Showing posts with label Madhya Pradesh. Show all posts
Showing posts with label Madhya Pradesh. Show all posts
Monday, 25 August 2014
Thursday, 26 June 2014
Madhuri Dixit becomes the brand ambassador of Madhya Pradesh
माधुरी दीक्षित बनीं मध्य प्रदेश सरकार की ब्रांड एंबेसडर
Find more: Hindi News Video
Find more: Hindi News Video
Tuesday, 7 January 2014
Aditya Joshi creates history, gets on top position in junior rankings
नई दिल्ली। नया साल भारतीय खेल जगत के लिए एक अच्छी खबर लेकर आया है। मध्य प्रदेश के 17 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्य जोशी ने विश्व जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल कर लिया है।
बैडमिंटन जगत में भारत के लिए ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले नंबर यह कारनामा कोई और नहीं कर सका है। आदित्य ने 11वें स्थान से सीधे 10 पायदान की छलांग लगाकर 18,776 रेटिंग अंकों के साथ सूची के शीर्ष स्थान पर कदम रखा है। उनकी रैंकिंग में ये उछाल पिछले महीने चंडीगढ़ में हुई राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत के बाद आया है। विश्व बैडमिंटन फेडरेशन द्वारा नए साल की जारी पहली रैंकिंग सूची में आदित्य नंबर पर कायम होने में सफल रहे हैं।
जब आदित्य 5 साल के थे तब से उन्होंने बैडमिंटन खेलना शुरू किया था और फिर वह स्थानीय स्तर पर कई टूर्नामेंट जीतने में सफल रहे जिसके बाद रास्ते खुलते चले गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वो पहली बार तब चर्चा में आए जब उन्होंने 2011 में रूस में हुए जूनियर इंटरनेश्नल बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद वो 2013 में राष्ट्रीय चैंपियन बने।
Source: Sports News in Hindi
Monday, 6 January 2014
Bandhavgarh National Park: Land of Tigers
नई दिल्ली। बांधवगढ़ अभयारण्य मध्य प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। इसे 1968 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित कर दिया गया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान स्थित है। यह उद्यान अपने बाघों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। प्रसिद्ध सफेद चीते की खोज यहीं हुई थी। बांधवगढ़ उद्यान का ज्यादातर हिस्सा पहाड़ी में है, जो बांधवगढ़ के भव्य किले का हिस्सा है। पहले बांधवगढ़ के चारों ओर फैले जंगल का रख-रखाव रीवा के महाराजा के शिकारगाह के रूप में किया जाता था। 1951 में आखिरी बार यहां के राजा ने चीते का शिकार किया था। 1993 में इस पार्क को टाईगर प्रोजेक्ट के अधीन लाया गया। यह खासतौर पर टाइगर क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। बाघों से रूबरू होने की यह सही जगह है। सड़कों के बीचोंबीच बाघों को आसानी से देखा जा सकता है।
मुख्य आकर्षण
किला
बांधवगढ़ की पहाड़ी पर 2 हजार वर्ष पुराना किला बना है। जिसे रीवा के महाराजाओं ने बनवाया था। 800 मीटर की ऊंचाई पर बने इस किले से शहर और जंगल का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है। इस किले की अपनी एक पौराणिक कथा है। कहा जाता है कि इस किले को भारत और लंका के बीच सेतुसमुद्रम बनाने वाले वानरों ने बनाया था। राम, लक्ष्मण और हनुमान ने लंका से वापसी के समय यहां विश्राम किया था। तब राम ने यह किला लक्ष्मण को भाई के प्रेम की निशानी के तौर भेंट किया। लक्ष्मण को बांधवधीश की उपाधि यहीं से मिली। बाद में यह किला रीवा के राजाओं के अधीन रहा।
जंगल
बांधवगढ़ में बांस के पेड़ बहुतायत में पाए जाते हैं। बांधवगढ़ का वन क्षेत्र फ्लोरा और फना की प्रजातियों से भरा हुआ है। जंगल में नीलगाय और चिंकारा सहित हर तरह के वन्यप्राणी और पेड़ हैं।
वन्यप्राणी
