Monday, 11 November 2013

Confusion to Dig in Daundiyakhedha

Unnao

उन्नाव, जागरण संवाददाता। राजा राव रामबख्श सिंह के किले में खुदाई का काम सोमवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते नहीं हुआ। 18 अक्टूबर से चल रही खजाने की खोज में अब तक कुछ भी न मिलने से निराश पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम फिलहाल इस बात पर मौन है कि आगे कितनी खुदाई होगी। यह चालू रहेगी या बंद होगी। प्रशासन के अधिकारी भी एएसआइ के पाले में गेंद डालकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

हालांकि, मंगलवार को यहां फिर काम शुरू होने की बात कही जा रही है। एएसआइ के सहायक अधीक्षक राजेंद्र यादव ने बताया कि अभी तक उनको खुदाई बंद करने का आदेश नहीं मिला है। जब आदेश आएगा तभी काम बंद होगा। दूसरी ओर खुदाई कार्य को लेकर उत्पन्न असमंजस की स्थिति के बीच डौंडियाखेड़ा में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

सोना निकलेगा या नहीं, खजाने की खोज को लेकर चल रहे काम क्या अब बंद हो जाएगा। संत शोभन सरकार की भविष्यवाणी का अब क्या होगा। सरकार संत को मौके में लेकर जाकर खुदाई करा सोना निकलाने पर राजी होगी या नहीं, इन सारे सवालों पर लोगों में बहस होती रही।
अब सिर्फ दो मीटर और खुदाई

एएसआइ के निदेशक सैय्यद जमाल अहमद ने जागरण से बातचीत में बताया कि किले की खुदाई जैसे ही दूसरे प्वाइंट पर छह मीटर पहुंच जाएगी, बंद कर दी जाएगी। यहां बहुत कुछ हासिल नहीं हुआ। इस कारण खुदाई का कोई औचित्य नहीं रह गया। जीएसआइ की रिपोर्ट में नॉनमैग्नेटिक धातु होने की बात को स्वीकारते हुए उन्होंने कहा, जीएसआइ की रिपोर्ट उनके पास है लेकिन उस रिपोर्ट पर खुदाई का काम नहीं कर रहे। यहां खुदाई का एएसआइ का अपना निर्णय है।

Source- News in Hindi

No comments:

Post a Comment