Showing posts with label Sheila Dikshit. Show all posts
Showing posts with label Sheila Dikshit. Show all posts

Wednesday, 11 June 2014

शीला दीक्षित ने किया जनता से अनुरोध



वीडियो में देखें कैसे शीला दीक्षित को जनता से राहुल गांधी को सुनने के लिए अनुरोध करना पड़ रहा है|
Find more Hindi Videos

Sunday, 29 December 2013

Sheila - Virbhadra lecherous eye of the CBI



नई दिल्ली [नीलू रंजन]। पिछले दस साल से कांग्रेस ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन के नाम से बदनाम सीबीआइ के तेवर बदलने लगे हैं। भाजपा महासचिव व नरेंद्र मोदी के नायब कहे जाने वाले अमित शाह के खिलाफ नरम रवैया अपनाने वाली सीबीआइ ने दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ नजर टेढ़ी कर ली है। शीला सरकार के दौरान दिल्ली जल बोर्ड में हुए घोटाले के आरोपों में सीबीआइ अब तक पांच प्रारंभिक जांच [पीई] के मामले दर्ज कर चुकी है। वहीं, इस्पात मंत्री रहते हुए रिश्वत लेने के आरोपों में घिरे वीरभद्र सिंह को कभी भी पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है।

दिल्ली जल बोर्ड में घोटाले को लेकर दर्ज पांच पीई में तीन नांगलोई, मालवीय नगर और महरौली-वसंत विहार में जलशोधन संयंत्र लगाने, एक एएमआर मीटरों की खरीद और एक भागीरथी जलशोधन संयंत्र लगाने में हुई धांधली से संबंधित है। ये सभी मामले दो-तीन साल पुराने हैं, लेकिन पीई के केस पिछले दो महीने में दर्ज किए गए हैं। 

सीबीआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपों के प्रथम दृष्टया सही पाए जाने की स्थिति में ही पीई का केस दर्ज किया गया है, लेकिन घोटाले के आरोपियों की पहचान जांच के बाद ही हो पाएगी। गौरतलब है कि दिल्ली जल बोर्ड शीला दीक्षित के ही मातहत काम करता था। वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दो कारणों से इन मामलों की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही थी। एक तो दिल्ली जल बोर्ड संबंधित फाइलें देने में आनाकानी कर रहा था और दूसरे खुद सीबीआइ के सभी अधिकारी साल के अंतिम महीने में टारगेट पूरा करने में व्यस्त थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद दिल्ली जल बोर्ड से इन ठेकों की फाइलें मिलने में देर नहीं लगेगी। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद लंबे समय से बिजली और पानी वितरण में बड़े घोटाले के आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने यह विभाग भी अपने पास रखा है। जाहिर है नए साल में सीबीआइ प्रारंभिक जांच पूरी कर एफआइआर दर्ज कर सकती है। 

वहीं, पिछले 15 महीने से वीरभद्र सिंह के खिलाफ पीई केस पर कुंडली मारे बैठी सीबीआइ अचानक हरकत में आ गई है। सीधे आरोपों में घिरे होने के बावजूद सीबीआइ ने अभी तक वीरभद्र सिंह से पूछताछ की जरूरत नहीं समझी थी। अब सीबीआइ इससे इन्कार नहीं कर रही है।

सीबीआइ निदेशक रंजीत सिन्हा ने कहा कि वह वीरभद्र सिंह से पूछताछ के मुद्दे पर जल्द फैसला लेंगे। सूत्रों की माने तो इस मामले में भी जल्द ही एफआइआर हो सकती है। वीरभद्र सिंह पर केंद्र में इस्पात मंत्री रहते हुए करोड़ों रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। इनमें दो साल में छह करोड़ रुपये की एलआइसी पॉलिसी खरीदने के सबूत भी मिल गए हैं। वैसे वीरभद्र सिंह अचानक बढ़ी कृषि आय से इन पॉलिसियों की खरीद की सफाई दे रहे हैं, लेकिन सीबीआइ के जांच अधिकारी इससे संतुष्ट नहीं हैं और एफआइआर दर्ज कर गहन जांच की मांग कर रहे हैं। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने भी सीबीआइ से वीरभद्र सिंह के मामले में अब तक की कार्रवाई की रिपेार्ट 15 जनवरी तक देने को कहा है। 

