बनाकर विरोधियों से दो-दो हाथ करेंगे। मुलायम बसपा पर भी सीधे हमलावर हुए और पार्टी प्रमुख की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मायावती गरीबों, पिछड़ों और दलितों की हिमायती होने का दावा करती हैं लेकिन रहती बड़ों के साथ हैं। पार्टी के नेता तो मिश्रा-सतीश मिश्रा हैं। जनसभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे।
पिछड़ों की लड़ाई
मुलायम ने कहा कि पिछली सपा सरकार ने 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जातियों जैसे अधिकार देने का प्रस्ताव पास किया था, जिसे बसपा ने निरस्त कर दिया था। नरेंद्र मोदी आरोप लगा रहे हैं कि सपा पिछड़ी जातियों को गोलबंद कर रही है, मगर हम इससे पीछे हटने वाले नहीं हैं। अति पिछड़े वर्ग की इन जातियों को हम हक दिलाकर रहेंगे। सपा ने ही प्रजापति, कुशवाहा जैसी जातियों को राज्य मंत्रिमंडल में स्थान दिया है। किसी भी सरकार ने इनकी तरक्की पर ध्यान नहीं दिया।

दंगाइयों पर सख्ती
मुलायम ने कहा कि राज्य सरकार को समझना चाहिए कि दंगे सख्ती से नियंत्रित होते हैं। याद दिलाया कि उनके कार्यकाल में सांप्रदायिक शक्तियों ने अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने का प्रयास किया था, तब उन्होंने जो सख्ती दिखाई थी, इस समय वैसी ही सख्ती की जरूरत है।

तीसरा मोर्चा आएगा
सपा प्रमुख ने फिर दोहाराया कि केंद्र में तीसरा मोर्चा सरकार बनाएगा। जिसकी पहल दिल्ली में हो चुकी है। पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु की लोकसभा सीटों और वहां के गैर भाजपा व कांग्रेस नेताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में 80 सीटें हैं। यहां सपा सबसे बड़ी पार्टी होगी। सरकार बनाने में उसकी बड़ी भूमिका होगी।

Source- News in Hindi

Narayan Sai special Assistant Ganga Arrested in Udaipur

Narayan Sai

नई दिल्ली। दुष्कर्म मामले के आरोपी नारायण साईं की खास सहयोगी गंगा उर्फ शर्मिष्ठा को राजस्थान के उदयपुर में सूरत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात पुलिस गंगा को लेने उदयपुर पहुंच गई है। पुलिस को उम्मीद है कि गंगा की गिरफ्तारी के बाद कई और राज के खुलासे होंगे। गंगा पर पीड़िता को धमकाने का आरोप है।
गौरतलब है कि सूरत कोर्ट ने नारायण साई के साथ-साथ उसके तीन साथी हनुमान, गंगा और यमुना के खिलाफ भी वारंट जारी किया है। गौरतलब है कि नारायण साई ने कोर्ट में पहले से ही अग्रिम जमानती याचिका दाखिल की थी। जिसका विरोध करते हुए सरकारी वकील ने साईं की ओर से दाखिल हलफनामे में किए दस्तखत पर सवाल उठाते हुए याचिका रद करने की मांग की थी। जिसे कोर्ट ने मंजूरी देते हुए मंगलवार को साई के खिलाफ कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया।

अभी तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब रहे नारायण साई को पकड़ने के लिए पुलिस ने दिल्ली, गाजियाबाद, आगरा समेत कई जगहों पर छापेमारी भी की है, लेकिन वह अबतक हाथ नहीं लगा है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस से भाग रहे नारायण साईं अलग-अलग सिम कार्डो से अपने साधकों व परिजनों के संपर्क में हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए साई ने अपना हुलिया भी बदल लिया है।

Source- News in Hindi

Wednesday, 6 November 2013

All citizen to right to protection : Raj Babbar on Narendra Modi

Modi Protection

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद व पार्टी प्रवक्ता राज बब्बर द्वारा मोदी की सुरक्षा पर दिए गए बयान से वे एक फिर विवादों में घिर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि 'मोदी से लेकर अजमल कसाब तक सबको सुरक्षा का अधिकार है'।
भूल का अहसास होते ही उन्होंने इसे सुधारने की कोशिश की और कहा कि उन्होंने मोदी और कसाब के बीच तुलना नहीं किया है, बल्कि सिर्फ उदाहरण दिया है। यूं तो सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया जा चुका था कि मोदी को पर्याप्त सुरक्षा दी गई है। लेकिन मोदी के साथ कसाब का नाम लेना राजनैतिक माहौल गर्म कर सकता है। ज्ञात हो कि कसाब को मुंबई आतंकी हमले में फांसी दी जा चुकी है।
पटना में रैली के दौरान हुए धमाकों से चिंतित भाजपा ने अपने पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी [नमो] के लिए भी प्रधानमंत्री के ही समकक्ष सुरक्षा की मांग की है। हालांकि, सरकार की ओर से भी यह स्पष्ट कर दिया गया है कि मोदी की सुरक्षा पर्याप्त है और फिलहाल उसे बढ़ाने या एसपीजी सुरक्षा कवच देने का कोई विचार नहीं है।
भाजपा की सुरक्षा बढ़ाने की मांग को केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने खारिज कर दिया। वहीं, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि मोदी को एनएसजी सुरक्षा प्राप्त कई अन्य विशिष्ट लोगों के मुकाबले अभी भी तीन-चार गुनी ज्यादा सुरक्षा दी जा रही है।

Source- News in Hindi

Friday, 1 November 2013

Lata Mangeshkardesire , Modi Became PM

narendra modi
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर चाहती हैं कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें। नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लता मंगेशकर की ओर से बनाए गए अस्पताल का उद्घाटन करने पुणे में थे।
यह अस्पताल लता मंगेशकर के पिता स्वर्गीय दीनानाथ मंगेशकर के नाम पर है।

इस मौके पर लता ने कहा, 'नरेंद्रभाई मेरे भाई की तरह हैं। हम सभी उन्हें प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं। इस दीपावली के मौके पर मैं उम्मीद करती हूं कि हमारी इच्छा पूरी होगी। रोचक तथ्य यह है कि अस्पताल के पहले चरण का उद्घाटन अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। 

उस वक्त वह प्रधानमंत्री नहीं थे। मोदी को उद्घाटन के लिए उस वक्त निमंत्रण दिया गया था, जब वह प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं हुए थे। 

Source- News in Hindi