इस राष्ट्रीय उद्यान में पशुओं की 22 और पक्षियों की 250 प्रजातियां पाई जाती हैं। हाथी पर सवार होकर या फिर वाहन में बैठकर इन वन्यप्राणियों को देखा जा सकता है।
कब जाएं
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से जून के मध्य है। अगर आप पक्षियों को देखने के शौकीन हैं तो नवंबर से मार्च का महीना सबसे सही है। फरवरी से अप्रैल के बीच यहां के बहुत से वृक्ष विशेष लाल रंग के फूलों से ढके होते हैं।
कैसे पहुंचे
बांधवगढ़ का सबसे नजदीक हवाईअड्डा जबलपुर और खजुराहो है। रेल मार्ग से भी बाधवगढ़ जबलपुर, कटनी और सतना से जुड़ा है। खजुराहो से लगभग 237 कि.मी. और जबलपुर से 195 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।
Source: News in Hindi
Wednesday, 20 November 2013
BJP hoarding: sonia gandhi sick and rahul gandhi is Useless
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद। कांग्रेस के दो पदाधिकारियों के बाद अब भाजपा ने अपनी होर्डिग में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बीमार और राहुल गांधी को बेकार बताया है। भाजपा नेता गणेश केसरवानी की तरफ से सिविल लाइन इलाके में लगाई इस होर्डिग में पूरे गांधी परिवार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताते हुए नरेंद्र मोदी के लिए समर्थन मांगा गया है।
होर्डिग में सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रियंका वाड्रा को उसमें हिस्सेदार बताया गया है। केसरवानी का आरोप है कि कांग्रेस सरकार से देश को काफी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई सिर्फ नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।
वहीं, इस संबंध में अनभिज्ञता जताते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष शशि वाष्र्णेय ने कहा कि वह पूरे मामले की पड़ताल करेंगी।
गौरतलब है कि एक महीने पहले महानगर कांग्रेस के दो पदाधिकारियों की तरफ से एक होर्डिग लगवाया गया था। उसमें सोनिया को बीमार बताते हुए राहुल से पार्टी की जिम्मेदारी उठाने की अपील की गई थी। मामले के तूल पकड़ने पर दोनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
Source- News in Hindi
Sunday, 17 November 2013
BJP Declare its Manifesto in MP
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जनसंकल्प 2013 के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में अपना घोषणा पत्र जारी कर जनता को लोक-लुभावने वादे कर लुभाने की कोशिश की है। उनके निशाने पर राज्य के गरीबों के अलावा इस बार युवा वर्ग भी है, जिन्हें दोबारा सरकार में लौटने पर स्मार्ट फोन और लैपटॉप देने का वादा किया गया है। राज्य में 25 नवंबर को मतदान होना है।
भाजपा के घोषणा पत्र में मध्यप्रदेश में गरीबों को एक रुपये किलो चावल और गेंहू देने का भी वादा किया गया है। इसके अलावा इसमें कहा गया है कि यदि भाजपा दोबारा सत्ता में आती है तो वह राज्य के पिछड़े से पिछड़े इलाकों में बसे गांवों तक पक्की सड़कें बनवाएगी। इसके अलावा सरकार लोगों के 15 लाख सस्ते मकानों को भी निर्माण करवाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस भी मध्यप्रदेश में गरीबों को 35 किलो मुफ्त राशन और किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा जनता से कर चुकी है। इसके अलावा सत्ता में आने पर कांग्रेस ने सब्सिडी वाले 12 गैस सिलेंडर देने का भी वादा जनता से किया है।
Source- Hindi News
Wednesday, 13 November 2013
Congress MP shares dais with BJP leaders in Amethi
नई दिल्ली [आशुतोष झा]। गांधी परिवार के गढ़ में सेंध लगाने के लिए भाजपा ने कांग्रेस का ही मोहरा चुना है। भाजपा की रणनीति सटीक बैठी तो अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ इस बार कांग्रेस के सुल्तानपुर के सांसद संजय सिंह बतौर भाजपा प्रत्याशी खम ठोकेंगे। संजय सिंह कभी गांधी परिवार के वफादार सतीश शर्मा को इसी सीट से हरा चुके हैं और खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ भी एक लाख से ज्यादा वोट तक जुटाने में सफल रहे थे।
मिशन 272 का लक्ष्य लेकर चली भाजपा इस बार हर सीट को लेकर गंभीर दिखना चाहती है। यही कारण है कि कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलने को तैयार दिख रहे कांग्रेस सांसद संजय सिंह को राहुल के खिलाफ उतारने की रणनीति है। सूत्रों की मानें तो सांसद बनने के बाद से ही कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे संजय सिंह ने भी इसकी सहमति दे दी है, हालांकि उनकी ओर से कुछ शर्ते भी रखी गई। मसलन वह चाहते हैं कि यहां से हारने के एवज में उन्हें राज्यसभा में भेजा जाए। लेकिन वह अब तक अपनी मुराद पूरी नहीं करवा पाए हैं। भाजपा नेतृत्व की ओर से उन्हें इस बाबत कोई आश्वासन नहीं दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक पार्टी के सामने संजय से बड़ा कोई उम्मीदवार नहीं है और न ही संजय के पास कोई दूसरा विकल्प। दरअसल 1998 में संजय कैप्टन सतीश शर्मा को इस सीट पर हरा चुके हैं। जबकि 1999 में सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़कर भी वह तकरीबन एक लाख वोट पाने में सफल रहे थे। संजय की मुसीबत यह है कि वह अब कांग्रेस में रहने को तैयार नहीं है। भाजपा की ओर से उन्हें सिर्फ यह आश्वासन मिला है कि केंद्र में सरकार बनी तो उन्हें कोई जगह दी जाएगी।
लोकसभा के पिछले चुनाव में संजय सिंह कांग्रेस की टिकट पर अमेठी के बगल की सीट सुल्तानपुर से सांसद तो बन गए लेकिन पार्टी में वह हमेशा अछूत बने रहे। कांग्रेस ने उन्हें कितना तवज्जो दिया उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुल्तानपुर से टिकट का वादा करने के बाद भी कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में उनका नाम काट दिया था। जब टिकट मिला भी तो दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से जुड़े कांग्रेसियों ने चुनाव जीतने में उन्हें नाको चने चबवा दिए। उन्हें उम्मीद थी कि केंद्र में सरकार बनने पर वह मंत्री बनेंगे, लेकिन पार्टी ने उन्हें किसी पद लायक नहीं समझा। इन स्थितियों में खुद ही से लड़ रहे संजय सुल्तानपुर संसदीय सीट के मतदाताओं से भी कट गए। लिहाजा इस सीट से अपनी हार तय देख संजय सिंह इस बार भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं।
Source- News in Hindi
Thursday, 7 November 2013
Congress Leader Denied Ticket in Madhya Pradesh, Dies After Taking Poison
शाजापुर, नई दुनिया। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में विधानसभा चुनाव टिकट की दौड़ में शामिल एक कांग्रेस नेता ने बृहस्पतिवार को कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। जिला कांग्रेस सचिव नरसिंह मालवीय आगर-मालवा विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने के कारण हताश थे। वह जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य भी रह चुके थे।
नरसिंह के दामाद संतोष बगड़ावत ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या करवाई गई है। उन्होंने टिकट बिकने का भी आरोप लगाया। सुबह 10:30 पर मालवीय को गंभीर हालात में स्थानीय सिविल हॉस्पिटल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें उज्जैन रेफर किया गया, किन्तु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इधर, कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी 11 बजे होना था। प्रत्याशी मधु गहलोत द्वारा नामांकन भरने के पूर्व रैली का आयोजन था। ऐसे