Showing posts with label Patna. Show all posts
Showing posts with label Patna. Show all posts

Friday, 10 January 2014

Loveguru Matuk nath have to give 15 thousand monthly for his first wife

पटना। अपने से आधी से भी कम उम्र की जूली के साथ 'लिव इन रिलेशनशिप' में जीवन गुजार रहे पटना विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो. मटुकनाथ चौधरी [लवगुरु] को निचली अदालत ने झटका दिया है। पटना जिला न्यायालय के मजिस्ट्रेट अनिल कुमार राम ने 'लवगुरु' को उनके 'पहले प्यार' [धर्मपत्नी आभा चौधरी] को भरण-पोषण के लिए प्रत्येक महीने पंद्रह हजार रुपये देने का निर्देश दिया है। 

अभी तक प्रोफेसर साहब अपनी पत्नी [आभा] के उत्तरदायित्व से बच रहे थे। मजिस्ट्रेट ने फिलहाल अंतरिम फैसला सुनाया है। जीवनयापन भत्ते की राशि में बढ़ोतरी की भी संभावना है। पत्नी को मुकदमे में आए खर्च की राशि मिल सकती है।
गुरु जी की धर्मपत्नी आभा निर्वासित जिंदगी जी रही हैं। वे 2007 से पति से कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। छह महीने से उनका मामला आर्डर पर चल रहा था। अब फैसला सुना दिया गया है। यह घरेलू हिंसा कानून में नए तरह का फैसला है। 

आभा को इस बात का मलाल था कि जूली के आगे गुरु जी सबकुछ भूल गये। उन्हें अलग-थलग जिदंगी जीने के लिए बाध्य कर दिया गया। आभा चौधरी की वकील श्रुति सिंह बताती हैं, जब पटना विश्वविद्यालय के प्रो मटुकनाथ पर मुकदमा दायर किया गया था, उस समय उनका वेतन 44 हजार रुपये प्रतिमाह था। इसमें बढ़ोतरी होती गयी। अभी वे प्रतिमाह करीब सवा लाख रुपये पाते हैं। 

ध्यान रहे कि पहले गुरुजी को निलंबित किया गया। उनका मकान भी खाली कराया गया। फिर उन्हें तीन वषरें तक नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा। हालांकि आभा को अब भी भरोसा है कि देर-सबेर गुरुजी घर लौट आएंगे। 

Sunday, 17 November 2013

NIA announces cash reward for arrest of IM men in Blasts Cases

NIA
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) को पटना और बोधगया में आतंकी हमला करने वाले पांच आरोपियों की तलाश है। एनआइए ने इंडियन मुजाहिदीन के इन संदिग्ध आतंकियों की फोटो जारी कर उनके बारे में सूचना देने के लिए पांच से दस लाख रुपये तक के इनाम की घोषणा की है। पटना धमाके के लिए एनआइए पहले ही चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जिन पांच आतंकियों के लिए इनाम घोषित किया गया है, उनमें एक बिहार का और चार झारखंड के हैं। एनआइए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि समस्तीपुर का रहने वाला तहसीन अख्तर उर्फ मोनू इन दोनों धमाकों का मास्टरमाइंड है और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। उसके खास सहयोगी और इंडियन मुजाहिदीन के लिए धन की व्यवस्था संभालने वाले रांची के हैदर अली उर्फ अब्दुल्ला पर भी 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। 

एनआइए के अनुसार पटना और बोधगया के साथ-साथ वाराणसी, मुंबई और हैदराबाद धमाके में भी ये दोनों शामिल थे। रांची के रहने वाले तीन अन्य संदिग्ध आतंकियों नूमन अंसारी, तौफीक अंसारी और मोजीबुल्ला पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया है। 

इसके पहले एनआइए ने सात जुलाई को बोधगया के महाबोधि मंदिर में हुए सिलसिलेवार धमाके के दो संदिग्धों का स्केच और सीसीटीवी फुटेज का एक क्लिप जारी किया था। अभी तक यह साफ नहीं है कि स्केच में इन पांचों संदिग्ध आतंकियों में से कोई है या नहीं।

Source- Hindi News

Bihar Agriculture Minister Says, Modi is the Biggest Terrorist in India


Bihar Agriculture minister
जागरण संवाददाता, जमुई। बिहार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के अनुसार गुजरात के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री पद के भाजपाई उम्मीदवार नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े आतंकी हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि पटना में हुए सीरियल ब्लास्ट के पीछे भाजपा का निजी स्वार्थ है। नरेंद्र मोदी जान का खतरा इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि वे खुद एक आतंकी हैं।

उनके मुताबिक, भाजपा राम मंदिर जैसे मुद्दे को उठाकर राजनीति करना चाहती है। नफरत की बुनियाद पर मोदी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। भाजपा में वाजपेयी व आडवाणी के बाद कट्टरपंथियों का उदय हो गया है।

 Source- Hindi News

Thursday, 14 November 2013

Panic buying of salt in Bihar

panic buying of salt
पटना, जागरण संवाददाता। चारों ओर महंगाई के असर के बीच बृहस्पतिवार को बिहार में एक अफवाह के चलते नमक करीब 70 रुपये किलो तक बिका। बाद में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। प्रदेश के खाद्य एवं उपभोक्ता मामलात मंत्री श्याम रजक ने इस हरकत का आरोप भाजपा पर लगाया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है।

खाद्य मंत्री ने बताया कि दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर व मधुबनी जिले में ऐसी सूचना फैलाई गई कि गुजरात से नमक के आवक में कमी आने की वजह से इसके दाम कई गुना बढ़ गए हैं। जल्द ही यह दुष्प्रचार प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी फैल गया। घबराए लोगों ने 70 रुपये किलो तक नमक की खरीद कर डाली। उन्होंने कहा कि विभाग लोगों तक इस बात की सूचना पहुंचा रहा है कि सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में नमक है। जानकारी के अनुसार तीन से चार घंटे तक बाजारों में यह अव्यवस्था फैली रही। लोगों ने पांच-पांच किलो तक नमक एक बार में खरीद लिया। इस दौरान पुलिस पेट्रोलिंग जीप से नमक के पर्याप्त भंडार होने की सूचना प्रसारित की जाती रही। मामले में बेतिया में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार खुदरा विक्रेता संघ के महासचिव रमेश चंद्र तलरेजा ने बताया कि नमक की कमी नहीं है। कीमत भी नहीं बढ़ी है। लोग तय मूल्य से अधिक वसूलने वालों के खिलाफ प्रशासन से शिकायत करें। हाल में ओडिशा में भी अफवाह के चलते कुछ जगहों पर 60 रुपये किलो तक नमक की बिक्री हुई थी।

Source- News in Hindi

Wednesday, 13 November 2013

Tea Stall Vendor Modi can Never be PM

naresh agrawal
हरदोई, जागरण संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल ने भाजपा का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में लोकसभा सदस्य चुने जाते रहे हैं लेकिन भाजपा तो प्रधानमंत्री का ही चुनाव करवा रही है। मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि चाय बेचने वाले की राष्ट्रीय सोच हो भी नहीं सकती। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की मानसिकता पर भी उन्होंने सवालिया निशान लगाया।

जिले में एक सरकारी आयोजन के दौरान सांसद अग्रवाल ने कहा कि अगर किसी सिपाही को एसपी बना दिया जाए तो इसकी सोच कितनी बदलेगी। यही हालत भाजपा नेता की है। गुजरात में संप्रदायिकता फैलाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ गए लेकिन उनकी सोच राष्ट्रीय कभी नहीं हो सकती।

वहीं, विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के हाल में दिए बयान पर कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री देश में आतंकी गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों से मिलकर जाते हैं और देश के विदेश मंत्री कहते हैं कि पाकिस्तान को संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए।

Source- News in Hindi

Tuesday, 12 November 2013

Narendra Modi likely to visit Bihar Again

BJP
जासं, पटना। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर के बाद बिहार में फिर सभाएं करेंगे। ये कार्यक्रम कब और कहां कहां होंगे, फिलहाल यह तय नहीं हुआ है। मोदी ने इन सभाओं पर अपनी सहमति दे दी है। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि जल्द नरेंद्र मोदी की सभाओं के स्थान व तारीखें घोषित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि पार्टी 15 नवंबर से जिलास्तरीय व मंडलस्तरीय बैठकों की शुरुआत करेगी, जबकि 15 दिसंबर को सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर मैराथन दौड़ के साथ लोहा संग्रहण का कार्य शुरू किया जाएगा जो 26 जनवरी तक चलेगा। 

 Source- News in Hindi

Sunday, 10 November 2013

Three killed by Naxalites in Gaya

Naxal
गया। बिहार के गया जिले के मोहनपुर थाना के अंतर्गत अमकोला गांव में बीती रात आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भाकपा माओवादियों ने गोलीबारी कर अपने एक पूर्व समर्थक सहित तीन की गोली मारकर हत्या कर दी और तीन अन्य को जख्मी कर दिया।

शेरघाटी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतकों में माओवादियों के पूर्व में समर्थक रहे संजय यादव और उनके दो अन्य साथी भुवनेश्वर यादव और सुरेन्द्र यादव शामिल हैं। माओवादियों द्वारा की गई इस गोलीमारी में मनोज यादव, योगेन्द्र और पिंटू आलम गंभीर रुप से घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि माओवादियों ने संजय यादव के वाहन में आग लगा दी तथा उनकी एक लाइसेंसी राइफल और एक पिस्तौल लूट कर फरार हो गये।

राजेश ने बताया कि माओवादियों ने हत्या और पुलिस मुखबिरी के आरोप में संजय और उनके दो साथियों की हत्या कर दी है। नौ वर्ष पूर्व माओवादी समर्थक रहे संजय से पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर कई माओवादी गिरफ्तार हुए थे और पुलिस ने उनके हथियार जब्त किए थे। 

