Showing posts with label Rajnath Singh. Show all posts
Showing posts with label Rajnath Singh. Show all posts

Thursday, 30 October 2014

Centre makes reconciliatory effort to end Assam-Nagaland row

At a high-level meeting, chaired by Home Minister Rajnath Singh and attended by Chief Ministers Tarun Gogoi (Assam) and T R Zeliang (Nagaland), efforts have been made to come to an acceptable final solution to the border dispute between the two states.
  
As per the decision taken during the meeting, the Chief Secretaries of the two states will submit suggestions to the Home Ministry within two weeks, which is expected to pave the way for solving the long lasting issue.
  
"The Home Minister is taking a sincere reconciliatory effort to find a solution to be acceptable to both Assam and Nagaland," a Home Ministry official said.
  
Eleven people were killed along the Assam-Nagaland border in Golaghat district in August and nearly 10,000 people had been displaced and taken shelter in relief camps after clashes between people of the two states.
  
Gogoi had earlier urged the Home Minister to initiate immediate measures to deploy Sashastra Seema Bal (SSB) as a neutral force in the affected villages along its border with Nagaland.
  
The boundary dispute, which was first cropped up in 1970s, has been going on very often and both the states have approached the Supreme Court for a final resolution. The case is still sub-judice.

Wednesday, 9 July 2014

Amit Shah, key aide of PM Narendra Modi, named BJP President

Amit Shah
Amit Shah, a close aide to Prime Minister Narendra Modi, was Wednesday named the BJP's new president, only two months after leading the party to a spectacular win in the Lok Sabha election in Uttar Pradesh.

A former home minister of Gujarat, Shah -- presently a general secretary -- succeeds Rajnath Singh, the home minister in Modi's government.

Rajnath Singh made the widely expected announcement about Shah, 49, after a meeting of the Bharatiya Janata Party's parliamentary board.

Once this was done, a beaming Shah -- a share trader by profession -- accepted sweets and bouquets from party colleagues including Modi, Rajnath Singh, L.K. Advani and Murli Manohar Joshi.

"Amit Shah is the new president," Rajnath Singh told the media as Modi and Shah looked on.

Rajnath Singh said Shah had been chosen for the post because of his "organisational and management skills" which he said was seen in the Uttar Pradesh battle.

In an extraordinary performance that stunned foes and friends alike, the BJP bagged 71 of the 80 Lok Sabha seats in Uttar Pradesh where Shah spearheaded the party campaign like a warrior possessed. Two other seats went to a BJP ally, Apna Dal.

The Congress was left with just two Lok Sabha seats, the Samajwadi Party could get only five (with Mulayam Singh winning two of the seats) while the Bahujan Samaj Party was wiped out.

Ever since, Shah was widely seen as the front-runner for the top party post.

First elected to the Gujarat assembly in 1997, Shah describes his hobbies as cricket, reading and social service.

Over the years, Shah emerged as Modi's most trusted political aide in Gujarat.

Once Modi was named the BJP's prime ministerial candidate, he ensured that Shah was made the election campaign chief in Uttar Pradesh realising that without a sweep in the state the party's future would be bleak.

Friday, 27 June 2014

Rajnath expresses concern over vacant posts in police

Rajnath Singh
Exuding concern an official statement said, "Rajnath Singh expressed concern at the large number of vacancies, the delay in the empanelment of IPS (Indian Police Service) officers at senior levels as well as in the finalisation of the recruitment rules and notifications pending for different levels of officers in the police," the statement said.

The Home Minister mentioned that the procedure for finalisation of the recruitment rules in consultation with the Department of Personnel and Training (DOPT) and the Union Public Service Commission (UPSC) should be streamlined and simplified.

Read more Latest News from State News

Thursday, 26 June 2014

PM reviews progress of monsoon

PM reviews progress of monsoon
Modi, who chaired a high-level meeting here on Thursday to review the progress of the monsoon so far, emphasized on ensuring adequate power and seed availability for the agricultural sector, and directed that NREGA be used to generate rural employment, if necessary. 

Officials of the India Meteorological Department (IMD) apprised Modi of the monsoon situation.

“Though the monsoon has been delayed, rainfall is likely to improve substantially in the months of July and August,” the IMD officials said.  

Monday, 23 June 2014

Arunachal Pradesh BJP asks Centre to expedite 'action oriented' measures

BJP
The party asked Home Minister Rajnath Singh to launch welfare schemes and provide basic amenities to people across the border areas in the state so that they could lead a peaceful life without any threat and fear, party spokesman Techi Necha said on Monday.
  
Welcoming the prompt and focused attention by the Narendra Modi-led NDA government, the party said that the Union Home Ministry has allocated an amount of Rs 5000 crore to settle locals along the border.

"The ministry also proposes to create 54 new ITBP posts and construction of fast track roads along the Sino-Indo international border in Arunachal Pradesh. The policy will highly benefit the people living along the border," Necha pointed out.
  
The party also welcomed the move of the Union Ministry of Environment & Forests to launch a new system for online submission of application to speed up clearance for constructing border roads and strategically important projects in a transparent manner.
   
Read more Latest News from State News

Friday, 3 January 2014

Rajnath singh angry on manmohan singh statement on narendra modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा भाजपा के पीएम उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए तीखे बयान पर टिप्पणी करते हुए पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से हास्यास्पद है। मैं इस बयान की पूरी तरह से निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं इसका खंडन करता हूं। 

गौरतलब है कि मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत के क्रम में मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो देश के लिए विनाशकारी साबित होगा। राजनाथ सिंह ने इस बयान की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी ने गुजरात को मॉडल राज्य बनाया है। उन्हें कोर्ट से क्लीन चिट मिल चुकी है। इसके बावजूद ऐसा बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह ने सभी मुद्दो पर चर्चा नहीं की। राष्ट्रीय सुरक्षा की बात करें तो सरकार पूरी तरह फेल रही, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा नहीं की, ऐसा क्यूं? यूपीए के शासनकाल में आर्थिक विषमता बढ़ी, लेकिन उन्होंने इस मामले पर भी कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा कि एनडीए के पीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे थे।

Read more : News in Hindi

Monday, 18 November 2013

Azam Khan attacks Narendra Modi

samajwadi party
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। नगर विकास मंत्री आजम खां सोमवार की रात यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए कांग्रेस का साथ देना मजबूरी नहीं, जरूरी है।

उन्होंने कहा कि किसी हाल में किसी कातिल को हिंदुस्तान का बादशाह नहीं बनने देंगे। नगर विकास मंत्री आजम खां रामपुर से कार से सोमवार की रात करीब 11 बजे यहां पहुंचे और नौरंगाबाद में एक विवाह समारोह में शरीक हुए।

कर्मचारी हड़ताल का असर नहीं
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आजम खां ने कहा कि कर्मचारी काम ही कहां करते हैं जो हड़ताल का अहसास हो। उन्होंने कहा कि पता ही नहीं चल रहा है कि प्रदेश में कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है।

दंगे आरएसएस की देन
मुजफ्फरनगर में दंगा पीड़ितों से अभी तक न मिलने के सवाल पर आजम खां ने कहा कि इसका जबाव तो आरएसएस से पूछिए। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में जो हुआ, वह सब आरएसएस की ही देन है।

जीत का दावा
लोकसभा चुनावों में सपा की स्थिति पर उन्होंने कहा कि हम पूरा प्रदेश जीतेंगे। दरअसल, अब लगने लगा है कि फासिस्ट ताकतों का ग्राफ गिर रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग बीमारी का मजाक उड़ा रहे हैं, उन्हें अपने गिरेबां में झांक लेना चाहिए। सही मानिए सपा में बापू का कोई हत्यारा नहीं है।

सपा में तानाशाही नहीं
मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में मिल जुलकर काम होता है। भाजपा में आरएसएस की तानाशाही चलती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी को रिजेक्ट कर हमारे मुलायम सिंह यादव को पीएम बनाइए। इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव मुजाहिद किदवई मौजूद थे। 

Modi hits back at PM

madhya pradesh election
नई दुनिया ब्यूरो, सागर। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी बारी-बारी से शीर्ष कांग्रेस नेताओं पर प्रहार कर रहे हैं। सोमवार को मध्य प्रदेश की चुनावी सभाओं में उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर एक साथ हमला किया। दागी सांसदों पर लाए गए अध्यादेश प्रस्ताव की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा, कैबिनेट से पारित प्रस्ताव को राहुल ने बकवास करार दिया। इसलिए प्रधानमंत्री पहले राहुल गांधी द्वारा किए गए अपमान पर बोलें, फिर राजनीतिक बहस निम्न स्तर पर आने की बात कहें। इस सिलसिले में मोदी ने राहुल द्वारा हाल ही में भाजपा को चोरों की पार्टी कहे जाने पर भी आपत्ति जतायी। 

मोदी ने कहा, संसद में कही गई बात प्रधानमंत्री को बुरी लगी थी। लेकिन क्या किसी देश में मुख्य विपक्षी दल को चोरों की पार्टी कहा जाता है, प्रधानमंत्री बताएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों की नींद उड़ गई है। कांग्रेसी इतने बेचैन और परेशान हो गए हैं कि वे रात में जब सोते हैं तो उन्हें सपने में जेल की सलाखें दिखाई दे रहीं हैं। उन्हें लगने लगा है कि बिना सत्ता के कैसे दिन गुजरेंगे। अपनी सत्ता को कायम रखने के लिए वे षडयंत्र रच रहे हैं-झूठी बातें फैला रहे हैं।
भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन कांग्रेस विकास के मुद्दे पर न तो चुनाव लड़ना चाहती है और न ही बहस करना चाहती है। वह वोट बैंक की राजनीति से आगे बढ़ने को तैयार नहीं है। कांग्रेस ने देश को बर्बाद कर दिया है। यही वजह है कि कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री जब जनता के बीच जाते हैं तो उन्हें जूते पड़ते हैं जबकि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जनता आशीर्वाद देती है। मोदी ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार कांग्रेस के शासनकाल में हुए हैं, 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला और कोयला घोटाला किसकी देन हैं, जनता चुनाव में जानना चाहती है। भ्रष्टाचार कांग्रेस का दूसरा नाम हो गया है। 

मच्छरों के हौसले को सलाम
नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम न लेते हुए कहा कि बुंदेलखंड की इस धरती के मच्छरों को बधाई देता हूं। हम सागर के मच्छरों के हौसले को सलाम करते हैं, जिन्होंने उस परिवार को काटने की हिम्मत दिखाई, जिसे पिछले एक सौ साल में कोई छू भी नहीं सका। उन्हें छूने की बात तो छोड़ो यदि कोई उनके खिलाफ एक शब्द भी बोल देता है तो उनकी फौज उसे नोच लेती है और उसका जीना हराम कर देती है। यह सागर के मच्छरों की ताकत है कि जब वह रात में रुके तो उनका खून चूसना पसंद किया।

Friday, 15 November 2013

BJP complaint against Supporter of Modi

BJP
नई दिल्ली [प्रणय उपाध्याय]। भाजपा यूं तो इन दिनों अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी बयानों की शिकायत के साथ चुनाव आयोग जा रही है। लेकिन बीते दिनों एक शिकायत उसने मोदी के समर्थन में किए जा रहे एसएमएस प्रचार अभियान को लेकर भी की है। हिंदुत्व रक्षा के लिए मोदी को वोट देने की हिमायत करते मोबाइल संदेशों से पल्ला झाड़ते हुए पार्टी ने फर्जी संदेश भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ सीबीआइ व दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध शाखा में भी मामले की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि उसके नाम पर लोगों को संदेश भेजे जा रहे हैं। संदेश में कहा जा रहा है, यदि आप मोदी जी के समर्थक हैं, भ्रष्टाचार को मिटाना चाहते हैं तथा हिंदुत्व व देश को बचाना चाहते हैं तो 022-61550990 पर मिस कॉल करें। इसे मोदी के नाम पर ई-पोल का नाम दिया जा रहा है।
भाजपा के आइटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद गुप्ता के मुताबिक संदेश में जिस नंबर का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह भाजपा का है। हालांकि संदेश में जो कुछ कहा जा रहा है, उसे न भाजपा ने शुरू किया है, न उसका समर्थन करती है। पार्टी द्वारा 31 अक्टूबर को आयोग के पास भेजी गई शिकायत के मुताबिक यह भाजपा के नाम पर जानबूझकर गलत मुद्दों को उठाने का प्रयास है। पार्टी किसी एक धर्म या जाति विशेष का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। भाजपा ने अपनी पहचान के गलत इस्तेमाल की सख्त निंदा करते हुए इस मामले में सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।

वैसे मोबाइल के जरिये भ्रामक संदेश की बीते दिनों कई घटनाएं सामने आई हैं। जुलाई में जालंधर में एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा सोनिया गांधी की गलत तस्वीर सोशल नेटवर्किग साइट पर डालने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं मुजफ्फरनगर दंगों के सिलसिले में स्थानीय भाजपा नेता पर विवादास्पद वीडियो के प्रचार का आरोप लगाते हुआ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि बाद में रासुका हटा लिया गया।

Source- Hindi News

Sunday, 10 November 2013

Woman Suicide With 2 Child In Uttar Pradesh

Suicide

बिजनौर, जागरण संवाददाता। फुटपाथ पर पड़ा था, वो भूख से मरा था और पेट पर लिखा था, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा। हिंदुस्तान में हर सुबह कई लाशों की पेशानी पर यह शेर चस्पा होता है। खुद को तरक्की याफ्ता कहने वाली इस मुल्क की सरकारों के गरीबी मिटाओ जैसे नारे की जमीनी हकीकत उस वक्त दम तोड़ती नजर आती है जब गरीबी के बजाए गरीब ही खुद को मिटाकर सरकारी दावों की पोल खोलते नजर आते हैं। बिजनौर में महिला द्वारा दो बच्चों को जहर देकर खुदकशी करने का मामला इसकी जिंदा बानगी है। बात यही खत्म नहीं होती। किसी प्रशासनिक अधिकारी ने अंतिम संस्कार के लिए साधन जुटाना भी मुनासिब नहीं समझा। सास ने कर्ज लेकर तीनों का अंतिम संस्कार कराया। गौरतलब है कि इस परिवार में गरीबी से तंग आकर अब तक पांच लोग खुदकुशी कर चुके हैं।

बिजनौर के ग्राम पुरैनी में गरीबी व तंगहाली से तंग आकर वीरबाला द्वारा अपने दो मासूम बच्चों को मारकर खुदकुशी करने की हृदय विदारक घटना से हर कोई हतप्रभ है। ग्रामीणों की मानें तो किसी समय यह परिवार पुरैनी के समृद्ध परिवारों में गिना जाता था। दूरसंचार विभाग के एसडीओ पद से रिटायर्ड नत्थू सिंह चौहान की 60 बीघा खेती की भूमि और आलीशान मकान था। पांच पुत्रों के पिता नत्थू सिंह की मौत के बाद ही उनके परिवार की बर्बादी शुरू हो गई थी। वीरबाला से पहले इसी घर में उसके जेठ अरविंद ने 25 वर्ष पूर्व, फिर दूसरे जेठ जितेंद्र ने 17 वर्ष पूर्व सल्फास खाकर जान दे दी थी। वहीं वीरबाला के पति धर्मवीर ने 13 फरवरी 2013 को तंगहाली के कारण आत्महत्या कर ली थी। देवर महेश व शैलेंद्र मजदूरी करके गुजर बसर करने को मजबूर हैं। वीरबाला की 80 वर्षीय सास रामेश्वरी ने बताया कि उनका परिवार कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। मरते समय भी वीरबाला 90 हजार रुपये कर्ज छोड़ गई है। वीरबाला व उसके दो बच्चों के शवों का आठ हजार रुपये कर्ज लेकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। शनिवार की देर शाम गांव के श्मशान घाट में उनके शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि वीरबाला के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। इनको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए और वृद्धा राजेश्वरी का कर्ज भी माफ होना चाहिए। इससे कर्ज के बोझ तले दबे इस परिवार को कुछ राहत मिल सके।
निजाम को नहीं पता, किसकी मदद करें?
एक ही परिवार में पांच लोगों ने गरीबी से तंग आकर खुदकुशी कर ली, लेकिन इस बाबत हुक्मरानों के बयान चिंताजनक हैं। एसडीएम नगीना प्रेम प्रकाश फरमाते हैं कि सारा परिवार खत्म हो गया। किसकी मदद करें? अब सवाल यह उठता है कि जब एडीएम साहब को पता था कि सारा परिवार खत्म हो गया तो अंतिम संस्कार कौन करेगा? इसकी सुध उन्होंने क्यों नहीं ली? इसके अलावा गरीबी से जूझ रही मृतका ने कर्ज से छुटकारे को अपने घर के दरवाजे तक बेच डाले और प्रशासन इस त्रासदी से गाफिल ही नहीं रहा, बल्कि लाशों के अंतिम संस्कार की भी जहमत नहीं उठाई।

Source- News in Hindi