में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ अस्पताल पहुंच गई। नरसिंह मालवीय जिले के कांग्रेस सांसद सज्जन सिंह वर्मा के करीबी थे। सांसद वर्मा ने बताया कि 'मालवीय पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उनका नाम पैनल में भी रखवाया था, किन्तु स्क्रीनिंग कमेटी के अपने मापदंड होते हैं। टिकट एक ही व्यक्ति को मिलता है। मैंने सुबह ही फोन से चर्चा कर उन्हें सांत्वना दी थी।' सांसद ने मालवीय के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता दिलवाने की बात भी कही। वहीं, मालवीय के पुत्र अनिल ने बताया कि 'पिता जी रोज कहते थे कि उन्हीं को टिकट मिलेगा। सज्जन भइया से बात हो गई है। पर टिकट न मिलने से वह निराश हो गए थे।'
Source- News in Hindi
Wednesday, 6 November 2013
Asaram custody extended till 16 november
जागरण संवाददाता, जयपुर। नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे कथावाचक आसाराम के खिलाफ जोधपुर पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। बुधवार को पुलिस ने आसाराम सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट पेश कर दी। करीब 1300 पन्नों की चार्जशीट में आसाराम के खिलाफ ऐसी-ऐसी धाराएं लगाई हैं, जिनके साबित होने पर उन्हें उम्रकैद की सजा हो सकती है। अदालत ने आसाराम की न्यायिक हिरासत भी 16 नवंबर तक बढ़ा दी।
पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि आसाराम, सेवादार शिवा, गुरुकुल के निदेशक शरतचंद्र, हॉस्टल वार्डन शिल्पी और रसोइये प्रकाश के खिलाफ कई संगीन आरोप हैं। ये सभी सेंट्रल जेल में हैं। इन्हें बुधवार को जोधपुर जिला एवं सत्र अदालत में पेश किया गया।
चार्जशीट में धारा 354 ए (छेड़छाड़ का आरोप), 376 (दुष्कर्म), 342 (बंधक बनाकर रखना), 370 (बंधक बनाकर शारीरिक संबंध बनाना) के अलावा पास्को कानून की कई धाराएं लगाई गई हैं। कुल 58 गवाहों के बयान जोड़े गए हैं। चार्जशीट पर बहस 16 नवंबर को होगी।
अदालत से बाहर निकलने पर पत्रकारों से आसाराम ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोपी पूरी तरह से गलत हैं। गौरतलब है कि गत 20 अगस्त को मूलरूप से शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी 16 वर्षीय एक छात्रा ने आसाराम पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
इसके अलावा गुजरात की दो बहनों ने भी आसाराम और उनके पुत्र नारायण साई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस नारायण की तलाश में देश के कई शहरों में छापा मार चुकी है पर अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
Source- News in Hindi
Tuesday, 5 November 2013
Husband Beaten by Wife in Uttar Pradesh
मुरादनगर, संवाद सहयोगी। पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले तो अकसर सामने आते हैं लेकिन थाना क्षेत्र के गांव मोरटा में एक महिला ने विपरीत उदाहरण पेश किया है। पत्नी ने पति के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसे धमकी भी दे दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव मोरटा निवासी अंकुर का आरोप कि उसकी पत्नी आए दिन गैर लोगों के साथ घूमती हैं। जब वह विरोध करता है तो उसके साथ अक्सर मारपीट करती है। आरोप है कि सोमवार रात को वह कमरे में सोया हुआ था, उसी वक्त पत्नी ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। आंख खुलने पर जब उसने विरोध किया तो पत्नी ने उसके साथ मारपीट की।
उसने अंकुर को धमकी भी दे डाली कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगी। पीड़ित तरह जान बचाकर थाने पहुंचा व पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है।
Source- News in Hindi
Subscribe to:
Posts (Atom)