Showing posts with label Rape. Show all posts
Showing posts with label Rape. Show all posts

Wednesday, 15 January 2014

Danish woman allegedly robbed and gang-raped near New Delhi railway station

नई दिल्ली। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी [आप] की सरकार बनने के बाद भी महिलाओं की अस्मत सुरक्षित नहीं है। मंगलवार रात कुछ बदमाशों ने 51 वर्षीय एक विदेशी महिला को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, भारत भ्रमण पर आई डेनमार्क निवासी 51 वर्षीय महिला पहाड़गंज के एक होटल में रुकी हुई थी। मंगलवार को महिला नेशनल म्यूजियम घूमने गई थी और लौटते वक्त वह रास्ता भूल कर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गई।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, कुछ लड़के महिला को इस तरह भटकता देख उसे सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ लूटपाट करने के बाद दुष्कर्म किया।

हादसे के बाद पीड़िता किसी तरह होटल पहुंची और डेनमार्क दूतावास को इस बात की सूचना दी। दूतावास से जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने पीड़िता के पास पहुंच उसका बयान लिया।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में निर्भया कांड के बाद शीला सरकार सभी के निशाने पर आ गई थी, विशेष तौर पर अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं को प्रमुखता से उठाया था।

Sunday, 5 January 2014

Sex before marriage is immoral: Delhi Court


नई दिल्ली [जासं]। विवाह पूर्व यौन संबंध न केवल अनैतिक है बल्कि सभी धर्मो के सैद्धांतिक मतों के खिलाफ भी है। अदालत ने विवाह पूर्व यौन संबंध को अनैतिक करार देते हुए कहा है कि बिना किसी ठोस वजह के केवल विवाह करने के वादे के आधार पर दो वयस्कों के बीच बने यौन संबंध को दुष्कर्म नहीं माना जा सकता। दिल्ली की एक अदालत ने यह टिप्पणी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले 29 वर्षीय व्यक्ति को दुष्कर्म के आरोप से बरी करते हुए की। 

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि युवती विशेषकर व्यस्क, शिक्षित और कार्यालय जाने वाली हो और यदि वह विवाह के आश्वासन पर यौन संबंध बनाती है तो ऐसा वह अपने जोखिम पर करती है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने कहा, मेरी राय में विवाह के आश्वासन पर दो वयस्कों के बीच बनने वाले शारीरिक संबंध को उस स्थिति में दुष्कर्म नहीं कहा जा सकता, जब लड़का शादी के वादे को पूरा नहीं करता है। वह ऐसा कर भी सकता है और नहीं भी। युवती को यह समझना चाहिए कि वह एक ऐसे कृत्य में संलिप्त हो रही है जो अनैतिक ही नहीं, बल्कि दुनिया के प्रत्येक धर्म के नियमों के खिलाफ है। दुनिया का कोई भी धर्म विवाह से पहले यौन संबंध बनाने की अनुमति नहीं देता है।

पेश मामले में पुलिस ने पंजाब निवासी 29 वर्षीय युवक को एक युवती द्वारा शिकायत दर्ज कराने पर गिरफ्तार किया था। युवती एक निजी कंपनी में प्रशासनिक विभाग में काम कर रही थी। मई 2011 में युवक के खिलाफ दर्ज करायी गई शिकायत में युवती ने कहा था कि जुलाई, 2006 में सोशल मीडिया के जरिए वह युवक के संपर्क में आयी। इसके बाद आरोपी ने विवाह का वादा कर कई बार उससे शारीरिक संबंध स्थापित किए। 2008 में वह गर्भवती हो गयी तो युवक ने उससे विवाह करने की जगह उस पर गर्भपात कराने का दबाव डाला और कहा कि उसकी बहनों की शादी हो जाने के बाद ही वह उससे विवाह करेगा। 

युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि बहनों की शादी होने के बावजूद आरोपी ने उससे विवाह नहीं किया। लेकिन आरोपी ने मुकदमे की सुनवाई के दौरान युवती के दावे का विरोध किया और कहा कि सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिये उनकी दोस्ती हुई और इसके बाद वे कभी-कभी मिलते थे, लेकिन उसने कभी भी उसके साथ यौन संबंध नहीं बनाए। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने कहा कि मामले की सुनवाई के दौरान ई-मेल और इंटरनेट चैट के जरिये यह पता चला कि महिला ही आरोपी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रेरित कर रही थी। 

Source :  Top Hindi News

Thursday, 26 December 2013

SHAME : 7th grade student gangraped in delhi





नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आदर्श नगर इलाके में सातवीं कक्षा की छात्रा से चार नाबालिगों के सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों मेंपीड़ित का एक पड़ोसी भी शामिल है। पीड़ित छात्रा गश्त कर रही पुलिस को बेहोशी की हालत में मिली थी।

पुलिस ने दुष्कर्म, कुकर्म व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को दबोच कर बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। घटना गत मंगलवार की है। आरोपियों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है। पुलिस के अनुसार, 12 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ आदर्श नगर में रहती है। वह क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। मंगलवार दोपहर वह स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाला 17 वर्षीय नाबालिग मिला। उसके साथ तीन और लड़के थे। पड़ोसी नाबालिग ने बात करने के लिए छात्रा को रोका। इसके बाद चारों उसे जबरन सुनसान जगह पर लेकर गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। चारों ने उसे घटना की जानकारी किसी को देने पर धमकी भी दी और इसके बाद वे मौके से भाग गए। पीड़िता ने वहां से अपने घर जाने की कोशिश की, लेकिन बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी।

Read more : Hindi Khabar

Monday, 2 December 2013

Narayan sai wants to grab property of Asaram

Narayan sai
अहमदाबाद। सूरत की महिला से रेप मामले में आरोपी नारायण साई को लेकर नया खुलासा हुआ है और यह खुलासा किया है कि उस महिला ने जिसने साई के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि नारायण साई और आसाराम के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों बाप-बेटे के बीच लड़कियों को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। एक बार तो नौबत यहां तक आ गई थी कि नारायण साई ने आसाराम पर पिस्तौल लक तक तान दी थी।
पीड़िता ने खुलासा किया है कि नारायण साई की आसाराम की संपत्ति पर नजर थी। वह इस हद तक गिर चुका था कि इसके लिए वह अपने पिता की सेक्स सीडी तैयार करना चाहता था, ताकि वह आसाराम का भयादोहन कर सारी संपत्ति पर कब्जा कर सके।
एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में पीड़िता ने बताया कि उसने नारायण साई को यह कहते सुना था कि वह अपने पिता की सीडी बनाना चाहता है। इसके लिए उसने आसाराम की कुटिया में एक लड़की को भेजने की योजना भी बनाई थी। रेप पीड़िता ने यह भी खुलासा किया है कि नारायण साई नहाते वक्त लड़कियों के साथ नाचता था।
इसके साथ ही उसने कहा कि नारायण साई अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था और किसी से उसे बात नहीं करने देता था। पीड़िता ने कहा कि उसकी एक अवैध बेटी भी है जो अहमदाबाद में रहती है।

Wednesday, 27 November 2013

Husband Supports to Gangrape Wife

rape
लखनऊ। हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए बरेली में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी का गैंगरेप करवाया। बरेली के नवाबगंज में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला के साथ पति व ससुर की सहमति से देवर और ननदोई ने चार दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आठ लोगों के खिलाफ नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के अनुसार नवाबगंज निवासी एक युवती का विवाह इसी वर्ष पांच अप्रैल ग्राम फाजिलपुर के बेचेलाल के पुत्र हरीश कुमार के साथ हुआ था। विवाह के बाद पति हरीश कुमार, ससुर बेचेलाल व ननद दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उसका उत्पीड़न शुरू किया गया। विवाहिता का आरोप है कि उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया, फिर पति व ससुर की राय से देवर मोहन लाल व राकेश कुमार तथा ननदोई सुनील कुमार और बाबूराम ने चार दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया। जब विरोध किया तो पति व ससुर ने मारपीट कर घायल कर दिया। विवाहिता ने इसकी जानकारी किसी तरह परिवारवालों तक पहुंचाई, लेकिन ससुरालवालों ने उसे किसी से मिलने नहीं दिया। छह नवंबर को उसे घर से भी निकाल दिया।

इसके बाद पीड़ित ने पति हरीश कुमार, बेचे लाल, रामश्री, मोहनलाल, राकेश कुमार, सुनील, हरपाल व बाबूराम के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने विवाहिता का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।


Sunday, 17 November 2013

Youth Gets 10 Years Jail for Abducting, Raping Girl

rape in delhi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली में शादीशुदा युवक द्वारा शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में कराया। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर समयपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें: 15 माह की बच्ची के साथ दरिंदगीआरोपी की पहचान राणा पार्क निवासी 26 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। वह दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने उसे शनिवार को रोहिणी कोर्ट स्थित महानगर दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया, जहां उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 16 वर्षीय लड़की बादली में परिवार के साथ रहती है।
करीब डेढ़ महीने पूर्व पीड़िता समयपुर चौक स्थित केंद्र पर आधार कार्ड बनवाने के लिए गई थी। बताया जाता है कि यह केंद्र एक नेता के कार्यालय में चल रहा था। वहीं उसे अजय मिला। बातचीत के दौरान दोनों में परिचय हुआ और एक-दूसरे से मोबाइल पर बातचीत करने लगे। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई।
पीड़िता ने बताया कि युवक ने उसे कहा कि वह उससे प्रेम करता है और शादी करना चाहता है। वह उसके झांसे में आ गई। बाद में युवक उसे आजादपुर इलाके स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने कई बार अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने शादी करने का दबाब बनाया तो वह कुछ दिनों तक टालमटोल करता रहा। वह बार-बार उस पर दबाव बनाती रही, लेकिन चार दिन पूर्व आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया।

Source- Hindi News

Friday, 15 November 2013

Police raped woman since two years

UP Police
लखनऊ। लखीमपुर खारी जिले के मोहम्मदी में एक सिपाही ने युवती को शादी का झांसा देकर करीब दो वर्ष तक दुष्कर्म किया। सिपाही की शादी तय होने पर युवती ने पुलिस अधीक्षक को अपनी फरियाद सुनाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम में रहने वाली युवती ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार को दिए प्रार्थनापत्र में कहा था कि करीब दो वर्ष पूर्व कोतवाली में तैनात एक सिपाही का उसके घर आना जाना था। आरोप है कि एक जनवरी 2012 को सिपाही घर आया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर सिपाही ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया।
युवती का कहना है कि सिपाही उसे शादी का झांसा देकर तीन माह पहले लखीमपुर ले आया और किराये के एक मकान में रखकर तीन माह तक दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच सिपाही के परिवार वालों ने उसका विवाह दूसरी जगह तय कर दिया। सिपाही की शादी 20 नवंबर को होनी है, जिसकी सूचना युवती को मिलने पर जब उसने विरोध जताया तो सिपाही ने उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी। एसपी ने युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। 

पुलिस ने सिपाही के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिपाही बरेली के ग्राम बरौर थाना नवाबगंज का रहने वाला है। अभी वह पुलिस लाइंस में तैनात है।

 Source- Hindi News

Thursday, 14 November 2013

CBI Director Ranjit Sinha responds to NCW Notice

rape
नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। दुष्कर्म वाले अपने विवादित बयान पर सार्वजनिक रूप से खेद जता चुके सीबीआइ निदेशक रंजीत सिन्हा ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग को जवाब भेज दिया है। जवाब में उन्होंने बयान पर खेद जताते हुए सफाई दी है।

सीबीआइ निदेशक ने कहा कि वे महिलाओं का सम्मान करते हैं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। लेकिन गलती से उन्होंने बहस के बीच एक कहावत से तुलना करते हुए 'रेप नहीं रोक पाने की स्थिति में उसका मजा लेना चाहिए' कह दिया। उनके कहने का मतलब ऐसा कतई नहीं था। देखना यह है कि राष्ट्रीय महिला आयोग रंजीत सिन्हा की सफाई से संतुष्ट होता है या नहीं।

