Showing posts with label New Delhi. Show all posts
Showing posts with label New Delhi. Show all posts

Tuesday, 8 April 2014

LS polls: Ajay Maken eyeing hat-trick from New Delhi constituency

Ajay Maken
Earlier represented by the likes of Atal Bihari Vajpayee and Lal Krishna Advani, the constituency is considered crucial due to its symbolic importance as it houses the country's power centers and Maken, Lekhi and Khaitan are putting up an engrossing fight to grab the seat.
   
"The entire nation's eyes are always fixed on New Delhi seat as it reflects the social characteristic of the country. The party which wins in New Delhi, wins in the country also," says senior BJP leader Arun Jaitley.
   
In the first two Lok Sabhas, the seat was represented by freedom fighter Sucheta Kripalani.

Prime Minister Manmohan Singh was defeated by BJP's Jagmohan in a tight fight in the constituency in the 1999 Lok Sabha polls.
   
In the December 4 Assembly polls, the AAP had won seven out of 10 Assembly seats under the constituency but Maken feels people will vote differently in the Lok Sabha election and AAP's support base has eroded significantly after it quit power in February.
   
In the Assembly polls, Arvind Kejriwal had handed a shock defeat to then Chief Minister Sheila Dikshit in the New Delhi assembly constituency trouncing her by over 25,000 votes.
   
"I have done lot of development work in the area and I am very confident of winning the seat for the third time," says 50-year-old Maken.
   
In 2004, Maken had defeated BJP's Jagmohan while in 2009 he came out victorious against Vijay Goel, also from BJP by nearly two lakh votes.

(Agencies)

Source: Latest News

Wednesday, 15 January 2014

India to face Aussie challenge in HWL


रणविजय सिंह, नई दिल्ली। हॉकी व‌र्ल्ड लीग फाइनल्स में एक अदद जीत के लिए तरस रही भारतीय हॉकी टीम बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पूल 'बी' की शीर्ष टीम ऑस्ट्रेलिया से टकराएगी। वहीं विश्व की नंबर एक टीम जर्मनी का मुकाबला नीदरलैंड्स से और पूल 'बी' में शीर्ष स्थान पर रहने वाली इंग्लिश टीम का मुकाबला बेल्जियम से होगा। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच अर्जेटीना और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

जर्मनी के साथ ड्रॉ खेलने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है। लीग चरण में दो हार और एक ड्रॉ खेलने वाली भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकजुट होकर खेलना होगा। साथ ही पिछली गलतियों के दोहराव से भी बचना होगा। टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से मात खाने वाली सरदार की सेना ने सोमवार को जर्मनी के साथ 3-3 से ड्रॉ खेला था। जर्मनी के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने हर विभाग में शानदार खेल दिखाया। लेकिन भारतीय खिलाड़ी पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं कर सके, जो कि टीम के लिए बड़ी चिंता की बात है। टीम में वीआर रघुनाथ, रूपिंदर पाल सिंह और अमित रोहिदास के रूप में तीन पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ हैं। इसके बावजूद टीम पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं कर पा रही है।
 
विश्व की नंबर दो टीम ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट के पूल 'बी' में दो मैच जीतकर शीर्ष पर है। भारतीय टीम ध्यानचंद स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2010 राष्ट्रमंडल खेलों का फाइनल खेल चुकी है, लेकिन उस मुकाबले में उसे बुरी तरह हार मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक गोल किए थे। भारत को ऐसी किसी भी शर्मनाक स्थिति से बचने के लिए शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाना होगा। 

Thursday, 26 December 2013

Rain in Delhi, Grip of severe cold




नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश होने की वजह से पारे में गिरावट दर्ज की गई। आज सुबह करीब 7 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और हल्की फुहारों के साथ शुरू हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर में तापमान गिर गया है। इससे पहले मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि मौसम में अधिक कोहरा और नमी की मौजूदगी से हल्की बारिश के आसार बने हैं। बारिश होने से वातावरण में छाया कोहरा छंटेगा। इसके साथ ही तापमान में गिरावट भी होगी। 

