जागरण संवाददाता, किशनगंज। स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के बाद मशहूर संगीतकार रवींद्र जैन ने भी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि देश में मोदी की लहर चल रही है। जब किसी की लहर और हवा चलती है तो उसमें सभी बह जाते हैं।
हिंदी समेत विभिन्न भाषाओं की दो सौ से अधिक फिल्मों में संगीत देने वाले जैन ने 'जागरण' से कहा कि वह मोदी से कई बार मिल चुके हैं। देश में अपराध, भ्रष्टाचार व आतंक का बोलबाला बढ़ा है। ऐसे में सभी को साथ लेकर चलने और देश के विकास के लिए काम करने वाले व्यक्ति को ही देश की कमान सौंपनी चाहिए।
भाजपा में पहले अटल बिहारी वाजपेयी सर्वमान्य नेता थे। फिलहाल मोदी ही लोगों की पसंद हैं, हालांकि गोधरा कांड के बाद से उन्हें मुसलमानों का पर्याप्त समर्थन नही मिल रहा है।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment