Showing posts with label Associated Press. Show all posts
Showing posts with label Associated Press. Show all posts

Monday, 18 November 2013

Nepal Votes on Today for Another Constituent Assembly

Nepal votes

विश्वदीपक त्रिपाठी, महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल की फिजा चुनावी रंग से सराबोर हो गई है। राजनीतिक अनिश्चितता को खत्म करने के लिए एक बार फिर आज संविधान सभा के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारत-नेपाल की सीमा सील कर दी गई है। 

चुनाव में खलल डालने की सीपीएन माओवादी नीत गठबंधन की धमकियों और हिंसा की कोशिशों को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। 'नए नेपाल' के निर्माण के नारे के साथ संविधान सभा के चुनाव में 133 सियासी दल हिस्सा ले रहे हैं लेकिन मुख्य मुकाबला पांच दलों के बीच सिमटता दिख रहा है।

माओवादी नेता प्रचंड के नेतृत्व वाली एकीकृत नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी [माओवादी], सुशील कोइराला की अगुवाई वाली नेपाली कांग्रेस व झलनाथ खनाल के नेतृत्व वाली एमाले के बीच नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में मुख्य मुकाबला हो रहा है। कुछ सीटों पर मधेशी व निर्दलीय भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। संविधान सभा के लिए कुल 601 सीटों में से केवल 240 सीटों पर मतदान हो रहा है। 

नेपाल की तराई के 22 जिलों में 70 लाख भारतीय मूल के मधेशी हैं। मधेश समर्थकों को 2007 के चुनाव में महज 22 सीटों से संतोष करना पड़ा था। इस बार उपेंद्र यादव के नेतृत्व वाले मधेशी जनाधिकार फोरम और कमल थापा की राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक पार्टी जोर आजमाइश कर रही है। मधेशी जनाधिकार फोरम ने तो मधेशियों के प्रभाव वाले 22 जिलों की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारा है।

Source- News in Hindi

Sunday, 17 November 2013

Youth Gets 10 Years Jail for Abducting, Raping Girl

rape in delhi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली में शादीशुदा युवक द्वारा शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में कराया। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर समयपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें: 15 माह की बच्ची के साथ दरिंदगीआरोपी की पहचान राणा पार्क निवासी 26 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। वह दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने उसे शनिवार को रोहिणी कोर्ट स्थित महानगर दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया, जहां उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 16 वर्षीय लड़की बादली में परिवार के साथ रहती है।
करीब डेढ़ महीने पूर्व पीड़िता समयपुर चौक स्थित केंद्र पर आधार कार्ड बनवाने के लिए गई थी। बताया जाता है कि यह केंद्र एक नेता के कार्यालय में चल रहा था। वहीं उसे अजय मिला। बातचीत के दौरान दोनों में परिचय हुआ और एक-दूसरे से मोबाइल पर बातचीत करने लगे। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई।
पीड़िता ने बताया कि युवक ने उसे कहा कि वह उससे प्रेम करता है और शादी करना चाहता है। वह उसके झांसे में आ गई। बाद में युवक उसे आजादपुर इलाके स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने कई बार अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने शादी करने का दबाब बनाया तो वह कुछ दिनों तक टालमटोल करता रहा। वह बार-बार उस पर दबाव बनाती रही, लेकिन चार दिन पूर्व आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया।

Source- Hindi News

Monday, 11 November 2013

Tennis is in my DNA Says Federer and Not Thinking About Retirement

Roger Federer

लंदन। एक तरफ जहां क्रिकेट जगत के महानायक सचिन तेंदुलकर अपने 24 साल के लंबे क्रिकेट करियर के बाद संन्यास लेने जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सचिन के ही फेवरेट व दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं, कि अभी वह संन्यास नहीं लेंगे। इस साल बुरी फॉर्म से जूझ रहे स्विट्जरलैंड के स्टार रोजर फेडरर का कहना है टेनिस उनके डीएनए में है और सत्र में खराब प्रदर्शन के बावजूद उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। रविवार को फेडरर को साल के अंतिम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में राफेल नडाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
17 बार के ग्रैंडस्लैप चैंपियन फेडरर को इस सत्र में कई हार झेलनी पड़ी है और इस साल वह करियर की सबसे खराब रैंकिंग पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। लगभग एक दशक तक पुरुष टेनिस पर राज करने वाले फेडरर को सलाह दी जाने लगी कि उन्हें संन्यास लेकर अपनी जुड़वां बेटियों के साथ समय बिताना चाहिए, लेकिन इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने कहा कि यह विकल्प नहीं है, क्योंकि इस खेल के प्रति उनका लगाव पहले की तरह बना हुआ है। फेडरर ने कहा कि मेरे लिए टेनिस आज भी वही है, जो बचपन में हुआ करता था। यह ऐसा खेल है, जो मेरे डीएनए में रहा। यह सही है कि जब मैं 12 साल का था, तब से आज में अंतर है लेकिन मैं खेल का पूरा लुत्फ उठा रहा हूं। अहम बात यह है कि आप कब खेलना छोड़ेंगे? अभी आप युवा हो तो फिर क्यों इतनी जल्दी खेलना छोड़ोगे? केवल इसलिए संन्यास क्यों लिया जाए, क्योंकि मुझे टेनिस के अलावा जिंदगी में और काम भी करने हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुझे अब भी किसी एक को चुनना हो तो मैं खेल का चयन करूंगा। जब तक मेरी यह पसंद बनी रहेगी, मैं खेलना जारी रखूंगा।

Wednesday, 30 October 2013

Vietnamese activist convicted for Facebook posts


Vietnamese

हनोई/रियाद। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर सरकार विरोधी टिप्पणी करने पर वियतनाम में जहां एक व्यक्ति को 15 महीने घर में नजरबंद रखने की सजा सुनाई गई है वहीं सऊदी अरब में पैगंबर मुहम्मद साहब के साथ काल्पनिक बातचीत को ट्विटर पर पोस्ट करने पर 2012 से जेल में बंद ब्लॉगर को मंगलवार को रिहा कर दिया गया।

वियतनाम के दक्षिणी प्रांत लांग एन की एक कोर्ट में एक दिन की सुनवाई के बाद 30 वर्षीय दिन्ह नहत उय को यह सजा सुनाई गई। सरकार विरोधी प्रचार करने पर उसके भाई को जेल में डाल दिए जाने के खिलाफ उय ने इंटरनेट पर अभियान चला रखा था जिसके लिए उसे यह सजा दी गई। उय के वकील हा हुए सन ने बताया कि उसे 15 महीने की सजा सुनाई गई है जिसे निलंबित रखा गया है।

जबकि सऊदी अरब में 20 वर्षीय हमजा काशगरी नामक युवक ने अपनी इस कल्पना को ट्विटर पर पोस्ट किया था। इसके बाद कुछ कट्टपंथियों द्वारा जान से मार दिए जाने की धमकी मिलने पर वह पिछले वर्ष फरवरी में मलेशिया भाग गया था। कुछ दिन बाद ही वहां से उसका प्रत्यर्पण करा कर सऊदी लाया गया और जेल में डाल दिया गया। हमजा के एक दोस्त ने बताया कि बीस महीने बाद मंगलवार सुबह उसे जेल से रिहा कर दिया गया।

 Source: News in Hindi