Read more : News Headline

Thursday, 14 November 2013

CBI Director Ranjit Sinha responds to NCW Notice

rape
नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। दुष्कर्म वाले अपने विवादित बयान पर सार्वजनिक रूप से खेद जता चुके सीबीआइ निदेशक रंजीत सिन्हा ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग को जवाब भेज दिया है। जवाब में उन्होंने बयान पर खेद जताते हुए सफाई दी है।

सीबीआइ निदेशक ने कहा कि वे महिलाओं का सम्मान करते हैं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। लेकिन गलती से उन्होंने बहस के बीच एक कहावत से तुलना करते हुए 'रेप नहीं रोक पाने की स्थिति में उसका मजा लेना चाहिए' कह दिया। उनके कहने का मतलब ऐसा कतई नहीं था। देखना यह है कि राष्ट्रीय महिला आयोग रंजीत सिन्हा की सफाई से संतुष्ट होता है या नहीं।

सिन्हा ने बुधवार को भी अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से खेद जताया था। लेकिन उनके खेद से असंतुष्ट राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस भेजकर 24 घंटे के भीतर जबाव-तलब कर लिया था। आयोग की निर्मला सामंत प्रभावलकर ने कहा कि 'यह उनकी बीमार मानसिकता को दर्शाता है और जबाव मिलने के बाद जरूरत पड़ने पर हम सरकार से उन्हें पद से हटाने की सिफारिश भी कर सकते हैं। लगातार तीन दिन छुंट्टी होने के कारण महिला आयोग अब सोमवार को सिन्हा की सफाई पर विचार करेगा।

Source- Hindi News

Wednesday, 13 November 2013

CBI Director Ranjit Sinha's U-Turn 'rape' Remark

CBI
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। दुष्कर्म को लेकर विवादित बयान देकर फंसे सीबीआइ निदेशक रंजीत सिन्हा ने खेद जताया है, लेकिन उनके खिलाफ लोगों को गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। सीबीआइ निदेशक के खेद से असंतुष्ट राष्ट्रीय महिला आयोग ने उनसे जवाब-तलब किया है। वहीं भाजपा और माकपा ने इस बयान के बाद रंजीत सिन्हा के इस्तीफे की मांग की है।

मंगलवार को खेलों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए कानून बनाने की जरूरत विषय पर चर्चा के दौरान रंजीत सिन्हा ने कह दिया था कि यदि दुष्कर्म नहीं रोक सकते, तो उसका मजा लेना चाहिए। इस बयान पर चौतरफा आलोचनाओं से घिरे रंजीत सिन्हा ने पहले तो स्पष्टीकरण जारी कर विवाद शांत करने की कोशिश की। उनके अनुसार चर्चा के दौरान उन्होंने खेलों में संट्टेबाजी को इजाजत देने के कानून बनाने का समर्थन यह कहते हुए किया था कि कानून लागू करने में कठिनाई का मतलब यह नहीं है कि उसे बनाया ही नहीं जाना चाहिए। 'ऐसा करना उसी तरह भ्रामक होगा, जैसा कि यह कहना कि रेप नहीं रोक पाने की स्थिति में किसी को उसका मजा लेना चाहिए।' लेकिन चौतरफा इस पर तीखी प्रतिक्रिया से घबराए रंजीत सिन्हा ने सामने आकर बयान पर खेद जताया।