Read more : Top Hindi News

Thursday, 7 November 2013

Vegetable price spike in Delhi self-created: Agriculture Secretary

Onion

नई दिल्ली। प्याज और टमाटर को खरीदने में भले ही लोगों के आंसू निकल रहे हों, लेकिन कृषि सचिव आशीष बहुगुणा को कीमतों में यह बढ़ोतरी बनावटी नजर आ रही है। बहुगुणा ने गुरुवार को कहा कि सब्जियों के उत्पादन में कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद कीमतें बढ़ रही हैं। इसका कोई कारण समझ नहीं आ रहा। उन्होंने राजधानी दिल्ली में आसमान छूते दामों पर कहा कि ऐसा जानबूझकर किया जा रहा है।
प्याज के दाम पिछले महीने 100 रुपये प्रति किलो को छू चुके हैं। अभी भी यह 60 से 75 रुपये के बीच चल रहे हैं। वहीं, टमाटर की कीमत 80 रुपये प्रति किलो पर पहुंचकर उपभोक्ताओं के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। इस पर बहुगुणा परेशान दिखे।
उन्होंने कहा कि देश के दूसरे हिस्सों से अलग दिल्ली में सब्जियों की कीमतें अजीबो-गरीब तरीके से चढ़ रही हैं। उत्पादन अच्छा है फिर ऐसा होने की कोई वजह समझ नहीं आती। मुझे लगता है कि यहां लोग ही दाम बढ़ा रहे हैं।
बहुगुणा ने कहा कि यदि दिल्ली सरकार कृषि उत्पाद विपणन समिति कानून (एपीएमसी) में संशोधन कर देती तो मंडियों में ज्यादा खिलाड़ी होते। इससे कीमत नियंत्रण करने में दिल्ली सरकार को मदद मिलती। मेरठ में टमाटर 20 रुपये किलो है। यदि संशोधन किया गया होता तो वहां के कारोबारी यहां आकर ज्यादा से ज्यादा 40 रुपये प्रति किलो में टमाटर बेच देते। 

उन्होंने कहा कि 10 दिनों के अंदर प्याज के दाम धड़ाम हो जाएंगे। महाराष्ट्र समेत विभिन्न राच्यों से बंपर फसल बाजार में आने वाली है। बहुगुणा ने उम्मीद जताई कि इस साल गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन रहने की उम्मीद है। अच्छे मौसम की वजह से 9.48 करोड़ टन उत्पादन रहने की उम्मीद है। पिछले वर्ष खराब मौसम के कारण 9.24 करोड़ टन उत्पादन रहा था। 

स्थिर हो रही है खाद्य कीमतें : संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने कहा है कि दुनियाभर में खाद्य कीमतें तेजी से बढ़ने के बाद अब स्थिरता आ रही है। आपूर्ति बढ़ने के कारण दुनियाभर में तेजी से खाद्य कीमतें घटेंगी।

Source- News in Hindi

Wednesday, 6 November 2013

Vijender Gupta Fight Election Against Sheila Dikshit from New Delhi Seat


Delhi Elections

राजू सजवान, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता को उतार कर यह साबित कर दिया है कि भाजपा शीला दीक्षित को वॉकओवर का मौका नहीं देना चाहती। इस सीट पर पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के शीला के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा से मुकाबला त्रिकोणीय होगा। 

पार्टी ने चार सीटें अकालियों को देने के साथ ही बुधवार को पार्टी के केवल 58 प्रत्याशियों की ही सूची जारी की है। इनमें 21 मौजूदा भाजपा विधायकों को टिकट दिया गया है। साथ ही भाजपा नेता विजय गोयल को लोकसभा चुनाव के लिए सुरक्षित रखा। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉक्टर हर्षवर्धन मौजूदा सीट कृष्णानगर से ही चुनाव लड़ेंगे। 

बिजेंद्र गुप्ता का नाम आने से पहले नई दिल्ली सीट पर भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी को उतारा जा रहा था, लेकिन लेखी ने मना कर दिया। इसके बाद नुपूर शर्मा को टिकट देने की बात कही जा रही थी। इस नाम पर कई नेताओं में सहमति भी बन गई थी, लेकिन बुधवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह कहा गया कि इस सीट पर किसी नए चेहरे को लड़ा कर यह संदेश जा सकता है कि भाजपा मुख्यमंत्री की जीत का रास्ता आसान कर रही है। 

बिजेंद्र गुप्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ पिछले लोकसभा चुनाव में चांदनी चौक से कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं और प्रदेश की टीम में प्रथम श्रेणी के नेता माने जाते हैं। 

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह चुनाव मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आखिरी चुनाव होगा। जनता की अदालत में मेरे पक्ष में फैसला सुनाएगी, क्योंकि जनता शीला दीक्षित से तंग आ चुकी है। अब नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र पूरे दिल्ली चुनाव की दिशा तय करेगा। मुझे खुशी है कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है।

तीन विधायकों के कटे टिकट
भाजपा ने एक विधायक का काट दिया तो दो वरिष्ठ विधायकों की बजाय उनके पुत्रों को टिकट दिया है। हरीनगर से हरचरण सिंह बल्ली का टिकट काटा गया है, जबकि विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार मल्होत्रा के पुत्र अजय मल्होत्रा और तिलक नगर से वरिष्ठ विधायक ओ.पी. बब्बर के पुत्र राजीव बब्बर को टिकट दी गई है। पार्टी ने इन तीन सीटों के अलावा सभी विधायकों को टिकट दे दी है। 

मल्होत्रा ग्रेटर कैलाश और बब्बर हरीनगर से चुनाव लड़ते हैं। हरीनगर के विधायक हरशरण सिंह बल्ली चार बार से विधायक रहे हैं और भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे हैं। भाजपा ने जिन 58 टिकटों की घोषणा की है, उनमें से केवल पांच टिकटें ही महिलाओं को दी गई हैं। भाजपा अपने पहली सूची में केवल एक अल्पसंख्यक मोहम्मद निजामुद्दीन एडवोकेट को टिकट दे पाई है। 

Source- News in Hindi

Tuesday, 29 October 2013

BJP leader gifts Delhi CM basket of onions for Diwali


Delhi Election

नई दिल्ली। आसमान छूते प्याज के दामों ने जहां लोगों को परेशान कर रखा है, वहीं बीजेपी नेता विजय जौली ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को प्याज से भरी टोकरी गिफ्ट की है। इस दिवाली पर महंगे गिफ्टों में प्याज से अच्छा गिफ्ट और क्या हो सकता है।
विजय जौली ने कहा कि प्याज के बढ़ते दाम को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को दीवाली उपहार के रूप में प्याज की एक टोकरी भेंट की है। भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] के अनुसार, प्याज के आसमान छूते दामों के कारण शीला दीक्षित ने एक सप्ताह तक प्याज नहीं खाया था जिस कारण शीला दीक्षित को बीजेपी नेता ने दीवाली उपहार के रूप प्याज दिया। जॉली ने कहा कि 

दिल्ली में प्याज 80-100 रुपये किलो बेचा जा रहा है। प्याज संकट को उजागर करने के लिए मुख्यमंत्री को भेंट करने के लिए प्याज अनूठा उपहार था। जॉली ने शीला दीक्षित से उनके आवास पर मुलाकात कर दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि दिल्ली में प्याज की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जा रही है।

प्याज बेचने के लिए मोबाइल वैनों की संख्या बढ़ेगी
दिल्ली के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हारून यूसुफ ने सोमवार को कहा कि जरूरत पड़ेगी तो दिल्ली सरकार प्याज बेचने के मोबाइल वैनों की संख्या में वृद्धि कर सकती है। उन्होंने कहा कि 125 मोबाइल वैन तैनात किए गए हैं और प्रत्येक पांच-छह स्थानों को कवर किया जाएगा। इन वैन पर प्याज 50 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है। दिल्ली सरकार ने मोबाइल वैन के माध्यम से प्याज बेचने के लिए चुनाव आयोग से पिछले हफ्ते अनुमति लिया था। दिल्ली में विधानसभा चुनावों के कारण आदर्श आचार संहिता लगा है। उन्होंने कहा कि हमे प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। 

Source- News in Hindi