Showing posts with label Prime minister of India. Show all posts
Showing posts with label Prime minister of India. Show all posts

Wednesday, 8 January 2014

Narendra modi represents NRIs in Delhi


नई दिल्ली। दिल्ली में चले रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आखिरी दिन भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुताबिक देश में बहुत जल्द अच्छे दिन आने वाले है। मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि वाकई बहुत जल्द अच्छे दिन आने वाले हैं। उन्होंने जैसे ही यह बात कही, पूरे सदन में तालियां गूंज उठीं।

इसके पहले समारोह में बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दुनिया भर में फैले 2.2 करोड़ प्रवासी भारतीयों से विश्वास और आशा के साथ भारत के भविष्य में अपनी भूमिका बनाए रखने की अपील की थी। प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों को भरोसा दिलाया कि उन्हें मातृभूमि से संबंध बढ़ाने में हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय कामगारों को विदेश में सामाजिक सुरक्षा देने के लिए हमने हाल में महात्मा गांधी प्रवासी सुरक्षा योजना पेश की है।

Thursday, 2 January 2014

Live manmohan singh address media

 Latest Hindi News
नई दिल्ली। करीब चार साल बाद शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछले दस वर्षो में यूपीए सरकार द्वारा किए गए कार्यो का बखान किया, वहीं खराब आर्थिक हालात के लिए मंदी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के संकेत देते हुए कहा कि मैं अगले पीएम को सत्ता सौंपने को तैयार हूं। उम्मीद है अगला पीएम यूपीए का ही होगा। पीएम ने एक सवाल के जवाब में नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा अगर वे प्रधानमंत्री बनते हैं तो यह देश के लिए विनाशकारी होगा। सभी को पता है कि किस तरह अहमदाबाद की सड़कों पर कत्लेआम हुआ।

प्रधानमंत्री सिंह ने कहा कि चुनाव में हमारी पार्टी ने अच्छा नहीं किया। लोकतंत्र में जनता की भागीदारी दिखी। उन्होंने विकास दर में तेजी का भरोसा जाहिर करते हुए कहा कि नौ साल में विकास दर सबसे बेहतर रहा। पहली स्थिति अच्छी थी फिर बीच में खराब हुई। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के हित में हमने कई फैसले लिए हैं जिससे स्थिति ठीक हो रही है।

प्रधानमंत्री सिंह ने विकास में सभी की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि मनरेगा से देश को बड़ा फायदा हुआ। ग्रामीण इलाकों तक विकास पहुंचा है और यहां तेजी से घटी है। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि ज्यादा रोजगार बढ़ाने में रोजगार बढ़ाने में सफल नहीं रहे, लेकिन प्रति व्यक्ति आय चार गुना बढ़ने का जरूर जिक्र किया।

मनमोहन ने बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इससे निपटने के लिए उनकी सरकार ने बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता पर काफी काम किया है।

अपने संबोधन के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री सिंह ने कहा कि राहुल गांधी में पीएम बनने की क्षमता है, वह एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। लेकिन इसका फैसला पार्टी को लेना है।

एक सवाल के जवाब में पीएम ने कहा कि मैंने अपने दोनों कार्यकाल में कभी ऐसा महसूस नहीं किया कि मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए। मैंने अपने काम को पूरी ईमानदारी से किया है। पीएम ने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक हमने कई कदम उठाए हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश यह बात जनता तक नहीं पहुंच सकी है।

दैनिक जागरण के संवाददाता द्वारा यह पूछे जाने पर कि उन पर सबसे ज्यादा चुप रहने के आरोप लगे हैं, इस पर पीएम ने कहा कि जब भी जरूरत पड़ी है वह पार्टी फोरम पर अपनी बात रखते रहे हैं।

Read more : Latest Hindi News

Wednesday, 1 January 2014

Mulayam will also became PM like Deve Gowda: Ram Gopal

शिकोहाबाद। सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा है कि एचडी देवगौड़ा और इंद्रकुमार गुजराल जब तीसरे मोर्चे की कुछ सीटों के सहारे प्रधानमंत्री बन गए तो मुलायम भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्ष से कांग्रेस एवं भाजपा सरकार ने देश का कोई भला नहीं किया है। अब तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी, सपा की अहम भूमिका होगी। 

सपा महासचिव रामगोपाल यादव इन दिनों फीरोजाबाद में कोई भी घर छोड़ नहीं रहे हैं। पुत्र अक्षय यादव के यहां से प्रत्याशी होने के कारण आए दिन कोई न कोई कार्यक्रम यहां होता है। बुधवार को एका में आयोजित विकास रैली में प्रो. यादव ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा दोनों सपा को अपना दुश्मन नंबर एक मानती हैं। गत लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में कांग्रेस से भाजपा मिल गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित चार राज्यों के मुख्यमंत्री के बराबर यूपी के मुख्यमंत्री हैं, क्योंकि इन चार राज्यों से उप्र के 80 लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व है। उन्होंने कहा कि जब देवगौड़ा एवं इंद्र कुमार गुजराल जैसे लोग देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो यूपी की 80 लोकसभा सीट से सपा मुखिया भी प्रधानमंत्री बनेंगे। 

Read more : News in Hindi