रंजीत सिन्हा की सफाई से असंतुष्ट राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस भेजकर 24 घंटे के भीतर सफाई मांगी है। आयोग की सदस्य निर्मला सामंत प्रभावलकर ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि हम इस मामले में पूरी कार्रवाई करेंगे। लेकिन रंजीत सिन्हा की सफाई के बाद सरकार मामले को ज्यादा तूल देने के मूड में नहीं है। सूचना व प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि सिन्हा के खेद व्यक्त करने के बाद किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं रह गई है। पर विपक्षी दल रंजीत सिन्हा के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि वह सीबीआइ के निदेशक पद पर रहने के लायक नहीं हैं। भाजपा की तरह माकपा नेता वृंदा करात ने भी रंजीत सिन्हा के इस्तीफे की मांग की है।
::मंगलवार को दिया बयान::
'दुष्कर्म नहीं रोक पाने की स्थिति में, उसका मजा लेना चाहिए।'
::बुधवार को दी सफाई:::
'मैं महिलाओं के सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध हूं, अनजाने में मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं खेद जताता हूं।'
---
'यह उनकी बीमार मानसिकता को दर्शाता है और जवाब मिलने के बाद जरूरत पड़ने पर हम सरकार से उन्हें पद से हटाने की सिफारिश भी कर सकते हैं।'
निर्मला सामंत प्रभावलकर, सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग

Source- News in Hindi

Monday, 11 November 2013

Delhi Gang-Rape Case: Convicts Invoke Mahatma Gandhi to Oppose Death Penalty

नई दिल्ली। अभियुक्त विनय और अक्षय के अधिवक्ता एपी सिंह ने अपनी जिरह के दौरान कहा कि महात्मा गांधी जी के प्रयासों से देश को आजादी मिली। महात्मा गांधी का कहना था कि किसी इंसान की जान लेने का अधिकार केवल भगवान को है, क्योंकि वह जीवन भी प्रदान करता है। अपराधी को माफी प्रदान कर उसे सुधार का मौका देना चाहिए।
यही कारण था कि महात्मा गांधी ने खुद पर गोली चलाने वाले नाथूराम गोडसे को भी माफ कर दिया था। बचाव पक्ष ने कहा कि इसी तरह से विनय शर्मा को भी सुधार का मौका प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधी की मौत किसी समस्या का हल नहीं है, अगर फांसी की सजा देने से इस तरह के अपराध की पुनरावृत्ति रुक जाती तो अपराध खत्म हो चुका होता।

Source- News in Hindi

'Delhi Gang-Rape Accused Beaten, Hand Broken In Jail'

december 16 gang rape case
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। देश-दुनिया में चर्चित रहे वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म मामले में फांसी की सजा पा चुके दोषी विनय शर्मा पर तिहाड़ जेल में रविवार रात हमला हो गया। हमले में उसका एक हाथ टूट गया और सिर पर भी चोटें आई। विनय ने जेल अधिकारियों पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है।

मामले के दोषियों मुकेश, पवन, विनय और अक्षय को सोमवार को हाई कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। विनय के हाथ पर प्लास्टर था और सिर में पट्टी बंधी हुई थी। अदालत ने जब इसका कारण पूछा तो विनय ने बताया कि रात को बैरक में दो लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।

खंडपीठ ने विनय को इसकी शिकायत जेल के विजिटर जज से करने को कहा। गौरतलब है कि इस मामले के दोषियों को निचली अदालत द्वारा फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। इन दिनों हाई कोर्ट में सजा पर जिरह चल रही है।

Source- News in Hindi

Thursday, 7 November 2013

Jagriti Made me Eat like a Dog: Maid

maid murder

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बसपा सांसद धनंजय सिंह के सरकारी आवास में काम करने वाली दूसरी घरेलू सहायिका मीना भी उनकी पत्नी डॉ. जागृति की क्रूरता की शिकार थी। पिटाई के चलते जान गंवाने वाली घरेलू सहायिका रेखा को बचाने के लिए जब भी वह बीच में पड़ती, उसकी भी जमकर पिटाई होती। भरी आंखों से मीना ने बताया कि भइया (सांसद) भी हमेशा चुपचाप देखते रहते थे, कुछ नहीं बोलते थे। मीना के शरीर पर जख्मों के इतने निशान हैं कि किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। उसके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर है। जागृति ने माचिस से कई बार मीना के बाल जलाए थे। उसके सिर के आधे बाल अभी तक जले हुए हैं।
उपचार के लिए आरएमएल अस्पताल में भर्ती मीना ने बृहस्पतिवार को बताया कि 'दीदी (जागृति) शाम को घर आतीं तो पता नहीं क्यों गुस्सा रहती थीं। उनके सामने जो भी पड़ता, उसकी शामत पक्की होती थी। दीदी किसी न किसी बात पर कमी निकाल कर मुझे, राखी और नाबालिग नौकर को इतना पीटती थी कि कई-कई दिन तक शरीर दर्द करता था। गलती होने पर खाने के समय वह अचानक हम लोगों के बीच आ जाती और कहती कि कुत्ता बनो और बिना हाथ लगाए सीधे मुंह से खाना खाओ। हम रोते या मना करते तो डंडे से बेरहमी से पिटाई कर देती थी।' उसके मुताबिक, कभी-कभी सांसद भी उनकी पिटाई कर देते थे। नई दिल्ली जिले के डीसीपी एसबीएस त्यागी ने बताया कि कुछ महीने पूर्व जागृति ने गर्म प्रेस मीना के पेट पर रख दी थी, जिसका घाव अब तक भर नहीं पाया है। हाल ही में किसी गलती पर मीना के दोनों कूल्हों को भी गर्म प्रेस से दागा था, जिसकी वजह से वह अपने बल पर उठने-बैठने में अब तक असमर्थ है। डॉक्टरों का कहना है कि मीना को इलाज के लिए काफी समय तक अस्पताल में रहना होगा। दूसरी तरफ, मेडिकल बोर्ड गठित न होने के कारण रेखा का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को भी नहीं हो पाया। मीना और राखी दोनों 24 परगना, कोलकाता की हैं। 

घर का खाना खा रहे धनंजय
सांसद धनंजय व जागृति को चाणक्यपुरी थाने में अलग-अलग कमरे में रखा गया है। सूत्रों की मानें तो धनंजय घर से खाना मंगवा रहे हैं, जबकि जागृति को मेस का खाना दिया जाता है। उन्हें रिश्तेदारों व परिचितों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। बुधवार रात दोनों को ठीक से नींद नहीं आई। वह कई बार जगे और बेचैनी महसूस करते रहे। दोनों पांच दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। 

बाल आयोग ने मांगी रिपोर्ट
दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने पुलिस को पत्र लिखकर नाबालिग नौकर की पिटाई से संबंधित जांच रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने मांग की कि अगर नाबालिग का यौन उत्पीड़न हुआ हो तो तत्काल पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। वहीं, आरएमएल अस्पताल प्रशासन ने भी पुलिस से रिपोर्ट मांगी है ताकि वह अपने यहां कार्यरत डॉ. जागृति पर विभागीय कार्रवाई कर सके।

Source- News in Hindi

Gang-Raped Victim left the College

hisar gangrape

हिसार, जागरण संवाददाता। डाबड़ा सामूहिक दुष्कर्म कांड की पीड़िता ने कुछ छात्राओं के भद्दे कटाक्ष से आजिज आकर कॉलेज छोड़ दिया है। वह चार सप्ताह से कॉलेज नहीं जा रही है। आरोप है कि उसकी सहपाठी लड़कियां जातिसूचक शब्दों से ताना दे कर उसे मानसिक तौर पर परेशान कर रही हैं। पीड़िता ने कॉलेज प्रशासन से शिकायत करने के अलावा राष्ट्रीय एससी, एसटी आयोग को भी पत्र भेजा है।
आयोग के जोनल डायरेक्टर चंडीगढ़ को भेजी शिकायत में पीड़िता ने लिखा कि 9 सितंबर 2012 को उसके साथ गांव के ही दबंग युवकों ने डाबड़ा गांव के समीप नहर के पास सामूहिक दुष्कर्म किया था। इससे आहत होकर उसके पिता ने आत्महत्या कर ली थी। वह राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। कक्षा में उसे कुछ छात्राएं दुष्कर्म पीड़िता व दलित होने के कारण फब्तियां कसती हैं। उसने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा से शिकायत भी की, लेकिन कोई गौर नहीं किया गया। मजबूर होकर कॉलेज छोड़ना पड़ा। अब वह तीन सप्ताह से कॉलेज नहीं जा रही है।