सिन्हा ने बुधवार को भी अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से खेद जताया था। लेकिन उनके खेद से असंतुष्ट राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस भेजकर 24 घंटे के भीतर जबाव-तलब कर लिया था। आयोग की निर्मला सामंत प्रभावलकर ने कहा कि 'यह उनकी बीमार मानसिकता को दर्शाता है और जबाव मिलने के बाद जरूरत पड़ने पर हम सरकार से उन्हें पद से हटाने की सिफारिश भी कर सकते हैं। लगातार तीन दिन छुंट्टी होने के कारण महिला आयोग अब सोमवार को सिन्हा की सफाई पर विचार करेगा।

Source- Hindi News

Wednesday, 13 November 2013

CBI Director Ranjit Sinha's U-Turn 'rape' Remark

CBI
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। दुष्कर्म को लेकर विवादित बयान देकर फंसे सीबीआइ निदेशक रंजीत सिन्हा ने खेद जताया है, लेकिन उनके खिलाफ लोगों को गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। सीबीआइ निदेशक के खेद से असंतुष्ट राष्ट्रीय महिला आयोग ने उनसे जवाब-तलब किया है। वहीं भाजपा और माकपा ने इस बयान के बाद रंजीत सिन्हा के इस्तीफे की मांग की है।

मंगलवार को खेलों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए कानून बनाने की जरूरत विषय पर चर्चा के दौरान रंजीत सिन्हा ने कह दिया था कि यदि दुष्कर्म नहीं रोक सकते, तो उसका मजा लेना चाहिए। इस बयान पर चौतरफा आलोचनाओं से घिरे रंजीत सिन्हा ने पहले तो स्पष्टीकरण जारी कर विवाद शांत करने की कोशिश की। उनके अनुसार चर्चा के दौरान उन्होंने खेलों में संट्टेबाजी को इजाजत देने के कानून बनाने का समर्थन यह कहते हुए किया था कि कानून लागू करने में कठिनाई का मतलब यह नहीं है कि उसे बनाया ही नहीं जाना चाहिए। 'ऐसा करना उसी तरह भ्रामक होगा, जैसा कि यह कहना कि रेप नहीं रोक पाने की स्थिति में किसी को उसका मजा लेना चाहिए।' लेकिन चौतरफा इस पर तीखी प्रतिक्रिया से घबराए रंजीत सिन्हा ने सामने आकर बयान पर खेद जताया।

रंजीत सिन्हा की सफाई से असंतुष्ट राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस भेजकर 24 घंटे के भीतर सफाई मांगी है। आयोग की सदस्य निर्मला सामंत प्रभावलकर ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि हम इस मामले में पूरी कार्रवाई करेंगे। लेकिन रंजीत सिन्हा की सफाई के बाद सरकार मामले को ज्यादा तूल देने के मूड में नहीं है। सूचना व प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि सिन्हा के खेद व्यक्त करने के बाद किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं रह गई है। पर विपक्षी दल रंजीत सिन्हा के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि वह सीबीआइ के निदेशक पद पर रहने के लायक नहीं हैं। भाजपा की तरह माकपा नेता वृंदा करात ने भी रंजीत सिन्हा के इस्तीफे की मांग की है।
::मंगलवार को दिया बयान::
'दुष्कर्म नहीं रोक पाने की स्थिति में, उसका मजा लेना चाहिए।'
::बुधवार को दी सफाई:::
'मैं महिलाओं के सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध हूं, अनजाने में मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं खेद जताता हूं।'
---
'यह उनकी बीमार मानसिकता को दर्शाता है और जवाब मिलने के बाद जरूरत पड़ने पर हम सरकार से उन्हें पद से हटाने की सिफारिश भी कर सकते हैं।'
निर्मला सामंत प्रभावलकर, सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग

Source- News in Hindi

Tuesday, 12 November 2013

CBI Director Ranjit Sinha's 'Rape' Remark Sparks Outrage

CBI

नई दिल्ली। देश में सीबीआई को लेकर लगातार बयानबाजी चल रही है। अब तक सीबीआई पर लोग बयान दे रहे थे और अब सीबीआई प्रमुख खुद विवादित बयान देने लगे हैं। सीबीआई के निदेशक रंजीत सिन्हा एक बयान देकर मुश्किल में फंस गए हैं। खेल में सट्टेबाजी को कानूनी मान्यता देने की वकालत करते वक्त सीबीआई के निदेशक ने एक विवादास्पद बयान दे दिया। उन्होंने उदाहरण देते हुए यहां तक कह डाला, 'अगर आप सट्टेबाजी पर प्रतिबंध नहीं लगा सकते तो इसका मतलब यही हुआ जैसे आप बलात्कार को रोक नहीं सकते तो उसे आनंद करते हैं।'
सिन्हा ने यह बयान दिल्ली में जारी सीबीआई सम्मेलन के दूसरे दिन के कार्यक्रम के दौरान दिया। सिन्हा ने सट्टेबाजी की तुलना रेप से की और कहा कि रेप पर रोक नहीं लगा सकते तो इसे 'इंज्वॉय' करते हैं। अगर सट्टेबाजी नहीं रोकी सकती तो उसे कानूनी रूप दे देना चाहिए। सिन्हा के इस बयान की जबर्दस्त आलोचना हो रही है। पूर्व आईपीएस अधिकारी किरन बेदी ने कहा कि रंजीत सिन्हा का यह बयान किसी भी तरह मंजूर करने लायक नहीं है। उन्होंने हैरानी जताई कि इतने बड़े पद पर बैठा व्यक्ति इस तरह का बयान कैसे दे सकता है। बीजेपी की स्मृति ईरानी ने भी रंजीत सिन्हा के इस बयान की आलोचना की।

सट्टेबाजी को कानूनी रूप देने के बारे में उनके विचार पूछे जाने पर सिन्हा ने वरिष्ठ संपादक शेखर गुप्ता से कहा कि देश में सट्टेबाजी को कानूनी रूप देने में कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि राच्यों में लॉटरी चल सकती है, यदि हमारे होलीडे रिसार्ट में कसीनो हो सकते हैं यदि सरकार काला धन के स्वैच्छिक खुलासे की योजना की घोषणा कर सकती है तो सट्टेबाजी को कानूनी रूप देने में क्या नुकसान है। जबकि आपके पास इस पर नजर रखने के लिए प्रवर्तन एजेंसियां हैं। बाद में सीबीआई प्रवक्ता ने एक स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि सिन्हा ने जिस संदर्भ में बयान दिया है वह सट्टेबाजी को कानूनी रूप देने का विचार है।

Source- News in Hindi

Monday, 11 November 2013

Punjab: 7th Class Student Raped by Neighbour

rape

कपूरथला, वरिष्ठ संवाददाता। शेखूपुर गांव में रविवार सुबह एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों ने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह ने रविवार सुबह नौ बजे अपने घर के सामने रहने वाली नाबालिग छात्रा को बहला-फुसला कर अपने घर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता कक्षा सात की छात्रा है। पीड़िता के बयान पर सिटी थाने में आरोपी कुलदीप सिंह निवासी शेखूपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी को काबू करने के लिए छापामारी कर रही है।

नाबालिग से गैंगरेप
फिरोजपुर झिरका, संवाद सहयोगी। गांव बुबलहेड़ी में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई के बयान पर पुन्हाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गांव बुबलहेड़ी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक नवबंर रात्रि को उसकी बहन के साथ गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुन्हाना थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source- News in Hindi

Court Declares Asaram's Son Narayan Sai Proclaimed Absconder

Court declares
सूरत (गुजरात)। पुलिस के साथ लगातार लुकाछिपी का खेल खेल रहे आसाराम के बेटे नारायण साई को अदालत ने सोमवार को भगोड़ा घोषित कर दिया। अगर वह तीस दिन के अंदर हाजिर नहीं होता तो उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। सूरत पुलिस ने सुबह ही कोर्ट में इसके लिए अर्जी दी थी।
दरअसल, सूरत पुलिस पिछले एक महीने से नारायण की तलाश में जुटी है, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे भगोड़ा घोषित करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी। याचिका पर गौर करने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एएस गाधवी ने सीआरपीसी की धारा 82 के तहत नारायण को भगोड़ा घोषित कर दिया। 