Source- News in Hindi

Wednesday, 6 November 2013

No SPG protection for Modi, his security adequate: RPN Singh

rpn singh

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। पटना में रैली के दौरान हुए धमाकों से चिंतित भाजपा ने अपने पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी (नमो) के लिए भी प्रधानमंत्री के ही समकक्ष सुरक्षा की मांग की है। हालांकि, सरकार की ओर से भी यह स्पष्ट कर दिया गया है कि मोदी की सुरक्षा पर्याप्त है और फिलहाल उसे बढ़ाने या एसपीजी सुरक्षा कवच देने का कोई विचार नहीं है। भाजपा की सुरक्षा बढ़ाने की मांग को केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने खारिज कर दिया। वहीं, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि मोदी को एनएसजी सुरक्षा प्राप्त कई अन्य विशिष्ट लोगों के मुकाबले अभी भी तीन-चार गुनी ज्यादा सुरक्षा दी जा रही है।

इंडियन मुजाहिद्दीन की सूची में एक से लेकर 10 नंबर तक मोदी के हिटलिस्ट में होने से चिंतित भाजपा ने इस मुद्दे पर सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। भाजपा ने सरकार को आगाह किया है कि राजनीतिक कारणों से उनकी सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। पिछले कुछ महीनों में यूं तो केंद्र सरकार ने नरेंद्र मोदी की सुरक्षा बढ़ाई है लेकिन भाजपा उससे संतुष्ट नहीं है। संसदीय बोर्ड की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर भाजपा ने कहा कि जिस तरह पटना में धमाका हुआ, उससे आशंका बढ़ गई है कि भाजपा नेतृत्व को ही मिटाने की कोशिश थी। केंद्र और राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि सुरक्षा में दोनों की तरफ से चूक हुई है। बिहार पुलिस तो पूरी तरह लापरवाह रही।
भाजपा ने सरकार को आगाह किया कि इस तरह की घटना का दोहराव नहीं होना चाहिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। यह पूछे जाने पर कि मोदी के लिए किस तरह की सुरक्षा चाहते हैं, जावडे़कर ने कहा कि यह सरकार जानती है। परोक्ष रूप से यह संकेत दिया गया कि मोदी पर खतरे को देखते हुए उन्हें भी प्रधानमंत्री की तरह ही एसपीजी सुरक्षा मिलनी चाहिए।
भाजपा की मांग पर सुशील कुमार शिंदे ने जहां कानूनी प्रावधानों का हवाला दिया, वहीं आरपीएन सिंह ने कहा कि मोदी की सुरक्षा में एनएसजी के 108 जवान लगाए गए हैं। जो 36-36 की संख्या में तीन शिफ्टों में उनकी सुरक्षा कर रहे हैं। कई महत्वपूर्ण नेताओं के मुकाबले मोदी की सुरक्षा कहीं ज्यादा है।
लिहाजा इसे राजनैतिक रंग नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावी समय में कई कार्यक्रम अंतिम वक्त पर तय होते हैं, जिसके लिए सुरक्षा इंतजाम करने में थोड़ी मुश्किल होती है। लेकिन उसके लिए भी विचार किया जा रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को एसपीजी सुरक्षा मिली हुई है।

'हम उम्मीद करते हैं कि सरकार मोदी पर खतरे को गंभीरता से लेगी और सुरक्षा पर राजनीति नहीं करेगी। हमारी मांग है कि मोदी को समुचित सुरक्षा मिले।'
- प्रकाश जावड़ेकर, भाजपा नेता
'देश में एक कानून है और उसके मुताबिक ही किसी को एसपीजी सुरक्षा दी जाती है। नरेंद्र मोदी पहले से ही एनएसजी के सुरक्षा घेरे में हैं।'
- सुशील कुमार शिंदे, गृह मंत्री 

Source- News in Hindi

Tuesday, 5 November 2013

Bodh Gaya Blasts Case Cracked, IM's Ranchi Module Behind It

Bodh Gaya blasts

नई दिल्ली। नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआइए ने बोधगया धमाकों की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि इन धमाकों में इंडियन मुजाहिद्दीन (आइएम) के रांची मॉड्यूल का हाथ था।
रांची की लॉज से 9 जिंदा बमों के साथ नक्शा और कागजात भी मिले थे। यह चीजें इस केस को सुलझाने में बहुत मददगार साबित हुई हैं। बोधगया और नरेंद्र मोदी की पटना रैली में हुए धमाकों के तार जुड़ने की भी इस केस के सुलझने के बाद पुष्टि होती दिख रही है।
बताया गया है कि बोधगया धमाकों के सीसीटीवी में बैगपैक के साथ नजर आया शख्स हैदर अली था। उसने अन्य आरोपियों के साथ बम लगाए थे। हैदर पटना धमाकों का भी आरोपी है। लेकिन वह अभी तक पुलिस और जांच एजेंसियों की पकड़ से बाहर है। 