अधिवक्ता रजत कल्सन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई के लिए प्रशासन सीधा जवाबदेह है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग चंडीगढ़ के जोनल डायरेक्टर का कहना है कि उन्हें पीड़िता की शिकायत मिली है तथा वे इस बारे में कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन से बात करेंगे।
जबकि राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि छात्रा ने शिकायत की थी किंतु किसी का नाम नहीं बताया।

Source- News in Hindi

Wednesday, 6 November 2013

All citizen to right to protection : Raj Babbar on Narendra Modi

Modi Protection

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद व पार्टी प्रवक्ता राज बब्बर द्वारा मोदी की सुरक्षा पर दिए गए बयान से वे एक फिर विवादों में घिर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि 'मोदी से लेकर अजमल कसाब तक सबको सुरक्षा का अधिकार है'।
भूल का अहसास होते ही उन्होंने इसे सुधारने की कोशिश की और कहा कि उन्होंने मोदी और कसाब के बीच तुलना नहीं किया है, बल्कि सिर्फ उदाहरण दिया है। यूं तो सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया जा चुका था कि मोदी को पर्याप्त सुरक्षा दी गई है। लेकिन मोदी के साथ कसाब का नाम लेना राजनैतिक माहौल गर्म कर सकता है। ज्ञात हो कि कसाब को मुंबई आतंकी हमले में फांसी दी जा चुकी है।
पटना में रैली के दौरान हुए धमाकों से चिंतित भाजपा ने अपने पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी [नमो] के लिए भी प्रधानमंत्री के ही समकक्ष सुरक्षा की मांग की है। हालांकि, सरकार की ओर से भी यह स्पष्ट कर दिया गया है कि मोदी की सुरक्षा पर्याप्त है और फिलहाल उसे बढ़ाने या एसपीजी सुरक्षा कवच देने का कोई विचार नहीं है।
भाजपा की सुरक्षा बढ़ाने की मांग को केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने खारिज कर दिया। वहीं, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि मोदी को एनएसजी सुरक्षा प्राप्त कई अन्य विशिष्ट लोगों के मुकाबले अभी भी तीन-चार गुनी ज्यादा सुरक्षा दी जा रही है।

Source- News in Hindi

Jagriti Singh: 'Hot-Head, Egoist And Insecure'

maid murder

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजनीति में विफलता, सांसद पति की बेरुखी व अन्य हालात ने डॉक्टर जागृति को एकाकीपन के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया। रही सही कसर उसके पिता की सड़क हादसे में मौत ने पूरी कर दी। शादी के चार साल के अंदर जीवन में आए कई उतार-चढ़ावों के कारण उसका स्वभाव आक्रामक हो गया। वह इतनी क्रूर हो गई कि बात-बात पर अपने नौकरों की बेरहमी से पिटाई करने लगी।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में जागृति जौनपुर के रारी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय लड़ी थी। 50 हजार वोट मिलने के बाद भी वह हार गई। इससे वह परेशान रहने लगी। इसके बाद से ही उसके पति से संबंध बिगड़ने लगे। वह सांसद के 175, साउथ एवेन्यू, चाणक्यपुरी वाले सरकारी आवास में अकेले रहने लगी। तीन साल पहले बेटे के जन्म के बाद जागृति की दिक्कतें बढ़ गई। दबंग धनंजय सिंह जब जौनपुर से दिल्ली आते तो उनके साथ हर तरह के लोग आते थे। इससे नाखुश जागृति पति से कहती थी कि इससे उसके बेटे पर गलत प्रभाव पड़ेगा। विचारों में मतभेद के कारण सांसद ने गत जून में तलाक के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दायर की थी।

