Showing posts with label Deenanath Mangeshkar. Show all posts
Showing posts with label Deenanath Mangeshkar. Show all posts

Tuesday, 12 November 2013

Lata ji Should Return Bharat Ratna Award : Congress

Lata mangeshkar
मुंबई। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष जनार्दन चांदुरकर ने गायिका लता मंगेशकर से भारत रत्न लौटाने को कहा है। उनका कहना है कि भारत रत्न जैसे सम्मान मिलने वाले लोगों से उम्मीद की जाती है कि वह छोटी चीजों में ना पड़े, उनकी सोच बड़ी हो और वे देश के हित में सोचें। कांग्रेस के नेता ने ये बयान इसलिए दिया, क्योंकि हाल में लता मंगेशकर ने बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी।

उन्होंने कहा था कि मैं भाजपा में से किसी को अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती हूं। इसके बाद कांग्रेस के नेता की तरफ से बयान आया कि अगर नरेंद्र मोदी जैसे सांप्रदायिक शख्स का समर्थन करना है तो उन्हें अपना सम्मान वापस करना होगा।

चादुंरकर का कहना है,'अगर लता जी या कोई और सम्मान प्राप्त व्यक्ति आगे भी ऐसा करता हैं तो मैं खुद पीएम को चिट्ठी लिखूंगा कि उनसे अवार्ड वापस ले लिया जाए'।

गौरतलब है कि पिछले दिनों नरेंद्र मोदी को लता मंगेशकर ने प्रधानमंत्री पद पर देखने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी में पीएम के सारे गुण हैं।

Friday, 1 November 2013

Lata Mangeshkardesire , Modi Became PM

narendra modi
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर चाहती हैं कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें। नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लता मंगेशकर की ओर से बनाए गए अस्पताल का उद्घाटन करने पुणे में थे।
यह अस्पताल लता मंगेशकर के पिता स्वर्गीय दीनानाथ मंगेशकर के नाम पर है।

इस मौके पर लता ने कहा, 'नरेंद्रभाई मेरे भाई की तरह हैं। हम सभी उन्हें प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं। इस दीपावली के मौके पर मैं उम्मीद करती हूं कि हमारी इच्छा पूरी होगी। रोचक तथ्य यह है कि अस्पताल के पहले चरण का उद्घाटन अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। 

उस वक्त वह प्रधानमंत्री नहीं थे। मोदी को उद्घाटन के लिए उस वक्त निमंत्रण दिया गया था, जब वह प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं हुए थे। 

Source- News in Hindi