Showing posts with label Raman Singh. Show all posts
Showing posts with label Raman Singh. Show all posts

Monday, 18 November 2013

Chhattisgarh Assembly Polls: Second Phase of Voting Today

chhattisgarh election
नई दुनिया ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ की बहत्तर विधानसभा सीटों पर दूसरे और अंतिम चरण का मतदान मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। अंतिम चरण में किस्मत आजमा रहे कुल आठ सौ तैंतालीस उम्मीदवारों में पचहत्तर महिलाएं हैं। राज्य के एक करोड़ उन्तालीस लाख 75 हजार 472 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 4594 संवेदनशील व 1398 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। यहां नक्सल गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

प्रदेश की भाजपा सरकार में प्रभावशाली मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे के साथ-साथ कई मौजूदा विधायकों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार कुजूर ने बताया कि सरगुजा संभाग के अलावा धमतरी, महासमुंद जिले में नक्सली गतिविधियों को देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। कुल 90 सीटों में से 18 पर पहले चरण के अंतर्गत 11 नवंबर को चुनाव कराए जा चुके हैं।

Sunday, 10 November 2013

Chhattisgarh gears up for first phase of assembly polls on Nov 11 10853168

chhattisgarh election

राजनांदगांव, नई दुनिया ब्यूरो। पहले चरण के चुनाव की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में दो आइईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) धमाके हो गए। चुनाव में बाधा पहुंचाने के लिए रविवार को नक्सलियों ने बूथ जा रहे एक मतदान दल पर हमला कर दिया। बाघडोंगरी गांव में बनाए गए बूथ से थोड़ी दूर पहले कम तीव्रता का विस्फोट करने के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। घटना में इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आइटीबीपी) के दो जवान जख्मी हो गए। दल के सभी सदस्यों के अलावा उनके साथ चल रही पूरी आइटीबीपी फोर्स सुरक्षित है। 

मतदान दल औंधी क्षेत्र से करीब आठ किलोमीटर दूर बूथ नंबर 213 के लिए जा रहा था। दल में पीठासीन अधिकारी समेत चार सदस्य थे। उनकी सुरक्षा के लिए करीब डेढ़ सौ जवान थे। बताया जा रहा है कि नक्सली विस्फोट स्थल के आसपास घात लगाकर बैठे थे। उनका निशाना आइटीबीपी की टीम थी। विस्फोट के बाद नक्सलियों की ओर से कोई फायरिंग नहीं की गई। इस कारण फोर्स ने भी मोर्चा संभालने के बाद भी हथियार नहीं चलाया। हमले से दहशत में आए मतदान दल के सदस्य फोर्स के साथ पास के गांव मोरचूल लौट गए। अब उन्हें सोमवार तड़के बूथ तक पहुंचाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने नक्सल बेल्ट में चौकसी और बढ़ा दी है।

18 सीटों पर मतदान आज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 18 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जाएंगे। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग व राजनांदगांव जिले की इन सीटों पर 143 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें राजनांदगांव से मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित राज्य सरकार के तीन मंत्री भी शामिल हैं। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Source- News in Hindi

Chhattisgarh Assembly Elections: Stage Set for 1st Phase Amid High Security

Chhattisgarh Election

रायपुर, नई दुनिया ब्यूरो। बूटों की धमक और संगीनों के साये के बीच छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण का मतदान सोमवार से प्रारंभ हो गया। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग व राजनांदगांव जिले की 18 सीटों पर 143 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें राजनांदगांव से मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित राज्य सरकार के तीन मंत्री भी शामिल हैं। लगभग 56 हजार हथियारबंद जवान लोकतंत्र के उत्सव को संपन्न कराने के लिए लाल आतंक से जूझ रहे बस्तर के बीहड़ों में उतर चुके हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियां सकुशल पहुंच चुकी हैं। इन सब तैयारियों के बीच मतदान वाले इलाकों में लगभग एक हजार की संख्या में माओवादियों के भी डेरा डाले जाने की खबर है।

राजधानी रायपुर से लेकर अबुझमाड के दुर्गम इलाकों तक हाई टेक्नोलाजी से युक्त इंटेलिजेंस नेटवर्क ने अपना काम शुरू कर दिया है। बस्तर और राजनांदगांव से सटी मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमाएं सील कर दी गई हैं। तैयारियों का आलम यह है कि सीमाओं से सटे पड़ोसी राज्यों के गांवों में भी हथियारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआइएसएफ, आइटीबीपी और 10 राज्यों की आ‌र्म्ड फोर्सेज के आला अधिकारियों का एक ज्वाइंट ऑपरेशन गु्रप बनाया गया है, जो हर दो घंटे पर पूरे माहौल की समीक्षा कर रहा है। चुनाव ड्यूटी में लगाई गई 564 कंपनियों को जीपीएस से लैस कर दिया गया है, जिससे उन्हें जंगलों में किसी भी किस्म की परेशानी न हो। डीजीपी रामनिवास ने बताया कि सुरक्षा बलों ने 25 अक्टूबर के बाद से अब तक राज्य में 90 ऑपरेशन किए हैं। इसमें लगभग 260 किलो विस्फोटक बरामद किए गए और 46 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।
नक्सली धमाके में दो जवान घायल 

राजनांदगांव। चुनाव की पूर्व संध्या पर जिले में दो आइईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) धमाके हो गए। चुनाव में बाधा पहुंचाने के लिए रविवार को माओवादियों ने बूथ जा रहे एक मतदान दल पर हमला कर दिया। बाघडोंगरी गांव में बनाए गए बूथ से थोड़ी दूर पहले कम तीव्रता का विस्फोट करने के बाद माओवादी भाग खड़े हुए। घटना में इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आइटीबीपी) के दो जवान घायल हो गए। दल के सभी सदस्यों के अलावा उनके साथ चल रही पूरी आइटीबीपी फोर्स सुरक्षित है।

Source- News in Hindi