बताया जाता है कि जागृति अक्सर सुबह कंस्टीट्यूशन क्लब स्थित जिम जाती थी। बेटे को साथ लेकर जिम में जाने के कारण उसका कुछ महीने पहले एक अन्य सांसद से झगड़ा हो गया था। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला कि जागृति पहले भी उग्र मिजाज की थी। पिटाई के दौरान नौकरों का खून निकल आने पर वह कहती थी कि उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। घर के नौकर-नौकरानी को बाहर निकलने पर सख्त मनाही थी। जब वह खुद बाहर जाती थी, तो मुख्य द्वार पर ताला जड़ देती थी। 

मीना को भिजवा दिया था साले के घर
राखी के मौत की जानकारी मिलने पर सांसद धनंजय सिंह जब जौनपुर से दिल्ली आए तो उन्होंने सबसे पहले 38 वर्षीय दूसरी नौकरानी मीना को अपने साले के घर भिजवा दिया था। उसके शरीर पर भी गर्म प्रेस से जलाने के निशान मिले हैं। राखी व मीना दोनों मुस्लिम हैं किंतु दोनों ने हिंदू नाम रख लिए थे। पुलिस ने मीना के बयान भी मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज करवा दिए हैं।

Source- News in Hindi

Jairam Attack on Narendra Modi

jairam ramesh

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। केंद्र सरकार के तेज-तर्रार मंत्री जयराम रमेश की साफगोई एक बार फिर कांग्रेस को भारी पड़ रही है। निशाना तो उन्होंने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर साधा। मगर वह लगा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को। मोदी को तानाशाह बताने के साथ-साथ उन्होंने राहुल की मौजूदा रणनीति से असहमति जताते हुए सवाल उठा गए। इतना ही नहीं जयराम का बयान लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार की आशंका को भी दर्शा गया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस इस दफा हारी तो अगली बार राहुल के पास वापसी का मौका भी होगा।
सरकार के साथ-साथ कांग्रेस में भी जयराम का कद खासा बढ़ा है। राहुल के साथ उनकी नजदीकी का असर है कि सभी चुनाव समितियों का उन्हें समन्वयक भी बना दिया गया है। यह अलग बात है कि बीच-बीच में जयराम रमेश के बयानों पर कांग्रेस बगले झांकती नजर आती है। इस दफा भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते-करते जहां वह हल्की भाषा का इस्तेमाल कर गए। वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदा रणनीति पर भी सवाल उठा गए। एक विदेशी न्यूज एजेंसी को दिया गया जयराम का साक्षात्कार फिलहाल कांग्रेस में खासा चर्चा का सबब बना हुआ है। 

जयराम ने इस साक्षात्कार में मौजूदा समय में राहुल गांधी के संगठन में बदलावों पर उठ रहे सवालों पर पार्टी के भीतर चल रही बेचैनी को जाहिर कर दिया। उन्होंने कहा कि वह आगे की सोच रहे हैं, लेकिन पहले चुनाव देखने चाहिए। इसके आगे वह यह भी कह गए कि कांग्रेस यदि हार गई तो भी राहुल गांधी वापसी कर सकते हैं, जबकि मोदी हारे तो वह खत्म हो जाएंगे। हालांकि, वह मोदी की बढ़ती लोकप्रियता की बात मानने के साथ-साथ अगले चुनावों को लेकर कांग्रेस की आशंका को भी जता गए। जयराम ने कहा कि मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है, लेकिन वह कांग्रेस के लिए खतरा नहीं हैं।
मोदी ने अपनी पार्टी को हाशिये पर कर दिया है। राहुल की सियासत पर सवाल उठाने के बाद भाजपा पर हमला करने में जयराम भाषाई मर्यादा लांघ गए। रमेश के बयान पर कांग्रेस को सफाई देना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर पार्टी प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा, 'मैंने उनका बयान नहीं देखा। मैंने कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।' वहीं, भाजपा ने इसे चुनाव से पहले हार मान लेने वाला बयान करार दिया है।
'राहुल बहुत दूर तक देख रहे हैं। व्यवस्था के साथ कांग्रेस को आगे के लिए तैयार कर रहे हैं। मेरा कहना है कि उन्हें फिलहाल ये प्रयास आने वाले चुनाव को ध्यान में रखकर करने चाहिए।'
- जयराम रमेश, केंद्रीय मंत्री
-
-यह प्रमाणित तथ्य है कि राहुल गांधी सीखने में बहुत समय ले रहे हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ता हताश हो गए हैं क्योंकि राहुल गांधी नेतृत्व प्रदान करने की उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे।
- कैप्टन अभिमन्यु, भाजपा प्रवक्ता