Source- News in Hindi

Patna Blast Map Found in Ranchi Lodge

Patna serial blast

रांची, जागरण संवाददाता। पटना में गत 27 अक्टूबर को हुए सीरियल ब्लास्ट का पूरा नक्शा रांची के हिंदपीढ़ी स्थित ईरम लॉज से मिला है। कमरा संख्या-आठ में तलाशी के दौरान मिले कैलेंडर के पीछे पेंसिल से बनाया गया है नक्शा। इसमें हुंकार रैली के दौरान गांधी मैदान के उन जगहों को चिन्हित किया गया है, जहां बम रखे गए थे। लॉज के इसी कमरे से सोमवार को नौ बम सहित अन्य विस्फोटक सामग्री मिली थी।

जांच के दौरान कमरे से पुलिस को भारत के नक्शे वाला कैलेंडर भी मिला था। इसके पीछे पटना के गांधी मैदान का नक्शा पेंसिल से बनाया गया है। जिसमें बिंदुओं से इंगित कर पटना में नरेंद्र मोदी की रैली में ब्लास्ट का खाका तैयार किया गया है।
एनआइए सहित अन्य जांच एजेंसियों ने पाया कि कैलेंडर में बिस्कोमान भवन सहित गांधी मैदान के चारों तरफ के दृश्य को बखूबी उकेरा गया है। इससे संकेत मिला है कि कमरे में रहने वाले मुजिबुल की भी इस धमाके में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह फिलहाल फरार है। इस बीच धुर्वा के इंस्पेक्टर बीएन सिंह के बयान पर हिंदपीढ़ी थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें ओरमांझी के चकला निवासी मुजिबुल अंसारी, ओरमांझी के इरबा के सलीम अंसारी और धुर्वा के सिठिओ का इम्तियाज अंसारी शामिल है।
बिहार में मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के तीन स्टेशन आतंकी निशाने पर हैं। आतंकियों ने बापूधाम मोतिहारी, सुगौली और बेतिया स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी है। खुफिया विभाग ने रेलवे को जानकारी देते हुए सरकार को इसकी रिपोर्ट भेजी है। इससे पहले रक्सौल स्टेशन को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी।
सूचना के बाद मुजफ्फरपुर रेल पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने रेलखंड पर तैनात सभी जीआरपी थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया है। 

निर्देश में कहा गया है कि आतंकी रेल ट्रैक, मालगाड़ी, लंबी दूरी की ट्रेनों, स्टेशन के बाहरी परिसर, भीड़भाड़ वाले इलाके, पुल-पुलिया व स्टेशन को निशाना बना सकते हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में चलने वाले गश्ती दल को सघन जांच का निर्देश दिया गया है।

रेल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खुफिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छठ पर्व को देखते हुए अतिरिक्त बल लगाया गया है।

रक्सौल रेल थानाध्यक्ष केके भारती ने बताया कि सोमवार को मिले गुमनाम पत्र में इसका खुलासा हुआ। पत्र में लिखा है कि 'एक मौलवी शहर के आश्रम रोड स्थित होटल में चर्चा कर रहा था कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते बम धमाकों की यह सूचना दे रहा हूं। इसे गंभीरता से लें या धमाके का इंतजार करें।'

Source- News in Hindi

Monday, 4 November 2013

Patna blasts: NIA team raids a lodge in Ranchi, Defuses Nine live Bombs

Patna bomb blasts

जागरण संवाददाता, रांची। शहर स्थित हिंदपीढ़ी के एक लॉज में सोमवार शाम हुई छापेमारी में नौ तैयार बम बरामद हुए। टाइमर लगे इन बमों को सिर्फ बैट्री से जोड़ना बाकी थी। ये बम पटना में हुए सीरियल ब्लास्ट में इस्तेमाल किए गए बम से मिलते- जुलते हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) व पुलिस टीम ने पटना ब्लास्ट के मास्टर माइंड तहसीन अख्तर उर्फ मोनू की तलाश में छापेमारी की थी। इस दौरान 19 डेटोनेटर, जिलेटिन की 25 छड़ें व तीन अतिरिक्त टाइमर भी बरामद हुए हैं। तफ्तीश की जा रही है कि बम दिसंबर में रांची में होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली के लिए तो नहीं तैयार किए गए थे।

हिंदपीढ़ी क्षेत्र के सेकंड स्ट्रीट स्थित ईरम लॉज में सोमवार शाम लगभग सात बजे छापेमारी शुरू हुई। एनआइए के साथ शहर पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे व पुलिस टीम भी थी। छापेमारी में लॉज से कुछ कागजात भी जब्त हुए हैं। बरामद बमों को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया था। पुलिस लॉज के संचालक मंजर इमाम से पूछताछ कर रही है। छापे की कार्रवाई किए जाने वाले लॉज के कमरा संख्या-आठ में ओरमांझी के चकला गांव निवासी मुजुबुल ठहरा हुआ था। 

बताया जाता है कि वह पिछले कुछ महीनों से इस कमरे में किराये पर रह रहा था। सूत्रों के अनुसार मुजिबुल यहां यूपीएससी की तैयारी के नाम पर रहता था। इस दौरान क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इन बमों की बरामदगी से इस बात को बल मिला है कि पटना में इस्तेमाल बम हिंदपीढ़ी में ही बनाकर भेजे गए थे। ब्लास्ट के बाद गिरफ्तार इम्तियाज ने भी अपने खुलासे में हिंदपीढ़ी से आतंकी संबंधों को उजागर किया था।

मुजिबुल के घर छापा, पिता-भाई को उठाया
शहर के हिंदपीढ़ी स्थित लॉज में छापेमारी के बाद जांच एजेंसियां मुजिबुल की तलाश में जुटी हैं। लॉज के जिस कमरे में छापेमारी की गई थी, उसमें ठहरा मुजिबुल पिछले 19 अक्टूबर से लापता है। इस बीच, टीम ने रांची से बीस किलोमीटर दूर ओरमांझी के चकला गांव में दबिश दी। पुलिस ने मुजिबुल के घर की तलाशी ली लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में उसके पिता जाबिर अंसारी व बड़े भाई जितरूल अंसारी को पुलिस अपने साथ ले गई। छापेमारी में पुलिस को मुजिबुल के घर से जमात-ए-हिंद की रसीद मिली है। 

हैदर आता था मुजिबुल से मिलने : ईरम लॉज के संचालक मंजर इमाम ने पुलिस को बताया कि मुजिबुल से मिलने हैदर नामक युवक आता था। उसने तहसीन उर्फ मोनू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। हैदर आइएम का सक्रिय सदस्य है। लॉज के कमरे में मुजिबुल के साथ रहने वाले युवक की भी पुलिस तलाश कर रही है।
दो-दो किलो के हैं बम : 
लॉज से बरामद बम दो-दो किलो के हैं। विस्फोटकों के प्रकार की अभी जानकारी नहीं मिली है। रांची एसएसपी साकेत कुमार सिंह ने बताया कि घटना के तार ओरमांझी के चकला गांव से जुड़े हैं। यहां से दो-तीन युवक लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। पटना ब्लास्ट में बरामद टाइमर और रांची में बरामद टाइमर एक ही (लोटस कंपनी) हैं।
इधर, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने रांची के नगड़ी स्थित नवासराय मस्जिद से एक युवक को उठाया। युवक का नाम आबिद है। जांच एजेंसी उससे सोमवार सुबह से ही गोंदा थाने में पूछताछ कर रही है। उसी की निशानदेही पर एजेंसी ने हिंदपीढ़ी में छापेमारी की।

Source- News in Hindi

Friday, 1 November 2013

सांत्वना यात्रा में शिरकत करने के लिए नरेन्द्र मोदी पहुंचे पटना


पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी शुक्रवार रात ग्यारह बजे चार्टर्ड विमान से पटना हवाईअड्डा पहुंच गए। प्रदेश भाजपा के चुनिन्दा 42 वरिष्ठ नेताओं ने हवाईअड्डा पर उनकी जोरदार अगवानी की। उल्लेखनीय है कि मोदी भाजपा द्वारा आयोजित सांत्वना यात्रा के लिए बिहार के दौरे पर आए हैं। सांत्वना यात्रा का आयोजन पटना में हुए विस्फोटों में मारे गए लोगों के परिजनों को भाजपा की ओर से मरहम लगाने की कवायद है। 

उल्लेखनीय है कि पटना में 27 अक्टूबर को नरेन्द्र मोदी की हुंकार रैली के दौरान एक के बाद एक कुल सात धमाके हुए थे। विस्फोटों में संलिप्त रहे इंडियन मुजाहिदीन के आतंकियों की मंशा रैली के दौरान भगदड़ मचाने की थी, ताकि अधिकाधिक लोग हताहत हों और प्रदेश में दहशत का माहौल बने। आतंकियों की वह मंशा तो कामयाब नहीं हुई, लेकिन विस्फोटों में छह लोगों की जान चली गई। उन सभी को भाजपा ने शहीद घोषित किया है। उनके गांव से अस्थि-कलश लेकर पार्टी के नेता गुरुवार से यात्रा पर निकले हैं। पांच नवम्बर को उन सभी की अस्थियां पटना में गंगा में एक साथ प्रवाहित की जाएंगी। इसी यात्रा के अंश रूप में सांत्वना यात्रा का आयोजन है। इसके मुख्य किरदार नरेन्द्र मोदी हैं। वे शनिवार सुबह सात बजे से विस्फोटों में मारे गए लोगों के गांव जाकर उनके परिजनों से मिलेंगे। इस भेंट-मुलाकात के दौरान वे मृतकों के परिजनों को पांच-पांच रुपये का चेक भी प्रदान करेंगे। इस आर्थिक मदद की घोषणा भाजपा ने पहले से ही कर रखी है।

Source- News in Hindi

People will foil Efforts to Disturb Peace: Nitish

Nitish Kumar

पटना। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के शांति व सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश हो रही है, लेकिन यहां के लोग तनाव की भट्ठी में नहीं जाएंगे। 'वो' जो भी करते हैं, करते रहें। जनता सबको खूब पहचानती है। लोग उनके विकास प्रक्रिया को पटरी से उतारने के मकसद वाले प्रयासों को नाकाम कर देंगे।
गौरतलब है कि मोदी 27 अक्टूबर को हुए सीरियल बम धमाकों में मारे गए छह लोगों को श्रद्धांजलि देने और घायलों से शनिवार को मिलने वाले हैं। नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना एम्स से दीघा के बीच 11.90 किलोमीटर एलिवेटेड कारिडोर का कार्यारंभ करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। भाजपा की अस्थि कलश यात्रा और नरेंद्र मोदी के पटना आगमन के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तनाव बिगाड़ने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। यह सबको मालूम है। पिछले कुछ महीनों से हम भी यह सब देख रहे हैं।
नीतीश ने कहा कि सद्भाव से ही विकास संभव है। तनाव की राजनीति करने वालों को यहां के लोग पहचानते हैं। तनाव फैलाने वालों पर हम लोगों की पूरी नजर है। मेरा पूरा विश्वास है कि बिहार की जनता एकजुट रहकर सांप्रदायिक सौहा‌र्द्र एवं सामाजिक समरसता को बनाए रखेगी, विकास की पटरी पर बनी रहेगी। 

Source- News in Hindi

Modi Flight Delay Due to Fog in Patna

narendra modi

पटना। भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 9:50 मिनट पर पटना से गौरीचक पहुंचे। वह यहां पर हुंकार रैली में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक वह कैमूर, गोपालगंज, सुपौल, बेगूसराय व नालंदा पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिलेंगे और पांच लाख की सहायता राशि सौंपेंगे। भाजपा नेता गिरीराज सिंह ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि मोदी के आने पर बिहार सरकार ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है। 

हालांकि पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें शनिवार सुबह सात बजे ही पटना से हैलीकॉप्टर से निकलना था, लेकिन कोहरे की वजह से उनकी इस यात्रा में देरी हो गई।

गौरतलब है कि मोदी विशेष विमान से शुक्रवार को करीब 11.04 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरे थे। यहां से कड़ी सुरक्षा में सफेद एंबेसेडर कार में बैठकर 52 गाड़ियों के काफिले के साथ मोदी राज्य अतिथि गृह पहुंचे और और विश्राम किया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार इकाई के प्रभारी धर्मेद्र प्रधान ने बताया कि इस दौरान मोदी मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक सौंपेंगे। इससे पहले शुक्रवार को बिहार भाजपा ने 27 अक्टूबर को पटना में हुए ब्लास्ट में मारे गए लोगों की अस्थि कलश यात्रा निकाली।

गौरतलब है कि भाजपा ने इन मृतकों को शहीद का दर्जा दिया है। हालांकि इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा की अस्थि कलश यात्रा और नरेंद्र मोदी का पटना आगमन बिहार का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। तनाव फैलाने वालों पर हमारी पूरी नजर है। पटना के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बिहार की जनता एकजुट रहकर सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखेगी।

Source- News in Hindi

Wednesday, 30 October 2013

Students involved in patna blast


Patna blasts

पटना, [प्रशांत कुमार]। देश के भविष्य कहे जाने वाले छात्रों ने चंद रुपयों की खातिर लोगों की जान व अपने ईमान का सौदा कर डाला। आतंकियों के हाथ बिके इन छात्रों ने ही नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान रविवार को गांधी मैदान में बम रखे थे। इसका खुलासा पुलिस गिरफ्त में आए इम्तियाज से पूछताछ में हुआ है। उसने एनआइए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को बताया कि वह और तहसीन अपनी टोली के साथ रांची से 18 बम लेकर पटना आए थे। जहां बमों को रैली स्थल पर लगाने का काम पटना के लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाले कुछ छात्रों को दिया था। इसके बदले उन्हें दस-दस हजार रुपये दिए गए थे।

इम्तियाज ने बताया है कि इंडियन मुजाहिदीन ने ही बोधगया ब्लास्ट के बाद पटना में ब्लास्ट की साजिश रची गई थी। बोधगया ब्लास्ट की तरह पटना में भी टाइमर के रूप में लोटस ब्रांडनेम वाली घड़ी का इस्तेमाल किया गया। गांधी मैदान में बम ब्लास्ट से पहले वह तहसीन के साथ कई बार पटना आया। हर बार वे सब्जीबाग, भंवर पोखर और नया टोला स्थित लॉज में ठहरे और उनमें रहने वाले छात्रों को कौम से जुड़ी भड़काऊ सीडी एवं वीडियो दिखा संगठन से जोड़ने का प्रयास किया। रुपये के लोभ में फंसकर आठ छात्र उनके संगठन से जुड़ गए। जिनकी पढ़ाई का खर्चा बाद में आइएम उठाने लगा। हर माह किसी न किसी माध्यम से इन छात्रों तक रुपये पहुंचा दिए जाते थे। जांच एजेंसी ने उन छात्रों के नाम अभी गोपनीय रखे हैं।

इम्तियाज ने बताया कि रविवार को भी रांची से पहुंचने पर इन आठ छात्रों को लैपटॉप बैग के साथ मीठापुर बस स्टैंड बुलाया था। जहां सभी के बैग में टाइमर बम रखकर उन्हें बमों को सक्रिय करने की विधि भी बताई गई। सभी छात्रों को आतंकियों ने दस-दस हजार रुपये दिए और गांधी मैदान में बमों को रखने के लिए कहा। एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) के पास इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं सभी बम एक ही बनावट व तरीके के हैं। इम्तियाज के बयान से एनएसजी की इस जांच को बल मिला है कि गांधी मैदान में प्लांट सभी बम इसलिए नहीं फटे क्योंकि उन्हें रखने वालों को सही तरीके से प्रशिक्षण नहीं दिया गया था।

गांधी मैदान में पांच और बम मिले
जागरण संवाददाता, पटना : भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रविवार को पटना में रैली के दौरान हुए सीरियल ब्लास्ट के 48 घंटे बाद मंगलवार को भी गांधी मैदान में पांच बम बरामद किए गए। जांच के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के बम स्क्वायड ने रात आठ बजे तक बमों को विस्फोट करा नष्ट कर दिया है। 

पहला टाइमर बम सुबह 11 बजे एसके मेमोरियल हाल के दूसरे गेट के सामने अंदर की ओर मैदान की चारदीवारी पर रखा था। जबकि तीन बम एकसाथ टेंट के सामान से ढके मैदान के बीच मिले। इसके अलावा एक और बम गांधी मैदान के उत्तरी गेट के पास मैदान के भीतर मिला। सुरक्षाकर्मियों ने अधिक तीव्रता वाले बम बरामद होने के बाद गांधी मैदान की चारदीवारी को सील कर दिया गया है। मौके पर पुलिस महकमे के आला अधिकारी, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) व एनएसजी की टीम, डाग स्क्वायड और बम स्क्वायड भी मौजूद हैं। चारदीवारी से सटी सड़क पर भी वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया है और मीडियाकर्मियों को 150 मीटर दूर रोक दिया गया है। इससे पहले एनएसजी दस्ते ने बाउंड्री पर सफेद रंग की प्लास्टिक से ढका बम बरामद किया था। इन बमों में चार को डिफ्यूज करने में एनएसजी टीम को भी पसीना छूट गया। लगभग चार घंटे की कवायद के बाद भी वह बम को डिफ्यूज नहीं कर सकी। उसके बाद बिहारी तकनीक यानी लकड़ी पर केरोसिन झिड़क आग लगा गर्म किया गया और बम डिफ्यूज हो सके।

Source: News in Hindi

Narendra Modi will come soon Bihar to meet the families of those killed in rally

Narendra Modi
नई दिल्ली। पटना के गांधी मैदान में गत 27 अक्टूबर को भाजपा की हुंकार रैली के दौरान श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 2 नवंबर पटना जाएंगे।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने इसबात की जानकारी देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने पटना में विस्फोटों में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और वे पीड़ित परिजनों से मिलने विशेष हेलीकॉप्टर से पटना आएंगे।
गौरतलब है कि गत रविवार को हुंकार रैली को प्रधानमंत्री पद के भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित किए जाने से पूर्व हुए विस्फोटों में छह लोगों की मौत हो गई थी और 83 अन्य घायल हो गए थे।
वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में रांची से तीन और गिरफ्तारियां हुई हैं। गिरफ्तार हुए लोगों को इम्तियाज का रिश्तेदार बताया जा रहा है। इम्तियाज पर आरोप है कि उसने ही भाजपा द्वारा आयोजित हुंकार रैली में विस्फोट को अंजाम दिया था। इम्तियाज अभी बिहार पुलिस की गिरफ्त में है।

 Source: News in Hindi

Tuesday, 29 October 2013

We had sent alert to Bihar about modi rally, says sushil shinde


 patna blast
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने दावा किया है कि केंद्र की तरफ से नरेंद्र मोदी की पटना रैली में संभावित आतंकी हमले को लेकर बिहार सरकार को अलर्ट भेजा गया था। यह बात अलग है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसे किसी भी अलर्ट से पहले ही इनकार कर चुके हैं। शिंदे ने पटना न जाने पर भी सफाई पेश की।
शिंदे ने कहा कि नीतीश कुमार पटना में नहीं थे इसलिए वे पटना के दौरे पर नहीं गए। उनके मुताबिक, 'नीतीश कल खुद ही दिल्ली आएंगे और मुझसे मुलाकात करेंगे।' शिंदे की इस बात के लिए भी खिंचाई हुई थी कि पटना में सीरियल ब्लास्ट के बाद वे घटनास्थल पर जाने की बजाय कंगना रनौत की फिल्म रज्जो का म्यूजिक लॉन्च करने पहुंचे थे।
अब सबकी नजरें कल दिल्ली में होने वाली नीतीश-शिंदे की मुलाकात पर रहेगी क्योंकि मोदी की रैली के लिए इंटेलिजेंस अलर्ट के मामले में दोनों अलग-अलग बात कर रहे हैं। शिंदे कहते हैं अलर्ट भेजा गया था, लेकिन नीतीश कहते हैं उन्हें कोई अलर्ट नहीं मिला और न ही मोदी की रैली में सुरक्षा को लेकर कोई कोताही बरती गई।
एक और बम मिलाइस बीच, गांधी मैदान के निकट स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल के पास पुलिस ने मंगलवार को एक औऱ बम बरामद किया, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया। इस बात की पुष्टि पटना के एसएसपी मनु महराज ने की।
एक और गिरफ्तारवहीं, दूसरी तरफ इस मामले में सोमवार की देर रात एक और संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया। विस्फोट के दिन ही पटना में पकड़े गए इम्तियाज के पिता और भाई अभी भी पुलिस की हिरासत में हैं। 

Source- News in Hindi

Imtiaz and Tariq are fidayeen


narendra modi

पटना, जागरण संवाददाता। पटना जंक्शन पर गिरफ्तार दोनों आतंकी तारिक व इम्तियाज फिदाइन हैं। दोनों पहले बस से उतरकर स्टेशन परिसर पहुंचे थे। वहां से चाय पीने के बाद वे जंक्शन के दस नंबर प्लेटफार्म के यात्री प्रतीक्षालय में एक घंटे तक बैठे थे। परंतु कुछ और यात्रियों के बैठे रहने के कारण बम को शरीर से बांध नहीं पा रहे थे। इसी बीच आरपीएफ के दो जवान प्रतीक्षालय पहुंचे। दोनों की जांच किए बगैर बाहर भगा दिया।
जक्शंन प्रतीक्षालय से हटने के बाद तारिक व इम्तियाज ने पूरे जंक्शन परिसर का मुआयना किया। बाद में सबसे महफूज जगह उन्हें शौचालय ही मिली। जिस वक्त दोनों शौचालय पहुंचे उस वक्त वहां काउंटर पर एक ही व्यक्ति बैठा था। एक अन्य यात्री अंदर जा ही रहा था तो दोनों ने उसे बाहर कर दिया। इसके बाद दोनों अपने-अपने शरीर में बम फिट करने चले गए। शरीर से बम बांधने के पहले उन्हें बैट्री सेट करनी थी। बैट्री सेट करने के दौरान ही बम विस्फोट हो जाने से उनकी पूरी योजना धरी की धरी रह गई।
पूछताछ के दौरान इम्तियाज ने बताया कि पहले से ही गांधी मैदान के आसपास मोहम्मद वकास, तहसीन, हैदर अली उर्फ अब्दुल्ला एवं उसके दो और साथी मौजूद थे। दोनों को बम के साथ मंच के आसपास पहुंचना था। जैसे ही वे दोनों मंच के पास पहुंचते सौ मीटर दूर खड़ा मोहम्मद वकास रिमोट से उड़ा देता। एक बड़ी घटना को अंजाम देने ही दोनों आए थे। बम विस्फोट का मकसद था कि लोगों के बीच भगदड़ मचे और अधिक से अधिक लोग मारे जाएं।
इम्तियाज ने जांच टीम को कई अहम जानकारियां दी है। तहसीन के साथ ही लगभग एक दर्जन आतंकियों की सूची सौंपी है। हालांकि इस घटना का मास्टर माइंड भटकल को बताया जा रहा है, जिसके इशारे पर पाकिस्तान से आया आतंकी मोहम्मद वकास काम कर रहा है। तहसीन व वकास के साथ मिलकर इम्तियाज ने ही बोधगया बम विस्फोट की घटना को अंजाम दिया था। उस घटना में भी इसी लोटस कंपनी का टाइमर व चाइनिज बैट्री का उपयोग किया गया था। जांच टीम के समक्ष इम्तियाज ने इसके अलावा बोधगया से जुड़े मामले में कई अहम जानकारी दी है।

Source- News in Hindi

Monday, 28 October 2013

Patna blasts a conspiracy to kill Narendra Modi, says BJP

Patna/New Delhi: The main opposition party, BJP, on Monday attacked the Nitish Kumar government in Bihar over its failure to avert Sunday's blast in Patna and said that it was a conspiracy to kill its PM candidate Narendra Modi.

Addressing a press conference in Patna, state's former Deputy Chief Minister and BJP leader Sushil Modi said, "I feel Sunday's serial blasts in Patna were a conspiracy to eliminate Gujarat Chief Minister and our PM candidate Narendra Modi."

Sushil Modi even attacked the Nitish Kumar government for ignoring the threats to Modi's life and asked, "Why was an anti-sabotage check not conducted."

"One of the low intensity bombs exploded just 100 metres away from the stage where Modi ji and other senior leaders were present. Imagine what would have happened,"Sushil Modi asked.

Earlier, Leader of Opposition in Rajya Sabha, Arun Jaitley blamed the Bihar government and the state police for completely ignoring the intelligence inputs about Modi's 'Hunkar' rally. 

Source: Zee News

Hindi News