लखनऊ। लखीमपुर खारी जिले के मोहम्मदी में एक सिपाही ने युवती को शादी का झांसा देकर करीब दो वर्ष तक दुष्कर्म किया। सिपाही की शादी तय होने पर युवती ने पुलिस अधीक्षक को अपनी फरियाद सुनाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम में रहने वाली युवती ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार को दिए प्रार्थनापत्र में कहा था कि करीब दो वर्ष पूर्व कोतवाली में तैनात एक सिपाही का उसके घर आना जाना था। आरोप है कि एक जनवरी 2012 को सिपाही घर आया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर सिपाही ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया।
युवती का कहना है कि सिपाही उसे शादी का झांसा देकर तीन माह पहले लखीमपुर ले आया और किराये के एक मकान में रखकर तीन माह तक दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच सिपाही के परिवार वालों ने उसका विवाह दूसरी जगह तय कर दिया। सिपाही की शादी 20 नवंबर को होनी है, जिसकी सूचना युवती को मिलने पर जब उसने विरोध जताया तो सिपाही ने उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी। एसपी ने युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
पुलिस ने सिपाही के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिपाही बरेली के ग्राम बरौर थाना नवाबगंज का रहने वाला है। अभी वह पुलिस लाइंस में तैनात है।
Source- Hindi News
Source- Hindi News
No comments:
Post a Comment