नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। देश-दुनिया में चर्चित रहे वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म मामले में फांसी की सजा पा चुके दोषी विनय शर्मा पर तिहाड़ जेल में रविवार रात हमला हो गया। हमले में उसका एक हाथ टूट गया और सिर पर भी चोटें आई। विनय ने जेल अधिकारियों पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है।
मामले के दोषियों मुकेश, पवन, विनय और अक्षय को सोमवार को हाई कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। विनय के हाथ पर प्लास्टर था और सिर में पट्टी बंधी हुई थी। अदालत ने जब इसका कारण पूछा तो विनय ने बताया कि रात को बैरक में दो लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।
खंडपीठ ने विनय को इसकी शिकायत जेल के विजिटर जज से करने को कहा। गौरतलब है कि इस मामले के दोषियों को निचली अदालत द्वारा फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। इन दिनों हाई कोर्ट में सजा पर जिरह चल रही है।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment