Showing posts with label Member of the Legislative Assembly. Show all posts
Showing posts with label Member of the Legislative Assembly. Show all posts

Thursday, 21 November 2013

Rape accused MLA said, that time i am in Assembly

rape accused

सुल्तानपुर [जासं]। बालिका का अपहरण और रेप के आरोप पर गुरुवार को सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी के विधायक अरुण वर्मा ने सफाई दी। बोले 'मैं अठारह सितंबर को विधानसभा की कार्यवाही में भाग ले रहा था। सीसी फुटेज में जिसके प्रमाण हैं। अभिलेखों में भी मेरी उपस्थिति दर्ज है। मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत चरित्र हनन का आरोप लगाया गया है। अदालत पर मुझे पूरा भरोसा है।'

जयसिंहपुर क्षेत्र के चोरमा गांव के एक व्यक्ति ने बुधवार को अदालत में अर्जी देकर कहा कि उसकी पुत्री 18 सितंबर को अपनी मां के साथ शहर में इलाज कराने गई थी। वहीं से उसी गांव का एक युवक बहला-फुसला कर गोलाघाट स्थित एक निजी अतिथिगृह लेकर गया था। अतिथि गृह में पहले से ही विधायक अरुण वर्मा मौजूद थे। दोनों लोगों ने उसकी बेटी के साथ रेप किया। पूरी घटना में विधायक व महिला सिपाही सहित आठ लोग शामिल हैं।

अर्जी में यह भी कहा गया कि नगर कोतवाली में दर्ज इस मामले में पीड़िता ने कलमबंद बयान में इन सारी बातों का उल्लेख किया है, लेकिन पुलिस सही विवेचना नहीं कर रही है। मजिस्ट्रेट ने विवेचक को केस डायरी सहित अदालत में तलब किया है।

सपा कार्यालय में गुरुवार को विधायक ने पत्रकारों से कहा कि समाचार पत्रों से मुझे जानकारी मिली। उसमें अन्य जिन लोगों के नाम हैं, उनको भी मैं नहीं जानता। मेरी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है, यह सब कौन कर रहा है, जल्द पता चल जाएगा।

Wednesday, 20 November 2013

Modi's Agra Rally : BJP to Felicitate Som and Other Two

narendra modi
आगरा, जागरण संवाददाता। मुजफ्फरनगर हिंसा में जेल जाने वाले दो भाजपा विधायकों समेत तीन लोगों का गुरुवार को मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में सम्मानित किया जाएगा। ये तीनों 'थ्री एस' हैं। तीनों का नाम 'स' से शुरू होता है। तीसरा नाम संजीव बालियान का जुड़ा है। मुजफ्फरनगर दंगे में आरोपी भाजपा विधायकों सुरेश राणा व संगीत सोम की गिरफ्तारी से बहुसंख्यक वर्ग के गुस्से को भाजपा भुनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

एडवाइजरी बोर्ड में भाजपा के दोनों विधायकों पर रासुका खारिज होने के बाद भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक भूमिका में भी है। रैली में भाजपा विधायकों सुरेश राणा व संगीत सोम को सम्मानित करने की घोषणा से विपक्षी खेमों में हलचल बढ़ गई है। पहले ठाकुर बिरादरी के दोनों विधायकों को मंच पर सम्मानित करने की घोषणा थी, इससे विपक्षियों के साथ पार्टी की अंदरूनी सियासत गरमा गई।

इस बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बुधवार को भाजपा नेता डा. संजीव बालियान को भी विधायकों के साथ सम्मान देने का एलान कर न सिर्फ पार्टी के अंदर की हलचल शांत कर दी है, बल्कि जाट मतदाताओं को आश्वस्त भी कर दिया है कि भाजपा उनका पूरा ध्यान रख रही है। अब नरेंद्र मोदी की रैली में सुरेश राणा, संगीत सोम व संजीव बालियान को सम्मानित किया जाएगा।

Source- News in Hindi

Thursday, 7 November 2013

Congress Leader Denied Ticket in Madhya Pradesh, Dies After Taking Poison

Madhya Pradesh Election

शाजापुर, नई दुनिया। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में विधानसभा चुनाव टिकट की दौड़ में शामिल एक कांग्रेस नेता ने बृहस्पतिवार को कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। जिला कांग्रेस सचिव नरसिंह मालवीय आगर-मालवा विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने के कारण हताश थे। वह जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य भी रह चुके थे।
नरसिंह के दामाद संतोष बगड़ावत ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या करवाई गई है। उन्होंने टिकट बिकने का भी आरोप लगाया। सुबह 10:30 पर मालवीय को गंभीर हालात में स्थानीय सिविल हॉस्पिटल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें उज्जैन रेफर किया गया, किन्तु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इधर, कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी 11 बजे होना था। प्रत्याशी मधु गहलोत द्वारा नामांकन भरने के पूर्व रैली का आयोजन था। ऐसे में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ अस्पताल पहुंच गई। नरसिंह मालवीय जिले के कांग्रेस सांसद सज्जन सिंह वर्मा के करीबी थे। सांसद वर्मा ने बताया कि 'मालवीय पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उनका नाम पैनल में भी रखवाया था, किन्तु स्क्रीनिंग कमेटी के अपने मापदंड होते हैं। टिकट एक ही व्यक्ति को मिलता है। मैंने सुबह ही फोन से चर्चा कर उन्हें सांत्वना दी थी।' सांसद ने मालवीय के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता दिलवाने की बात भी कही। वहीं, मालवीय के पुत्र अनिल ने बताया कि 'पिता जी रोज कहते थे कि उन्हीं को टिकट मिलेगा। सज्जन भइया से बात हो गई है। पर टिकट न मिलने से वह निराश हो गए थे।'

 Source- News in Hindi