Showing posts with label Meerut. Show all posts
Showing posts with label Meerut. Show all posts

Sunday, 29 December 2013

Lalu praises rahul gandhi and hopeful for the next congress government




मुजफ्फरनगर [जागरण संवाददाता]। चारा घोटाले में पांच साल की सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर छूटने के बाद रविवार को मुजफ्फरनगर के दंगा राहत शिविर पहुंचे। पीड़ितों से मुलाकात के दौरान लालू राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों खासकर भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने कुछ नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस से जल्द गठबंधन की उम्मीद जताते हुए कहा कि आगामी सरकार भी संप्रग की ही बनेगी।

आम आदमी पार्टी को नौटंकी करार देते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देखना है कि 2014 के दंगल में भारत टूटेगा या रहेगा। सांप्रदायिक ताकतें दिल्ली के तख्त पर कब्जा करना चाहती हैं। राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों को शिकस्त देने के लिए जल्द ही हम कांग्रेस से गठबंधन करने जा रहे हैं। शाहपुर क्षेत्र के गांव सांझक में विस्थापितों ने लालू का काफिला रोक लिया और सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप में दर्ज रिपोर्ट को खारिज कराने और मुआवजा दिलाने की मांग की।

मेरठ में लालू ने कहा कि हस्तिनापुर के सिंहासन पर न भाजपा बैठेगी और न ही सत्ता भोगने का सपना देख रही समाजवादी पार्टी। आगे भी कांग्रेस ही देश चलाएगी और साथियों को संप्रग से जोड़ने की कोशिश होगी।
'हैलो अखिलेश! मैं लोई शिविर में हूं, इन लोगों को सरकारी मुआवजा नहीं मिला।' ये बातें लालू प्रसाद यादव ने शरणार्थियों को मदद दिलाने का आश्वासन देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत में कही। उन्होंने लोगों से कहा कि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि आप जैसा कहेंगे, वैसा किया जाएगा। 

Wednesday, 6 November 2013

High-speed trains to link Delhi with Meerut

Delhi

जागरण संवाददाता, मेरठ। मेरठ-गाजियाबाद क्षेत्र में भले ही प्राचीन सुरंगें अब दिखाई न देती हों, पर 2018 में इन जनपदों में 30 किमी लंबी सुरंग बनेगी। इस सुरंग में 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी।
रैपिड रेल ट्रांजिट सर्विस के तहत तैयार हुए संशोधित मेरठ-दिल्ली हाई स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट से यह संभव होगा। प्रोजेक्ट परामर्शी कंपनी इंटीग्रेटेड मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम लि. व डिंपस कंपनी के उपाध्यक्ष समीर शर्मा ने बताया कि मेरठ में 20 किमी व गाजियाबाद में 10 किमी भूमिगत ट्रैक बनेगा। भूमिगत ट्रैक 10 मीटर गहराई में होगा और इसमें सात स्थानों पर स्टेशन भी बनेंगे। एनएचएआइ ने राष्ट्रीय राजमार्ग-58 से इस प्रोजेक्ट को लांच करने में आपत्ति की थी। अब एनएचएआइ को सुझाव भेजा गया है कि वह मुरादनगर से लेकर मोदीनगर कादरगढ़ तक पूर्व में प्रस्तावित बाईपास मार्ग शीघ्र लांच करे ताकि इस प्रोजेक्ट के निर्माण में कोई दिक्कत न हो।
ये है प्रोजेक्ट
मेरठ-गाजियाबाद-आनंद विहार होते हुए सराय काले खां तक 90 किमी ट्रेन 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। मेरठ में भूड़बराल, जागरण चौराहा, एचआरएस चौक बागपत चौराहा, बेगमपुल, कंपनी बाग, नौचंदी मैदान, शास्त्रीनगर, मेडिकल कालेज के पास, गढ़ रोड, पल्लवपुरम में स्टेशन व सिवाया में डिपो बनेगा। गजियाबाद में मोदीनगर,मुरादनगर, दुहाई, गुलधर, गाजियाबाद, मोहन नगर व साहिबाबाद स्टेशन व डिपो बनेगा।
दिल्ली में आनंद विहार सराय काले खां व निजामुद्दीन में स्टेशन बनेगा। 21 हजार करोड़ की लागत के इस प्रोजेक्ट में सराय काले खां से मेरठ के सिवाया तक हाईस्पीड ट्रेन ब्रॉडगेज पर दौड़ेगी। सिवाया डिपो के लिए एमडीए की महायोजना में जमीन चिन्हित हो गई है। उसे अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। 90 किमी के ट्रैक में 60 किमी ट्रैक ऐलीवेटेड व 30 किमी भूमिगत होगा। मेरठ में ही 20 किमी व दिल्ली में 10 किमी भूमिगत ट्रैक होगा। 

ऐसी होगी ट्रेन
- ट्रेन की बोगी एल्युमिनियम से बनी होगी। सेंट्रलाइज्ड एसी होगा। कोच इंटरनल मेट्रो की तरह 115 सीट वाला होगा। इसकी लंबाई 26 मीटर होगी। टॉयलेट सुविधा नहीं होगी। 


Source- News in Hindi

Friday, 1 November 2013

Husainpur Mahapanchayat on 7

Mujaffarnagar

लखनऊ। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के गांव हुसैनपुर कलां के तिहरे हत्याकांड के मामले में हुई पंचायत में नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होने पर सात नवंबर को महापंचायत का ऐलान किया गया। इसमें दोनों संप्रदाय के 21 लोगों की समिति गठित की गई। 

मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को हुसैनपुर कलां के मदरसे में पंचायत की। इसमें गांव के सभी लोग शामिल हुए। प्रधान पति शहनवाज ने कहा कि अगर प्रशासन हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी व पांच मांगों को 6 नवंबर तक पूरी नहीं करता है तो बुढ़ाना क्षेत्र के गांव सफीपुर पट्टी में 7 नवंबर को महापंचायत की जाएगी। रणनीति के लिए 21 सदस्यों की समिति का गठन किया गया, जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों हैं। पंचायत की अध्यक्षता श्रीचंद
Source- News in Hindi