Source- News in Hindi

Tuesday, 5 November 2013

BSP MP Dhananjay Singh: Maid Beaten to Death, Minor Tortured

BSP MP

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बसपा सांसद धनंजय सिंह की पत्‍‌नी डॉ. जागृति सिंह जिस तरीके से घरेलू सहायिका राखी व 17 वर्षीय घरेलू सहायक की बेरहमी से पिटाई करती थी, उसे जानकर हर किसी के रोंगटें खड़े हो सकते हैं। दोनों को सांसद ने एक साल पहले नौकरी पर रखा था।
राखी को जहां दक्षिण दिल्ली के एजेआर प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से रखा गया था, वहीं नाबालिग को परिचित के माध्यम से नौकरी पर रखा गया था। नाबालिग बनारस के पास एक गांव का रहने वाला है। इनके अलावा सांसद ने मीणा नाम की एक अन्य घरेलू सहायिका को भी नौकरी पर रखा हुआ था, जो राखी की हत्या किए जाने के बाद 4 नवंबर को भाग गई।
पुलिस के मुताबिक, वैसे तो विधायक की पत्‍‌नी नाबालिग की अकसर बेरहमी से पिटाई करती थी। लेकिन एक नवंबर से तीन नवंबर तक वह दोनों की नियमित पिटाई कर रही थी। दीपावली वाले दिन डॉ. जागृति ने राखी की लाठी से बुरी तरह पिटाई की थी। चोट लगने से जब वह बेहोश होकर गिर गई, तब उन्होंने मारना छोड़ दिया। कुछ देर बाद उन्होंने इलेक्ट्रोल पाउडर का घोल राखी को पिलाने की कोशिश की थी। उसके बेहोश होने से जब राखी ने मुंह नहीं खोला तो जागृति को लगा कि वह ड्रामा कर रही है। तब उन्होंने राखी के मुंह में जोर से चम्मच घुसेड़ दिया था, जिससे उसके कई दांत टूट गए थे। राखी की छाती पर चढ़कर दोनों पैर से कई बार दबाया था। जिससे वह और बुरी तरह घायल हो गई थी। देर रात ही तड़प-तड़प कर राखी ने दम तोड़ दिया था।

दिनभर सांसद ने दी धमकी
नाबालिग ने बयान में कहा है कि राखी की मौत होने पर सांसद व जागृति उसे दिनभर बैठाकर धमकी देते रहे कि अगर उसने किसी के पास भी मुंह खोला तो वे लोग उसके पूरे परिवार को खत्म करवा देंगे। जागृति ने दोनों को घर से कहीं भी बाहर निकलने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा था। 

गर्म प्रेस से दाग दिया था
जब नाबालिग के बाल बढ़ जाते थे तब वह राखी से इस्तेमाल किया हुआ रेजर से उसके बाल मुड़वा देती थी। बात-बात में जागृति दोनों के गर्दन पकड़ नोंच डालती थी। नाबालिग ने बताया कुछ समय पूर्व जागृति ने उसके पैर व प्राइवेट पार्ट पर गर्म प्रेस से जला डाला था। 