कोर्ट ने 30 दिन के भीतर साई को जांच अधिकारी या कोर्ट के समक्ष पेश होने को कहा है। यदि वह पेश नहीं होता है तो सीआरपीसी की धारा 83 के तहत उसकी निजी संपत्ति जब्त की जाएगी।

गौरतलब है कि कोर्ट ने 28 अक्टूबर को नारायण के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चला है। हाल ही में खबर आई थी कि वह अपना हुलिया बदलकर कहीं छुपा हुआ है। 

Source- News in Hindi

Thursday, 7 November 2013

Gang-Raped Victim left the College

hisar gangrape

हिसार, जागरण संवाददाता। डाबड़ा सामूहिक दुष्कर्म कांड की पीड़िता ने कुछ छात्राओं के भद्दे कटाक्ष से आजिज आकर कॉलेज छोड़ दिया है। वह चार सप्ताह से कॉलेज नहीं जा रही है। आरोप है कि उसकी सहपाठी लड़कियां जातिसूचक शब्दों से ताना दे कर उसे मानसिक तौर पर परेशान कर रही हैं। पीड़िता ने कॉलेज प्रशासन से शिकायत करने के अलावा राष्ट्रीय एससी, एसटी आयोग को भी पत्र भेजा है।
आयोग के जोनल डायरेक्टर चंडीगढ़ को भेजी शिकायत में पीड़िता ने लिखा कि 9 सितंबर 2012 को उसके साथ गांव के ही दबंग युवकों ने डाबड़ा गांव के समीप नहर के पास सामूहिक दुष्कर्म किया था। इससे आहत होकर उसके पिता ने आत्महत्या कर ली थी। वह राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। कक्षा में उसे कुछ छात्राएं दुष्कर्म पीड़िता व दलित होने के कारण फब्तियां कसती हैं। उसने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा से शिकायत भी की, लेकिन कोई गौर नहीं किया गया। मजबूर होकर कॉलेज छोड़ना पड़ा। अब वह तीन सप्ताह से कॉलेज नहीं जा रही है।

अधिवक्ता रजत कल्सन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई के लिए प्रशासन सीधा जवाबदेह है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग चंडीगढ़ के जोनल डायरेक्टर का कहना है कि उन्हें पीड़िता की शिकायत मिली है तथा वे इस बारे में कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन से बात करेंगे।
जबकि राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि छात्रा ने शिकायत की थी किंतु किसी का नाम नहीं बताया।

Source- News in Hindi

Wednesday, 6 November 2013

20 Year Old Girl Gangraped in Delhi

girl

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में एक 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
युवती ने इस संबंध में बुधवार को साकेत थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती ने बयान में बताया कि वो अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए 30 अक्टूबर को निकली थी। उसका दोस्त उसे किसी अंजान जगह पर ले गया और अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसे बुधवार को साकेत मेट्रो स्टेशन के पास छोड़ दिया, जिसके बाद पीड़िता थाने मे शिकायत दर्ज कराने पहुंची। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source- News in Hindi

Wednesday, 30 October 2013

Delhi call centre employee gang-raped in Gurgaon, 3 arrested


Delhi

गुड़गांव। दिल्ली और एनसीआर में आए-दिन रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है। गुड़गांव के सेक्टर 46 में एक लड़की से तीन लोगों ने गैंगरेप किया। 19 वर्षीय लड़की कॉल सेंटर में काम करती है।
पुलिस ने बुधवार को गैंगरेप के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान दिनेश, नवीन और सचदेव के रूप में हुई है। बताया जा रही लड़की अपनी सहेली की बर्थडे पार्टी से लौट रही थी। इस घटना के बाद एक बार भी महिला कर्मचारियों को सुरक्षा लेकर पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा किए गए दांवों की पोल खोल गई है। 

 Source: News in Hindi