वह अकसर दोनों को डराती थी कि अगर वे घर से बाहर निकलेंगे तो उन्हें उनकी कोठी में तैनात नागालैंड पुलिस के जवान गोली मार देंगे। चौंकाने वाली बात यह है कि जागृति ने अपने घर में 20 सीसीटीवी कैमरे लगा रखी है। वह सर्वेट क्वार्टर के बाथरूम में भी सीसीटीवी कैमरे लगा रखी है। इसके पीछे उनका मकसद क्या था पुलिस उसका पता लगा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व जागृति ने एक बार राखी व नाबालिग को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। तब उन्होंने दोनों की दिनभर पिटाई की थी।

Source- News in Hindi

She Beat Rakhi on Every Occasion

maid murder

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पुलिस टीम ने जब घर में काम करने वाले किशोर से पूछताछ की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। नाबालिग के शरीर पर जगह-जगह प्रेस से जलाए जाने के निशान थे। पूरा शरीर सूजा हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नाबालिग ने बताया कि दीपावली की रात डॉ. जागृति सिंह ने खाने को लेकर हुए विवाद में उसकी और राखी की जमकर पिटाई की थी। बताया जाता है कि डॉ. जागृति ने राखी को प्रेस तथा घर में सजावट के लिए रखे बारहसिंगा के सिर तथा छड़ी से जमकर पीटा था और बीच में आए नाबालिग की भी उन्होंने पिटाई की थी।
मूलरूप से गोरखपुर की रहने वाली डॉ. जागृति सांसद की दूसरी पत्नी हैं। बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की डिग्री हासिल कर चुकी जागृति राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट हैं। डॉ. जागृति के पिता परियोजना अधिकारी हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो जागृति सिंह के खिलाफ साउथ एवेन्यू पुलिस चौकी में घरेलू सहायक-सहायिकाओं की पिटाई की शिकायत पहले भी मिलती रही है लेकिन मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण अक्सर बात दब जाती थी। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने जागृति के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, नाबालिग को बंधक बनाकर जबरन घर का काम कराने, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जागृति का हुआ था प्रेम विवाह
छात्र राजनीति के जरिये राजनीति में कदम रखने वाले धनंजय सिंह ने 2006 में मीनू नाम की युवती से विवाह किया था। लेकिन शादी के एक साल बाद ही लखनऊ स्थिति गोमती नगर में 2007 में मीनू की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई थी। बताया जाता है कि मीनू ने इसलिए खुदकुशी की थी क्योंकि उस दौरान धनंजय का डॉ. जागृति से प्रेम संबंध चल रहा था। उसी दौरान डॉ. जागृति लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रही थी। धनंजय उस समय विधायक थे जिससे वह भी लखनऊ में रह रहे थे। मीनू की मृत्यु के बाद 2009 में सांसद ने जागृति से प्रेम विवाह कर लिया था। लेकिन पिछले कुछ महीने से उनके तलाक की प्रक्रिया अदालत में जारी है।

चल रहा था मनमुटाव
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से सांसद धनंजय सिंह और डॉ. जागृति सिंह के रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे थे। दोनों की तलाक की प्रक्रिया भी आरंभ हो चुकी थी। सांसद अपनी इस कोठी में रहने के बजाय समीप की एक अन्य कोठी में रहते हैं। लिहाजा वह इस हत्याकांड से पल्ला झाड़ने की भरपूर कोशिश करते रहे।
मैडम अक्सर 17 वर्षीय घरेलू सहायक व घरेलू सहायिका राखी की पिटाई करती रहती थीं। एक बार राखी ने जब फोन से अपनी मां से बात कर ली थी तब उन्होंने उसकी खूब पिटाई की थी। वह चप्पल, लात-घूंसे व सामने आने वाली किसी भी चीज को लेकर उनसे मारपीट करती थीं। एक बार उन्होंने मेरी भी पिटाई कर दी थी।' -आजाद, इलेक्ट्रीशियन
पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। नाबालिग घरेलू सहायक से भी पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले में सांसद की भूमिका का भी पुलिस पता लगा रही है।' -एसबीएस त्यागी, पुलिस उपायुक्त, नई दिल्ली जिला


Source- News in Hindi